पठानकोट : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने शाहपुरकंडी पहुंच कर नौकरी की बहाली की मांग को लेकर आर एस डी मुख्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे बर्ख़ास्त औसती कर्मचारियों और उनके परिजनों के साथ बातचीत कर उनकी मांग और पूरी बातचीत सुनी। कविता खन्ना ने बर्ख़ास्त औसती कर्मचारियों और उनके परिजनों को आश्वासन दिया कि वह उनके मामले को डिप्टी कमिश्नर पठानकोट के समक्ष उठाएगी । उन्होंने कहा कि वह उनको इंसाफ दिलवाने में पूरा साथ देंगी।
Blog
-

प्रदेश में भारी बारिश के कारण 350.15 करोड़ की 4833 योजनाएं हुई प्रभावित – मुकेश अग्निहोत्री
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के 1007 रूट सस्पेंड
ऊना/सुशील पंडित : प्रदेश में लगातार हो रहे भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश राज्य को करोड़ों रूपयों का नुक्सान हुआ है। इस बारे जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि भारी बारिश के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के 1007 रूटों पर चलने वाली बसों के रूटों को सस्पेंड किया गया है। जबकि राज्य तथा राज्य से बाहर चलने वाली परिवहन निगम की 452 बसें विभिन्न स्थानों पर बारिश के कारण रूकी हुई हैं। उन्होंने परिवहन निगम के स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि जहां पर भी जोखिम हो वहां पर बसों को न चलाएं तथा बस चालक पूर्णतः एहतियात बरतें ताकि किसी प्रकार का नुक्सान न हो।उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक भारी बारिश के कारण जल शक्ति विभाग की 4833 स्कीमें प्रभावित हो चुकी हैं जिससे 350.15 करोड़ रूपये के नुक्सान का आंकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर पेयजल स्कीमें नदी, नालों व खड्डो के किनारे होने के चलते प्रभावित हुई हैं। इसके अतिरिक्त सिंचाई, सीवरेंज व बाढ़ नियंत्रण की योजनाओं को भी भारी नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया प्रदेश में कुल 10067 वाटर सप्लाई स्कीमें हैं जिसमें 223.63 करोड़ की 3737 पेयजल आपूर्ति योजनाएं, 85.13 करोड़ रूपये की 983 सिंचाई योजनाएं, 30.70 करोड़ रूपये की सीवरेज़ तथा 10 करोड़ रूपये की 53 बाढ़ नियंत्रण योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि भारी बारिश व बाढ़ में राज्य के लोगों का जानमाल के नुक्सान से बचाव करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही बिजली, पेयजल व अन्य जरूरी सेवाओं को सुचारू रूप से बहाल करने के संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं।उप मुख्यंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश में लोक निर्माण विभाग को लगभग 250 करोड़ रूपये की क्षति हुई है जिसमें सड़कों व पुलों को भारी नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि नदियों में जल का बहाव अत्याधिक होने के कारण पानी सड़कों के ऊपर से होकर बह रहा है। उन्होंने बताया कि ब्यास नदी में आए भारी उफान के चलते कुल्लू के नंगवाई के समीप नदी में फंसे 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण विकट परिस्थितियां उत्पन्न होने वाले क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है। राज्य आपदा प्रबंधन द्वारा बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।उप मुख्यमंत्री ने बताया कि ऊना-घालूवाल सड़क मार्ग पर लगभग 60 वर्ष पुराने घालूवाल पुल को वाहनों के यातायात के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस संबंध में उन्होंने इस पुल को नए सिरे से बनाने के लिए एनएचआई के अधिकारियों तथा उपायुक्त ऊना को आवश्यक निर्देश दिए है कि शीघ्र पुल का प्राकलन तैयार कर उच्च स्तर पर भेजें। उन्होंने कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में प्रदेश सरकार लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सभी प्रभावितों को हर संभव सहायता व सुरक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से भी प्रदेश की इस विकट परिस्थिति में सहायता करने का आग्रह किया है। -

