Blog

  • पंजाबः Golden Temple में एक साथ दिखे कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, राजा वड़िंग और नवजोत सिद्धू, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी देंवेद्र यादव सुबह श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू समेत विभिन्न कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने के बाद यादव श्री दुर्ग्याणा मंदिर और फिर श्री राम तीर्थ में माथा टेकने के लिए जाएंगे। पजाब की जिम्मेदारी मिलने के बाद यादव का यह अमृतसर में पहला दौरा है।

    यादव ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस में गठजोड़ सीटों के बंटवारे को लेकर अभी कुछ तय नहीं हुआ है। इस को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। इस के बाद भी सीटों के बंटवारे को लेकर कुछ फाइनल होगा। पार्टी में ग्रुप बाजी को लेकर यादव ने कहा कि कांग्रेस में कोई भी ग्रुपबाजी नही है। पंजाब में कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है। यादव के स्वागत के लिए नवजोत सिंह सिद्धू, अमरदिंर सिंह राजा वडिंग, जुगल किशोर शर्मा,डा राज कुमार,दिनेश बस्सी आदि भी पहुंच थे।

    वहीं दूसरी ओर नतमस्तक होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने मीडिया के सामने आए।इस दौरान सिद्धू अटैकिंग मोड में दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि कोई अखाड़ा लाए, 10 हजार लोग इकट्ठे करें वह जाएंगे। उनका कोई ग्रुप नहीं है। उन्होंने कभी भी किसी को जनसभा में आने से नहीं रोका है। अगर 100 लोग भी इकट्ठे हो तो भी जाऊंगा। बता दें कि नवजोत सिद्धू ने गत बठिंडा में अलग से रैली की थी जिसे लेकर कई सवाल खड़े किए गए कि सिद्धू अलग से अखड़ा क्यों लगा रहे हैं। वहीं अखाड़े को लेकर बाजवा का बयान सामने आया था उन्होंने अलग से लगाए जा रहे अखाड़े को लेकर सवाल उठाए थे जिसके बाद सिद्धू ने आज जवाब देते हुए यह उक्त हमला किया है। 

  • जालंधरः सीएम मान के आदेशों के बाद खुले दिखें स्कूल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में बढ़ रही सर्दी और कोहरे को लेकर बीते दिन सीएम भगवंत मान ने 10वीं तक के छात्रों को लेकर स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान किया था। वहीं दूसरी ओर सीएम मान द्वारा जारी आदेशों के बावजूद कुछ स्कूल प्रशासन अपनी मन मर्जी कर रहे है। जालंधर में कई जगह स्कूल खुले होने के मामले में सामने आए है। वहीं ताजा मामला क्रिस्टल कार बाजार के पास अशोक नगर से सामने आया है। जहां सरस्वती विद्या स्कूल को स्कूल प्रशासन द्वारा खोला गया। वहीं बताया जा रहा है कि अवतार नगर में भी स्कूल को खोला गया। जहां स्कूल प्रशासन की मनमर्जी देखने को मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची प्रशासन से बात की।

    जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने बच्चों को बाहर निकालकर स्कूल को बंद किया। इस मामले को लेकर स्कूल प्रशासन अमरदीप शर्मा से बात की गई तो वह टालमाटौल करते रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें आज ही इस सूचना के बारे में पता चला है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्कूल में 8वीं तक के बच्चों को बिठाकर सीएम मान के आदेशों की अवेहलना की जा रही थी। उनके द्वारा उक्त स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि बीते दिन अमृतसर में ठंड लगने के कारण चौथी के बच्चे की मौत हो गई थी। ऐसे में सीएम मान के आदेशों की उक्त स्कूल संचालक सरेआम धज्जियां उड़ा रहे है और बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे है।

  • पंजाबः बारिश को लेकर अलर्ट जारी

    मोहालीः पंजाब में बढ़ रही ठंड और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिन तक पंजाब के कुछ स्थानों पर बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी की भविष्यवाणी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 8 जनवरी से 10 जनवरी तक गर्ज के साथ बारिश होगी। वहीं लगातार स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को एडवाइजरी जारी कर अपील की जा रही है कि विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाया जाए।

