चंडीगढ़ : आबकारी विभाग की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आबकारी विभाग ने जालंधर, मोहाली और अमृतसर के बार और होटलों में छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग की 12 टीमों ने छापेमारी की है, जिसमें कई जगहों पर अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पकड़े गए हैं। इसी बीच मोहाली में एक होटल मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने की भी जानकारी मिली है।
Blog
-

2000 का नोट लेने से दुकानदार इनकार करें, तो यहां करें शिकायत
नई दिल्लीः RBI ने 2000 के नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेने का ऐलान क्या किया, तब से आम आदमी से लेकर व्यापारियों में इन नोटों को खपाने की चिंता सताने लगी है। बैंकों में लोग 2000 के नोट को बदलाने के लिए कतारों में लग रहे हैं। हालांकि, ये नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे, फिर भी ज्यादातर लोग और व्यापारी इन नोटों को लेने से कतरा रहे हैं। ऐसे में आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर आपसे कोई 2000 रुपए का नोट लेने से मना करता है तो आप उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
2000 के नोटों के एक्सचेंज को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक का कहना है कि यदि कोई बैंक इन्हें लेने से मना करता है तो आप संबंधित शाखा के मैनेजर से इसकी शिकायत कर सकते हैं। अगर आप बैंक के जवाब से संतुष्ट नहीं है या इसे लेकर कोई देरी होती है तो रिजर्व बैंक की वेबसाइट cms.rbi.org-.in पर जाकर इसकी शिकायत कर सकते हैं। हालांकि, बैंकों को हर शिकायत पर 30 दिन के अंदर जवाब देना होता है।
इसके अलावा व्यक्ति आरबीआई के इंटीग्रेटेड लोकपाल योजना के तहत शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ये सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है। आप प्रमाण के साथ दुकानदार की शिकायत कर सकते हैं। आरबीआई गवर्नर ने साफ किया है कि कोई भी बैंक, संस्था या दुकानदार 30 सितंबर तक 2000 के नोट लेने से इनकार नहीं कर सकता है, क्योंकि इन नोटों को सर्कुलेशन से बाहर नहीं किया गया है। कानूनी जानकारों के अनुसार, भारतीय दंड संहिता के तहत कोई भी नोट प्रचलन से प्रतिबंधित नहीं है और उसे स्वीकार न करना धारा 188 और धारा 124 ए (राजद्रोह) के तहत इस अपराध में सजा हो सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार कई लोगों ने शिकायत की है कि दुकानदार 2000 के नोट लेने से इनकार कर रहे हैं। काफी लोगों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि ये लोग सरेआम रिजर्व बैंक के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
बता दें कि 30 सितंबर तक 2000 के नोटों को बैंक में बदलाया जा सकता है। यह प्रोसेस 23 मई से शुरू हो गई है। हालांकि, आप एक बार में 20,000 रुपये यानी सिर्फ 10 नोट तक बदला सकते हैं।
-

सोने के भाव में गिरावट, आसमान पर चढ़ा चांदी, जानें आज का दाम
मेरठः वेडिंग सीजन के लिए सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। रविवार को मेरठ सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के रेट में 150 रुपए की गिरावट आई है जिसके बाद यहां 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव 61,900 रुपए हो गया है। वहीं, 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 56,741 रुपए, 18 कैरेट सोना 46,425 रुपए, 14 कैरेट सोना का दाम 36,108 रुपया है।
बता दें कि, 27 मई को यहां 22 कैरेट सोना 56,869 रुपए, 18 कैरेट सोना 46,537 और 14 कैरेट सोना का दाम 36,195 रुपए था। 26 मई को 22 कैरेट सोना 57,108 रुपए, 18 कैरेट सोना 46,725 रुपए और 14 कैरेट सोना 36,341 रुपए प्रति 10 ग्राम के दर से था।
हालांकि, चांदी के रेट में उछाल देखने को मिला है। मेरठ सर्राफा बाजार में रविवार को चांदी का भाव 450 रुपए बढ़ कर 72,050 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं, 27 मई को चांदी के दाम में 200 रुपए की कमी दर्ज हुई थी और चांदी 71,600 रुपए प्रति किलो पहुंच गई थी।
-

