Blog

  • Punjab News: बाढ़ में घिरे लोगों के घरों में पहुंचे सासंद Harbhajan Singh और संत सींचेवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ में घिरे लोगों के घरों में पहुंचे सासंद Harbhajan Singh और संत सींचेवाल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः राज्यसभा के 2 सदस्यों ने बाढ़ से ग्रस्त हो रहे लोगों के घरों में जाकर उनका हालचाल पूछा। दरअसल सासंद संत बलबीर सिंह सींचेवाल और सांसद व क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी ने मंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान बाढ़ के पानी में ट्रैक्टर की मदद से दोनों सांसद पीड़ित लोगों के घरों तक पहुंचे। पिछले एक हफ्ते से बाढ़ के पानी में अपनी फसलों और घरों का नुकसान झेलने के बावजूद जब लोगों का हौसला बुलंद देखा तो हरभजन सिंह भज्जी भी हैरान रह गए। बातचीत के दौरान भज्जी ने कहा कि किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद होने के बावजूद भी उनका मनोबल नहीं टूटा बल्कि हौसले पूरी तरह से मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि यही असली पंजाबियत है कि दुखों में भी हौसला बनाए रखते हैं। दोनों सांसदों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए चारा भी वितरित किया।

    भज्जी ने इस मौके पर उन किसानों का ज़िक्र करते हुए कहा की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं और अगली फसल बोना भी चुनौती बना हुआ है। ऐसे आर्थिक संकट में घिरे होने के बावजूद भी वे दूसरे बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगे हुए हैं। हरभजन सिंह भज्जी ने संत बलबीर सिंह सीचेवाल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब भी लोगों पर संकट आता है तो वे हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं। इसी कारण उन्होंने पहले दिन से ही बाढ़ पीड़ितों के लिए एक्सकेवेटर, जेसीबी और दो नावों का प्रबंध करवा दिया था। इस अवसर पर भज्जी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि वे बाबा जी के साथ मिलकर वे इस मसले को केंद्र और पंजाब सरकार के समक्ष गंभीरता से उठाएंगे और समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।

    इस अवसर पर सांसद एवं पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने बताया कि वे बाढ़ में घिरे लोगों के घरों में जाकर हाल जान रहे हैं और उनके पास राहत सामग्री पहुँचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में इंसान का पहला फर्ज बनता है कि वह दूसरों की मदद करे। संत सीचेवाल ने कहा कि पीड़ित लोगों की सेवा ही असल में मानवता की धरम है। उन्होंने कहा कि युवा सांसद हरभजन सिंह भज्जी के मन में हमेशा से लोगों की सेवा का जज़्बा रहा है। आज भी वे बाढ़ पीड़ितों के दर्द को करीब से जानने के लिए पूरे समर्पण के साथ आए हैं। संत सीचेवाल ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरी लगन से काम कर रहा है।

  • Stock Market में धीमी शुरुआत, Sensex फ्लैट, Nifty 25000 के पास

    Stock Market में धीमी शुरुआत, Sensex फ्लैट, Nifty 25000 के पास

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में आज धीमी शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty हरे रंग के निशान पर खुले। भारतीय इक्विटी सूचकांकों ने मंगलवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ धीमी गति से की। एनएसई निफ्टी 50 0.07% बढ़कर 24,894 पर खुला। बीएसई सेंसेक्स 76 अंक बढ़कर 81,350 पर खुला।

    हालांकि, बैंक निफ्टी 94 अंक या 0.17% गिरकर 55,640 पर खुला। बेंचमार्क के अनुरूप, छोटे और मिडकैप शेयर धीमी गति से खुले। निफ्टी मिडकैप 7 अंक गिरकर 57,106 पर आ गया। शुरुआती कारोबार में, निफ्टी 50 के बीच, इस समय सबसे ज्यादा लाभ पाने वालों में पावर ग्रिड कॉर्प, अपोलो हॉस्पिटल्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, सिप्ला और अडानी पोर्ट्स और एसईजेड थे। दूसरी ओर, निफ्टी 50 पैक में प्रमुख पिछड़ने वालों में अडानी एंटरप्राइजेज, आईटीसी, ज़ोमैटो (एटरनल), एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज शामिल हैं। दबाव में रहने वाले शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, इंफोसिस और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल हैं, जो सुबह के कारोबार में प्रमुख रहे।

