Blog

  • Punjab News: लूटपाट, फिरौती और नशा तस्करी के मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: लूटपाट, फिरौती और नशा तस्करी के मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एस पी डी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि उनकी टीम ने लूटपाट और हीरोइन बेचने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि फिरौती के मामले में लक्की बराड़ कैनेडा के गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। लक्की बराड़ गैंग के गुर्गों से 1 लाख 90 हजार रुपए और 4 मोबाइल बरामद किए है। वहीं तीसरे मामले में पुलिस ने पंचायत चुनाव में कोटला मेहरसिंह वाला में गोली चलाने को लेकर फरार चल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    एस पी डी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने लक्की बराड़ गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। काबू किए गए उक्त आरोपी जो गांव चड़िक के रहने वाले है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी लोगों को फोन पर धमकी देकर उनसे जबरी पैसा वसूलते थे। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करके आरोपियों के कब्जे से फिरौती की 1 लाख 90 हजार रुपए की नगदी और 4 फोन बरामद किए है।

    वहीं दूसरे मामले में एस पी डी बाल कृष्ण ने बताया कि सीआईए स्टाफ ने कोटला मेहर सिंह वाला में चुनाव के दौरान गोली चलाने के मामले 2 नामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर पहले से 4 मामले दर्ज है। वहीं चुनाव के दौरान गोली चलाने का एक मामला दर्ज है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों का एक साथी पहले गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि आरोपी नशा बेचने का काम करते है। आरोपियों के किसी गैंग से जुड़े होने के सवाल पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह नहीं कहा जा सकता कि यह पक्के तौर बंबीहा गैंग के साथी है या नहीं। उन्होेंने कहा कि आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर 4 कारतूस और वरना कार बरामद की गई है।

    इसी तरह तीसरे मामले में एस पी डी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि थाना सीटी-1 की टीम ने स्नेचिंग करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी स्नेचिंग करने की काफी वारदातों को अंजाम दे चुके थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि एक आरोपी नशे का आदी है और उस पर पहले भी मामले दर्ज है। आरोपियों के कब्जे से एक एक्टिवा, एक बाइक, 10 मोबाइल, 3 ग्राम हीरोइन और करीब 18 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • AAP के महेश कुमार खींची ने जीता Mayor का चुनाव, जानें BJP को कितना मिला Vote

    AAP के महेश कुमार खींची ने जीता Mayor का चुनाव, जानें BJP को कितना मिला Vote

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के नगर निगम (MCD) चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। आप के उम्मीदवार महेश कुमार खींची को 133 वोट से जीत मिली है। जिससे वह दिल्ली के नए मेयर बन गए। साथ ही बीजेपी उम्मीदवार को 130 वोट मिले। जानकारी के मुताबिक आप के 8 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग किया। बीजेपी के शकूरपुर वार्ड पार्षद किशन लाल को मात दी।

    कौन है महेश कुमार
    46 वर्ष के महेश कुमार खींची वर्तमान में देव नगर वार्ड 84 से पार्षद हैं, जो करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में आता है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से स्नातक हैं। बता दें, वह अनुसूचित जाति से आते हैं और एमसीडी में मेयर का तीसरा कार्यकाल किसी अनुसूचित जाति के प्रत्याशी के लिए आरक्षित है।

  • Punjab News : दो पक्षों में खूनी झड़प, 2 महिलाओं को लगी गोली, देखें वीडियो

    Punjab News : दो पक्षों में खूनी झड़प, 2 महिलाओं को लगी गोली, देखें वीडियो

    फिरोजपुर। जिले के कसबामदोर के गांव लखमीर के उटार में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प का मामला सामने आया है। बताा जा रहा है कि एक-दूसरे पर गोलियां चलाते हुए भी नजर आये हैं। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे पर ईंटें बरसाने लगे। साथ ही फायरिंग में दो महिलाओं को गोली लग गई। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिये अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

    ट्रैक्टर के आमने-सामने को लेकर हुआ था विवाद
    परिवार के सदस्य कुलवंत सिंह ने बताया कि कल एक ही रास्ते से दो ट्रैक्टर आमने-सामने आ गए, जब वे गुजर रहे थे तो उनके बीच झगड़ा हो गया और झगड़े को देखकर कुछ लोगों ने आज शाम को फैसला करने का समय दिया था, लेकिन उन्होंने नाराज होकर दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को बुलाया और ट्रैक्टर घर के चारों ओर चक्कर लगाने लगे। जब उन्हें घर से फोन पर सूचना मिली तो वे तुरंत घर पहुंचे, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर और गोलियों बरसानी शुरू कर दीं और गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें दो महिलाओं को गोली लग गई। प्रवीण कौर और वीरपाल कौर की सगाई हो चुकी है।

    वहीं, सिविल अस्पताल की डॉ. रेखा भट्टी ने कहा है कि रात करीब ढाई बजे दो घायल महिलाओं को अस्पताल लाया गया है, चार से पांच थाई महिलाएं घायल हैं। डॉक्टर के मुताबिक घायलों में से एक की हालत बेहद गंभीर है, उसे कई चोटें आई हैं और उसका इलाज किया जा रहा है।

    इधर, मेडिकल ऑफिसर रेखा भट्टी ने मामले बारे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कर रही है। लेकिन अगर इसी तरह से गांवों में गोलियां चलाई जाएंगी और पुलिस मूकदर्शक बनी रहेगी तो उस जिले की कानून-व्यवस्था की रक्षा भगवान ही करेंगे।

