Blog

  • ऊना में चल रही प्राकृतिक खेती की गतिविधियों सलाहकार ने जायज़ा लिया

    ऊना में चल रही प्राकृतिक खेती की गतिविधियों सलाहकार ने जायज़ा लिया

    ऊना/सुशील पंडित : राज्य परियोजना कार्यान्वयन ईकाई प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना शिमला से सलाहकार सुनील चंदेल ने ज़िला ऊना के पांच ब्लॉकों में चल रही प्राकृतिक खेती की गतिविधियों का जायज़ा लिया साथ  ही  पंचायत मॉडल के  निरीक्षण किया। जिसमें उपमंडल हरोली की  ग्राम पंचायत– नग्नोली, इसपुर,सैंसोवाल,रोड़ा पंचायत के किसान इशर दास,सूचा सिंह, सलाहकार सुशील  से मिले व प्राकृतिक खेती पर  किसानों से चर्चा की। सभी किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और प्राकृतिक खेती से होने वाले फ़ायदे बताए।

    खण्ड तकनीकी प्रबंधक अंकुश शर्मा ने बताया की हरोली की सभी पंचायतों में हर पंचायत में एक एक किसान ने  1 बिघा में मुख्य फसल गेहूं के साथ सहफ़सल के रूप में चने अलसी सरसों लगाई है  जिसमें किसी भी प्रकार का रसायन,कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया गया है, इसमें किसान समय समय पर जीवामृत घन्जीवामृत खट्टीलस्सी का प्रयोग कर रहे है । इस मोके पर उपपरियोजना निदेशक, सहायक तकनीकी प्रबंधक हरोली से मोजूद रहे ।

  • जालंधरः पंजाब में आप सरकार आने से बड़ा गैंगवार, बाहर जा रही इडस्ट्रीः सुखबीर बादल

    जालंधरः पंजाब में आप सरकार आने से बड़ा गैंगवार, बाहर जा रही इडस्ट्रीः सुखबीर बादल

    जालंधर/हर्ष कुमारः कैंट हल्का में स्थित गांव वडिंग में आज शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पहुंचे। सुखबीर बादल ने प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पंजाब सरकार के आने के बाद यहां पर गैंगस्टर बाद ज्यादा हो गया है। क्योंकि अब तो यहां पर रोजाना ही कोई ना कोई एक बड़ी घटना होती रहती है।

    पंजाब में इंडस्ट्री भी अब पंजाब से बाहर जाने लगी है क्योंकि इंडस्ट्री लिस्ट का कहना है कि गैंगस्टर धमकियां देकर हमारे से फिरौती मांगते हैं 2 से 5 करोड पर देने के बावजूद भी हमें यहां पर रोजाना धमकाया जाता है जिसकी वजह से पंजाब से इंडस्ट्री निकाल बाहर के राज्यों में ले जाई गई है। सुखबीर बादल ने कहां की पंजाब में जो भी आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए हैं। वह बनने के बाद भी लोग इनको जगह-जगह घेर रहे हैं। क्योंकि यह जो क्लीनिक बनाए गए हैं इन्होंने अस्पतालों से डॉक्टर और नर्सों को यहां पर ड्यूटी पर तैनात तो कर दिया है।

    लेकिन अस्पताल अब बंद होने शुरू हो गए हैं। क्योंकि जब अस्पतालों में स्टाफ ही नहीं होगा तो इलाज कराने के लिए मरीज कहां जाएगा। पंजाब में अब बिजली की कटौती होनी शुरू हो गई है। आए दिन अब कट लगने शुरू हो गए। जिसके वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। क्योंकि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से कोई भी एक भी नया यूनिट नहीं लगाया गया। जिससे अभी गर्मी के सीजन में खासी परेशानी होगी।

  • केसी काॅलेज पंडोगा में जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित

