Blog

  • Jalandhar Heights-2 के बेसमेंट में खड़ी गाड़ियां डूबीं, लिफ्टें बंद, देखें Live

    Jalandhar Heights-2 के बेसमेंट में खड़ी गाड़ियां डूबीं, लिफ्टें बंद, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब के कई क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के क्रम में देर रात से कपूरथला में भी मूसलाधार बारिश ने कई समस्याएं पैदा कर दी है। शहर के कई क्षेत्रों में 5 से 6 फुट तक पानी भर गया है और निचले क्षेत्रों में लोगों के घरों में भी पानी भर गया है। इस मूसलाधार बारिश से ड्रेन सिस्टम भी ब्लॉक हो गया है।

    हालांकि इस बारिश से तापमान में कमी आई है। लेकिन शहर के कुछ पॉश एरिओ में भी जलभराव से लोगों का आना जाना भी रुक गया है। कई क्षेत्रों में मकानों की छतों से पानी टपकने लगा है। समाचार लिखे जाने तक मूसलाधार बारिश जारी है। बता दे कि बारिश के चलते कल मोहल्ला कसाबा में एक 80 वर्ष पुरानी इमारत ढेह ढेरी हो गई थी।

    हालांकि इस घटना से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन इमारत के मलवे से बिजली की तारें टूटने के चलते पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। इस बारिश से शहर के जामा मस्जिद कॉम्प्लेक्स मार्केट, श्री सत्यनारायण मंदिर बाजार, कोटु चौक, ठंडी सड़क, माल रोड और कचहरी चौक के आसपास के अलावा कई पॉश इलाकों मॉडल टाउन उसके आसपास की कॉलोनी में पानी भर गया है।

  • Punjab News: स्कूल और अस्पताल के पास हुआ हादसा, सुनियारे वाले कुएं में 100 साल पुरानी इमारत गिरी, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल और अस्पताल के पास हुआ हादसा, सुनियारे वाले कुएं में 100 साल पुरानी इमारत गिरी, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में लगातार बारिश के कारण जहां राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है, वहीं अमृतसर के सुनियारे वाले कुएं में एक पुरानी इमारत गिरने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह इमारत लगभग 100 साल पुरानी थी और पिछले 15 सालों से खाली पड़ी थी।

    मोहल्ले के निवासियों ने गुस्सा जताते हुए कहा कि अगर यह इमारत रात के बजाय सुबह गिरती तो बड़ा नुकसान हो सकता था क्योंकि इसके पास ही दो स्कूल और एक सरकारी अस्पताल हैं जहां हमेशा लोगों की आवाजाही रहती है।

    मकान मालिक का कहना है कि इमारत से जुड़ा कुछ विवाद चल रहा है जिसकी वजह से वह इसे ठीक नहीं करा सके। इसी बीच, निवासियों का दावा है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही अमृतसर के कमिश्नर को इस बारे में पत्र लिखा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

    इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पुरानी इमारत पूरी तरह से गिर गई। सौभाग्यवश किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

  • Punjab News: बारिश के बीच असुरक्षित इमारतों में काम कर रहे बिजली विभाग के कर्मचारी, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश के बीच असुरक्षित इमारतों में काम कर रहे बिजली विभाग के कर्मचारी, देखें वीडियो

