Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • विशेष प्रचार अभियान के तहत जन कल्याणकारी योजनाओं और नशा निवारण पर जागरूक किए ग्रामीण

    ऊना/सुशील पंडित: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित विशेष प्रचार अभियान के दूसरे चरण के चौथे दिन आज पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने उपमंडल हरोली के तहत खड्ड खास और कुंगडत में जन-जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों तथा नशामुक्त अभियान के बारे में जानकारी दी।

    कार्यक्रम में कलाकारों ने बताया कि हिमाचल सरकार द्वारा कम्पयूटर प्रशिक्षण योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, विधवा, एकल, परित्यक्ता व अल्पसंख्यकों को एक वर्ष के पीजीडीसीए और डीसीए कम्पयूटर कोर्स करवाने का प्रावधान है। साथ ही, प्रशिक्षण के दौरान अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और विधवा व एकल नारियों को प्रशिक्षण के दौरान 1,000 रूपये मासिक भत्ता और 1500 रूपये प्लेसमेंट संबंधी स्टाइपेंढ़ प्रदान किया जाता है। इसके अलावा योजना के तहत दिव्यांग श्रेणी में बारह सौ रूपये मासिक भत्ता और 1,800 प्लेसमेंट संबंधी स्टाइपेंढ़ देने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष और परिवार की वार्षिक आमदनी 2 लाख से कम होनी चाहिए।

    नाटय दलों ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना के साथ-साथ अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इसके अलावा कलाकारों ने विशेष रूप से नशा निवारण पर बल देते हुए नशे को समाज की गंभीर बुराई बताया और लोगों से नशे से दूर रहने व समाज को इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

    इस मौके पर कुंगडत पंचायत की सचिव किरणा देवी, वार्ड सदस्य निर्मल देवी, रूप कुमारी, खड्ड खास के पंचायत सदस्य गुरपाल सिंह और कमला देवी सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • Punjab News: खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने के मामले मे 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने के मामले मे 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला पुलिस ने धार्मिक स्थान, रेलवे स्टेशन तथा कालेज की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस ने 3 अन्य लोगों को केस में नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि विदेश बैठा आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी केस में शामिल है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने 23 सितंबर की मध्यरात्रि को अज्ञात व्यक्तियों ने रेलवे स्टेशन बटाला और श्री अच्चलेश्वर धाम मंदिर बटाला के बाहर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे थे। इसके बाद 30 सितंबर की मध्यरात्रि को फिर अज्ञात व्यक्तियों लोगों ने आरआर बावा डीएवी कालेज समाधि रोड की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे गए थे।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आशु मसीह पुत्र जैमस मसीह वासी दुंबीवाल थाना सिविल लाइन, हरप्रीत सिंह उर्फ काका पुत्र कुलवंत सिंह वासी मसानियां थाना सेखवां, रिंकू पुत्र बलदेव मसीह वासी दूला नंगल थाना घुमनकलां गुरदासपुर, जारज उर्फ मनी पुत्र सुच्चा सिंह वासी चक्क दीपेवाल थाना धारीवाल गुरदासपुर, विक्की पुत्र सुच्चा सिंह वासी चक्क दीपेवाल थाना धारीवाल गुरदासपुर, शमशेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र बलजीत सिंह वासी मूलियांवाल थाना सेखवां तथा सौरव पुत्र कुलवंत सिंह वासी गौंसपुरा थाना सिविल लाइन बटाला के तौर पर हुई है।

    एसएसपी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों पर पहले कोई भी मामला किसी थाने में दर्ज नहीं है। इन्होंने पैसों के लालच में आकर ऐसा अपराध किया है। नामजद किए गए 3 आरोपियों में रोहित पुत्र कुलवंत सिंह वासी मसानियां थाना सेखवां, अभिप्रताप सिंह उर्फ राजा हरूवाल पुत्र सुखदेव सिंह वासी हरूवाल और गुरपतवंत सिंह पन्नू के नाम शामिल हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।

    इनकी जिम्मेदारी सिख फार जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके ली थी। इस संबंध में थाना सदर व सिटी बटाला में अज्ञात व्यक्तियों पर दो मामले दर्ज किए गए थे। एसएसपी ने बताया कि एसपी इंवेस्टीगेशन, डीएसपी इंस्वेस्टीगेशन, डीएसपी सिटी तथा थाना सिटी बटाला के एसएचओ और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज पर आधारित टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान 7 आरोपियों को ट्रेस करके गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अभि प्रताप सिंह उर्फ राजा हरूवाल निवासी आर्मेनिया के कहने पर ही बटाला रेलवे स्टेशन, अच्चल मंदिर और कालेज की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे थे।