    केसी काॅलेज पंडोगा में जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित

    ऊना,/ सुशील पंडित : जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन केसी गु्रप आॅफ काॅलेज पंडोगा में किया गया जिसकी अध्यक्षता निदेशक केसी यूनिवर्सिटी विवेक परिहार ने की। जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में उप निदेशक एनवाईके डॉ लाल सिंह उप निदेशक, आरटीओ राजेश कौशल, नोडल ऑफिसर राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ लिली जिला ऊन, चिंतपूर्णी विकास समिति के अध्यक्ष अश्वनी धीमान, डॉ  दीपक पराशर,  डॉ बलविंदर कुमार, डॉ अजय कुमार पठानिया विभिन संकायों के प्रधानाचार्य ने भाग लिया। 

    इस अवसर उपनिदेशक डाॅ लाल सिंह ने बताया कि युवाओं को  राष्ट्र की विकास की धारा में सक्रिय योगदान हेतु समर्पित होना चाहिए।  उन्होंने कहा की भारत आज विश्व पटल पर अपनी विशेष छवि को प्रतिविम्बित कर रहा है जिसमंे युवा शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने युवाओं  से आह्वान किया की सभी को इस पर गर्व होना चाहिए की भारत इसका नेतृत्व कर रहा है तथा 2047 तक सशक्त भारत बनाने में सभी को अपनी-अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में युवा प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न विषयों जैसे स्वच्छ भारत अभियान, फिट इंडिया, 2047 में मेरे सपनों का भारत आदि विषयों पर अपने विचार प्रकट करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में परिणीता चाँद, चेष्टा, तनीषा , सारिका, केशव, दामिनी, अंचल, शेफाली, रिम्पल, आयुषी, नेहा, राहुल  आदि ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति गीत पर नृत्य तथा देशभक्ति एकल गान भी प्रस्तुत किया कर वातावरण को राष्ट्रीयता के ओत- प्रोत किया।

    इसके अतिरिक्त आरटीओ राजेश कौशल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को “गोल्डन आवर” दुर्घटना के बाद पहले घंटे में हमें क्या करना चाहिए तथा सडक सुरक्षा के नियमों के बारे में महतवपूर्ण जानकारियां मुहैया करवाई गई।  इस अवसर पर केसी  यूनिवर्सिटी पंडोगा से विभागाध्यक्ष गगनदीप सिंह, सुनंदा जसवाल तथा समस्त स्टाफ सदस्य, नेहरु युवा केंद्र से विजय भारद्वाज, मधु, आरती, रिषभ, तथा आकाश भारद्वाज, जिला समन्वयक आरएसईटीआई पंजाब नेशनल बैंक ऊना आदि ने भाग लिया।  

  • नाबार्ड व कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक थानाकलां ने जागरूक शिविर का आयोजन किया 

    नाबार्ड व कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक थानाकलां ने जागरूक शिविर का आयोजन किया 

    ऊना/ सुशील पंडित : नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित एवं कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक थाना कलां द्वारा संचालित एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं जागरूक शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत थाना कलां के गांव हीरा नगर में लगाया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित कांगड़ केंद्रीय सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक अश्विनी कुमार गुप्ता  इस शिविर में उपस्थित  सहायता समूह  बजरंग बली ब गणेशा समूह की महिलाओं ने भाग लिया।

    इस दौरान कांगड़ा बैंक थाना कलां  के शाखा प्रबंधक अश्विनी कुमार गुप्ता द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अटल पेंशन योजना स्वयं सहायता समूह किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान बजरंगबली समूह की प्रधान सीमा देवी बबीता देवी गणेशा समूह की प्रधान ममता देवी, कमला देवी, मीना देवी, आशा देवी, सुमन, स्नेह लता, उषा देवी, कांता देवी, प्रमिला देवी, सिमो देवी, ममता देवी के अलावा अन्य कई महिलाएं उपस्थित रही। 

  • पंजाबः रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, अनिश्चितकाल के लिए लगाया धरना

    पंजाबः रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, अनिश्चितकाल के लिए लगाया धरना