    दीवारों और छत्तों से रिस रहा पानी, Computer और Record हो रहा खराब

    बरनालाः पंजाब में लगातार हो रही बारिश के बीच जहां प्रशासन असुरक्षित इमारतों को खाली करा रहा है, वहीं बरनाला बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी टूटी-फूटी और खस्ताहाल बिल्डिंग में काम करने को मजबूर हैं। कर्मचारियों ने बताया कि दफ्तर की छतों से लगातार पानी टपक रहा है, जिससे कंप्यूटर, प्रिंटर और जरूरी रिकॉर्ड खराब हो रहे हैं। कई जगह छत गिरने का खतरा भी मंडरा रहा है। दफ्तर सड़क से नीचे होने के कारण परिसर में पानी भर जाता है और हालात और भी खराब हो जाते हैं। बिजली विभाग के अधिकारी गगनदीप सिंह ने कहा कि डीसी बरनाला की ओर से असुरक्षित बिल्डिंग में काम न करने की सलाह दी गई है, लेकिन मजबूरी में कर्मचारी इसी इमारत में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि छतों से पानी रिस रहा हैं, करंट लगने का डर बना रहता है और हर वक्त जानमाल का खतरा है। इसके बावजूद हम 24 घंटे पूरी मेहनत से लोगों को बिजली सुविधा उपलब्ध कराने में जुटे हैं। वहीं अधिकारी गुरबचन सिंह ने कहा कि दफ्तर की हालत बेहद खस्ताहाल है और कर्मचारियों को अपनी जान का जोखिम उठाकर काम करना पड़ रहा है। जगह-जगह से पानी रिसने के कारण रिकार्ड गीला हो रहा है, कंप्यूटर खराब हो रहे हैं और हमें बहुत मुश्किल से फाइलें संभालनी पड़ रही हैं। इस समस्या को लेकर कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की कि उन्हें सुरक्षित और बेहतर इमारत उपलब्ध कराई जाए ताकि वे बिना खतरे के अपना काम जारी रख सकें। इस दौरान दफ्तर पहुंचे एक रिटायर्ड कर्मचारी ने भी परेशानियों को सांझा करते कहा कि वह मेडिकल काम से आए थे, लेकिन जगह-जगह पानी जमा होने और फिसलन के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने भी सरकार से नई बिल्डिंग की व्यवस्था या मौजूदा इमारत की मरम्मत की मांग की। लगातार हो रही बारिश के बीच बिजली विभाग की यह स्थिति न केवल कर्मचारियों की जान के लिए खतरा बनी हुई है, बल्कि आम जनता के कामकाज पर भी असर डाल रही है।
  • Punjab News: आप विधायक पठानमाजरा पुलिस कस्टडी से फरार, पुलिस पर की फायरिंग, एक कर्मी घायल

    Punjab News: आप विधायक पठानमाजरा पुलिस कस्टडी से फरार, पुलिस पर की फायरिंग, एक कर्मी घायल

    पटियालाः सनौर से आप विधायक हरमीत पठानमाजरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले जा रही कि वह पुलिस की कस्टडी से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार पुलिस पर फ़ायरिंग करके आप विधायक पठानमाजरा फरार हो गया। बताया जा रहा पुलिस गिरफ्तार करके लोकल थाने ले जा रही थी कि उस दौरान रास्ते में पठानमाजरा और उसके साथियों ने पुलिस पर फ़ायरिंग कर दी।

    इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाकर विधायक फ़रार हो गया। पठानमाजरा और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में फरार हो गए, जिनमें से पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, जबकि पुलिस टीम स्कॉर्पियो में फरार विधायक का पीछा कर रही है।

    गिरफ्तारी से पहले पठानमाजरा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में IPC की धारा 376 (रेप) के तहत केस दर्ज किया है। दिल्ली की AAP टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है और मेरी आवाज दबाई जा रही है। पठानमाजरा पर 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा, एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद भी वे सुर्खियों में रहे थे।

     

     

  • Punjab News: बाढ़ पीड़ित परिवार को विधायक धालीवाल ने 4 लाख का सौंपा Cheque, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ पीड़ित परिवार को विधायक धालीवाल ने 4 लाख का सौंपा Cheque, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला हलके में रावी नदी के तेज बहाव के कारण आई बाढ़ से कुछ दिन पहले 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। परिवार पर आई इस बड़ी आपदा के बाद विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल विशेष रूप से उनके घर पहुंचे और सरकार की ओर से 4 लाख रुपये का मुआवजे का चेक परिवार को सौंपा। इस मौके धालीवाल ने कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है, जिसका सामना करना बहुत कठिन होता है। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती, लेकिन सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता से प्रभावित परिवार को कुछ हद तक हौसला जरूर मिल सकता है। विधायक ने दावा किया कि पंजाब सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि बाढ़ से प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता मिल सके।