    राजा हरूवाल ने इस काम के लिए आरोपियों को करीब 14 हजार रुपये दिए थे, जिसमें से कुछ पैसों से उन्होंने पेंट खरीदकर खालिस्तानी नारे लिखे थे। उन्होंने कहा कि राजा हरूवाल शमशेर सिंह उर्फ हनी मान बीकेआई तथा सिख फार जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के गिरोह का सदस्य है और उनके कहने पर पंजाब में अपने साथियों से काम करवाता है।

  • Haryana News: अब जेल में खत्म होगा गैंगस्टर कल्चर, महानिदेशक ने किया अहम ऐलान, देखें वीडियो

    Haryana News: अब जेल में खत्म होगा गैंगस्टर कल्चर, महानिदेशक ने किया अहम ऐलान, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा कारगार के महानिदेशक आलोक राय ने सेक्टर-14 में एक जरुरी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरियाणा की जेलों में गैंगस्टर कल्चर, महिमा मंडल और कल्ट को खत्म किया जाएगा। उनका कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में हरियाणा की जेल में बंद गैंगस्टर को जेल के कानून के अंतगर्त जेल में किए जाने वाले काम करवाए जाएंगे।

    इन कामों को फोटो भी जारी की जाएगी ताकि गैंगस्टर कल्चर को जेल में ही खत्म किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जेल में कैद गैंगस्टर मोबाइल के जरिए से अपने बाहर बैठे साथियों के साथ संपर्क करते हैं। इस गतिविधि पर लगाम लगता हुए अवैध मोबाइल पूरी तरह से बंद करवा दिए गए हैं। महानिदेशक का कहना है कि जेल कानून के अंतर्गत हाइजीन रहना भी जरुरी है।

    इस पर जेल विभाग के द्वारा काम भी किया जाएगा। महानिदेशक का कहना है कि हम हरियाणा की जेल की चाल और दिशा बदलेंगे और जो जेल में गैंगस्टर कल्चर बन रहा है उस पर लगाम भी लगाएंगे। हरियाणा की जेल में कानून और नियम पूरी तरह से लागू किए जाएंगे। इसके अलावा जेल में सजा काटने वाले कैदियों का हाईजीन भी मेंटेन किया जाएगा।

    कैदियों की वेशभूषा बदलेंगे और जेल कानून के अंतर्गत गैंगस्टर भी इस वर्दी में ही रहेंगे जो सजा काट रहे कैदी पहनते हैं। जेल में बंद अंडर ट्रायल सजा काट रहे कैदियों के लिए सफाई बाय मेंटेनेंस टास्क का काम दिया जाएगा और हार्डकोर गैंगस्टरों से भी इस तरह का काम ही करवाया जाएगा।

    उन्होंने यह भी कहा है कि जेल में सफाई के काम को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जेल सुपरिटेंडेंट के साथ बैठक भी हुई है। जेल में बंद गैंगस्टर के द्वारा करवाए जा रहे काम की फोटो भी जारी की जाएगी ताकि गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा न मिले।

    हरियाणा जेल में बंद गैंगस्टरों को आम कैदियों के जैसे ही सुविधा दी जाती है और उन्हें कोई भी अलग से सुविधा नहीं दी जाएगी। गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा देने वाले गीतों और फिल्मों पर भी लगाम लगाया जाएगा इस पर पुलिस अभी काम कर रही है।

  • चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर NDA की बनीं सहमति, जल्द जारी हो सकती पहली लिस्ट

    चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर NDA की बनीं सहमति, जल्द जारी हो सकती पहली लिस्ट

    पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। ऐसे में गठबंधन के उम्मीदवारों की पहली सूची 13 अक्तूबर को जारी होने की संभावना है। दरअसल, एनडीए के आला सूत्रों के मुताबिक सीट शेयरिंग को लेकर सभी घटक दलों के बीच सहमति बन चुकी है और किसी तरह का विवाद नहीं है। सूत्रों का कहना है कि ये सूची एनडीए की संयुक्त सूची होगी। जिसे बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), HAM और आरएलएसपी साझा तौर पर जारी करेंगे।

    इस बार सीटों के बंटवारे में सहमति बनाने का जिम्मा JDU ने बीजेपी को सौंपा है। बीजेपी को अन्य सहयोगी दलों जैसे- चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाह से बातचीत का जिम्मा भी दिया गया है, और यह बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। इस बीच बीजेपी ने अपने हिस्से की तैयारी पूरी कर ली है। राज्य स्तर पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और हर सीट के लिए तीन संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया गया है। इन नामों पर अब दिल्ली में चर्चा होगी।

    बीजेपी का बिहार कोर ग्रुप 11 अक्तूबर को दिल्ली में बैठक करेगा, जबकि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 अक्तूबर को प्रस्तावित है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि इन बैठकों के बाद उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी, जिसके बाद 13 अक्तूबर को एनडीए की पहली संयुक्त सूची जारी होने की उम्मीद है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस सूची के साथ बिहार में एनडीए की औपचारिक चुनावी मुहिम की शुरुआत हो जाएगी और गठबंधन अपनी एकजुटता का संदेश देने की कोशिश करेगा।