    गुरदासपुरः पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। आज अनिश्चितकाल के लिए किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए है। उन्होंने अपनी मांगे पूरी ना होने पर सरकार के खिलाफ धरना लगाया है। आज किसानों के इस धरने के बाद पठानकोट से अमृतसर जाने वाली 10 ट्रेनें प्रभावित हुई है। किसानों की मांग है कि गन्ने की बकाया राशि और किसान आंदोलन जान गंवाने वाले किसानों को शहीदी का दर्जा दिलवाने की मांग की जा रही है। 

  • बड़ी ख़बरः वकीलों ने ‘नो वर्क का किया ऐलान, देखें वीडियो

    बड़ी ख़बरः वकीलों ने ‘नो वर्क का किया ऐलान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़, प्रवेश/अजीतः बंदी सिखों की रिहाई को लेकर बीते 8 फरवरी को पुलिस पर हुए हिंसक हमले मामले में 2 वकीलों पर एफआईआर की गई थी। जिस के विरोध में आज दोबारा चंडीगढ़ जिला अदालत में ‘नो वर्क का एलान किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि एक सीनियर एडवोकेट (अमर सिंह चहल) ने दावा किया है कि घटना के दौरान वह प्रदर्शन स्थल पर मौजूद नहीं थे और वे कैबिनेट मंत्री के साथ मीटिंग में थे।

    जिला बार एसोसिएशन का कहना है कि 8 फरवरी को हिंसक घटना वाले समय एडवोकेट अमर सिंह चहल और दिलशेर सिंह जंडियाला पंजाब के कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर के साथ बंदी सिखों की रिहाई के मुद्दे को लेकर मीटिंग में थे। चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन ने यह दावा करते हुए चंडीगढ़ पुलिस पर दो वकीलों को गैरकानूनी ढंग से झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हुए हैं।

    आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि यह सच है वर्क सस्पेंड कल से शुरू होकर सोमवार तक चलेगा और इस दौरान एक कार रैली भी निकाली जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यदि चंडीगढ़ प्रशासन अभी कोई हल नहीं निकालता तो वकीलों को कड़ा रुख अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

  • TV Host के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन

    TV Host के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन

    कोच्चिः साउथ सिनेमा इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय मलयालम अभिनेत्री और टेलीविजन होस्ट सुबी सुरेश का बुधवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेत्री के निधन की पुष्टि उनके परिवार द्वारा की गई है। कथित तौर पर सुबी कुछ समय से लीवर संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। सुबी ने 41 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।  सुबी सुरेश अपनी चुलबुली भूमिकाओं और डायलॉग डिलीवरी के लिए लोगों के बीच प्रसिद्ध थीं। अभिनेत्री ने छोटे से लेकर  बड़े पर्दे तक अपनी प्रतिभा के दम पर लोगों की प्रशंसा प्राप्त की।

    सुबी के फैंस लाखों की संख्या में हैं, जो इस समय अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के जाने के बाद सदमे में हैं। वर्षों पहले ‘कोचीन कलाभवन मंडली’ में एक मिमिक्री कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करते हुए सुबी ने धीरे-धीरे मंच पर और टेलीविजन पर अपनी जगह बनाई थी। बहुत कम समय में सुबी लोगों के बीच पॉपुलर हो गई थीं। अभिनेत्री अलग-अलग टेलीविजन चैनलों द्वारा आयोजित लाइव स्टेज शोज का एक अटूट हिस्सा बन गई थीं।

    ‘सिनेमाला’ शो में सुबी ने अलग-अलग अंदाज में धमाल मचा कर दर्शकों का दिल बखूबी जीता था। टीवी होस्ट होने के साथ-साथ सुबी ने फिल्मों में भी काम किया। अभिनेत्री ने अपने छोटे से करियर में 20 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी का दम दिखाया था। सुबी के परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई है। अभिनेता-एंकर के आकस्मिक निधन पर इंडस्ट्री के कलाकारों से लेकर फैंस तक सभी शोक व्यक्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी अभिनेत्री की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने रियलिटी शो और हास्य कार्यक्रमों के माध्यम से मलयाली लोगों के दिलों में जगह बनाई।