    स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मौसम पर नजर रखने और कड़ाके की ठंड से बचने का सुझाव दिया है। लोगों को गर्म ऊनी कपड़े पहनने चाहिए और मोटे भारी कपड़ों के एक सैट के बजाय हल्के गर्म कपड़ों को पहने क्योंकि तंग कपड़े रक्त परिसंचरण को कम करते है। 

  • आग सेक रही युवती झुलसी, जाने मामला

    अबोहर :  बल्लूआना से इन्द्रा नगरी में मामी के घर रहने आई युवती बीती रात आग सेकते समय बुरी तरह से झुलस गई। नहाने के बाद आग सेक रही थी। इस बीच बच्चे ने मिट्टी का तेल डाला दिया। जिससे आग भभक गई। जिसमें युवती के हाथ-पैर बुरी तरह से जले गए। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उपचाराधीन 19 साल की रजनी बेटी दीपक के पिता दीपक कुमार ने बताया कि उसकी बेटी पढती है और वह इन दिनों अबोहर के इन्द्रा नगरी में अपनी मामी के घर रहने आई हुई है। कल उसकी मामी कहीं गई हुई थी जबकि घर पर केवल कुछ बच्चे और रजनी ही मौजूद थे।

    रात को रजनी नहाकर बाहर निकली तो बच्चे आग सेंक रहे थे.वह भी आग सेंकने लगी तो इसी दौरान किसी बच्चे ने पास में पड़ा केरोसिन आग जलाने के लिए डाल दिया। जिससे आग भभक गई और रजनी के कपडों को चपेट में ले लिया। जिससे रजनी बुरी तरह से झुलसने लगी, उसके द्वारा शोर मचाने पर पडोस के लोग एकत्र हुए और किसी तरह आग पर काबू पाया और तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों के अनुसार इस आगजनी के कारण रजनी के पांव, टांगें व हाथ झुलस गए हैं लेकिन उसकी हालत कुछ ठीक है और यहीं पर उसका इलाज किया जा रहा है।

  • PM मोदी पर टिप्पणी मामलाः एक्शन में भारत सरकार! 

    नई दिल्ली: मालदीव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अब भारत सरकार पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। मालदीव के हाई कमिश्नर इब्राहिम शाहीब को दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय से बाहर निकलते हुए देखा गया। बता दें कि, पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव के सांसद की पोस्ट पर विवाद के बीच मालदीव के हाई कमिश्नर मंत्रालय पहुंचे। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर मालदीव के राजनेताओं की टिप्पणियों ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया।

    क्या है पूरा मामला

    पीएम मोदी पर टिप्पणी से पहले मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने हाल ही में भारत से द्वीप राष्ट्र से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के लिए कहा, जो तीन प्रतिभाशाली विमानों की गश्त के संचालन के लिए तैनात हैं। हालांकि, जिस चीज़ ने भारतीयों के बीच वास्तव में गुस्सा पैदा किया, वह मालदीव के राजनेताओं की टिप्पणियां थीं, जिन्हें नस्लवादी करार दिया गया और जिसके कारण कई भारतीय ने मालदीव के खिलाफ पर्यटन बहिष्कार का आह्वान भी कर रहे हैं।

    एक्शन में भारत सरकार!

    अब इन सबके बीच माना जा रहा है कि मालदीव के हाई कमिश्नर इब्राहिम शाहीब को भारत सरकार ने तलब किया. न्यूज एजेंसी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें इब्राहिम को विदेश मंत्रालय से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। मालदीव पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, नवंबर 2023 में ही, भारत से 161,751 लोग मालदीव पहुंचे थे, जो कुल आगमन का लगभग 20 प्रतिशत है। अब सोशल मीडिया पर लोग मालदीव के बजाय लक्ष्य. दीप जाने की अपील कर रहे हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने भी लक्ष्य.दीप से शानदार तस्वीरें शेयर की थीं।

