Blog

  • गणेश विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को नशे में धुत Bolero Driver ने रौंदा, 3 की मौत, 20 घायल

    गणेश विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को नशे में धुत Bolero Driver ने रौंदा, 3 की मौत, 20 घायल

    जशपुरः जिले के जुरूडांड में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 से ज्यादा घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल 18 ग्रामीणों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, ग्राम जुरूडांड के श्रद्धालु बीती रात गणेश विसर्जन के लिए बाजे-गाजे के साथ निकले थे। विसर्जन में करीब 150 श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इस दौरान रात करीब 11 बजे रायकेरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो भीड़ में घुस गई। गाड़ी ने कई श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसा में अरविंद करकेट्टा (19), विपिन प्रजापति (17) और खिरोवती यादव (32) की मौत हुई है।

    वहीं 20 से ज्यादा घायलों को दूसरे वाहनों की मदद से बगीचा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही जशपुर विधायक रायमुनी भगत, कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन बगीचा पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। साथ ही डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल 18 ग्रामीणों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद भीड़ ने बोलेरो ड्राइवर सुख सागर यादव को पकड़कर जमकर पीटा, वो नशे में था। मारपीट में घायल ड्राइवर को भी इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: गांवों में 5 फीट तक घुसा पानी, जायजा लेने पहुंचे सासंद चब्बेवाल, हालात नाजुक, देखें Live

    Punjab News: गांवों में 5 फीट तक घुसा पानी, जायजा लेने पहुंचे सासंद चब्बेवाल, हालात नाजुक, देखें Live

    फगवाड़ाः पंजाब के कई इलाके बाढ़ के कारण पानी में डूब चुके हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए है। पानी की वजह से कई लोगों के जीने की स्थिति बेहद कठिन हो गई है। सरकार और प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी हैं। अगर फगवाड़ा की बात करें तो नालों और सड़कों में पानी का ओवरफ्लो होने से माहेरू और इसके आसपास के गांवों में पानी 5 से 6 फीट तक घुस चुका है।

    जिससे लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। इलाकों में पानी घुसने की सूचना मिलने के बाद आज सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, हल्का इंचार्ज हरजी मान, डिप्टी कमिश्नर कपूरथला अमित पंचाल, एस.डी.एम. फगवाड़ा जशनजीत सिंह और डी.एस.पी. फगवाड़ा ने दौरा किया। इस दौरान गांववासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ट्रैक्टर पर बिठाकर पानी से भरे इलाकों का निरीक्षण करवाया। इस मौके पर बातचीत करते हुए गांववासियों ने बताया कि बेई नदी का पानी ओवरफ्लो होने के कारण सारा पानी गांवों के निचले इलाकों में घुस चुका है, जिससे कई परिवार पानी की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित लोगों की अधिक से अधिक मदद की जाए।

    वहीं सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और हरजी मान ने कहा कि पूरा पंजाब इस समय बाढ़ की मार झेल रहा है। इन बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी बाढ़ पीड़ित व्यक्ति को किसी भी चीज़ की जरूरत हो तो वह उनसे संपर्क कर सकता है और उनकी तरफ से हर प्रकार की मदद की जाएगी।

    इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कपूरथला अमित पंचाल और एस.डी.एम. फगवाड़ा जशनजीत सिंह ने कहा कि इस पानी से लगभग 19 गांव बाढ़ की मार झेल रहे हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की मार से जिन लोगों को नुकसान हुआ है, उनकी मदद के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह तैयार हैं और उन लोगों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

  • कुदरत का कहर! पहाड़ टूटने से 5 की मौत, पत्थर गिरने से गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    कुदरत का कहर! पहाड़ टूटने से 5 की मौत, पत्थर गिरने से गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    मंडीः हिमाचल प्रदेश के लोग इन दिनों प्राकृति की मार झेल रहे हैं। बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड से बुरा हाल है। किन्नौर जिले से एक बार फिर प्रकृति के प्रकोप ने खतरनाक तबाही मचा दी है। ताजा मामला सुंदरनगर के जंगमबाग में पहाड़ दरकने का है। जहां मलबे के नीचे दबकर 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां और बेटी समेत एक बुजुर्ग महिला शामिल है। पहाड़ दरकने से 2 घर भी मलबे की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी तुरंग मौके पर पहुंचे, टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

    दूसरी ओर नेशनल हाईवे-05 पर वांगटू ब्लॉक पॉइंट के पास खड़ी आधा दर्जन गाड़ियों पर अचानक विशाल चट्टानें गिर गईं, जिससे वहां खड़े वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी तस्वीरें काफी डरावनी है। बताया जा रहा हैकि सभी गाड़ी मालिकों को सूचित किया गया है कि ऐसी स्थिति में सुरक्षित स्थान चिन्हित करके अपनी गाड़ियां वहीं खड़ी करें और किसी भी जोखिम से बचें।

