Blog

  • पंजाबः एक्टिवा चोरी करते सिख व्यक्ति काबू, चोरी को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    पंजाबः एक्टिवा चोरी करते सिख व्यक्ति काबू, चोरी को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    लुधियानाः सेक्टर 32, चंडीगढ़ रोड की पार्किंग से एक्टिवा चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक सिख व्यक्ति पार्किंग में खड़ी एक्टिवा में डुपलीकेट चाबी लगाकर उसे भगाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान एक्टिवा चोरी करते से गाड़ी के मालिक ने उसे देख लिया और उसने शोर मचा दिया। इस दौरान पीड़ित के शोर की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने एक्टिवा चोरी कर रहे सिख व्यक्ति को काबू कर लिया और उसकी जमकर छित्तर परेड की।

    जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सिख व्यक्ति को काबू करके थाने ले गई।  एक्टिवा चुराने वाले शख्स ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी एक्टिवा भी चोरी हो गई थी जिसकी भरपाई पूरी करने के लिए उसने एक्टिवो चोरी करने की कोशिश की थी, लेकिन शोर मचाने के कारण उसे लोगों ने काबू कर लिया। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएंगी। 

  • ‘Reel’ बना रही छात्रा आई ट्रेन की चपेट में, मौके पर तोड़ा दम

    नई दिल्ली :  उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में सोशल मीडिया ‘रील’ बनाने के चक्कर में इंजीनियरिंग की एक छात्रा रेलगाड़ी की चपेट में आ गई। पुलिस ने बताया कि मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। गंगनहर कोतवाली के पुलिस प्रभारी गोविंद राम ने बताया कि 20 वर्षीय वैशाली अपनी एक सहेली के साथ रहीमपुर रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर अपने मोबाइल से ‘रील’ बना रही थी और इसी दौरान वह रेलगाड़ी की चपेट मे आ गई।

    वैशाली की मौके पर ही मौत हो गई। ‘रील’ आम तौर पर छोटे वीडियो होते हैं और सोशल मीडिया पर यह बेहद लोकप्रिय हैं। उन्होंने बताया कि वैशाली हरिद्वार जिले के हरिपुर टोंगिया बुग्गावाला क्षेत्र की रहने वाली थी और फिलहाल रुड़की की शिवपुरम कॉलोनी स्थित अपने मामा के घर रहकर कोर इंजिनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।

    राम ने बताया कि वैशाली की सहेली ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • जालंधरः होटल में महिला के साथ पकड़ा गया व्यक्ति आया मीडिया के सामने, पत्नी को लेकर किए खुलासे, देखें Live

    जालंधरः होटल में महिला के साथ पकड़ा गया व्यक्ति आया मीडिया के सामने, पत्नी को लेकर किए खुलासे, देखें Live

    जालंधर, ENS: वहीं इस मामले को लेकर पति लव मीडिया के सामने आया है। जहां उसने पत्नी ममता को लेकर अहम खुलासे किए है। लव ने बताया कि जब भी उसके घर में कोई प्रोग्राम होता था तो उसकी पत्नी का परिवार उसकी बेटी को गायब कर देते थे। वहीं लव ने बताया कि ममता के साथ वह शादी से पहले रिलेशनशिप में रह रहा था। इस दौरान ममता ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत करके उस पर रेप केस डाल दिया था। लव का आरोप है कि इस केस से मजबूर होकर उसने शादी की। 

    वहीं लव का आरोप है कि उसकी सास ही उसका घर में झगड़ा करवाती है। वहीं लव ने आरोप लगाया है किए एक साल पहले भी प्रोग्राम के दौरान उसकी लड़की को उसके ससुराल वालों ने बेटी को गायब कर दिया। जिसके बाद वह टालमाटौल करते रहे। इस दौरान काफी समय बीत जाने के बाद वह बेटी लेकर प्रोग्राम में वापिस आ गया। वहीं लव ने आरोप लगाया है कि नशे की हालत पर वह सो रहा था इस दौरान पत्नी और उसके परिवार ने उस पर तेजधार हथियार से सिर पर हमला कर दिया।