अगले 3 घंटों में पंजाब के इस इलाके सहित चंडीगढ़-पंचकुला सहित में हो सकती है भारी बारिश
चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में जारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आशंका जाहिर किया है कि हरियाणा के चंडीगढ़ और पंचकुला के साथ ही पंजाब के मोहाली में अगले तीन घंटों में भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि इन दोनों राज्यों में जारी भारी बारिश के चलते दोनों राज्य पानी-पानी हो गए हैं। दोनों राज्यों में कुछ शहरों में जलजमाव के साथ ही बाद ही स्थित पैदा हो गई है। जिसे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
चंडीगढ़ में पिछले 3 दिनों से हो रही भारी बारिश से हालत खराब होते जा रहे हैं। चंडीगढ़ से कुराली और बद्दी को जाने वाला हाईवे न्यू चंडीगढ़ के पास बह गया है। इस कारण बद्दी- चंडीगढ़ और कुराली- चंडीगढ़ मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। सुखना लेक का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण सोमवार को इसका पानी लेक क्लब में घुस गया। सुखना में बढ़ते जलस्तर के कारण गांव किशनगढ़ और आईटी पार्क में भी जलभराव की समस्या आ गई है।
वहीं प्रशासन के आला अधिकारी भी फील्ड में मौजूद हैं। वह आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर ड्यूटी पर तैनात हैं। इस बीच चंडीगढ़ में 13 जुलाई तक सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। जलभराव की वजह से चंडीगढ़ की कई सड़कों को बंद कर दिया गया। इनमें CTU वर्कशॉप इंडस्ट्रियल एरिया के पास रेलवे अंडर पास, डड्डूमाजरा से पटियाला की राव नदी के ऊपर से मुल्लांपुर की तरफ जाने वाला रास्ता और सेक्टर-14- 15 के बीच की डिवाइडिंग रोड शामिल है।
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए नगर निगम ने पूरे शहर को 18 जोन में विभाजित करके हर जोन के लिए टीम गठित कर दी है। यह टीम 24 घंटे अपने इलाके में तैनात रहेगी। वही सभी कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। सभी इमरजेंसी कंट्रोल रूम को 24 घंटे खुले रखने के आदेश दिए हैं।
-

नेशनल हाईवे का एक हिस्सा धंसा, मकान गिरने से मामा-भांजे की मौत, देखें वीडियो
पंचकूलाः चंडीगढ़ मौसम विभाग ने दोपहर बाद के बुलेटिन में 6 जिलों को लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं कौशल्या डैम से पानी लगातार पानी छोड़े जाने के कारण जमीनों का कटाव हो रहा है। इससे चंडीगढ़-पंचकूला-शिमला नेशनल हाईवे धंस गया। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल को ऑरेंज अलर्ट पर रखा हुआ है। इन जिलों में भी 115.6 से 204.0 MM बारिश होने की आशंका जताई है।
वहीं भारी बारिश के कारण पंचकूला के पिंजौर में पहाड़ का मलबा गिरने से तलहटी में बना मकान ढह गया और एक युवक व उसके भांजे की मौत हो गई। एक छोटी बच्ची अभी मलबे में दबी हुई है। तीनों अपने मकान में बैठकर खाना खा रहे थे।
स्थानीय लोगों ने मलबे को हटाना शुरू किया और सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। रेस्क्यू के लिए फायर ब्रिगेड के तीन और पुलिस के दो कर्मचारी पहुंचे हैं। हरियाणा के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण घग्गर नदी खतरे के निशान पर पहुंच गई है। इसको देखते हुए घग्गर नदी के साथ लगते इलाकों को खाली करवाया जा चुका है।
मारकंडा नदी का भी यही हाल है। मारकंडा में वर्ष 1978 में 256.4 मीटर पानी रिकॉर्ड किया गया था, जबकि इस समय 255 मीटर पर चल रहा है। अधिक बारिश होने की संभावना को देखते हुए निचले इलाकों को खाली करवाया जा चुका है।
बारिश से हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर 2 लाख क्यूसेक के पार पहुंच गया है। सोम नदी का जलस्तर 14,200 क्यूसेक के पार है। इसके अलावा, यमुनानगर में भी यमुना नदी के जल स्तर को देखते हुए इलाकों को खाली करवाने की प्रक्रिया अमल में लाई जा चुकी है। जिला प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। SDRF और NDRF टीमों के साथ सभी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।
-