    सुंदरनगर में पुलिस और NDR-SDRF के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। मंडी डीसी अपूर्व देवगन की देखरेख में यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुंदरनगर के जंगमबाग में मंगलवार देर शाम को मलबे से 28 साल की भारती और तीन से चार साल की बच्ची कीरत को बाहर निकाला गया। दोनों को उपचार से लिए संदुरनगर अस्तपताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के एसएमओ चमन सिंह ने बताया कि महिला और बच्ची को जब अस्पताल पहुंचाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

    बता दें कि घरों में कुल 6 लोग मलबे में फंसे हैं। इनमें मृतक महिला का पति सोनू सिंह और उसकी सास अभी तक मलबे में फंसे हैं। दोनों को मलबे से बाहर निकालने की कोशिश लगातार जारी है। इसी बीच मलबे की जद में आए दूसरे घर की एक महिला के भी फंसे होने की जानकारी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही डीसी मंडी अपूर्व देवगन, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, तहसीलदार अंकित शर्मा मौके पर पहुंचे। 4 से 5 जेसीबी मशीनरी समेत स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्यों में सहयोग दे रहे हैं। अभी तक 5 लोग की मौत की पुष्टि हो चुकी हैं।

  • Bollywood Actress Shilpa Shetty पर लगे 60 करोड़ के धोखाधड़ी के आरोप

    Bollywood Actress Shilpa Shetty पर लगे 60 करोड़ के धोखाधड़ी के आरोप

    नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। इस बार उन पर एक कारोबारी से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगा है। शिकायत के मुताबिक एक व्यापारी ने शिल्पा और राज की कंपनी में निवेश के रूप में लगभग 60.48 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन आरोप है कि इस राशि का इस्तेमाल व्यवसाय में लगाने की बजाय निजी खर्चों में कर दिया गया। यह मामला बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी से जुड़ा है, जो एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म है।

    कारोबारी दीपक कोठारी ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में बताया कि उन्होंने साल 2015 से 2023 के बीच कंपनी के बिजनेस को बढ़ाने के लिए यह राशि दी थी। दीपक कोठारी का कहना है कि वह साल 2015 में एक एजेंट राजेश आर्य के माध्यम से शिल्पा और राज के संपर्क में आए थे। उस समय शिल्पा शेट्टी इस कंपनी की डायरेक्टर थीं और उनके पास 87% से ज्यादा शेयर थे। दीपक कोठारी ने दावा किया कि राजेश आर्य ने उन्हें कंपनी के लिए 12% वार्षिक ब्याज पर 75 करोड़ रुपये के लोन का प्रस्ताव दिया था।

    ब्याज दर अधिक होने के कारण उन्होंने यह राशि निवेश के रूप में देने का सुझाव दिया। एक बैठक के बाद इस सौदे को हरी झंडी मिली और कोठारी को यह वादा किया गया कि उन्हें उनका पैसा समय पर वापस मिल जाएगा। कोठारी ने अप्रैल 2015 में लगभग 31.95 करोड़ रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर की। इसके बाद जनवरी 2015 से मार्च 2016 के बीच उन्होंने 28.54 करोड़ रुपये और ट्रांसफर किए। इस तरह कुल 60.48 करोड़ रुपये निवेश किए गए, साथ ही 3.19 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी के रूप में भी चुकाए गए।