    मावदीव को भारत के टूरिस्ट की जरूरत

    बता दें कि भारतीय टूरिस्ट हर साल बड़ी संख्या में मालदीव जाते हैं। साल 2018 में भारत से इतने ज्यादा सैलानी मालदीव पहुंचे थे कि भारत मालदीव में टूरिस्ट्स आगमन का 5वां सबसे बड़ा सोर्स था। जानकारी के मुताबिक 14,84,274 पर्यटकों में से लगभग 6.1% (90,474 से अधिक) टूरिस्ट भारत से थे। हालांकि 2019 में भारत से मालदीव जाने वाले सैलानियों की संख्या 2018 की तुलना में बढ़कर लगभग दोगुनी हो गई थी। 2019 में 1,66,030 सैलानी मालदीव गए थे।

  • पंजाबः 3 दिन से लापता व्यक्ति का शव शुगर मिल से मिला

    नवांशहर : शुगर मिल के ईटीवी प्लांट में शुगर मिल स्टाफ को शव दिखाई दिया। वहां मौजूद स्टाफ ने प्लांट में शव देखा तो स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। नवांशहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक की पहचान धर्मपाल के रूप में हुई है। जो पिछले तीन दिन से लापता था। पेंट का काम करता था। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

    कर्मचारी का शव है तो शुगर मिल के अधिकारी चीनी मिल के कर्मचारियों की संख्या पूरी थी, लेकिन जब शुगर मिल में इस शव को लेकर हंगामा मच गया। यह शव किसका हो सकता है। पुलिस ने इसकी जांच की।

    शक के आधार पर उसने पिछले तीन दिनों से लापता धर्मपाल के परिवार से संपर्क किया और रिपोर्ट लिखाई गई थी। जब धर्मपाल के परिवार से उसका भांजा आया और उसने देखा। उसके मामा धर्मपाल पुत्र लैंबर राम का शव अमरगढ़,छोटी भंगला,जिला नवांशहर का है, जो पिछले तीन दिन से लापता था, उसकी पत्नी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था।

    जब मृतक के परिजनों ने देखा धर्मपाल का शुगर मिल में शव देखकर उसके पैरों के नीचे से जमीन निकल गई। धर्मपाल यहां तक ​​कैसे पहुंचा? वह पेंट का काम करता था, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि यह शुगर मिल तक कैसे पहुंचा? पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

  • PM मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मजाक उड़ाने को लेकर हुआ व‍िवाद

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मजाक उड़ाने को लेकर उठे व‍िवाद पर मालदीव सरकार ने बड़ा एक्‍शन ल‍िया है। मालदीव सरकार ने पीएम मोदी और भारत पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को निलंबित कर दिया है। राष्‍ट्रपत‍ि मोहम्मद मुइज्जू ने भी उनके बयानों को न‍िजी बताया था। भारत ने मालदीव सरकार के साथ आधिकारिक तौर पर इस मामले को उठाया था। इस पर मालदीव सरकार ने सख्‍त कदम उठाते हुए उप मंत्री (युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय) मरियम शिउना, उप मंत्री (परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय) हसन ज़िहान और उप मंत्री (युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय) मालशा को न‍िलंब‍ित कर द‍ि या है।

    नई सरकार आने के बाद से बिगड़ते जा रहे थे संबंध 

    मालदीव के साथ भारत के संबंध वहां बनी मोहम्मद मुइज्जू की नई सरकार के आने के बाद से बिगड़ते जा रहे थे। इसको हवा देने का काम पीएम नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर साझा की गईं कुछ तस्वीरों पर क‍िए व‍िवाद‍ित बयान ने क‍िया।

    जाहिद रमीज ने दिया था विवादित बयान 

    इस बीच देखा जाए तो लक्षद्वीप में पीएम मोदी की यात्रा ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सोशल मीडिया यूजर्स लक्षद्वीप की तुलना मालदीव से कर रहे हैं, जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु की पार्टी के सदस्य जाहिद रमीज ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे का मजाक उड़ाया और उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स किए हैं। रमीज़ ने 5 जनवरी को एक और ट्वीट साझा करते हुए कहा कि बेशक यह अच्छा कदम है। लेकिन भारत कभी हमारी बराबरी नहीं कर सकता है। मालदीव पर्यटकों को जो सर्विस देता है वो भारत कैसे देगा। वो इतनी सफाई कैसे रख पाएंगे जितनी हम रखते हैं। उनके कमरों में आने वाली गंध उनके और टूरिस्ट के लिए सबसे बड़ी दिक्कत होगी।