    धालीवाल ने बताया कि सरकार की ओर से राहत कार्य जारी हैं और पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुआवजा देने का मकसद केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि परिवार के दुख में सहभागी होना भी है। परिवार के सदस्यों ने चेक प्राप्त करने के बाद विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल और पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मिली सहायता से उन्हें कुछ हद तक सहारा मिला है। अजनाला हलके के इस मामले ने बाढ़ के कहर की तस्वीर सामने रखी है। परिवार ने भी उम्मीद जताई कि सरकार आगे भी इसी तरह बाढ़ पीड़ितों की मदद करती रहेगी और मुसीबत के इस समय में लोगों के साथ खड़ी रहेगी।

  • Char Dham Yatra पर रोक 5 सितंबर लगी रोक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Char Dham Yatra पर रोक 5 सितंबर लगी रोक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    देहरादूनः उत्तराखंड में चार धाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि मौसम विभाग के रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट को देखते हुए चार धाम यात्रा रद्द करने का फैसला किया गया है। यह यात्रा नवंबर तक जारी रहने के आसार हैं। हालांकि, फिलहाल खराब मौसम के चलते इसे रोका गया है। उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम) हर साल अप्रैल-मई में शुरू होती है और अक्टूबर-नवंबर में समाप्त होती है। यह यात्रा हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां श्रद्धालु इन चार धामों के दर्शन करके पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति मानते हैं।

    चारधाम यात्रा की शुरुआत धामों के कपाट खुलने के साथ होती है और समापन कपाट बंद होने पर। कपाट खुलने की तिथियां महाशिवरात्रि, अक्षय तृतीया आदि शुभ मुहूर्त पर तय होती हैं। इस साल यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को खुले थे और दो नवंबर को बंद होंगे। इस यात्रा के प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई 2025 को खुले थे और अक्टूबर में बंद होंगे। यह सिख धर्म का महत्वपूर्ण तीर्थ है, जो चारधाम यात्रा के साथ जोड़ा जाता है।

    यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को खुले थे और 2 नवंबर को बंद होंगे। यह यात्रा का प्रारंभिक पड़ाव है और देवी यमुना को समर्पित है। गंगोत्री के कपाट 30 अप्रैल को खुले थे और 2 नवंबर को बंद होंगे। इसे गंगा नदी का उद्गम स्थल माना जाता है। यहां के कपाट अक्षय तृतीया पर खुलते हैं। केदारनाथ के कपाट 2 मई को खुले थे और 15 नवंबर को बंद होंगे। यह देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। बद्रीनाथ के कपाट 4 मई को खुले थे और 18 नवंबर को बंद होंगे। यह जगह भगवान विष्णु को समर्पित है और यात्रा का अंतिम पड़ाव है।

  • Punjab News: इस इलाके में चली बोतलें और गोलियां देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली बोतलें और गोलियां देखें वीडियो

    लुधियाना: पंजाब में लगातार गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं जिले के बहादुर रोड नई सब्जी मंडी गेट नंबर 1 के बाहर युवक पर जानलेवा हमले की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार नरेश नाम युवक पर हमला किया गया है। नरेश के अनुसार, उसे पिछले कुछ दिनों से धमकी भरे फोन आ रहे थे। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि पहले उस पर बोतलों से हमला किया गया और उसके बाद उस पर 3 गोलियां चलाकर हमला कर दिया गया। गनीमत रही कि नरेश बाल-बाल बच गया। इस हमले के बाद नरेश काफी घबराया हुआ है और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
  • Punjab News: बढ़ते जलस्तर से धुसी बांध पर मंडरा रहा खतरा, लोगों के बीच पहुंचे DC हिमांशु जैन, देखें वीडियो

    Punjab News: बढ़ते जलस्तर से धुसी बांध पर मंडरा रहा खतरा, लोगों के बीच पहुंचे DC हिमांशु जैन, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। माछीवाड़ा के नजदीक बह रही सतलुज नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। गांव धुल्लेवाला के पास धुसी बांध को भी खतरा पैदा हो गया है। पिछले दिनों पानी बढ़ने से बांध को नुकसान पहुंचना शुरू हो गया था। हालांकि, प्रशासन की ओर से रेत भरे थैले और पत्थर डालकर बांध को मजबूत करने की कोशिशें की जा रही हैं। फिलहाल सतलुज नदी में लगभग सवा लाख क्यूसेक पानी बह रहा है, जिससे बांध के आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