    Patel Retail IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला

    सुपर मार्केट चेन पटेल रिटेल लिमिटेड के आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो रहा है, जबकि 21 अगस्त तक निवेशक बोली लगा सकते हैं। इस सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से कंपनी 243 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की है। वहीं, शेयरों के लिए 237-255 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड सेट किया है। आज आईपीओ खुलने से पहले पटेल रिटेल लिमिटेड ने एंकर इन्वेस्टर्स से 43 करोड़ रुपये जुटाए। इस कंपनी की स्थापना 2008 में हुई थी और इसने अपना पहला स्टोर महाराष्ट्र के अंबरनाथ में खोला था। इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) की बात करें, तो यह अच्छे लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।

     

    दो हिस्सों में बंटा है इश्यू
    पटेल रिटेल लिमिटेड आईपीओ दो हिस्सों में बंटा हुआ है। इसमें 217 करोड़ रुपए के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 26 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल शामिल है। शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 792-852 करोड़ रुपए रहनी की संभावना जताई जा रही है। निवेशकों इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए कम से कम 58 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा।

  • Punjab News: पौंग डैम में छोड़ा जाएगा 15 हजार क्यूसेक पानी, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    Punjab News: पौंग डैम में छोड़ा जाएगा 15 हजार क्यूसेक पानी, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    होशियारपुरः पौंग डैम में हाल ही में करीब 1.30 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके चलते आज ब्यास नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। इसका असर पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, अमृतसर और तरनतारन जैसे जिलों में ज्यादा दिखेगा। फिलहाल कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी और तरनतारन जिले पहले से ही बाढ़ से प्रभावित हैं। तरनतारन के हरिके हैड्स से भी पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे असर फाजिल्का जिले तक पहुंच गया है। अगर ब्यास नदी का जलस्तर और बढ़ा तो अमृतसर के कई गांव भी डूब सकते हैं।

    वहीं पौंग बांध से सुबह 15 हजार क्यूसेक और पानी छोड़ने का फैसला किया गया है। इससे पहले 60 हजार क्यूसेक पहले छोड़ा गया है। ऐसे में अब डैम से कुल 75000 क्यूसेक पानी हो जाएगा। कपूरथला और होशियारपुर के ब्यास दरिया से सट्टे गांवों में पहले से जल भराव हुआ। वहीं डैम से और पानी छोड़े जाने से बाढ़ के हालात बन सकते है। आप पार्टी के राज्यसभा सांसदो ने कपूरथला के गांवों का दौरा किया था।

    इस दौरान लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों ओर पंजाब के कई जिलों में भारी बरसात के कारण हर तरफ पानी ही पानी हो गया है। पोंग डैम से छोड़े गए पानी के कारण कपूरथला और होशियारपुर में ब्यास दरिया से सट्टे गांवों में जल भराव हो गया है। वहीं हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण पौंग डैम में लगातार पानी का जलस्तर बढ़ रहा है। बात करें तो 24 घंटे में डैम में 3 फीट पानी की बढ़ौती दर्ज की गई। पानी का लेवल 1382 फीट तक पहुंच गया।

    जिसके बाद पौंग बांध प्रशासन द्वारा अब 15 हजार ओर पानी छोड़ने का फैसला ले लिया। बता दें कि अभी तक पौंग बांध से ब्यास दरिया में 60 हजार क्यूसेक के लगभग पानी छोड़ा जा रहा था। लेकिन डेम में पानी जाता आता देख 15 हजार ओर निकालने का फैसला किया। गौर हो कि 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने पर ब्यास दरिया के निचले हिस्से के कई गांव पहले ही प्रभावित हो चुके हैं। पानी छोड़ने का फैसला गंभीर परिणाम दे सकता है।

     