    लव ने शराब तस्करी के मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर कहा कि नशे का कारोबार उसकी सास और साला करता है। लव ने माना कि पहले वह भी नशा तस्करी करता था। इस मामले में वह अपने ऊपर दर्जे पर्चे से बरी हो गया है और अब उसे एक साल से अधिक समय हो गया और उसने यह कारोबार छोड़ दिया है। लव ने आरोप लगाया है कि वह अपने परिवार को छोड़कर पत्नी ममता के साथ किराये पर रह रहा था। वहीं ममता द्वारा घर बसाने के मामले को लेकर कहा कि अगर उसने घर बसाना होता उस पर जानलेवा हमला ना किया जाता। 

    लव ने कहा कि किराये पर रहने के बावजूद उसने मेहनत करके घर में एक-एक करके सभी चीजे बनाकर पत्नी को दी। इस दौरान 15 लाख रुपए की डिमांड को लेकर कहा कि उसने एक साल पहले मजाक में मामे की मौजूदगी में बात की थी। लेकिन ससुराल परिवार ने इस बात को मुद्दा बनाया हुआ है। वहीं आज होटल में महिला के साथ मौजूद होने के मामले में लव ने कहाकि वह डॉग ग्ररूमिंग का काम करता है। इसके चलते वह उक्त महिला के साथ मीटिंग को लेकर आया हुआ था। लव ने बताया कि इस दौरान उसकी पत्नी द्वारा हंगामा किए जाने के मामले में महिला घबरा गई थी, जिसके बाद उसने महिला को वहां से भेजा दिया था। इस दौरान लव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया।

  • जालंधरः राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की चन्नी ने बताई असल वजह, देखें वीडियो 

    जालंधरः राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की चन्नी ने बताई असल वजह, देखें वीडियो 

    संत सींचेवाल से मुलाकात को लेकर किया अहम खुलासा 

    जालंधर, ENS : लोकसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। वहीं भाजपा द्वारा रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी का बयान सामने आया है। जहां चन्नी ने कहाकि अच्छी बात यह है कि इस सीट से उनके परिवार वाले भी चुनाव लड़ते रहे है। ऐसे में वह इस सीट से चुनाव लड़ रहे तो अच्छी बात है। वहीं भाजपा के डर के सताने के मुद्दे को लेकर चन्नी ने कहा कि उन्हें कोई डर नहीं सता रहा। अपने परिवार और अपने घर के साथ हर किसी को एक लगाव होता है।

    ऐसे में राहुल गांधी के अंदर वह प्यार उजागर हुआ और इसी के चलते उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने का मन बनाया है। वहीं पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने 13-0 के नारे पर चन्नी ने कहा कि वह सही कर रहे है। उन्होंने कहा कि 13-0 जरूर होगी, लेकिन जीरो पर आप और 13 पर कांग्रेस होगी। दरअसल, मेहतपुर सहित देहात के हलके में आज चन्नी वर्करों से मुलाकात करने पहुंचे। जहां उन्होंने कहाकि शहर की तरह देहात में उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वहीं संत सींचेवाल से मुलाकात को लेकर चन्नी ने कहा कि वह अच्चे संत है। ऐसे में वह इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से नहीं देख रहे है। उन्होंने कहा कि संत सभी के होते है। वहीं सींचेवाल ने उन्हें बुलाकर आर्शीवाद और प्यार दिया है।

    उन्होंने कहा कि वह उनके धन्यावादी है। वहीं वातावरण को लेकर चन्नी ने कहा कि उन्होंने सींचेवाल को बताया कि कांग्रेस की सरकार के समय गुरु नानक देव जी के 550 वें साल के दौरान उनकी पार्टी ने वातावरण को लेकर काफी काम किया था। चन्नी ने कहा कि उस दौरान कांग्रेस पार्टी ने बेई को साफ करवाया था और आसपास के एरिये में 500 वृक्ष लगवाएं थे। चन्नी ने कहा कि वह उस समय कांग्रेस पार्टी के इंचार्ज थे, इसी के कारण संत सींचेवाल ने खुश होकर आज उन्हें मुलाकात के लिए बुलाया था। वहीं चौधरी परिवार द्वारा विरोध किए जाने के सवाल पर चन्नी ने कहाकि अब कहां है चौधरी परिवार, निकल गए वो दिन।    

