Blog

  • पंजाबः पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी अवैध दवाईयां

    पंजाबः पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी अवैध दवाईयां

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध रूप से दवाईयों की खेप बरामद की है। पुलिस ने यूपी से संचालित अंतर-राज्यीय ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश किया है। इसकी जानकारी देते हुए डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अवैध भंडारण गोदाम में छापेमारी के दौरान 7 लाख से अधिक टैबलेट / कैप्सूल / फार्मा ओपिओइड के इंजेक्शन की खेप पकड़ी है।

    उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम बड़ी कार्रवाई के दौरान उन्होंने अंतर-राज्यीय फार्मास्युटिकल ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यूपी के सहारनपुर में आईटीसी के पास खलासी लाइन निवासी आशीष विश्कर्मा के रूप में पहचाने जाने वाले मुख्य आपूर्तिकर्ता को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पिछले पांच साल से पंजाब के फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर, एसबीएस नगर, रूपनगर, पटियाला और लुधियाना सहित कुछ जिलों में अवैध रूप से इन दवाओं की सप्लाई कर रहा था।

    भारी मात्रा में पकड़ी गई अवैध दवाईयां

    पड़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने लोमोटिल की 4.98 लाख गोलियां, अल्प्राजोलम की 97200 गोलियां, प्रोक्सीवॉन कैप्सूल की 75,840, एविल की 21600 शीशियां, ब्यूप्रेनोर्फिन के 16725 इंजेक्शन और 550 गोलियां बरामद की हैं।

    पंजाब पुलिस ने यूपी पुलिस के साथ सांझे ऑप्रेशन में की गोदाम में छापेमारी

    उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2022 को चमकौर साहिब निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ ​​काला और हरजसप्रीत सिंह उर्फ ​​जस्सा नाम के दो व्यक्तियों के पास से बुप्रेनोर्फिन के 175 इंजेक्शन और एविल की 175 शीशियों की बरामदगी की जांच के तहत पुलिस टीम अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) से सरहिंद प्रभारी निरीक्षक अमरबीर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय उत्तर प्रदेश पुलिस की मौजूदगी में गोदाम में छापेमारी की गई।

    यूपी से पंजाब लाया गया आरोपी

    एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डॉ रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करके पंजाब लाया गया है। उन्होंने कहा कि डीएसपी जांच जसपिंदर सिंह गिल और डीएसपी बस्सी पठाना अमृतपाल सिंह ने इस ऑपरेशन को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि एफआईआर नं. एनडीपीएस अधिनियम की धारा 22सी-61-85 के तहत 79 फतेहगढ़ साहिब के बादली आला सिंह पुलिस स्टेशन में पहले ही दर्ज किया जा चुका है और मामले की आगे की जांच जारी है।
    आरोपी फतेहगढ़ पुलिस द्वारा अमलोह, सरहिंद, बादली आला सिंह और खमानो सहित पुलिस स्टेशनों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज कम से कम चार व्यावसायिक मामलों में वांछित था।

  • पंजाबः घर के बाहर खड़ी Fortuner को अज्ञात हमलावारों ने लगाई आग, घटना CCTV में कैद

    पंजाबः घर के बाहर खड़ी Fortuner को अज्ञात हमलावारों ने लगाई आग, घटना CCTV में कैद

    सुल्तानपुर लोधी: पंजाब में क्राइम की वारदाते एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं ताजा मामला सुल्तानपुर लोधी से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर लोधी में समाजसेवी मोनू भंडारी की कार को अज्ञात हमलावारों ने आग लगा दी। मोनू भंडारी की कार घर के बाहर खड़ी थी जिसे अज्ञात हमलावारों ने अंजाम दिया है।

    बताया जा रहा है कि बीती रात मोहल्ला पुरियां में सड़क किनारे खड़ी फॉर्च्यूनर कार पर कुछ अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। इस पूरी घटना सीसीटीवी भी सामने आई है। मामले की जानकारी देते हुए मोनू भंडारी ने बताया कि बीती रात उनकी कार मोहल्ला पुरियां में खड़ी थी।

    देर रात करीब 11:30 बजे कुछ अज्ञात लोग आए और फॉर्च्यूनर गाड़ी पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। आग लगाने वाले व्यक्तियों का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर मोनू भंडारी ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए सुल्तानपुर लोधी पुलिस स्टेशन को सूचित कर दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • नवजात शिशु सहित बच्चे में मिले मंकीपॉक्स के लक्षण

    नवजात शिशु सहित बच्चे में मिले मंकीपॉक्स के लक्षण

    देश-विदेश में मंकीपॉक्स तेजी से फैला रहा हैे। अब इस संक्रमण की चपेट में वयस्क ही नहीं, बच्चे भी आ रहे हैं। अमेरिका में पहली बार बच्चों में मंकीपॉक्स के संक्रमण पाए गए हैं। अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कैलिफोर्निया में एक बच्चे और एक नवजात शिशु में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं। अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि देश में पहली बार बच्चों में मंकीपॉक्स का वायरस मिला है।