  • Jalandhar News: बड़ी साजिश नाकाम, BKI मॉड्यूल से 86P हैंड ग्रेनेड बरामद

    Jalandhar News: बड़ी साजिश नाकाम, BKI मॉड्यूल से 86P हैंड ग्रेनेड बरामद

    नकोदर और कोलकाता से 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बीकेआई (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) से जुड़े गुर्गों से पूछताछ के बाद आतंकी वारदात में इस्तेमाल किया जाने वाला 86पी हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। कुछ दिन पहले काउंटर इंटेलिजेंस ने राजस्थान निवासी आतंकी रितिक नरोलिया और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि रितिक और नाबालिग से पूछताछ के बाद मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए उनके सहयोगियों को भी पकड़ा गया। Read in English:- Punjab Police Foils BKI Plot, Recovers Hand Grenade in Major Counter-Intelligence Operation ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵੱਡੀ ਅੱਤਵਾਦੀ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਟਾਲਿਆ, ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਕਾਰਕੁੰਨਾਂ ਤੋਂ ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਬਰਾਮਦ इनमें विश्वजीत को कोलकाता से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह मलेशिया भागने की कोशिश कर रहा था, जबकि जैक्सन को नकोदर से दबोचा गया। इन्हीं गिरफ्तारियों के आधार पर हैंड ग्रेनेड बरामद किया जा सका और एक बड़ी आतंकी घटना होने से पहले ही रोक दी गई। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह पूरा मॉड्यूल कनाडा स्थित बीकेआई के मास्टरमाइंड ज़ीशान अख्तर और अजय गिल के निर्देशों पर काम कर रहा था। आरोपियों विश्वजीत और जैक्सन ने जुलाई के आखिरी सप्ताह में अपने साथियों की मदद से ब्यास से दो हैंड ग्रेनेड हासिल किए थे। गौरव यादव ने कहा कि इन दोनों ग्रेनेड में से एक को लगभग 10 दिन पहले एसबीएस नगर स्थित एक शराब की दुकान पर इस मॉड्यूल के अन्य सदस्यों द्वारा विस्फोटित किया गया था। इससे यह साफ होता है कि यह नेटवर्क लगातार राज्य में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था। डीजीपी ने बताया कि इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य से आतंकवाद और संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।      
  • Jalandhar News: 6 महीने की नातिन को लिफाफे में डाल फेंकने जा रहे नाना-नानी CCTV कैमरे में कैद

    Jalandhar News: 6 महीने की नातिन को लिफाफे में डाल फेंकने जा रहे नाना-नानी CCTV कैमरे में कैद

    जालंधर, ENS: भोगपुर के गांव डल्ला में 6 महीने की नातिन की हत्या करने वाले नाना-नानी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। वहीं नातिन को लिफाफे में फेंकते जा रहे नाना-नानी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपी नानी दलजीत कौर और नाना तरसेम सिंह के खिलाफ पठानकोट के रहने वाले अलीजा के पिता सुलिंदर कुमार के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

    घटना की एक सीसीटीवी भी सामने आई है, जिसमें दलजीत कौर और तरसेम सिंह 6 माह की बच्ची के शव को बाइक पर लेकर जा रहे हैं। एसएचओ राजेश कुमार अरोड़ा ने बताया कि अलीजा की हत्या को लेकर दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

    नानी दलजीत कौर ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी मनिंदर कौर की 7 साल की बेटी भी उनके पास ही रह रही है। जिस दिन अलीजा की हत्या की गई, उस दिन 7 साल के बेटी को किसी दूसरी जगह पर भेज दिया था। इसके बाद दलजीत कौर ने अलीजा का गला दबा दिया और पॉलिथीन में डालकर टांडा के पास फ्लाईओवर के नीचे फेंक आए थे।