युवा कांग्रेस का दो दिवसीय ट्रैनिंग कैंप 14 जुलाई को: अखिल अग्निहोत्री
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिला युवा कांग्रेस का दो दिवसीय ट्रैनिंग कैंप 14 जुलाई को रामपुर रोड़ ऊना स्थित एक निजी होटल में होगा। जानकारी देते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के ट्रैनिंग विभाग के प्रभारी अखिल अग्रिहोत्री ने बताया कि टै्निंग कैंप में जिला भर के युवा कांग्रेस के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि कैंप के पहले दिन ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा शिरकत करेंगे। जबकि समापन पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री युवाओं को टिप्स देंगे। इनके अलावा ट्रैनिंग कैंप के दौरान कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप कुमार, हिमाचल युवा कांग्रेस ेके प्रभारी विनित कंबोज, प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी, ऊना प्रभारी रजनीश मेहता, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राघव ठाकुर, हरोली अध्यक्ष प्रशांत राय, ऊना सदर से अध्यक्ष प्रदीप रत्न भारद्वाज व पंकज चौधरी, गगरेट अध्यक्ष अमन ठाकुर, कुटलैहड़ अध्यक्ष मुनीष बैंस व चिंतपूर्णी अध्यक्ष शमशेर अली शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि अखिल अग्रिहोत्री ने बताया कि ट्रैनिंग कैंप का मुख्य उद्देश्य आने वाले लोकसभा के चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। -

पीड़ित मानवता की सेवा के लिए लगातार काम करेगी हिमोत्कर्ष परिषद :बाबा बाल जी महाराज
ऊना/सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष परिषद पीडि़त मानवता की सेवा के लिए लगातार कार्यरत है। यह बात सोमवार को ऊना मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर कोटला कलां गांव में श्री राधा कृष्ण मंदिर आश्रम में हिमोत्कर्ष रोगी वाहन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए मुख्यातिथि राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने कही। इस अवसर पर जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्णपाल श्र्मा, सीएमओ स्पैशलिस्ट सेवानिवृत डा.शिव पाल कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बाबा बाल जी महाराज ने कहा कि दीन-दुखियों की मदद करना सबसे बड़ा परोपकार है। बाबा बाल जी महाराज ने आशा जताई कि हिमोत्कर्ष रोगी वाहन से असंख्य रोगी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को फ्री राशन,मेधावी विद्यार्थियों का स्कोलरशिप,लड़कियों को व्यवसायिक शिक्षा के लिए आईटीआई का संचालन,मेडिकल कैंपस का आयोजन तथा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक प्रकल्प चलाए जा रहे है। उन्होंने आशा जताई कि परिषद समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों को आगे भी जारी रखेगी तथा गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगातार जुटी रहेगी। बाबा बाल जी महाराज ने रोगी वाहन को हरी झंडी दिखाकर जनता को लोकार्पित किया।इससे पहले हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने बताया कि परिषद के स्वास्थय सेवा प्रकल्प के तहत रोगी वाहन सेवा में नई गाड़ी जोड़ी गई है। परिषद ने ऊना जिला में दूसरी एंबूलेंस को जनता की सेवा में समर्पित किया है। इससे पहले हिमोत्कर्ष की एंबूलेंस सेवा पिछले दस वर्षो से सफलतापूर्वक चल रही है। जिसके माध्यम से हर वर्ष 500 से अधिक रोगियों को सस्ती दरों पर एंबूलेंस सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। अभी तक 5000 के लगभग रोगियों को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि परिषद की एंबूूलेंस सर्विस रोगियों के लिए उपलब्ध रहेगी,जोकि जिला ऊना के अलावा पीजीआई चंडीगढ़,लुधियाणा,जालंधर,होशियारपुर व अन्य स्थानो के लिए उपलब्ध होगी। हिमोत्कर्ष परिषद के वरिष्ठ सदस्य व सलाहकार डा.राजेंद्र शर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय किशन लाल शर्मा की पुण्य स्मृति में हिमोत्कर्ष परिषद को एंबूलेंस खरीदने के लिए आठ लाख रूपए की राशि दान की। जिससे परिषद ने ईको एंबूलेंस खरीद कर उसे जनता को समर्पित किया है। परिषद इसका संचालन करेगी तथा यह एंबूलेंस ऊना जिला के अलावा प्रदेश से बाहर पीजीआई चंडीगढ़,लुधियाणा,जालंधर व अन्य स्थानों पर रोगियों को स्वास्थय लाभ हेतु लेकर जाने में मदद करेगी।इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा,सीएमओ स्पैशलिस्ट सेवानिवृत डा.शिव पाल कंवर,हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेश महासचिव डा.रविंद्र सूद,जिलाध्यक्ष करण पाल सिंह मनकोटिया,परिषद सदस्य अशोक ऐरी,रजनीश लूंबा,अजय ठाकुर,ईशान ऐरी,विकास कौंडल,मुनिंद्र अरोड़ा,राजन पुरी,अमित शर्मा,जोगिंद्र,यतिन कंवर,सुधीर कुमार,हिमोत्कर्ष महिला मंच सचिव पूजा कपिला,रमा कंवर,सुदेश अरोड़ा,मंजू मनकोटिया,अनिती सूद,रंजू बाला, मीना ठाकुर,निशा कुमारी,कमला कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। -

