
Blog
-

ऊना, हरोली व गगरेट में दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल हरोली का दौराऊना/सुशील पंडित: सामान्य विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत शुक्रवार 4 नवंबर को विधानसभा क्षेत्रों हरोली, ऊना तथा गगरेट के अंतर्गत चुनाव डियूटी पर तैनात कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण का द्वितीय चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस कड़ी में हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत 600 कर्मचारियों को ड्यूटी के संबंध में चुनाव प्रक्रियाओं की द्वितीय चरण की ट्रेनिंग कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान पालकवाह में दी जिसमें मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईवीएम, वीवीपैट और सीयू संबंधी हैंडस ऑन प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन अधिकारी ने स्वयं प्रशिक्षण स्थल में शिरकत करके प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी प्रशिक्षण कक्षों में जाकर कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी का सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र में चुनाव ड्यूटी से संबंधित कर्मचारियों की सुविधा हेतु पोस्टल बैल्ट्स फैसिलिटेशन डेस्क एवं कर्मचारियों के चुनाव संबंधी पहचान पत्र हेल्पडेस्क की विशेष व्यवस्था की गई थी। ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत चुनावी डयूटी पर तैनात 600 कर्मचारियों के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना तथा गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भी 600 कर्मचारियों को द्वितीय चरण का पूर्वाभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर संबंधित एसडीएम सहित चुनाव प्रक्रिया से जुडे़ अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित रहे। -

जिला में 21 नवंबर को खिलाई जाएगी अल्बेंडाजोल की खुराक : सीएमओ
ऊना/ सुशील पंडित: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू बहल कि अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिला टास्क फोर्स मीटिंग का आयोजन किया गया।बैठक में सीएमओ डाॅ मंजू बहल ने बताया कि 21 नवम्बर को 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों व स्कूलों में अल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 नवम्बर को किसी कारणवश अल्बेंडाजोल की खुराक से वंचित रहे बच्चों के लिए 25 नवम्बर को मॉप अप राउंड के अंतर्गत अल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अनीमिया मुक्त हिमाचल अभियान के तहत 12 दिसम्बर तक 6 माह से 10 वर्ष के बच्चों की अनीमिया स्क्रीनिंग कि जाएगी एवं अनीमिया से ग्रसित बच्चों को आयरन कि दवाई मुफ्त दी जाएगी। इसके अतिरिक्त सघन दस्त नीमोनिया नियंत्रण पखवाडा 14 से 28 नवम्बर 2022 तक मनाया जाएगा जिसमें आशा वर्कर्स और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर 5 वर्ष तक कि आयु वर्ग के बच्चों को ओआरएस व जिंक की गोलियां मुफ्त दी जाएँगी। डॉ मंजू बहल ने शिक्षा विभाग से आग्रह किया कि स्कूलों में बच्चों को हैण्ड वाशिंग व ओआरएस घोल कि विधि के बारे में जागरूक किया जाये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक 6 माह के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को अल्बेंडाजोल की दवा का सेवन करना चाहिए। पेट में कीड़े होने के कारण जो उर्जा खानपान से व्यक्ति को मिलनी चाहिए वह उसे पूरी तरह से प्राप्त नहीं हो पाति तथा व्यक्ति के अनीमिया का शिकार होकर कई बिमारियों कि चपेट में जल्द आने कि सम्भावना बनी रहती है।इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिधू, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ रिचा कालिया, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, अधिशाषी अभियंता विनोद धीमान, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, जिला समन्वयक पोषण अभियान मंजूर अहमद खान, डॉ निधि रतन सहित अन्य उपस्थित रहे। -

फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेज़ के साथ मतदाता डाल सकते हैं अपना वोट
मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो 12 वैकल्पिक फोटायुक्त दस्तावेज़ों को कर सकते हैं प्रयोग
ऊना/सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि मतदाताओं को मतदान करने के लिए अपनी पहचान के लिए एक फोटोयुक्त पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि यदि मतदाता के पास पहचान है तो सबसे अच्छा, यदि किसी कारणवश मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो उसके स्थान पर 12 अन्य वैकल्पिक पहचान दस्तावेज़ों में से एक दस्तावेज़ को मतदान के दिन दिखाना अनिवार्य होगा।पहचान के 12 दस्तावेज़जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 12 फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज मतदान के दौरान प्रस्तुत करना होगा। जिनमें पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, राज्य/केन्द्र सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियां को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों /डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, आरजीआई एवं एनपीआर द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पैंशन दस्तावेज, यूनिक डिसेविल्टी (यूडीआडी कार्ड) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और आधार कार्ड शामिल है।उन्होंने बताया कि मतदाता पहचान पत्र में वर्तनीय या लेखन की अशुद्धि को नज़र अंदाज कर देना चाहिए बशर्तें मतदाता ऐसा फोटां पहचान पत्र प्रदर्शित करता है जोकि किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जारी किया गया है, तो वह पहचान पत्र भी मतदाता की पहचान स्थापित करने हेतू स्वीकृत किया जाएगा, बशर्ते निर्वाचक का नाम जहां वह मतदान करने आया है उस मतदान केन्द से संबन्धित निर्वाचक नामावली में उपलब्ध होना चाहिए। यदि फोटोग्राफ इत्यादि के बेमेल होने के कारण मतदाता की पहचान सुनिश्चित करना संभव न हो तो उपरोक्त वैकल्पिक दस्तावेज़ों में से कोई एक दस्तावेज़ प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि जो प्रवासी मतदाता अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर लोक प्रतिनिधित्व 1950 की धारा 20 (क) के अधीन निर्वाचक नामावलियों में पंजीकृत हैं, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट के आधार पर ही पहचाना जाएगा। उनके लिए पहचान के अन्य दस्तावेज़ मान्य नहीं होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला के सभी मतदाताओं से 12 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। -

मतदाता सूचना पर्ची का वितरण शुरू
घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए आमंत्रित कर रही टीमें
ऊना/ सुशील पंडित: मतदाताओं की सुविधा के लिए तैयार वोटर सूचना पर्ची का वितरण शुक्रवार से शुरू हो गया। 7 नवंबर तक सभी बीएलओं घर-घर जाकर मतदाता सूचना पर्ची वितरित करेंगे तथा 12 नवंबर को मतदान के दिन बूथ पर आकर मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। जिला के सभी मतदाताओं को चार दिन के भीतर यानि सात नवंबर तक मतदाता सूचना पर्ची उपलब्ध करवा दी जाएगी ताकि शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को घर-घर मतदाता सूचना पर्ची वितरित कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए आमंत्रित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि वोटर सूचना पर्ची में फोटो और आईडी नहीं होगी केवल मतदाताओं को मतदान करने के लिए आमंत्रित करने हेतू वोटर मतदाता सूचना पर्ची जिला के सभी मतदाताओं को उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि जिला में शत प्रतिशत मतदान करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचना पर्ची में मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र की मतदाता सूची की क्रम संख्या, मतदान की तारीक व समय आदि की जानकारी होगी। लेकिन इसमें मतदाता की फोटो नहीं होगी। उन्होंने बताया कि यह पर्ची केवल मतदाताओं को मतदान करने हेतू आमंत्रित करने के लिए दी जा रही है। -

हिंदू नेता सुधीर सूरी हत्या के बाद शिवसेना ने दी पंजाब बंद की कॉल
अमृतसरः शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को गोली मार हत्या कर दी गई। सुधीर सूरी की हत्या के बाद राज्य में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। हालांकि सुधीर सूरी की हत्या के मामले में पुलिस ने गोलियां चलाने वाले युवक को पकड़ लिया गया है, वहीं हिंदू नेताओं में पुलिस की भूमिका को लेकर रोष है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवसैनिकों ने इस हत्या के विरोध में पंजाब बंद की कॉल दी है।
जिले में इस हत्या के बाद कई जगह पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। कई जगह पर शिवसैनिक इकट्ठे हो रहे हैं, जबकि पुलिस माहौल को शांत करने के लिए कोशिशें कर रही हैं। शिवसैनिक पुलिस को लेकर खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि समय रहते पुलिस ने मौके पर सुरक्षा नहीं बढ़ाई, जिसके कारण संदिग्ध सुधीर सूरी को निशाना बनाने में सफल रहा।
-

पंजाबः शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
कमीश्नर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
अमृतसरः शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को गोली मार हत्या कर दी गई। गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में शिवसेना नेता मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। इसी दौरान गोपाल मंदिर के नजदीक शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान व हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी पर गोलियां चलाई गई। हादसे में घायल सुधीर सूरी की एस्कॉर्ट अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने गोलियां चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सुधीर सूरी की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से स्थानीय रिवाल्वर बरामद कर ली गई है। पुलिस कमिश्नर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
-