  • Jalandhar -Kapurthala रोड पर PRTC और पिकअप गाड़ी की टक्कर में 3 की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar -Kapurthala रोड पर PRTC और पिकअप गाड़ी की टक्कर में 3 की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर-कपूरथला रोड पर स्थित स्कूल के बाहर पीआरटीसी बस और पिकअप गाड़ी में भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना अल सुबह 3.20 पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पीआरटीसी बस के ड्राइवर को झपकी आ गई और बस डिवाइडर से टकराकर दूसरी सड़क पर चली गई। मृतकों की पहचान राकेश पुत्र मोहत निवासी औजला फाटक सामने दीप नगर कॉलोनी (कपूरथला), मुकेश कुमार पुत्र सुधीर सिंह निवासी नई सब्जी मंडी (कपूरथला) और ईश्वर बिंद पुत्र महेंद्र बिंद निवासी नई सब्जी मंडी (कपूरथला) के रूप में हुई हैं। Read in English:- Three Killed as Bus Going Wrong Side Rams Goods Carrier on Kapurthala-Jalandhar Highway ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:- ਜਲੰਧਰ-ਕਪੂਰਥਲਾ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ, ਤਿੰਨ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀ ਮੌਤ इस दौरान सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से टकरा गई। मृतक सभी कपूरथला के रहने वाले है। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटना में छोटे हाथी वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। दूसरी ओर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कपूरथला-जालंधर रोड पर धरना देकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से दोषी बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सभी कपूरथला में सब्जी बेचने का काम करते थे। रोजाना की तरह आज सुबह भी वह जालंधर की बड़ी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए जा रहे थे। जब वह मंड के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की और उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी। जिसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया। जांच अधिकारी ने बताया कि अल सुबह बस ड्राइवर की झपकी आने से यह हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है, दोषी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
  • आज का राशिफल 19 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 19 अगस्त, 2025

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 30 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 08 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अजा एकादशी व्रत है।

    मेष राशि:इस राशि वालों के लिए आज का दिन खुशहाल बना रहेगा। आज आप किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं, भविष्य में जिससे आप अच्छा लाभ कमाएंगे नवविवाहित दंपत्ति को आज जीवनसाथी से गिफ्ट मिलेगा, जिससे आपको ख़ुशी होगी। आज आप खुद को फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपको राजनीति से जुड़कर काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आप अपने सपनों को पूरा करेंगे। विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिसमें आप अच्छा परफॉर्म करेंगे, शिक्षक भी आपकी तारीफ करेंगे।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज इलेक्ट्रॉनिक्स के बिजनेस में आपको अच्छा धन लाभ होगा, आप कारोबार को आगे बढ़ाने का विचार कर सकते हैं। इस राशि के शिक्षको का ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर हो जायेगा। जॉब के लिए प्रयासरत युवाओं को अपनी तलाश जारी रखने की जरूरत है, जल्द ही जॉब मिलेगी। आप स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में सौहार्द्र बना रहेगा।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको मनपसंद चीज प्राप्त होगी, जिससे आपको ख़ुशी होगी। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घरवाले आपके रिश्ते की बात को आगे बढ़ा सकते हैं। आज आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, जिससे आपका मूड फ्रेश होगा। आप ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण टारगेट को आज पूरा कर लेंगे, जिससे आप आगे के प्लान तैयार कर लेंगे।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज नए बिजनेस को शुरू करने का विचार आपको उत्साहित करेगा। आज आप परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते है। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन आज ख़त्म हो जाएंगी, जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। आज आपके काम और मेहनत को देखते हुए आपकी सैलरी में इजाफा होगा। आज आप पिता के कार्यों में हाथ बटाएंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी और अपनी परवरिश के ऊपर गर्व महसूस होगा।