  • पंजाब : इस पार्टी के नेता का पुतला फूंक किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाब : इस पार्टी के नेता का पुतला फूंक किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसर : श्री गुरु ग्रंथ साहिब श्रद्धा समिति ने गोल्डन गेट पर बीजेपी नेता बोनी अजनाला का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब श्रद्धा समिति के मुख्य सेवादार बलबीर सिंह मुच्छल ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हर राजनीतिक दल वोट की खातिर धर्म का राजनीतिकरण कर रहा है।

    इससे पहले राजा वाड़िंग की पत्नी अमृता वाड़िंग ने कांग्रेसियों के पंजे को गुरु नानक देव जी के पंजे के साथ मिलाकर एक सभा को संबोधित किया था। जो बेहद निंदनीय है, जिसकी हम निंदा करते है। जिसके बाद दूसरी तरफ बीजेपी नेता अमरपाल बोनी अजनाला ने सिखों को लेकर एक टिप्पणी की है। एक सार्वजनिक सभा जो बहुत ही निंदनीय है जिसका हम विरोध करते है।

    उन्होंने कहा कि अगर ऐसे राजनीतिक नेताओं को धर्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है और वे धर्म पर टिप्पणी क्यों करते हैं? उन्होंने कहा कि पहले धर्म पर टिप्पणी करना और फिर उनसे माफी मांगना जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने अपना बलिदान दिया था। दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा की स्थापना की थी और सिख धर्म ने कई बलिदान दिए है और वोटों के लिए सिख धर्म पर कोई भी राजनीतिक नेता टिप्पणी करे, यह हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

  • पंजाबः खेतों में व्यक्ति का श+व मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान

    पंजाबः खेतों में व्यक्ति का श+व मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान

    जलालाबादः थाना सिटी जलालाबाद अंतर्गत आते गांव टिवाना कलां सोसायटी की बैकसाइड में आज सुबह खेत से व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सूरज सिंह पुत्र कुशाल सिंह निवासी गांव जोधेवाला के रूप में हुई है। बताया ज रहा है कि सूरज शादीशुदा था और उसके 2 बच्चे हैं। मृतक ड्राइवर का काम करता था। आज सूरजा का शव खेतों से आपत्तिजनक हालात में मिला। मृतक के शरीर पर चोटों के कई निशान थे।

    इस संबंध में घटना की सूचना मिलने पर जिला फाजिल्का पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बलकार सिंह, थाना सिटी जलालाबाद के एसएचओ अंग्रेज कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में ले लिया और उसके भाई सादक सिंह के बयानों पर 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया। मामले की जांच कर रहे थाना सिटी जलालाबाद के SHO अंग्रेज कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई सादक सिंह के बयानों पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण पता चलेगा।

  • पंजाबः जेल में बंद महिला ने हवालाती से करवाई 9वीं शादी, देखें वीडियो

    पंजाबः जेल में बंद महिला ने हवालाती से करवाई 9वीं शादी, देखें वीडियो

    अमृतसर : कपूरथला जेल में बंद एक महिला जिसके खिलाफ 8 विवाह धोखाधड़ी से करने के मामले दर्ज है। इस महिला ने कपूरथला जेल में बंद एक अन्य कैदी को अपने प्यार का शिकार बनाया और उससे शादी कर ली। जबकि जेल में बंद कैदी पहले से ही शादीशुदा था। जिसके बाद उस बंदी की पत्नी ने अमृतसर आईजी कार्यालय में जाकर आवेदन दिया और न्याय की मांग की।

    पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका पति कपूरथला जेल में बंद था और वहां जेल में बंद एक महिला ने उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली। जबकि उस महिला की पहले ही 8 शादियां हो चुकी थीं और उस महिला ने नौवीं शादी की।

    पीड़ित महिला ने बताया कि अब वह महिला उसके पति को लूटपाट करने के लिए मजबूर कर रही है। नौवीं बार शादी करने वाली महिला अब उन्हें परेशान कर रही है और धमकियां दे रही है। जिस कारण वे अमृतसर बॉर्डर रेंज के आईजी को आवेदन देने आए हैं और न्याय की गुहार लगा रहे है।

  • फोन पर बात करते-करते बच्चे को फ्रिज में रखकर भूली महिला, छानबीन दौरान फूले हाथ-पांव, वीडियो वायरल