    मरियम शिउना ने भी किया पीएम मोदी पर व‍िवाद‍ित पोस्‍ट  

    जाहिद रमीज़ की विवादित टिप्पणी पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोग मालदीव पर लगातार अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। भारतीय यूजर्स तो #BoycottMaldives अभियान चल रहे हैं। जाहिद रमीज़ के अलावा, मंत्री मरियम शिउना ने भी पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। हालांकि, खुद को घिरता देख शिउना ने अपना पोस्ट डिलीट कर द‍िया।

  • पंजाब : नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाही, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : डीजीपी पंजाब की हिदायत और फरीदकोट के आईजी व एसएसपी के दिशा निर्देशों पर कोटकपूरा पुलिस की तरफ से आज डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल की अगुवाई में नशा के लिए बदनाम विभिन्न बस्तियों में ऑपरेशन के तहत तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान शक्की लोगों के घरों की तलाशी ली गई और शक्की लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। इसके अलावा इस क्षेत्र में आने वाले वाहनों की भी तलाशी ली गई।

    इस मौके पर डीएसपी कोटकपूरा शमशेर सिंह शेरगिल ने कहा कि नशा तस्करी रोकने व नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने आला अधिकारियों की हिदायत पर सर्च आप्रेशन चलाया है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री व डीजीपी की हिदायत पर समय-समय पर ऐसे ऑपरेशन चलाए जाते है और भविष्य में यह सिलसिला जारी रखा जाएगा।

    बठिंडा पुलिस का नशे के खिलाफ सर्च अभियान

    बठिंडा पुलिस ने नशे के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। धोबियाना बस्ती और संगत मंडी में नशा तस्करों के घरों में चेकिंग की। जिसका नेतृत्व बठिंडा के एसएसपी ने किया। एसएसपी ने कहा कि हम किसी भी नशा तस्कर को नहीं बख्शेंगे और नशे का खात्मा करेंगे। इसके तहत हॉट स्पॉट नशे वाली जगह है, वहां चेकिंग की जाएगी और यह अभियान इसी तरह से जारी रहेगा।

    मोगा में पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

    मोगा में पंजाब सरकार और पंजाब के डीजीपी के दिशा निर्देशों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और घरों में तलाशी ली जा रही है। वही मोगा में डीआईजी इंदर बीर गिल और एसएसपी मोगा विवेक शील की अगुवाई में जिले भर में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है और अलग अलग बस्तियों में घरों की चेकिंग की जा रही है। ताकि नशा तस्करों को पकड़ा जा सके उसकी कड़ी के तहत साधा वाली बस्ती में सुबह से रेड की जा रही है।

    लुधियाना पुलिस की नशा तस्करों पर रेड

    नशे पर लगाम लगाने के लिए जहां पंजाब भर में डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिए गए है। वहीं लुधियाना में एडीजीपी सुनीता पूगे और पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल अलग-अलग जगहों पर सर्च ऑपरेशन के लिए खुद मैदान में उतरे हैं। इस अभियान के दौरान बाइकों की चेकिंग की गई। लुधियाना में अलग-अलग जगहों पर करीब 500 पुलिस कर्मचारी आज शहर के नशा तस्करों पर रेड करने में जुटे हैं। खुद ADGP सुनीता पूंज और पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल फील्ड में उतरकर रेड पॉइंट को चेक कर रहे हैं। पंजाब पुलिस की ओर से नशा तस्करों को सीधी चेतावनी दी गई।

    तरनतारन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाया गया सर्च अभियान

    डीजीपी पंजाब के निर्देशानुसार नशे के खिलाफ अभियान के तहत आज पूरे पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिसके तहत आज तरनतारन जिले के हरिके पत्तन इलाके में बठिंडा रेंज के डीआइजी अजय मलूजा और तरनतारन के एसएसपी अश्वनी कपूर द्वारा हरिके पत्तन इलाके की चेकिंग की गई। इस दौरान 4 मामले एक्साइज, 3 एनडीपीएस, 1 पीओ को गिरफ्तार किया गया। इस मौके पर ढाई लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। आज की चेकिंग सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली। तरनतारन क्षेत्र की चार सेक्शनों में चेकिंग की जा रही है, जिसमें 550 कर्मचारी ड्यूटी पर हैं।