    इससे पहले वयस्कों में ही मंकीपॉक्स का लक्षण मिला था। वहीं सीडीसी ने कहा कि दो मामले मिले हैं, जो कि एक-दूसरे से कनेक्टेडट नहीं है। दोनों बच्चे फिलहाल ठीक है, उनका इलाज किया जा रहा है। एजेंसी के मुताबिक सीडीसी ने कहा कि मंकीपॉक्स एक-दूसके के संपर्क में आने से फैल रहा है। इस साल अब तक 60 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स के 14,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और अफ्रीका में 5 मौतें हो चुकी हैं।


    सीडीसी के डॉ. जेनिफर मैकक्विस्टन ने कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि मंकीपॉक्स अब बच्चों को भी शिकार बना रहा है। अभी तक कहा जा रहा था कि मंकीपॉक्स के प्रसार में यौन संबंधों बड़ी वजह थी, लेकिन अब यह तेजी से बच्चों में भी फैलने लगा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में अभी तक 2,891 मंकीपॉक्स के मरीज सामने आए हैं, इसमें से 99% पुरुषों में मंकीपॉक्स संक्रमण मिला है। जबकि कुछ महिलाएं और कुछ ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं।

    व्हाइट हाउस के कोविड कॉर्डिनेटर डॉ. आशीष झा ने कहा कि सरकार ने मंकीपॉक्स वैक्सीन की 300,000 वैक्सीन वितरित की गई हैं। जबकि डेनमार्क से 786,000 वैक्सीन का शिपमेंट लाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क शहर में आधी से अधिक योग्य आबादी और वाशिंगटन डीसी में 70% से अधिक योग्य आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लगाने के लिए पर्याप्त खुराक हैं।

  • राजेंद्र गर्ग मिनी सचिवालय ऊना में करेंगे बैठक की अध्यक्षता

    राजेंद्र गर्ग मिनी सचिवालय ऊना में करेंगे बैठक की अध्यक्षता

    ऊना (सुशील पंडित)। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेंद्र गर्ग रविवार को मिनी सचिवालय ऊना में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक दोपहर दो बजे होगी। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। 

  • एक बार फिर रोकी गई अमरनाथ यात्रा

    एक बार फिर रोकी गई अमरनाथ यात्रा

    जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की बुरी हालत और खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को रोक दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि जम्मू से किसी भी नए जत्थे को आधार शिविर की ओर जाने नहीं दिया जा रहा है।

    अधिकारियों के मुताबिक, रामबन जिले में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश के बाद भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण बंद राष्ट्रीय राजमार्ग को वीरवार रात एक तरफ से यातायात के लिए खोल दिया गया था। यात्रा प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी ने ‘न्यूज एजेंसी’ से कहा, ”राजमार्ग की बुरी हालत और खराब मौसम को देखते हुए जम्मू से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।”

    इससे पहले 10 और 11 जुलाई को भी खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा निलंबित कर दी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, राजमार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से शुरू होने की स्थिति में शाम से जम्मू से एक बार फिर यात्रा की अनुमति दी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि 43 दिवसीय यात्रा 30 जून को शुरू हुई थी। यह 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

  • जालंधरः Johal Hospital पर कार्रवाई को लेकर पूर्व सैनिकों ने PAP चौक में लगाया धरना

    जालंधरः Johal Hospital पर कार्रवाई को लेकर पूर्व सैनिकों ने PAP चौक में लगाया धरना

    जालंधर, (वरुण): महानगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जोहल अस्पताल पर कानूनी कार्रवाई करने को लेकर पूर्व सैनिकों ने पीएपी चौक पर धरना लगा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन जोहल अस्पताल में पूर्व सैनिकों और अस्पताल के कर्मचारियों के बीच देर रात झड़प हुई थी। बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक को 15 दिन पहले रोड एक्सीडेंट मामले में अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

    हालांकि इस हादसे में पूर्व सैनिक की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर अस्पताल कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों के बीच झड़प हो गई। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जिसमें दोनों पक्षो की ओर से कुर्सियां भी चलाई गई थी। इस मामले को लेकर आज एक बार फिर से दोनों पक्षो के बीच मामला गरमा गया है।

    इस मामले को लेकर अस्पताल की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पूर्व सैनिकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया। थाने में मामले दर्ज होने पर गुस्से पूर्व सैनिकों की ओर से आज थाना रामामंडी चौक में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यह धरना पूर्व सैनिकों की अलग-अलग जत्थेबंदियों की ओर से दिया जा रहा है। पूर्व सैनिकों ने पीएपी चौक में सर्विस लाइन को जाम कर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी 31 जुलाई तक करवाएं आधार सत्यापन

    किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी 31 जुलाई तक करवाएं आधार सत्यापन

    ऊना (सुशील पंडित)। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसान अपना ई-केवाईसी सत्यापन 31 जुलाई तक करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पंजीकृत किसान पीएम किसान पोर्टल या ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी सत्यापन विकल्प द्वारा स्वयं अपना आधार प्रमाणीकरण निःशुल्क कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में आधार से लिंक मोबाईल पर ओटीपी आएगा जिसका उपयोग कर आधार सत्यापन पूर्ण होगा।

    राघव शर्मा ने कहा कि यदि किसी किसान का आधार मोबाईल से लिंक नहीं है या ओटीपी नहीं आ रहा है तो वह नजदीकी लोकमित्र केंद्र से सम्पर्क कर बायोमैट्रिक मशीन द्वारा भी आधार प्रमाणीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा 15 रूपये शुल्क तय किया गया हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत आगामी किश्त का लाभ ई-केवाईसी करवाने के बाद ही संभव है। 

  • पंजाबः सीएम मान के घर का कटा 10 हजार रूपए का चालान, जाने मामले 

    पंजाबः सीएम मान के घर का कटा 10 हजार रूपए का चालान, जाने मामले 

    चंडीगढ़: सीएम मान को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। नगर निगम ने सीएम मान के घर का चालान काट दिया। मिली जानकारी के मुताबिक घर के बाहर गंदगी फैलाने के कारण आज चंडीगढ़ नगर निगम की तरफ से बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर का चालान काटा गया।

    जानकारी के मुताबिक सीएम आवास के बाहर कूड़ा फेंके जाने पर गंदगी फैली हुई थी। जिसके बाद चंडीगढ़ नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए 10 हजार का चालान काट दिया। इस मामले को लेकर बीजेपी पार्षद महेश इंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि रोजाना हाउस नंबर 7 के गेट और बाउंड्री वाल के पास सड़क पर स्टाफ और आने जाने वाले लोगों द्वारा कूड़ा फेंका जाता है।

    करीब एक साल से इसकी शिकायतें मिल रही थी। उन्होंने बताया कि हाउस नंबर 44, 45, 6 और 7 पंजाब सीएम आवास का ही हिस्सा है। सैनिटेशन स्टाफ की ओर से कई बार वार्निंग भी दी गई, लेकिन किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण आज मजबूर होकर चालान निगम को कार्रवाई करनी पड़ी।

    वहीं शिकायत की जो कॉपी सामने आई है उसमें उल्लंघनकर्ता का नाम हरजिंदर सिंह लिखा हुआ है जो सीआरपीएफ बटिलियन में डीएसपी हैं। इसमें लिखा गया है कि सीएम आवास के दोनों तरफ गंदगी पाई गई जिसके बाद चंडीगढ़ नगर निगम ने यह चालान काटा।

  • पंजाबः गैंगस्टर रूपा और मन्नु की मौत के बाद जग्गू भगवानपुरिया ने डाली सोशल मीडिया पर पोस्ट, पढ़े क्या कहा

    पंजाबः गैंगस्टर रूपा और मन्नु की मौत के बाद जग्गू भगवानपुरिया ने डाली सोशल मीडिया पर पोस्ट, पढ़े क्या कहा

    चंडीगढ़ः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने हाल ही में अमृतसर में एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टरों को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उसने मारे गए गैंगस्टरों को लेकर जिक्र किया है। इस पोस्ट में जग्गू भगवानपुरिया द्वारा जगरूप रूपा और मन्नु कुस्सा को लेकर कहा कि यह दोनों हमारे शेर भाई थे। इन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया है। आगे लिखा है यह दोनों हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे।

    जग्गू भगवानपुरिया ने पोस्ट के जरिए कहा कि जो भी हुआ बहुत ही ज्यादा बुरा हुआ है। हमारे दोनों भाईयों की आत्मा को शांति मिले। वाहेगुरू इन दोनों भाईयों को अपने चरणों में स्तान दे। इन दोनों भाईयों का घाटा कभी भी पूरा नहीं होगा। बता दें कि जग्गू भगवानपुरिया इस समय पुलिस की कस्टडी में है। इसके बावजूद उसका अकाउंट एक्टिव है। गौरतलब है कि बीते दिनों जगरूप रूपा और मन्नु कुस्सा का पुलिस ने अमृतसर के अटारी बॉर्डर के पास गांव में एनकाउंटर कर दिया गया। 

  • देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार 

    देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार 

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में दिल्ली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने विदेशी लड़कियों से जुड़े एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इसमें कई विदेशी लड़कियां भी शामिल हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 10 महिलाओं को छुड़ाया गया है.

    दिल्ली पुलिस ने इस बारे में बयान जारी कर बताया कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई ने एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें विदेश लड़कियां भी शामिल थी. इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 10 महिलाएं छुड़ाई गई हैं.