    इसी बीच, पहाड़ों में जारी लगातार बारिश के कारण भाखड़ा डैम में भी पानी का स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। यदि वहां से गेट खोलकर पानी छोड़ा गया, तो सतलुज में पानी की मात्रा और बढ़ जाएगी, जिससे धुसी बांध के लिए गंभीर खतरा खड़ा हो सकता है।

    स्थिति का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन देर रात खुद धुल्लेवाला पहुंचे। उन्होंने गांववासियों को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से सभी प्रबंध किए गए हैं और फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं है। उन्होंने धुसी बांध के नाजुक स्थानों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ एसडीएम रजनीश अरोड़ा, तहसीलदार संदीप चुग, नायब तहसीलदार राजेश आहूजा, थाना मुखी माछीवाड़ा हरविंदर सिंह, सहायक थानेदार संजीव सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

  • Punjab News: बाढ़ को लेकर गायक मलकीत सिंह का आया बड़ा बयान, नेताओं से की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ को लेकर गायक मलकीत सिंह का आया बड़ा बयान, नेताओं से की ये अपील, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में आई बाढ़ ने प्रदेश के बड़े हिस्से को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस मुश्किल भरे समय में कई गायक पंजाब के हालातों को देखते हुए मदद के लिए आगे आ रहे है। वहीं अब प्रसिद्ध गायक मलकीत सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने भावुक संदेश देकर लोगों से एक साथ आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं, सेवा करने का है। मलकीत सिंह ने अपने संदेश में कहा कि पंजाब के हालात बहुत ही नाजुक हैं। कई गांव पूरी तरह पानी में डूबे हुए हैं।
    Read in  English:

    Malkit Singh Urges Unity Amid Punjab Flood Crisis

    घर, खेती और जानवरों को बड़ा नुकसान हुआ है। इन हालातों में पंजाबी समाज को मिलकर प्रभावित परिवारों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने खास तौर पर माजे वाले क्षेत्रोंं का जिक्र किया, जहां बाढ़ की तबाही सबसे ज्यादा है। गायक ने पंजाब के नेताओं को भी संदेश दिया कि वे अपनी राजनीति छोड़ कर दुखी लोगों के घर जाकर उनकी सेवा करें। “यह समय राजनीति करने का नहीं, भाई-बंधुओं बनकर एक-दूसरे के साथ खड़े होने का है।”

    मलकीत सिंह, काफी समय से विदेश में रहते हैं, उन्होंने साफ किया कि पंजाब के बाहर बैठे लोग भी अपनी धरती से जुड़े हैं और हर तरह से मदद के लिए तैयार हैं। “हमारी दिल की आवाज़ है कि पंजाब हमेशा गुलाब की तरह महकता रहे।” अंत में मलकीत सिंह ने वाहगुरु से प्रार्थना की कि जल्द से जल्द बारिश रुके, हालात ठीक हो जाएं और प्रभावित परिवार फिर से अपने घरों में खुशहाल जीवन जी सकें। उन्होंने सभी पंजाबियों से मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर मदद करने की अपील की।

  • Jalandhar : पानी का कहर, नदी किनारे इलाकों को खाली करवा रही पुलिस, देखें वीडियो

    Jalandhar : पानी का कहर, नदी किनारे इलाकों को खाली करवा रही पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में लगातार बारिश का कहर जारी है। बीते दिन डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने सतलुज नदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें उन्होंने बताया कि रोपड़ हैंड वर्क से पानी छोड़े जाने के बाद नदी किनारे इलाकों में खतरा हो सकता है। इसके बाद पुलिस द्वारा भी फिल्लौर में नदी किनारे रहने वाले लोगों को खाली करवाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर फिल्लौर लुधियाना के पास अल्लूवाल का बांध टूट गया है। जिससे पानी का खतरा ओर बढ़ना शुरू हो गया है।

    दूसरी ओर थाना प्रभारी भूषण कुमार ने बताया कि सतलुज नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण बांध के अंदर रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों को भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि उनके द्वारा मदद करने वाले लोगों के साथ भी बातचीत चल रही है। जिन लोगों को राशन की जरूरत है उनको वह भी मुहैया करवाया जा रहा है।