  • Donald Trump को नहीं है Economy की समझ, US Experts ने लगाए गंभीर आरोप

    Donald Trump को नहीं है Economy की समझ, US Experts ने लगाए गंभीर आरोप

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के काम भारत के साथ उनके रिश्ते खराब करते दिख रहे हैं। ट्रंप के ईगो को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ रणनीतिक संबंध नष्ट करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। ये बयान एक कद्दावर अमेरिकी सांसद और दो पूर्व शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों के हैं। अमेरिका-भारक कॉकस के सह-अध्यक्ष भारतीय अमेरिकी कांग्रेसी रो खन्ना की मानें तो वह अमेरिका भारत साझेदारी को नष्ट करने के लिए ट्रंप के द्वारा किए गए प्रयासों पर अलार्म बजा रहे हैं। खन्ना ने ट्रंप पर अमेरिका भारत गठबंधन को मजबूत करने के लिए 30 सालों से चल रहे दोनों देशों के प्रयासों को कमजोर करने का आरोप भी लगाया है। खन्ना ने आगे कहा है कि ट्रंप की नीतियां भारत को चीन और रुस की ओर धकेल रही हैं। यह एक इस तरह का ट्रैंड है जो अमेरिका के लिए एक रणनीतिक झटका है। उनका कहना है भारत पर लगाया हुआ टैरिफ से भी ज्यादा है। रो खन्ना के अनुसार, इस मूल विवाद की मुख्य वजहें साफ हैं। खन्ना का कहना है कि पीएम मोदी के द्वारा ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित करने से मना करने के चलते दोनों देशों के बीच में रिश्ते खराब हो गए हैं वहीं पाकिस्तान ने ऐसा खुशी-खुशी कर दिया था। अमेरिका डिप्लोमेसी में एक प्रभावी आवाज बनकर उभरने वाले रो खन्ना ने इस्लामाबाद के एक बयान का भी हवाला दिया है। इसमें इस साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच 4 दिनों तक चले हुए संघर्ष को खत्म करने का श्रेय ट्रंप को दिया गया था हालांकि भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ सीमा विवाद एक आंतरिक मामला है और उसने ट्रंप को कोई भी श्रेय नहीं दिया है। खन्ना का कहना है कि – ‘हम डोनाल्ड ट्रंप के ईगो को भारत के साथ रणनीतिक संबंधों को नष्ट करने की अनुमति नहीं दे सकते जो ये सुनिश्चित करने के लिए जरुरी है। विश्व का नेतृत्व अमेरिका को करना चाहिए न कि चीन। रो खन्ना ने भारतीय अमेरिकियो को संबोधित करते हुए कहा है कि जिन्होंने ट्रंप को वोट दिया है मैं आज उनसे पूछ रहा हूं कि आप कहां है जबकि ट्रंप इस रिश्ते को खत्म कर रहे हैं’। टैरिफ और रुसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर निशाना भी साधा है। उन्होंने ट्रंप के एक्शन की अमेरिका के दूसरे रणनीतिकारों ने भी सख्त आलोचना की है। इनमें वो अधिकारी भी शामिल हैं जो व्हाइट हाउस प्रशासन में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में बतौर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार काम कर चुके हैं। जैक सुलिवन ने कहा है कि मुझे लगता है कि ट्रंप परिवार के साथ व्यापारिक समझौते करने की पाकिस्तान की इच्छे के चलते ट्रंप ने भारत के साथ अपने संबंधों को खराब कर लिया है।

    ट्रंप को नहीं इकोनॉमिक्स की समझ

    न्यूयॉर्क में स्थित स्कूल ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में सेंटर फॉर ग्लोबल अफेयर्स के विश्लेषक एडवर्ड प्राइस कहते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप को इकोनॉमिक्स की कोई बी समझ नहीं है। मौजूदा समय में भारत के साथ टकराव की जरुरत नहीं थी। उनका कहना है कि – ‘मैं पहले सोचता था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अर्थशास्त्र की बहुत कम समझ है और अब मुझे एहसास हुआ है कि मैं गलत था। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति को अर्थशास्त्र की कोई समझ नहीं है। भारत के प्रति उनके व्यवहार को देखते हुए खासतौर पर मौजूदा समय में अमेरिका और भारत के बीच ऐसे टकराव की कोई वजह नहीं है। यह जरुरी नहीं था और यह पूरी तरह से अमेरिकी की ही करतूत थी’। एडवर्ड प्राइस ने कहा है कि ट्रंप ने भारत और अमेरिका के रिश्तेों को नुकसान पहुंचाया है या तो वह अमेरिकी राष्ट्रीय हित को नहीं समझते हैं या फिर इसके खिलाफ एक्टिव तौर पर काम कर रहे हैं। इसी के बीच एक तरह के एक्टिव संकेत में ट्रंप ने कहा है कि हम भारत के साथ बहुत अच्छे संबंध रखते हैं परंतु उन्होंने यह भी कहा है कि भारत के साथ अमेरिका का व्यापारिक रिश्ता एकतरफा ही था और व्यापार संतुलित था।
  • Punjab News: भारी बारिश का कहर, मलबा और पेड़ गिरने से सड़कों का संपर्क टूटा, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी बारिश का कहर, मलबा और पेड़ गिरने से सड़कों का संपर्क टूटा, देखें वीडियो

    मोहालीः लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने मोहाली और उसके आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है। मोरनी क्षेत्र में जगह-जगह लैंडस्लाइडिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। समलोठा मार्ग पर मलबा और पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह से बंद हो चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। मोरनी के पहाड़ी क्षेत्रों से लगातार सड़कों के टूटने और पेड़ों के गिरने की सूचना मिल रही है। भारी बारिश की वजह से कई गांवों का संपर्क टूट गया है और राहत-बचाव कार्य में भी बाधा आ रही है।

