Blog

  • जालंधरः फिर विवादों में आया The Lava Lounge, सरेआम हुक्का पिलाए जाने को लेकर शिकायत दर्ज

    जालंधरः फिर विवादों में आया The Lava Lounge, सरेआम हुक्का पिलाए जाने को लेकर शिकायत दर्ज

    जालंधर/वरुणः मोनिका टावर में स्थित The Lava Lounge में चल रहे हुक्का बार के मामला लगातार सुर्खियों में रहा है। आए दिन The Lava Lounge को विवादो में रहता है जिसकी शिकायत पुलिस को कई बार  मिली भी है। आज  न्याय मोर्चा पंजाब प्रधान राजू पहलवान ने Lava Lounge में चल रहे हुक्के बार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान उन्होंने थाना 4 के एसएचओ मुकेश कुमार को लिखित में शिकायत  देते हुए मांग की है कि उनके इलाके में सरेआम मोनिका टावर के 3rd फ्लोर पर कानून की धज्जियां उड़ाते हुए lava  lounge के संचालक सरेआम हुक्का बार चला रहे है हुक्का बार का मालिक शटर बंद करके लोगो को हुक्के पीला रहा है।

    हुक्का बार के  मालिक बहुत चतुराई से कैमरे में देखकर युवाओं को अंदर ले जाकर हुक्का परोस रहे हैं और युवाओं को नशे की ओर धकेल रहे हैं। राजू पहलवान ने कहा कि उन्हें यह भी पता लगा है कि इस हुक्के बार का पीछे से चोर दरवाजा भी है। जब भी पुलिस की The Lava Lounge में रेड करती है तो इस दौरान युवाओं को पीछे के दरवाजे से निकाल दिया जाता है। राजू पहलवान ने एसएचओ से इस हुक्के बार को तुरंत बंद करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि मोनिका टावर में उनका न्याय मोर्चा पंजाब का कार्यालय स्थित है। जहा वह देखते हैं कि कैसे The Lava Lounge नाबालिक युवा नशे की दलदल में फंसा रहा है और उनकी जिंदगियों से खिलावाड़ कर रहा है। उनकी प्रशासन से मांग है कि The Lava Lounge को तुरंत बंद करवा कर इसके मालिकों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।  अगर यह  कारोबार जल्द बंद नहीं करवाया गया तो न्याय मोर्चा पंजाब थाना 4 के बाहर बैठकर संघर्ष करेगा। जिसकी जिम्मेदारी थाना 4 की पुलिस और प्रशासन की होगी।

    बता दें कि इससे पहले भी कई बार The Lava Lounge में सरेआम हुक्का बार को लेकर शिकायतें मिल चुकी है। काफी समय पहले भी उक्त हुक्का बार में अंडर एज बच्चों को सरेआम हुक्के के साथ शराब पिलाई जाने की तस्वीरें भी सामने आई थी।  जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। कुछ समय पहले हुक्का बार में छापेमारी करके मैनेजर समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से हुक्का बार चलाने और युवकों को तंबाकू का सेवन करवाने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और तंबाकूनोशी अधिनियम की धारा 4ए और 21 के तहत मामला दर्ज किया था। लेकिन इस कार्रवाई के कुछ समय बाद फिर से The Lava Lounge में हुक्का बार का कारोबार शुरू हो जाता है।

  • पंजाबः इस इलाके में दोहरा कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

    पंजाबः इस इलाके में दोहरा कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

    बरनाला: जिले के गांव ठीकरीवाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दोहरा कत्ल हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति जिसकी लाश गांव के एक घर के बाहर नाली में पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति के सिर पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। वहीं एक लड़की की लाश घर के अंदर से पाई गई। दोनों मृतकों में लड़की की उम्र तकरीबन 25 साल और मृतक व्यक्ति की उम्र तकरीबन 30 साल बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

    दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी बरनाला ने घटना पर बात करते बताया कि शुरुआती जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। जिसमें गांव ठीकरीवाला की एक घर के बाहर एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या की गई है और उसी घर में एक महिला की लाश भी बरामद की गई है पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल मृतक के भाई के बयानों के आधार पर पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल दोषी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