नए संसद भवन की ताबूत से तुलना करने पर भड़की बीजेपी
पटनाः नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान भी राजनीति जारी है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से ट्विटर पर एक विवादित फोटो पोस्ट करने से सियासी पारा फिर बढ़ गया है। आरजेडी की ओर से ताबूत के साथ नए संसद भवन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया है-ये क्या है? आरजेडी की ओर से यह ट्वीट ऐसे समय में किया गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल हो रहे है। जिसके बाद बीजेपी नेता भड़क गए। नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराए जाने की मांग को लेकर देश की 21 विपक्षी पार्टियों ने समारोह के बहिष्कार का फैसला लिया है। इस कार्यक्रम का बिहार में सत्तारूढ़ जेडीयू के साथ आरजेडी ने भी बहिष्कार किया है। नए संसद भवन को लेकर शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल तंज कसा था और समारोह में शामिल होने के कारण के बारे में जानकारी दी थी। वहीं आज आरजेडी की ओर से नए संसद भवन पर तंज कसा है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नया संसद भवन जनता के पैसे से बना है। आज भले ही आरजेडी ने बहिष्कार किया है, लेकिन कल सदन की कार्यवाही तो वहीं चलने वाली है। क्या आरजेडी ने यह तय कर लिया है कि उनके सदस्य स्थायी रूप से बहिष्कार करेंगे, क्या वो लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि ताबूत का चित्र दिखाने से ज्यादा अपमान लोकतंत्र का क्या हो सकता है। ऐसे लोगों पर तो देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बेतिया से लोकसभा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने आरजेडी के इस ट्वीट को शर्मनाक बताते हुए लालू परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में आरजेडी इसी ताबूत में बंद होकर धरती के अंदर दफन हो जाएगी। आरजेडी के इस ट्वीट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कोई इसे देश का अपमान बता रहा है, तो कोई हिन्दू धर्म का मजाक। कुछ लोगों ने कहा कि 2024 में जनता आरजेडी को इसी ताबूत में दफन करेगी।
-

ਪੰਜਾਬ : ਬੁੱਚੜਖਾਨੇ ਲਿਜਾ ਰਹੇ 3 ਗਾਵਾਂ ਤੇ 2 ਬਲਦ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ : ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਥਾਣਾ ਬਹਿਰਾਮਪੁਰ ਅਧੀਨ ਆਉਦੇ ਪਿੰਡ ਮੰਜ ਨੇੜੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਸਵੇਰੇ ਤੜਕਸਾਰ ਕਰੀਬ 4.30 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਇਕ ਮਹਿੰਦਰ ਪਿੱਕਅਪ ਜਿਸ ਦਾ ਨੰਬਰ ਜੇ.ਕੇ. 08 ਈ 0768 ਵਿਚ 3 ਗਾਵਾਂ ਅਤੇ 2 ਬਲਦ ਸਮੇਤ ਗੱਡੀ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀ ਹੈ।
ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਮੌਕੇ ਤੇ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਬਹਿਰਾਮਪੁਰ ਸਾਹਿਲ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਇਲਾਕੇ ਅੰਦਰ ਸਵੇਰੇ ਤੜਕਸਾਰ ਗਸ਼ਤ ਕਰ ਰਹੀ ਸੀ ਤਾਂ ਅਚਾਨਕ ਛੋਟੂ ਨਾਥ ਮੰਦਿਰ ਵਾਲੀ ਸਾਈਡ ਤੋਂ ਇਕ ਮਹਿੰਦਰ ਪਿਅਕਪ ਗੱਡੀ ਆਈ। ਜਦੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਰੁਕਣ ਦਾ ਇਸ਼ਾਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਡਰਾਈਵਰ ਵੱਲੋਂ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਖੇਤਾਂ ਵਿਚ ਉਤਾਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਗੱਡੀ ਵਿਚ ਬੈਠੇ ਵਿਅਕਤੀ ਗੱਡੀ ਛੱਡ ਕੇ ਹਨੇਰੇ ਦਾ ਫਾਇਦਾ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਜਦ ਗੱਡੀ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਗਈ ਤਾਂ ਵੇਖਿਆ ਕਿ 3 ਗਾਵਾਂ ਅਤੇ 2 ਬਲਦਾਂ ਨੂੰ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਬੁਰੇ ਢੰਗ ਨਾਲ ਲੱਦਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ।ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਪਸ਼ੂਆਂ ਸਮੇਤ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿਚ ਲੈ ਕੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਨੂੰ ਕਲਾਨੌਰ ਗਊਸ਼ਾਲਾ ਵਿਖੇ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।
-