    बारिश के कारण घग्गर नदी और अन्य नालों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। पंचकूला प्रशासन ने लोगों को चेताया है कि वे किसी भी स्थिति में नदी-नालों के पास न जाएं। स्थिति की गंभीरता तब और बढ़ गई जब पंचकूला के सेक्टर 16 स्थित गांव बुद्धनपुर से चंडीगढ़ के मौली जागरण की ओर जाने वाले नाले में दर्जनभर गायें तेज बहाव में बह गईं। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान अचानक नाले में पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि लोग संभल ही नहीं पाए। पंचकूला और मोहाली प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि लोग गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें और किसी भी बहाव या जलभराव वाले क्षेत्र की ओर न जाएं। SDRF और प्रशासन की टीमें अलर्ट पर हैं और आपात स्थिति के लिए तैयारी की जा रही है।

  • Punjab News: बारिश का कहर जारी, इमारत गिरने से Golden Temple जाने वाला रास्ता हुआ बंद

    Punjab News: बारिश का कहर जारी, इमारत गिरने से Golden Temple जाने वाला रास्ता हुआ बंद

    अमृतसरः पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगह इमारतें गिरने लगी है। वहीं गोल्डन टेंपल की ओर जाने वाले शॉर्टकट मार्ग पर बारिश के कारण एक जर्जर बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसा कल देर रात हुआ। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

    Read in English:

    Dilapidated Building Collapses Near Golden Temple After Heavy Rain

    मलबा सड़क पर गिरने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार, इमारत को पहले आंशिक रूप से गिराया गया था। लेकिन मलबा साफ नहीं किया गया और कुछ हिस्सा खड़ा छोड़ दिया गया था। स्थानीय निवासी अशोक कपूर के अनुसार, इमारत की खराब स्थिति की सूचना कई बार प्रशासन को दी गई थी।

    लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि समय पर कार्रवाई से यह स्थिति टाली जा सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमृतसर के पुराने इलाकों में कई जर्जर इमारतें हैं। इन पर प्रशासन ध्यान नहीं देता। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होती। लोगों को चिंता है कि समय रहते ध्यान न दिया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे Governor Kataria, मुआवजे को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे Governor Kataria, मुआवजे को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और करतारपुर कॉरिडोर के आस-पास के हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी ली, बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

    राज्यपाल ने कहा कि वह खुद सड़क मार्ग से आए हैं, ताकि पूरी स्थिति का जायजा ले सकें और जो कुछ उन्होंने देखा उससे साफ है कि सबसे ज्यादा प्रभावित जिले गुरदासपुर और अमृतसर हैं जहां किसानों की जमीन पर फसलों का भारी नुकसान हुआ है। साथ ही, अब तक 36 लोगों की मौत का आंकड़ा भी सामने आया है और बड़ी संख्या में पशुधन की भी हानि हुई है। केंद्र सरकार पंजाब के साथ खड़ी है और जैसे ही जलस्तर कम होगा, नुकसान का आकलन किया जाएगा और लोगों को मदद भी पहुंचाई जाएगी।

  • बारिश में आज हो रहे Punjab University में चुनाव

    बारिश में आज हो रहे Punjab University में चुनाव

    मोहालीः पंजाब विश्वविद्यालय छात्र कौंसिल के चुनाव आज हो रहे हैं। तेज़ बारिश के कारण पीयू चुनाव में उत्साह कम हो गया है। पंजाब विश्वविद्यालय में आज छात्र कांग्रेस की चुनाव हो रही है। तेज़ बारिश के कारण पीयू चुनाव में हलचल कम हो गई है। डीएसडब्ल्यू अमित चौहान वलो 10:30 बजे तक छात्रों के आने का समय बढ़ाया गया था ताकि छात्र चुनाव में वोट डाल सकें।

    पंजाब विश्वविद्यालय में वोटिंग के लिए 171 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। लेकिन बारिश के कारण बूथ अभी भी खाली पड़े हैं। डीएवी कॉलेज में वोट डालने के लिए छात्र अपना आई-कार्ड लेकर पहुंच रहे हैं। गेट पर आई-कार्ड देखने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।

  • Punjab News: Taxi से शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: Taxi से शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    मोहालीः मोहाली के फेज-1 स्थित रनबक्सी पार्क के बाहर एक टैक्सी गाड़ी से सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हत्या और हादसा दोनों एंगल से जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक एक राहगीर को पार्क के बाहर खड़ी टैक्सी गाड़ी से तेज दुर्गंध आई और उसने देखा कि गाड़ी के शीशे से एक व्यक्ति का पैर दिख रहा था। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो कार के अंदर से एक व्यक्ति का सड़ी-गली हालत में शव बरामद हुआ।

    सूत्रों के मुताबिक, शव के पास एक मोबाइल फोन मिला है। जिसमें आखिरी कॉल ‘वाइफ’ के नाम से सेव नंबर पर की गई थी। इससे पुलिस को अंदेशा है कि मृतक ने अपनी मौत से ठीक पहले घरवालों से संपर्क किया था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मामला हत्या का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पूरे मोहाली इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क के बाहर गाड़ी पिछले कुछ दिनों से खड़ी थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।