  • ई-सिगरेट की खुलेआम बिक्री पर केंद्र सख्त, जारी किया नोटिस

    ई-सिगरेट की खुलेआम बिक्री पर केंद्र सख्त, जारी किया नोटिस

    नई दिल्लीः ई-सिगरेट के आसानी से ऑनलाइन मिलने और प्रतिबंध के बावजूद तंबाकू की दुकानें होने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पर प्रतिबंध को और सख्ती से लागू करने को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री और विज्ञापन पर लगे प्रतिबंध को और सख्ती से लागू करने को कहा गया है। मंत्रालय ने सभी उत्पादकों, निर्माताओं, आयातकों, निर्यातकों, वितरकों, विज्ञापनदाताओं, ट्रांसपोर्टरों समेत कुरियरों, इंटरनेट मीडिया वेबसाइटों, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों, दुकानदारों और रिटेलरों को ई-सिगरेट के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उत्पादन, निर्माण, निर्यात, आयात या ट्रांसपोर्ट, बेचने, वितरण या ई-सिगरेट के आंशिक या पूर्णरूपेण निर्माण में पूरी तरह से रोक लगाने का सख्ती से निर्देश दिया है।

    हाल में जारी नोटिस में कहा गया है कि इलेक्ट्रानिक सिगरेट का विज्ञापन नहीं बनाएं और ना ही इसमें हिस्सा ले। इसे किसी भी तरह से प्रत्यक्ष या प्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा नहीं दें। इस सार्वजनिक नोटिस में मंत्रालय ने कहा कि इस अधिनियम के वैधानिक प्रविधानों के तहत इलेक्ट्रानिक सिगरेट के उत्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, ट्रांसपोर्ट, बिक्री (ऑनलाइन समेत), वितरण, भंडारण और विज्ञापन एक संज्ञेय अपराध है। वोलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन आफ इंडिया के मैनेजर बिनोय मैथ्यू ने बताया कि भारत सरकार के वर्ष 2019 में भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद यह बड़ी आसानी से तंबाकू की दुकानों पर उपलब्ध है और ऑनलाइन भी इसे 18 साल से कम उम्र के बच्चों को बेचा जा रहा है।

  • मोबाइल शॉप के मालिक की गोलियां मारकर हत्या

    मोबाइल शॉप के मालिक की गोलियां मारकर हत्या

    नई दिल्लीः गाजियाबाद के मुरादनगर कस्बे में मोबाइल शॉप संचालक का गोलियां मारकर मर्डर हो गया। उनके सिर में 2 गोलियां मारी गईं और तीसरी मिस हो गई। यह पूरी घटना पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई। हत्या के बाद बदमाश सड़क पर खुलेआम 2 राउंड फायरिंग करके भागे।  इस वारदात से इलाके के व्यापारियों में आक्रोश है।

    यह मामला मुरादनगर कस्बे का है। यहां न्यू डिफेंस कॉलोनी के निवासी मुकेश गोयल की रेलवे रोड पुलिस चौकी के ठीक सामने मोबाइल शॉप है। मंगलवार सुबह 9 बजे के करीब वे दुकान के अंदर अपनी कुर्सी पर बैठे हुए थे। उसी वक्त बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश दुकान में घुस आए। उन्होंने पिस्टल से गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारी इकट्ठा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। घायल व्यापारी को गाजियाबाद के हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों के अनुसार उनकी अस्पताल में लाने से पहले ही मोत हो गई थी। 

    DCP रवि कुमार, ACP निमिष पाटिल मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर छानबीन की है। वारदात के खुलासे में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। DCP रवि कुमार ने बताया, आज सुबह करीब 9 बजे मुरादनगर में रेलवे रोड पर मुकेश गोयल अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। जिन्हें अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारी गई है। थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। फील्ड यूनिट, क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंच गयी है। पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा।

    सूत्रों के अनुसार, इस वारदात में मकान के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है। दरअसल, मुकेश गोयल ने कुछ दिनों पहले रेलवे रोड पर ही एक मकान बेचा है। 90 लाख रुपए में इस मकान का सौदा तय हुआ था। सर्किल रेट के हिसाब से 50 लाख रुपए की रकम मुकेश को प्राप्त हो चुकी थी। शेष 40 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर उनका दूसरे पक्ष से कुछ विवाद था।

  • दर्दनाक हादसाः प्राइमरी स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों समेत 7 की मौत, कई घायल

    दर्दनाक हादसाः प्राइमरी स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों समेत 7 की मौत, कई घायल

    नई दिल्लीः उत्तरी थाइलैंड में आंधी के कारण एक स्कूल की छत गिरने से सोमवार को चार बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बैंकॉक से 300 किलोमीटर उत्तर में स्थित फिचित प्रांत के जन संपर्क कार्यालय के अनुसार, यह हादसा वाट नेर्न पोर प्राथमिक स्कूल में हुआ। देर रात को अस्पताल में भर्ती छह साल के लड़के की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ गई।