    अमृतसर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाया सर्च ऑपरेशन

    पंजाब में नशे पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए पंजाब पुलिस ने अपना अभियान शुरू कर दिया है। वहीं आज अमृतसर के मजीठा विधानसभा क्षेत्र में पुलिस ने घर-घर छापेमारी कर नशा तस्करों के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया है। उन्होंने और अमृतसर के एडीजी और अमृतसर के एसएसपी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस की ओर से ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आने वाली दवाओं के कारण नशे की सप्लाई चेन बढ़ जाती है। इसलिए इसे रोकने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। वहीं, एसएसपी अमृतसर ने नशे के आदी आम लोगों से भी अपील की है कि अगर वे नशा छोड़ना चाहते हैं तो एसएसपी और अपने नजदीकी पुलिस स्टेशनों से संपर्क कर सकते हैं। यह सर्च ऑपरेशन सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है और अमृतसर में करीब नौ से 10 ठिकानों पर चलाया जा रहा है।

  • पंजाबः 14 तक स्कूल बंद के बाद अब टीचरों को लेकर जारी हुए आदेश

    चंडीगढ़ः सर्दी और कोहरे से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। वहीं बीते दिन सीएम भगवंत मान ने स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान किया था। जिसके बाद स्कूल प्रशासन द्वारा ऑन लाइन क्लासें लगाने का कहा गया। ऐसे में बच्चों की जगह स्कूलों में टीचर को ऑन लाइन क्लासे लगाने के लिए बुलाया गया। वहीं अब टीचरों को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा नए आदेश जारी हो गए है। जारी आदेशों के अनुसार सभी स्कूलों को आदेश जारी कर कहा कि प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल के अध्यापक भी स्कूल नहीं आएंगे।

    जारी हुए आदेशों के अनुसार 8वीं से 10वीं तक के सभी विषयों की ऑन लाइन क्लासे  लाजमी होगी, संबंधित स्कूल प्रमुख और जिला अधिकारी इन क्लासे को मॉनिटर करेंगे।  वहीं 11वीं और 12वीं के अध्यापक और नॉन टीचिंग की स्कूल में हाजिरी जरूरी रहेगी जबकि अन्य स्टाफ को छुट्टी रहेगी। हालांकि कई स्कूल ऐसे है जहां छुट्टियों होने के बाद अध्यापकों को स्कूल बुलाया गया है, ऐसे में शिक्षा विभाग ने DEO की ड्यूटी लगाई है कि ऐसे स्कूलों की जांच करें, जहां अध्यापक बुलाए जा रहे हैं, उन स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएं।  

  • जालंधरः इस इलाके में भारी मात्रा में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर तस्करों के खिलाफ आज सुबह काजी मंडी में कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान मौके पर एडीजीपी और ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा मौजूद रहे। काजी मंडी में पुलिस की दबिश दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने शकी लोगों के घरों की तालाशी ली। बता दें कि आज पंजाब भर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने काजी मंडी में दबिश को लेकर कहा कि इस बस्ती में पिछले 5 सालों में 140 के करीब एफआईआर दर्ज है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कुछ घरों को एंडटीफाई किया गया था। इस दौरान कुछ कमर्शियल क्वाटेंटी के चलते जेल में बंद है और 48 के करीब क्रोनिक ड्रग्स पैरलर्स है। सुबह सुबह रेड की गई। इस दौरान नाकाबंदी की गई। मौके पर गजेटड ऑफिसर भी मौजूद रहे। इस दौरान 6 लोगों को राउंड अप किया गया है। इसी के साथ कुछ नशा भी बरामद किया गया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि 18 नाके लगाए गए थे। इस दौरान 350 जवान तैनात किए गए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कासो के तहत यह कार्रवाई की गई।