    सिंह राशि:आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आज करीबी दोस्त की वजह से आपको जॉब मिलेगी, इससे आपकी दोस्ती और गहरी होगी। आज कार्यक्षेत्र में बाहरी सलाह से अच्छा है, आप घरवालों की बात को समझे। आज आपके दांपत्य रिश्ते में आपसी तालमेल बना रहेगा। आज विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की अवश्यकता है। आज बाहर के खान-पान से आपकी सेहत पर असर हो सकता हैं, इसलिए बाहर का खाना अवॉयड करें।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आप फर्नीचर का सामान खरीद सकते हैं, जिससे घर की रौनक बढ़ जाएगी। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें भाई का पूरा सहयोग मिलेगा। आज बच्चे आपसे मन की बात शेयर करेंगे, आप उनकी बातों को ध्यान से सुने और प्यार से समझाएं। आपकी जान-पहचान दूर-दूर तक बढ़ेगी।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आप कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को ऑनलाइन वेबसाइट पर लांच करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। आज ऑफिस में आपके काम से खुश होकर बॉस आपको कोई नया टारगेट दे सकते हैं। आज आप जीवनसाथी के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते है। इस राशि के साइंस से जुड़े व्यक्तियों को मान–सम्मान प्राप्त होगा। आज आपको दोस्त से उपहार मिलेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा, आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा बना रहेगा। आज आप अधिकतर कार्यों को पूरा कर लेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप किसी संस्था के साथ जुड़कर जरूरतमंदों की मदद करेंगे, जिससे उनके जीवन में बदलाव आएगा। आज घर में बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान देने की अवश्यकता है। आज आप वाहन लेने का विचार अपने परिवार के साथ कर सकते हैं। आज आपको दाम्पत्य रिश्ते में बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप अपने दोस्त की मदद से रुके हुए प्रोजेक्ट को पूरा कर लेंगे। आज आपको बिजनेस डील में बड़ा धन लाभ होगा। आज ऑफिस में आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से होगी, जिनसे मिलकर आपको ख़ुशी होगी। लम्बे समय से चल रही किसी स्वास्थ्य समस्या आज आपको मुक्ति मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जायेंगें और आप कुछ गिफ्ट करेंगे। आज आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आप ऑफिस में कई दिनों से रुका कार्य आज समय से पूरा कर लेंगे। आज घर में किसी खास रिश्तेदार के आगमन से ख़ुशी का माहौल बनेगा। ट्रांसपोर्ट के कारोबारियों को अच्छा लाभ होगा, जिससे आपके मन को संतुष्टि मिलेगी। आज शिक्षकों का प्रमोशन उनकी मनपसंद जगह पर होने की सम्भावना है। इस राशि की महिलाएं आज बच्चों की पसंद का खाना बनायेंगी, जिससे बच्चों को ख़ुशी मिलेगी। आज आपके दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आने से पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा। आज कार्यक्षेत्र में बड़ों की सलाह लेना आपको व्यापार में अच्छा लाभ दिलाएगी। आज किसी अच्छी कंपनी से आपके लिए जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। आज आपके दामपत्य जीवन में सौहार्द्र बना रहेगा और आप एक दूसरे का ख्याल रखेंगे। आज आपको कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए सभी काम समय से पूरे हो जायेंगे।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आप अपने सभी जरुरी कार्यों को समय से पूरा कर लेंगे, जिससे आप अन्य कार्यों के लिए भी समय निकाल सकें। आज आप क्रेडिट कार्ड के फिजूल खर्चों से बचेंगे तो आप आर्थिक उलझन से बच जायेंगे। इस राशि के वकील आज किसी क्लाइंट के केस को जीतने में सफल रहेंगे, जिससे उन्हें अच्छा लाभ होगा। आज आपको अपने बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपके कार्य सफल होंगे। आज आपको ऑफिस में अपने सीनियर्स से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा।

  • Jalandhar ED का Dr Amit Bansal के खिलाफ बड़ा एक्शन, 8.93 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क

    Jalandhar ED का Dr Amit Bansal के खिलाफ बड़ा एक्शन, 8.93 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क

    जालंधर (ens): ईडी ने पंजाब में 22 निजी नशा मुक्ति केंद्रों द्वारा बीएनएक्स दवाओं की अवैध बिक्री से जुड़ी धन शोधन जांच में पीएमएलए, 2002 के तहत डॉ. अमित बंसल और परिवार के सदस्यों की 8.93 करोड़ रुपये की 15 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर दी है। जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के कथित दुरुपयोग और पंजाब के 22 निजी नशा मुक्ति केंद्रों से जुड़ी अवैध वित्तीय लेनदेन से संबंधित है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर क्षेत्रीय कार्यालय ने डॉ. अमित बंसल उनके परिवार के सदस्यों और उनके द्वारा संचालित अब बंद हो चुके नशा मुक्ति केंद्रों के कई बैंक खातों को 21 करोड़ रुपये की राशि के साथ जब्त किया है। यह कार्रवाई पंजाब के निजी नशा मुक्ति केंद्रों से जुड़े नशा डायवर्शन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की चल रही जांच के तहत की हुई है। ईडी ने 18 जुलाई को चंडीगढ़, लुधियाना, बरनाला और मुंबई के चार स्थानों पर समन्वित छापेमारी की थी। चंडीगढ़ स्थित चिकित्सक डॉ. बंसल पर आरोप है कि उन्होंने एडनोक-एन, जो बुप्रेेनोर्फिन और नालॉक्सोन का नियंत्रित संयोजन है और जिसे ओपियोइड नशा उपचार के लिए निर्धारित किया जाता है, का दुरुपयोग कर इसे गैर-पंजीकृत नशा करने वालों को बेचा गया।
  • ग्राम पंचायत बदियन में वित्तीय समावेशन संतृप्ति एवं री-केवाईसी अभियान का आयोजन