पीएम मोदी ने 75 रुपए के विशेष सिक्के और डाक टिकट किए जारी
नई दिल्लीः नए संसद भवन के दूसरे चरण के उद्घाटन समारोह में संसद भवन से वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए 75 रुपए के विशेष सिक्के जारी किए। पीएम ने इस दौरान एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। नए भवन के सदन में अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 28 मई 2023 का यह दिन ऐसा ही शुभ अवसर है। देश आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सुबह ही संसद भवन परिसर में सर्व पंथ प्रार्थना हुई है। मैं सभी देशवासियों को इस स्वर्णिम क्षण की बहुत बधाई देता हूं। यह सिर्फ भवन नहीं है यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। यह हमारे लोकतंत्र का मंदिर है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पुराने भवन में तकनीकी, बैठने की जगह, बीते दो दशकों में ये चर्चा हो रही थी कि देश को एक नए संसद भवन की आश्वयकता है। आने वाले समय में सीटों की संख्या बढ़ेगी, सांसदों की संख्या बढ़ेगी। वे लोग कहां बैठते।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमें खुशी है कि भव्य इमारत आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस समय सूरज का प्रकाश सीधे आ रहा है। बिजली का इस्तेमाल कम हो। डिजिटल गैजेट का इस्तेमाल ज्यादा हो। इसने 60 हजार श्रमिकों को रोजगार देने का काम किया। इनके श्रम को समर्पित एक डिजिटल गैलरी भी बनाई गई है। संसद के निर्माण में उनका योगदान भी अमर हो गया। प्रधानमंत्री ने भारत के गौरव का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आज वैश्विक लोकतंत्र का बहुत बड़ा आधार है। लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक व्यवस्था ही नहीं, बल्कि एक संसस्था है। यह एक विचार है, एक परंपरा है। हमारे वेद हमें सभाओं समितियों के आदत सिखाते हैं। महाभारत जैसे ग्रंथों, वैशाली जैसे गणतंत्रों को जीकर दिखाया है। तमिलनाडु में मिला 19वीं शिलालेख हर किसी को हैरान कर देता है। हमारा लोकतंत्र ही हमारी प्रेरणा है संविधान हमारा संकल्प है। ये संसद देश की समृद्ध देश की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है। उसका उद्घोष करती है। यह सौभाग्य है कि सेंगोल की गरिमा लौटा सके। जो रुक जाता है उसका भाग्य भी रुक जाता है। इसलिए चलते रहो। गुलामी के बाद हमारे भारत ने बहुत कुछ खोकर अपनी यात्रा शुरू की। कितनी ही उतार-चढ़ाव और चुनौतियों को पार करते हुए आजादी के अमृतकाल में प्रवेश कर चुकी है। यह विकास के नए आयाम को गढ़ने का अमृतकाल है। देश को नई दिशा देने का अमृतकाल है। आकांक्षाओं को पूरा करने का अमृतकाल है। सांसद के प्रांगण में राष्ट्रीय वृक्ष बरगद भी है। हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों की जो विविधता है। उसको समाहित किया है। यूपी में भदोही के कारिगरों ने अपने हाथ से कालीनों को बुना है। इस भवन के कण-कण में एक भारत श्रेष्ठ भारत की गरिमा का अनुभव होता है।
-