    आधिकारिक आपदा रोकथाम विभाग के एक फेसबुक पोस्ट के मुताबिक, बारिश से बचने के लिए कई छात्रों ने स्कूल परिसर के गतिविधि केंद्र में शरण ले रखी थी, तभी छत गिर गई, जिससे 18 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रांतीय जनसंपर्क विभाग के स्टाफ सदस्य पतचरीन सिरी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में चार छात्र, दो अभिभावक और स्कूल का एक सफाई कर्मी शामिल हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तरी थाइलैंड में इस सप्ताह भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

  • जालंधरः घर के बाहर खड़ी कार ले गए चोर, देखें CCTV

    जालंधरः घर के बाहर खड़ी कार ले गए चोर, देखें CCTV

    जालंधर, वरुण/हर्षः बीती रात थाना लाबड़ा के अंतर्गत आते कल्यानपुर में चोर घर के बाहर खड़ी कार को चोरी कर वहां से फ़रार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए कार मालिक गुरुमुख के बताया कि रोजाना की तरह उसने अपनी मारुति कार घर के बाहर खड़ी की हुई थी। आज सुबह जब उसने उठकर देखा तो कार घर के बाहर नहीं थी। जिसके बाद वह काफी समय तक गाड़ी की तलाश करता है।

    इस दौरान उसने घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आए और उसकी कार चुराकर ले गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें उक्त बाइक सवार आते हुए दिखाई दे रहे है। कार मालिक ने बताया कि नुक़सान 50 हज़ार के क़रीब का हुआ है और जिसके संबंधी उसने पुलिस थाना लाबड़ा पुलिस को सूचित कर दिया है।

  • पंजाब: गोलगप्पे खाने के बाद रेहड़ी वाले से उलझा पुलिसकर्मी, की लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, वीडियो वायरल

    पंजाब: गोलगप्पे खाने के बाद रेहड़ी वाले से उलझा पुलिसकर्मी, की लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, वीडियो वायरल

    गुरदासपुरः जिले में पुलिसकर्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक पुलिसकर्मी रेहड़ी वाले से पहले गोलगप्पे खाता है और बाद में उसके साथ पैसों को लेकर उलझना शुरू कर देता है।

    वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि उक्त पुलिस कर्मी शराब के नशे में था और रेहड़ी वाले के पास गोलगप्पे खाने के लिए आया हुआ था। इस दौरान पुलिसकर्मी ने रेहड़ी वाले से 20 रुपए के गोलगप्पे खाए। जिसके बाद 20 रुपए देने को लेकर उसका रेहड़ी वाले के साथ झगड़ा हो गया। इस मामले को लेकर वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस कर्मी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बताया जा रहा है कि इस विवाद को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मी को रोकने की कोशिश की तो उक्त पुलिसकर्मी के द्वारा उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। जब इस वीडियो के वायरल होने पर मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो पता चला कि यह पुलिसकर्मी होमगार्ड का जवान है और सदर थाने में तैनात है। एसएसपी गुरदासपुर गया हरीश कुमार ओम प्रकाश ने बताया कि ओम नारायण नाम के होमगार्ड के इस जवान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसे पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है और वीडियो की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

  • जालंधरः मंदिर के अंदर नशे में धुत बैठा पुलिस कर्मी, वीडियो वायरल

    जालंधरः मंदिर के अंदर नशे में धुत बैठा पुलिस कर्मी, वीडियो वायरल

    जालंधर, वरुण/हर्षः शहर में पुलिस कर्मी की बीयर पीने की एक वीडियों सोशल मीडिया पर बीते दिन काफी वायरल हुई थी। वहीं आज बाबा बालक नाथ मंदिर के अंदर एक और पुलिस कर्मी की नशे में धुत होकर बैठा हुआ था। इसकी वीडियो भी वायरल हुई है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें एक पुलिस कर्मी दूसरे पुलिसकर्मी को पकड़कर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर भाजपा नेता किशन लाल शर्मा ने जब एनकाउंटर न्यूज के पत्रकार ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वह रोजाना की तरह मंदिर में आते है। इस दौरान उन्हें वहां पर एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस कर्मी के दारू के नशे में धुत होने के बारे में बताया। जब वह इस मामले को लेकर उक्त पुलिस कर्मी के पास गए और उनसे नशे का सेवन करने के बारे में पूछा तो उक्त कर्मी पहले को कोई जवाब ना दे सका। फिर मुलाजिमों की कमी और उनके ऊपर काम का ज्यादा बोझ का कहने लगा।