इस साल नहीं होंगे श्रीखंड महादेव के दर्शन, यात्रा हुई सस्पेंड
शिमला : श्रीखंड महादेव की यात्रा सस्पेंड कर दी गई है। खराब मौसम को देखते हुए DC कुल्लू ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए है। लिहाजा इस साल अब श्रीखंड महादेव के दर्शन नहीं हो पाएंगे। श्रद्धालुओं को इसके लिए अगले साल का इंतजार करना होगा। 9 और 10 जुलाई यानी दिन के लिए पहले ही यात्रा पर रोक लगाई जा चुकी थी। आज 20 जुलाई तक चलनी प्रस्तावित पूरी यात्रा को रोकने के आदेश जारी कर दिए है। सात जुलाई से शुरू यात्रा के दौरान 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि आधिकारिक तौर पर इस यात्रा के शुरू होने से पहले भी दो लोगों की मौत हो गई थी। कुल मिलाकर इस साल श्रीखंड यात्रा के दौरान छह लोगों की मौत हो गई था। SDM निरमंड मनमोहन शर्मा ने बताया कि भारी बारिश और ग्लेशियर पिघलने से रास्ते पूरी तरह टूट गए है। ग्लेशियर के गिरने का भी निरंतर खतरा बना हुआ है। पहाड़ियों से निरंतर लैंड स्लाइड हो रहा है। इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।

-

जालंधरः जलस्तर बढ़ने के कारण जायजा लेने पहुंचे DC विशेष सारंगल और आप सासंद सुशील रिंकू, देखें वीडियो
जालंधर,ENS: पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण सतलुज दरिया का जलस्तर बढ़ गया। दरिया में जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया। वहीं फिल्लौर में सतलुज दरिया के बिल्कुल साथ सटे शनि गांव और पीर बाबा की मजार भी पानी में डूब गए हैं। यहां पर भी सतलुज दरिया का पानी पहुंच गया है। इस दौरान जालंधर के DC विशेष सारंगल और आप सांसद सुशील रिंकू नवां खैरा बेट गांव में जायजा लेने के लिए पहुंचे। बता दें कि सतलुज पुल के नीचे स्थित दोनों स्थानों पर चार-चार फीट के करीब पानी भर गया है। आसपास के गांव भी सतलुज नदी में बढ़े बहाव के कारण डूब गए हैं। वहीं जालंधर के शनि गांव के आस-पास के इलाकों में लोगों के घर में पानी पहुंच गया है, जिस कारण लोग फंसे हुए है। मौके पर NRDF की टीमें तैनात की गई है, जो कश्ती के जरिए लोगों को बाहर निकलने में जुटी हुई है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं पंजाब में नदियों में भी पानी का बहाव ज्यादा देखने को मिल रहा है। इस दौरान लोगों को भी अपील की जा रही है कि वह नदी के आसपास ना जाएं। प्रशासन ने पिछले कल से ही सतलुज दरिया के किनारे फिल्लौर सब डिवीजन और शाहकोट सब डिवीजन के लगते 50 से ऊपर गांवों को खाली करवाना शुूरू कर दिया था। प्रशासन बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहा है। इनके लिए प्रशासन ने बाकायदा कैंपों की व्यवस्था की है। लोगों को स्कूलों, धार्मिक स्थलों के साथ-साथ सार्वजनिक उपयोग की जगहों सरायों आजि में ठहराया जा रहा है।
-