  • Punjab News: सरपंच और पार्टी कई पदाधिकारी अकाली दल वारिस पंजाब में हुए शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: सरपंच और पार्टी कई पदाधिकारी अकाली दल वारिस पंजाब में हुए शामिल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के हलके राजासांसी से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हलके के सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत कई सरपंच और पार्टी पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कहते हुए अकाली दल वारिस पंजाब का दामन थाम लिया। यह शमूलियत खडूर साहिब से संसद और असम की जेल में बंद भाई अमृतपाल सिंह खालसा के पिता तरसेम सिंह की मौजूदगी में हुई। इस मौके पर डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के निदेशक व इमप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के सदस्य रह चुके दलजीत सिंह मियादियां ने अकाली दल वारिस पंजाब का दामन थाम लिया।

    वहीं परमजीत सिंह जोहल, अकाली दल वारस पंजाब के कोआर्डिनेटर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बहुत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर अकाली दल वारिस पंजाब का दामन थामने वालों में से सरपंच कुलदीप सिंह (नाथूपुरा), सरपंच हरजींदर सिंह (मियादी), जसपाल सिंह (बोलियां), चरणजीत सिंह (जसरतवाल), सरबजीत सिंह नंबरदार (उमरपुरा), नरेंद्र सिंह (कूहाड़ा) समेत कई नाम पार्टी शामिल हुए। इसके अलावा कुछ अकाली दल बादल और आप के पदाधिकारीयों ने भी अपनी पार्टियों छोड़ कर वारस पंजाब का दामन थामा।

    इस दौरान दलजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने पंजाब के हित और पंजाबीती के लिए पार्टी बदल ली है। हम अमृतपाल सिंह खालसा की क्षेत्रीय सोच और पंथक झुकाव को ध्यान में रखते हुए वारिस पंजाब को चुना है। तरसेम सिंह ने दावा किया कि पंजाब की जनता को असल राह पर लाने के लिए क्षेत्रीय वर्गों को मजबूत करना जरूरी है। हम ऐसी पार्टी बनाना चाहते हैं जो धर्म, किसान, नौजवान और पंजाब की मिट्टी से जुड़ी हो। तरसेम सिंह ने कहा कि यह शमूलियत तरनतारन हलके की आने वाले उपचुनाव में अकाली दल वारिस पंजाब को बड़ा फायदा देगी।

  • उपायुक्त की अध्यक्षता में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की बैठक संपन्न

     श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुदृढ़ और बेहतर बनाने पर हुई चर्चा,  मंदिर ट्रस्ट संचालित करेगा Modern ITI और Skill Center

    ऊना/सुशील पंडित:  माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज माईदास भवन, चिंतपूर्णी में उपायुक्त ऊना एवं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जतिन लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंदिर ट्रस्ट से संबंधित विभिन्न विषयों तथा मंदिर परिसर में जारी विकास कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

    उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, सीवरेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के न्यू भवन निर्माण हेतु सभी आवश्यक औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं और शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
    उन्होंने यह भी बताया कि पर्यटन विभाग के माध्यम से प्रसाद योजना पर कार्य प्रगति पर है, जिससे मंदिर क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी। उपायुक्त ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी में आने वाले श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करना जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    बैठक के दौरान मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने सीवरेज व्यवस्था में सुधार तथा बंदरों से राहत दिलाने से संबंधित मुद्दे भी उठाए। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि इन विषयों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही उपायुक्त ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की ओर से चिंतपूर्णी के साथ लगती कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र की पांच पंचायतों की गरीब कन्याओं की शादी के लिए अनुदान भी दिया जाएगा।

    चिंतपूर्णी में खुलेगा स्किल सेंटर और मॉडर्न आईटीआई
    उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी में बच्चों के लिए स्किल सेंटर और मॉडर्न आईटीआई की स्थापना की जाएगी। यह केंद्र मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित होंगे, जिनमें युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सहित नवीनतम तकनीकों से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाएगी।

    इस मौके पर एसडीएम अंब सचिन शर्मा, मंदिर अधिकारी अजय कुमार, निरीक्षक जयराम कुमार, बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और मंदिर ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे।

  • Himachal News: उपायुक्त ने किया तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारम्भ

    Himachal News: उपायुक्त ने किया तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारम्भ

    सभी विभागों की संयुक्त भागीदारी और जनसहभागिता पर दिया बल

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार से जिलेव्यापी ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ का शुभारम्भ किया। यह 60 दिवसीय अभियान आगामी 8 दिसम्बर तक चलेगा।

    इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि तम्बाकू सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि समाज की सामूहिक ऊर्जा और उत्पादकता को भी कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक बुराई से निपटने के लिए सभी विभागों, संस्थानों, पंचायतों और नागरिक संगठनों का एकजुट प्रयास आवश्यक है।

    उन्होंने सभी विभागों को अभियान की सफलता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि हर व्यक्ति की सहभागिता से ही तम्बाकू मुक्त ऊना – तम्बाकू मुक्त हिमाचल का संकल्प साकार हो सकता है।

    उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और युवाओं से आग्रह किया कि वे तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जन-जागरूकता फैलाने और समाज में नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने के प्रयासों में सहयोगी बनें। उन्होंने तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान प्रमाणन तथा तम्बाकू मुक्त ग्राम एवं पंचायत प्रमाणन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए ठोस और परिणामोन्मुख पहल करने पर भी बल दिया।

    उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि विभिन्न तम्बाकू निषेध अधिनियमों का प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करें और सोशल मीडिया मंचों का उपयोग करते हुए व्यापक जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार करें।

    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया, क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र छेब के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव गर्ग, स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकित चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: MLA पठानमाजरा को लेकर कोर्ट से लगा झटका, बढ़ी मुश्किलें

    Punjab News: MLA पठानमाजरा को लेकर कोर्ट से लगा झटका, बढ़ी मुश्किलें

    पटियालाः पंजाब में रेप केस दर्ज होने के बाद एक महीने से अधिक समय से फरार चल रहे आम आदमी पार्टी के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को आज जिला अदालत से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कोर्ट में आज हुई सुनवाई में माननीय जज ने विधायक की अग्रिम जमानत पर खारिज कर दी है। ऐसे में विधायक पठानमाजरा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

    बता दें कि इससे पहले कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों ने कोर्ट में दलीलें दी थी। इस दौरान कोर्ट में करीब ढाई घंटे तक बहस चली थी। विधायक के वकीलों का कहना है कि उन्हें केस में झूठा फंसाया जा रहा है। वह राजनीति के शिकार हुए है। दूसरी तरफ पंजाब पुलिस की टीमें उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा।

    पठानमाजरा की तरफ से पटियाला अदालत में दायर याचिका में दो मुख्य दलीलें दी हैं। पहली दलील उनकी तरफ से दी गई है कि यह मामला राजनीतिक से प्रेरित है। दूसरी, कि जिस शिकायत के आधार पर केस दर्ज हुआ, वह काफी समय से लंबित थी। वह अपने एरिया के लोगों से जुड़े मुद्दे उठा रहे थे। इस वजह से उन्हें निशाना बनाया गया है। जो कि बिल्कुल उचित नहीं है।

  • अभूतपूर्व उपलब्धि : वर्ष 2024-25 में कायाकल्प अवॉर्ड से नवाजे गए जिले के 73 स्वास्थ्य संस्थान

    अभूतपूर्व उपलब्धि : वर्ष 2024-25 में कायाकल्प अवॉर्ड से नवाजे गए जिले के 73 स्वास्थ्य संस्थान

    प्रदेश में सबसे ज्यादा अवार्ड पाने वाला जिला बना ऊना, स्वास्थ्य सेवाओं में जिला ऊना अव्वल

     ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्ष 2024-25 में जिले के 73 स्वास्थ्य संस्थानों को कायाकल्प पुरस्कार से नवाजा गया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए जिले को 53.85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त हुई है।

    गुरुवार को जोनल अस्पताल के सभागार में जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति और जिला पुरस्कार समिति की बैठक में उपायुक्त जतिन लाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऊना जिला बीते वर्षों में लगातार उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश में सर्वाधिक कायाकल्प अवार्ड प्राप्त करने वाला जिला बना है।

    उन्होंने कहा कि जिला में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर से बेहतरीन बनाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य और शिक्षा सामाजिक सुरक्षा के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। जब हम गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है।

    उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाज वही होता है जहां शिक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है, और जिला ऊना इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

    बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि जिला ऊना के 73 स्वास्थ्य संस्थान राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के आधार पर राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय चयन टीम द्वारा कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित किए गए। यह चयन एक्सटर्नल असेसमेंट प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले ने साल दर साल स्वास्थ्य सेवाओं के मानकों पर गुणवत्ता विकास किया है और हर साल अलग अलग श्रेणियों में अवॉर्ड की संख्या प्राप्ति में भी बढ़ोतरी की है।

    बैठक में स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू ने अधिकारियों का परिचय कराया, जबकि जिला सलाहकार अधिकारी डॉ. रमन कुमार संदल ने स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रगति और विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी।

    इस अवसर पर उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी, सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और मिशन से जुड़े अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

    बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.संजय मनकोटिया, क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र छैब के प्रधानाचार्य डाॅ. राजीव गुर्ग, सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी  डाॅ. सुखदीप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अंकित चैधरी  उपस्थित रहे।