पंजाब से बड़ी ख़बरः गोली लगने से घायल सुधीर सूरी की हुई मौत
अमृतसरः शिवसेना नेता सुधीर सूरी को शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में शिवसेना नेता मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। मिली जानकारी के अनुसार गोपाल मंदिर के नजदीक शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान व हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी को दिन-दिहाड़े 3.30 के करीब गोली मार दी गई।
जानकारी के अनुसार उनके सहयोगियों द्वारा उन्हें एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि इलाज दौरान उनकी मौत हो गई है। इस दौरान उनकी हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
-

पंजाबः दिन-दिहाड़े चली गोलियां, हादसे में हिंदू नेता घायल
अमृतसरः शिवसेना नेता सुधीर सूरी को शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में शिवसेना नेता मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। मिली जानकारी के अनुसार गोपाल मंदिर के नजदीक शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान व हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी को दिन-दिहाड़े 3.30 के करीब गोली मार दी गई। इस समय उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उनके सहयोगियों द्वारा उन्हें एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सूरी की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
बता दें कि पिछले कुछ समय से सुधरी सूरी पर हमला करने की योजना बनाई जा रही थी। पुलिस ने भी पिछले महीने कुछ गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने ही इसका खुलासा किया था। पंजाब में एसटीएफ और अमृतसर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में पिछले महीने 4 गैंगस्टर गिरफ्तार किया था। पकड़े गए गैंगस्टर रिंदा और लिंडा के गुर्गे था। इनसे पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर शिवसेना नेता सुधीर सूरी पर हमले की साजिश रच रहे थे। इसके लिए उनकी रेकी भी कर चुके थे। इससे पहले कि वो वारदात को अंजाम देते पुलिस और एसटीएफ ने चारों को धर दबोचा। आरोपियों ने ये भी कबूल किया है कि सूरी पर हमला दीवाली से पहले करना था। इन गैंगस्टर्स के पकड़े जाने से पंजाब में एक बड़ी वारदात टल गई। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस इन दिनों गैंगस्टर्स के खिलाफ एक्शन मोड में काम कर रही है। इससे पहले 8 अक्टूबर को गुरदासपुर जिले के बटाला में पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ भी हुई थी। इस मुठभेड़ में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी थी। पुलिस ने गैंगस्टर रंजोत सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी। इसके खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं।
-

पंजाबः कपड़ा व्यापारी की हत्या के आरोपियों ने की सेंट्रल जेल से वीडियो वायरल
तरनतारनः जिल में 11 अक्टूबर को कपड़ा व्यापारी की गोलियां मारकर कर दी गई थी। इस कत्ल केस के आरोपियों को भले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन आरोपियों द्वारा जेल से वायरल की वीडियो को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। हाल ही में एक वीडियो जेल में बंद आरोपियों द्वारा वायरल किया जा रहा है।
जिसमें देखा जा सकता है कि कपड़ा व्यापारी गुरजंत सिंह की हत्या के आरोपी सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब में कैसे ऐश कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो के बाद तरनतारन की सेंट्रल जेल गोइंदवाल एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। बता दें कि कपड़ा व्यापारी गुरजंत सिंह की हत्या गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के गुर्गों ने की थी। सोशल मीडिया पर लखबीर लंडा ने इस हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी।
पोस्ट में कहा गया था कि गुरजंट पुलिस के साथ मिल गया था और उसने मेरे भाई अर्शदीप भट्टी की जिंदगी खराब कर दी। उसने (गुरजंट) पुलिस फोर्स ज्वाइन कर रखी थी। मैंने उसके परिवार से फिरौती भी मांगी थी, परंतु किसी दोस्त के कहने पर बिना पैसे लिए ही उसको छोड़ दिया। मगर गुरजंट पुलिस का दलाल बन गया था। हम किसी दलाल को नहीं छोड़ेंगे। गुरजंट का जो काम (हत्या) किया वो सरेआम किया गया है।
-

जालंधरः डेंगू का कहर जारी, 20 वर्षीय युवती की हुई मौत
जालंधर/वरुण: महानगर में सर्दी का मौसम शुरू होते ही डेंगू के केसों में बढ़ौतरी होनी शुरू हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 10 कई लोग डेंगू की बीमारी की चपेट में आ गए है। वहीं बीते दिन इस बीमारी से 20 साल की युवती मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय खुशबू वर्मा जालंधर कैंट के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक खुशबू वर्मा ने हाल ही में इंजीनियर की पढ़ाई पूरी की थी। कैंट इलाके में फैले डेंगू मच्छर से निजात दिलाने के लिए कैंट बोर्ड प्रशासन द्वारा कोई उचित प्रबंध नहीं किए गए और न ही इलाके में फॉगिंग की गई।