    फोन पर बात करते-करते बच्चे को फ्रिज में रखकर भूली महिला, छानबीन दौरान फूले हाथ-पांव, वीडियो वायरल

    सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला फोन पर बात करते करते अपने बच्चे को फ्रिज में बंद करती दिखाई दे रही है। महिला फोन पर बात करने में इतनी मस्त है कि उसे याद ही नहीं रहा कि उसने बच्चे को कहां रख दिया। पति के साथ मिलकर जब महिला ने बच्चे की तलाश शुरू की तो हाथ-पांव फूल गए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला घर में फोन पर बात करते हुए बच्चे के साथ खेल रही है। अचानक उसने फ्रिज का दरवाजा खोला और बच्चे को फ्रिज में रखकर बंद कर दिया। इसके बाद महिला आराम से फोन पर बात करते हुए सोफे पर बैठ गई। कुछ देर बार महिला का पति बच्चे को खोजने लगा।

    महिला के पति ने जब बच्चे के बारे में पूछा तो उसने इग्नोर कर दिया। पति ने पूरे घर में बच्चे की तलाश की लेकिन जब कहीं नहीं मिला तो महिला को फटकारते हुए बच्चे के बारे में पूछा। इसके बाद महिला भी गंभीरता से बच्चे की तलाश में जुट गई। काफी देर की खोजबीन के बाद भी बच्चा नहीं मिला। इसके बाद महिला भावुक हो गई और फर्श पर बैठकर रोने लगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और उसका पति पूरे घर में बच्चे की तलाश कर रहे हैं लेकिन फ्रिज नहीं खोल रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रिज में ना तो बच्चे रखे जाते हैं और ना ही उसमें रखने का कोई तुक बनता है। महिला द्वारा हुई इस भूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब ये वीडियो जानबूझकर रिकॉर्ड किया गया है या सच में ऐसी कोई घटना हुई है, इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि वीडियो में एक बड़ा संदेश और सबक जरूर है कि फोन पर बात करते हुए हमें इतना नहीं खो जाना चाहिए कि उलटे-सीधे काम करने लगें।

  • फ्लाईओवर के नीचे व्यक्ति का श+व हुआ बरामद

    फ्लाईओवर के नीचे व्यक्ति का श+व हुआ बरामद

    जींदः हरियाणा के जींद में भिवानी रोड तथा रोहतक रोड के बीच फ्लाईओवर के नीचे एक व्यक्ति की डेड बाडी मिली। आशंका है कि व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आया होगा। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया है। मृतक की कलाई पर अंग्रेजी में आर.के. लिखा हुआ है। राजकीय रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीरवार की रात सूचना मिली कि भिवानी रोड से रोहतक रोड के बीच फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

    सूचना के बाद राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंची। मृतक के पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की उम्र 45 से 50 साल के करीब है। मृतक की कलाई पर अंग्रेजी के अक्षरों में आर.के. लिखा हुआ है। मृतक ने नीली टी-शर्ट पहनी है तथा गहरी नीली पेंट पहनी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे पहचान के लिए शवगृह में रखवाया गया है।

  • पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी का हुआ निधन, CM मान ने जताया दुख

    लुधियानाः पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी डॉ. मनजीत सिंह कंग का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और इलाज के लिए यूएसए में थे। उनके निधन से पीएयू में शोक की लहर है। दोपहर साढे़ बारह बजे डॉ. कंग को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए पीएयू में शोक सभा रखी गई है। वहीं पीएयू के पूर्व वीसी डॉ. किरपाल सिंह औलख ने डॉ. कंग के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कंग एक चोटी के साइंसदान के साथ साथ एक शानदार इंसान थे।

    बता दें कि डॉ. कंग ने साल 1968 में पीएयू से बीएसससी एग्रीकल्चर और वर्ष 1968 में पीएचडी की थी। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने भी पूर्व वीसी कंग के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्‍होंने अपने एक्‍स अकाउंट पर लिखा, ‘पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के पूर्व कुलपति एवं प्रसिद्ध डॉ. मनजीत सिंह कांग जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। डॉन कांग जी बहुत मधुर स्वभाव और दूरदर्शी सोच के मालिक थे। यह क्षति पर्याप्त नहीं है। परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’