    किशन लाल शर्मा ने बताया कि पीसीआर की 6 नबंर गाड़ी में उक्त पुलिस कर्मी सवार थे। इस मामले को लेकर उन्होंने पीसीआर के एसपी, डीएसपी और एसपी 1 के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उक्त कर्मी के मेडिकल के बारे में बात की। लेकिन उनका कहना है कि इस मामले को लेकर किसी ने अधिकारी ने ना तो उक्त पुलिस कर्मी के नशे के सेवन को लेकर जांच करवाई है और ना ही सख्ती से अभी तक कोई कार्रवाई की है। कुर्सी के अंदर एक पुलिस कर्मी बैठा हुआ था। इस दौरान दूसरा पुलिस कर्मी उसे उठाकर लेकर जाने लगा तो कई बार फिर लड़खड़ाता हुआ गिरता रहा।

    किशन लाल शर्मा ने बताया कि इस दौरान उक्त पुलिस कर्मी के पास सरकारी हथियार भी था। उनका कहना है कि अगर नशे में धुत होकर पुलिस कर्मी किसी पर हथियार चला दें तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? वहीं इस मामले को लेकर एएसआई मंजीत का बयान सामने आया है। एएसआई ने कहा कि उन्होंने कोई नशा नहीं किया हुआ था। बल्कि उनको शुगर की बीमारी है। इसलिए उनकी शुगर बढ़ गई थी। जिसके कारण वह सही से चल नहीं पा रहे थे। उन्होंने किशन लाल शर्मा पर राजनीति चमकाने के आरोप लगाए है।

  • ऊना: प्लस टू परीक्षा परिणाम में छाए सलोह स्कूल के स्टूडेंट्स

    ऊना: प्लस टू परीक्षा परिणाम में छाए सलोह स्कूल के स्टूडेंट्स

    ऊना/सुशील पंडित: बन बिहारी नंद ब्रह्मचारी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह का हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी +2 का परीक्षा परिणाम काफी सराहनीय रहा है प्रधानाचार्य डॉ राजेश कौशल ने बताया कि विद्यालय के 111 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिनमें 108 विद्यार्थी अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं और विद्यालय का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा है । विद्यालय के 95  विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की |  विद्यालय के विद्यार्थियों ने बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया है जिसमें विज्ञान संकाय में वंश कौशल ने 480 अंक लेकर प्रथम स्थान और राधिका शर्मा ने 479 अंक लेकर द्वितीय स्थान और पलक रानी व मानस ने 452 अंक लेकर तृतीय स्थान अर्जित किया है इसी कड़ी में कला संकाय में संपदा कश्यप ने 461 अंक लेकर प्रथम स्थान खुशबू ने 448 अंक लेकर द्वितीय स्थान और संदीप कौर ने 414 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है ।
    कॉमर्स संकाय में मेगा ने 447 अंक लेकर प्रथम स्थान आकृति ने 442 अंक लेकर द्वितीय स्थान और प्रियांशी ने 430 अंक लेकर तीसरा स्थान अर्जित किया है विद्यालय में ओवरऑल वंश कौशल ने 96%  हासिल कर  प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान राधिका ने 95. 8% अंक लेकर और तृतीय स्थान संपदा कश्यप ने बन 92.4%  लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। उम्दा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन समिति ने  फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया व विद्यार्थियों  के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा ममता जसवाल ने विद्यार्थियों , प्रधानाचार्य, स्टाफ एवं माता पिता को भी बधाई दी। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को अपने भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानचार्य मृदुला रानी, जगदीश राम(ADPEO), अजय शर्मा, स्नेह लता, बलजिंदर सिंह ,रीना धीमान, सुनीता देवी,सुरेश कुमार, दिनेश कुमार,प्रीती डढवाल,रीता शर्मा, सुमेक्षा कुमारी, सीमा रानी, परमेश कुमार, कुलयश राय, मुनीश कुमार, सतपाल, योगेश कुमार,अंजलि रानी ,प्रतिभा परिहार,रूचि मिन्हास आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे |
  • जालंधरः 2000 रुपए के नाेट काे बदलने की प्रक्रिया हुई शुरू, देखें वीडियो

    जालंधरः 2000 रुपए के नाेट काे बदलने की प्रक्रिया हुई शुरू, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः 2000 रुपए के नाेट काे बदलने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। दाे हजार रुपए के नाेटाें काे बैंकाें में अपने खाताें में जमा कराया जा सकेगा या बैंकाें में बदला जा सकेगा। वहीं ट्राईसिटी में इस डेट से पहले ही नोट को खुद से दूर करने में लग गए हैं।

    गुरु तेग बहादुर नगर में एक बैंक की ब्रांच के अधिकारी पवन बसी के अनुसार, सोमवार को 2000 के नोटों में 32 लाख रुपए जमा हुए। ये सारा पैसा अलग अलग व्यापारियों की तरफ से जमा करवाया गया है। 2000 के नोट बंद करने को लेकर लोगो का कहना है की इस नोट बंदी से आम लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।