  • 4.8 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    4.8 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली एनसीआर में बुधवार दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 थी। नेपाल के जुमला से 69 किमी दूर इसका केंद्र था। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके काफी हल्के थे। कहीं से जान माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

    इससे पहले बुधवार को दोपहर 1.30 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.4 थी। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किलोमीटर भीतर थी।

  • BSF Camp में महिला कांस्टेबल से रेप के आरोप में इंस्पेक्टर सस्पेंड, FIR दर्ज

    BSF Camp में महिला कांस्टेबल से रेप के आरोप में इंस्पेक्टर सस्पेंड, FIR दर्ज

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल में बीएसएफ के कैंप में एक महिला कांस्टेबल से रेप का आरोप लगा है। बीएसएफ की ओर से बताया गया है कि इंस्पेक्टर को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। बीएसएफ की ओर से पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। सूत्रों के मुताबिक इंस्पेक्टर ने महिला कांस्टेबल को कोई काम समझाने के लिए अपने कमरे में बुलाया। फिर आरोप है कि उसके साथ रेप किया गया। बीएसएफ ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच, बीएसएफ की कांस्टेबल से सहकर्मी द्वारा दुष्कर्म किए जाने का तृणमूल ने विरोध किया।

    तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल घोष ने मामले को प्रकाश में लाने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। गृह मंत्रालय के अधीन बीएसएफ कैंप में हुई ऐसी शर्मनाक घटना पर बीजेपी की क्या राय है? यह सवाल कुणाल घोष ने उठाया। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने ट्वीट किया, “नदिया कैंप के कृष्णागंज में बीएसएफ कमांडर ने एक महिला बीएसएफ कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को बीएसएफ एसएसकेएम लेकर आई, तो भवानीपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। कमांडर को निलंबित कर दिया गया है। अब बीजेपी इस बारे में क्या कहेंगी?” बता दें कि तृणमलू कांग्रेस इसके पहले भी बीएसएफ के खिलाफ आवाज उठा चुकी है। अभिषेक बनर्जी और सीएम ममता बनर्जी ने बीएसएफ की गोली से एक व्यक्ति की मौत के मुद्दे पर आरोप लगाया था कि बीएसएफ राजवंशी युवकों को गोली मार रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार नदिया के कृष्णागंज थाने के बीएसएफ कैंप में 18 फरवरी को एक महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। पीड़िता को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। महिला कांस्टेबल की हालत बिगड़ने पर उसे एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसकेएम के डॉक्टरों ने पीड़ित परिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा। बीएसएफ के कुछ अधिकारी पीड़िता को भवानीपुर थाने ले गए। महिला कांस्टेबल ने लिखित शिकायत की है। भवानीपुर थाने में आईपीसी की धारा 367/2(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कृष्णागंज थाने को जीरो एफआईआर भेजी गई है। बीएसएफ ने बताया कि वे मामले की विभागीय जांच करा रहे हैं। आरोपी कंपनी कमांडर (इंस्पेक्टर रैंक) को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

  • पंजाबः अवैध खनन पुलिस ने मामला दर्ज कर पोकलेन मशीन की जब्त

    पंजाबः अवैध खनन पुलिस ने मामला दर्ज कर पोकलेन मशीन की जब्त

    लुधियानाः खन्ना पुलिस ने दोराहा के गांव राजगढ़ में बड़े पैमाने पर हो रहे मिट्टी की अवैध खनन पकड़ी है। पुलिस की छापेमारी से पहले ही खनन माफिया के लोग मशीनरी सहित मौके से फरार हो गये। खेतों में खड़ी एक पोकलेन मशीन को पुलिस ने जब्त कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक खेतों में करीब 10 फीट की गहराई तक खुदाई की जा चुकी थी। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने खनन विभाग के जेई अंकित कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।