गाँव जवाहर में पहुंची मूसेवाला की मां हुई भावुक, देखें वीडियो
मानसा: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई के दिन गाँव जवाहर के में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं आज गाँव जवाहर के में सिद्धू मूसेवाला की माँ पहुंची। जहां मूसेवाला की मां ने सड़क के उस स्थान पर सिर झुकाया और सलाम किया जहाँ उनके बेटे की गैंगस्टरों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस दौरान मूसेवाला की मां दीवारों पर गोलियों के निशान देखकर भावुक हो गई। बता दें कि कल दिवंगत गायक की पहली पुण्यतिथि है।
-

पुलिस ने पहलवानों के टेंट उखाड़े, कई को हिरासत में लिया, देखें वीडियो
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच नए संसद भवन की ओर बढ़ रहे पहलवानों को पुलिस ने रोका है और कई पहलवानों और उनके समर्थकों को हिरासत में लिया है। इस दौरान साक्षी मलिक के साथी पहलवानों ने आरोप लगाया है कि साक्षी के साथ बदसलूकी की गई है और कपड़े फाड़े गए हैं। आंदोलन खत्म करने के सवाल पर कहा कि अब और मजबूती से आंदोलन खड़ा होगा।
सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को रोका और हिरासत में लिया क्योंकि वे जंतर मंतर पर अपने विरोध स्थल से नई संसद की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे। वहीं पहलवान नई संसद की ओर कूच करने की इसलिए कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वे नई संसद के सामने महिला महापंचायत करना चाहते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस पहलवानों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है। कई पहलवानों के टेंट को दिल्ली पुलिस ने उखाड़ दिया है।
-

पंजाब : अमृतपाल सिंह को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
नई दिल्ली : वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह अब सलाखों के पीछे अपनी सजा काट रहा है। लेकिन अमृतपाल सिंह फरार होने के बाद पंजाब पुलिस के बड़ा सिरदर्द बन गया था। जिसकी तलाश में पंजाब के चप्पे-चप्पे में पुलिस को दौड़ाया गया था। आखिरकार 36 दिन बाद अमृतपाल की गिरफ्तारी हो पाई थी। अमृतपाल को रोडे गांव के गुरुद्वारे के बाहर से गिरफ्तार किया गया था। अमृतपाल के फरार होने के बाद एक बड़ा सवाल जो खड़ा हुआ वो ये था कि आखिर पुलिस अमृतपाल के फोन नंबर को ट्रेस क्यों नहीं कर पा रही थी? फरारी के दौरान अमृतपाल की तरफ से एक वीडियो संदेश भी जारी किया गया था। वो लगातार मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर अपने ठिकाने बदल रहा था। लेकिन फिर भी पुलिस ना तो उसके पास पहुंच पा रही थी और ना ही उसका मोबाइल नंबर ट्रेस कर पा रही थी। इसके पीछे एक कारण था। ऑपेरशन अमृतपाल से जुड़ी रिपोर्ट जब पंजाब सरकार द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई तो उसमें दावा किया गया था वो फरार होने के बाद से लगातार विदेश नंबर का इस्तेमाल कर रहा था। जिसके चलते पुलिस अमृतपाल सिंह का फोन नंबर ट्रेस नहीं कर पा रही थी।
-

होटल के कर्मचारी ने तेजधार हथियार से किया व्यक्ति का कत्ल
ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक होटल में वहां काम कर रहे एक कर्मचारी ने 65 वर्षीय बुजुर्ग पर तेजधार हथियार से हमला कर कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना शनिवार को जंबली नाका इलाके में स्थित एक होटल में हुई जहां काराबाई रामभाई सुवा नामक व्यक्ति ने किराए पर कमरा लिया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी होटल के कर्मचारी ने कथित तौर पर बुजुर्ग के चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला, जिसके बाद होटल के अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि शव को बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया और आरोपी वेटर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी वेटर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