पंजाब: संघर्ष कमेटी ने स्कूल को बहाल करने के लिए किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो
पठानकोटः पठानकोट की सभी जनतक जथेबधियों के सहयोग से डीसी दफतर में के समक्ष स्कूल बचायो सघरष कमेटी ने सभी छात्रों तथा अभिभावकों समेत बडी संखया मे गांव वासियों के साथ बुंगल हाई स्कूल का दरजा बहाल करवाने के लिए रोष प्रदर्शन किया।
मीडिया से बात करते सभी अभिभावकों तथा जन नेतायों ने बताया कि पिछले 43 दिन से अति गरीब परिवारों का छात्र तथा अभिभावकों ने स्कूल के गेट के बाहर धरना लगाया हुआ है पर कोई भी जिला अधिकारी उनकी बात तक सुनने नहीं आया।
उल्टा पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूल से लोगों को धरना लगाने की सजा देने के लिए स्कूल इचांरज तथा शिक्षकों को देर दराज दुसरे जिलों के क्षेत्रों में जबरदस्ती झूठी रिपोर्टों के अधार पर बदली कर दिया गया है।
केवल स्कूल से 9 वी तथा दसवीं जमात के छात्रों को ही बेवजह ही निकाल दिया गया है अपितु छठी से आठवीं तक 75 बचचों को पढाने के लिये मात्र 3 शिक्षक ही बचें हैं। इस स्थित में गरीब मां-बाप बच्चों को गांव के महंगे पराईवेट स्कूलों में पढाने के लिए मजबूर हो जायेंगे। इस समत रिवोल्यूशनरी मारकसिसट पार्टी के जिला परधान कामरेड शिव कुमार, कामरेड बलवंत सिंह, कामरेड नथा सिंह ने शहीद भगत सिंह नौजवान सभा पजांब के जनरल सैकटरी कामरेड धरमेनदर सिंह ने गरीब बच्चों के स्कूल को जलदी से जल्दी बहाल करने की मांग की।
-

पंजाब: पूर्व डिप्टी CM OP SONI को किया कोर्ट में पेश, देखे वीडियो
अमृतसरः पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी को अदालत ने एक दिन के रिमांड पर विजिलेंस को सौंप दिया है। विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सोमवार को अदालत में पेश किया था। जहां अदालत में माननीय जज ने ओम प्रकाश सोनी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया हैं। उधर, सोनी के समर्थको ने पंजाब सरकार के खिलाफ और सोनी के समर्थन में नारेबाजी भी की।
बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो ने रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को 2016 से 2022 की अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम के अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच ये कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक ओपी सोनी को सोमवार को अमृतसर की कोर्ट में पेश किया जाएगा। ओपी सोनी चन्नी सरकार में डिप्टी सीएम थे।
विजिलेंस टीम के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक पूर्व डिप्टी सीएम और उनके परिवार की आय 4,52,18,771 रुपये थी, जबकि खर्च 12,48,42,692 रुपये था। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी ओपी सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्तियां बनाईं थीं। विजिलेंस टीम के प्रवक्ता ने कहा कि जांच के बाद ओपी सोनी के खिलाफ अमृतसर रेंज के पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत FIR दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