    ग्राम पंचायत बदियन में वित्तीय समावेशन संतृप्ति एवं री-केवाईसी अभियान का आयोजन

    ग्राम पंचायत पटटा बाडियां में वित्तीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई

    ग्रामीणों के लिए बहुत उपयोगी रहा शिविर-राजकुमार शर्मा

    बद्दी: वित्तीय सेवा विभाग एवं भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा देशभर में 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जा रहा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत पटटा बाडियां में विशेष शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत पटटा बाडियां किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही तथा उन्हें विभिन्न वित्तीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक शिमला से उपमहाप्रबंधक पीताम्बर अग्रवाल और शिमला से राहुल जोशी एवं एलडीएम ऑफिस सोलन से स्वर्ण दीप नेगी, जोगिंद्रा कोऑपरेटिव बैंक बरोटीवाला शाखा के मैनेजर शांता कुमार, पंजाब नेशनल बैंक पट्टा शाखा व ग्राम पंचायत बदियान की प्रधान रंजना और पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

    आपकी आवाज पटटा महलोग सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा राजू ने बताया कि इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक पीताम्बर अग्रवाल, आर. बी. आई. ने री-केआईसी की अनिवार्यतता पर बल देते हुए उपस्थित जनों को डिजिटल वित्तीय लेनदेन में सावधानी एवं धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 70 खातों कि आन-स्पॉट री-केवाईसी की गई तथा कई लाभार्थियों ने मौके पर ही बीमा एवं पेंशन योजनाओ में नामांकन कराया। कार्यक्रम के दौरान यूको बैंक के एलडीएम ऑफिस सोलन से स्वर्ण दीप नेगी ने प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीआई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) एवं अटल पेंशन योजना (एपीवाई) इत्यादि, प्रमुख वित्तीय योजनाओं की विस्तार पूर्वक बैंक ग्राहकों जानकारी दी । इस शिविर के दौरान जोगिंद्रा कोऑपरेटिव बैंक बरोटीवाला शाखा और पंजाब नेशनल बैंक पट्टा शाखा ने भाग लिया।

    इन दोनों बैंकों ने क्रद्ग-्यङ्घष्ट, प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) एवं अटल पेंशन योजना (एपीवाई) में एनरोलमेंट की गई। उल्लेखनीय है कि वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक शिविर आयोजित कर जनधन योजना, बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन योजनाओं, री-केवाईसी तथा डिजिटल सुरक्षा संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है। अंत में सभी अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने नजदीकी बैंक शाखा अथवा बैंकिंग कोरेस्पॉन्डेंट से संपर्क कर इन योजनाओं का लाभ उठाएं तथा वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

  • फार्मासिस्ट संघ ने पशु पालन विभाग के नए डिप्टी डायरेक्टर का किया स्वागत

    फार्मासिस्ट संघ ने पशु पालन विभाग के नए डिप्टी डायरेक्टर का किया स्वागत

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग वेटनरी फार्मासिस्ट कर्मचारी महासंघ के जिला  प्रधान  मुकेश कुमार धीमान ने ऊना में नियुक्त डिप्टी डायरेक्टर डॉ वीरेंद्र सिंह पटियाल का स्वागत किया । इस मौके पर संघ प्रतिनिधियों में विशाल सिंह,  बलबीर सिंह,  प्रमोद कुमार , अमन दीप , शशि पाल ,अमिता मान आदि उपस्थित रहे।

    पशुपालन विभाग के डिप्टी  डायरेक्टर पटियाल ने संघ का स्वागत के लिए आभार जताया । व हर समस्या का हल का आश्वासन दिया । प्रधान मुकेश कुमार ने कहा कि ऊना में  विभाग में ओर भी बेहतर कार्य होने से अब भविष्य में विभाग की अलग पहचान बनेगी ।