  • प्रेस दिवस पर प्रेस का बदलता स्वरूप विषय पर होगी परिचर्चा

    प्रेस दिवस पर प्रेस का बदलता स्वरूप विषय पर होगी परिचर्चा

    ऊना, सुशील पंडित: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर 16 नवंबर को सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा जिला स्तरीय समारोह का आयोजन प्रातः 11ः30 बजे ऊना स्थित होटल जेएस प्लाजा में किया जा रहा है जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त जतिन लाल करेंगे। यह जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष भारतीय प्रेस परिषद ने “प्रेस का बदलता स्वरूप’’ विषय पर परिचर्चा करने के निर्देश दिए हैं। यह समारोह हर वर्ष निष्पक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकारिता के मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन व पत्रकारों के सम्मान में आयोजित किया जाता है।

  • उपायुक्त ने किया यंग माइंड्स कोचिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन

    उपायुक्त ने किया यंग माइंड्स कोचिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को ऊना जिले के मैहतपुर में नवस्थापित यंग माइंड्स कोचिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया। मैहतपुर में टैक्सी स्टैंड के पास अवस्थित इस संस्थान के उद्घाटन अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर अद्वैता फाउंडेशन के संस्थापक डॉ.हरजिंद्र तथा मोनिका उपस्थित रहे। इस दौरान यंग माइंड्स कोचिंग इंस्टीट्यूट की एमडी इंदिका और रणजीत कौर ने मुख्य अतिथि तथा मेहमानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्र और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस संस्थान में स्कूली बच्चों को ट्यूशन के साथ साथ युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग की सुविधा मिलेगी।

    कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सभी को नए शैक्षिक केंद्र की स्थापना के लिए बधाई देते हुए छात्रों के जीवन में कोचिंग के सकारात्मक प्रभाव की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन से एक छात्र का जीवन पूरी तरह से बदल सकता है और यह उसके भविष्य की नींव को मजबूत करता है। उचित मार्गदर्शन छात्रों के शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि इस संस्थान के विद्यार्थी भविष्य में अपने जीवन में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करेंगे, जिससे सही मायने में यह संस्थान अपने उद्देश्य में सफल होगा।

    इस अवसर पर यंग माइंड्स कोचिंग इंस्टीट्यूट की एमडी इंदिका और रणजीत कौर ने बताया कि कोचिंग संस्थान का उद्देश्य ऊना जिले के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है, जिससे वे अपने शैक्षणिक और करियर के लक्ष्यों को हासिल कर सकें।

    इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया।

  • पुलिस ने 319 वाहनों के चालान काटे

    पुलिस ने 319 वाहनों के चालान काटे

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 319 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 66,200/- रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 10 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 10,000/- रूपये वसूल किए गए।

    इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना अम्ब, वंगाणा व हरोली के पुलिस मुलाजिमों द्वारा 07 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 69,750/- रुपये वसूल किए गए हैं।
  • दूकान से अवैध देसी शराब पकड़ी

    दूकान से अवैध देसी शराब पकड़ी

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम गश्त करते हुए गांव जनकौर में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की दुकान की तलाशी लेने पर 12 बोतलें शराब देसी बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस ने नवीन कुमार निवासी जनकौर के विरुद्ध एच.पी  आवकारी अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • कसौली के कोटबेजा कबड्डी टुर्नामेंट में डा.रणेश राणा ने बढ़ाया खिलाडियों का हौसला

    कसौली के कोटबेजा कबड्डी टुर्नामेंट में डा.रणेश राणा ने बढ़ाया खिलाडियों का हौसला

    (सीनियर) में जेपी एकेडमी पाई कैथल की टीम ने बाजी मारी दूसरे स्थान पर जे.पी. एकेडमी उना हिमाचल रही 42 वर्षों से लगातार करवाई जा रही दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता
    बददी/सचिन बैंसल:उपमंडल कसौली के कोटबेजा में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमें बी.बी.एन के समाजसेवी एवं हिमालया जनकल्याण समिति के अध्यक्ष डा. रणेश राणा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए । ग्रामीण युवक मंडल द्वारा पिछले 42 वर्षों से लगातार हर वर्ष  13 व 14 नवंबर को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है जिसमें हिमाचल, हरियाण, पंजाब एवं चन्डीगढ की टीमें भाग लेती हैं ।
    दो दिवसीय कबडडी प्रतियोगिता में पहले दिन 55 किलोग्राम तथा दूसरे दिन 70 किलोग्राम भार वर्ग टीमों के टुर्नामेंट करवाये गए जिसमें 70 किलो भार वर्ग (सीनियर) में जेपी एकेडमी पाई कैथल की टीम ने बाजी तथा 31 हजार नकद इनाम व ट्राफी अपने नाम की वहीं दूसरे स्थान पर जे.पी. एकेडमी उना हिमाचल रही । जिन्हें 21 हजार हजार नकद इनाम व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया । इन दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में बीस से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया । समापन अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के तौर पर पहुंचे डा. रणेश राणा ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण युवक मंडल का यह बहुत ही सराहनीय प्रयास है जोकि पिछले 42 वर्षों से अनवरत चल रहा है और आज की पीढ़ी को इन युवाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए जिनके अथक प्रयासों से पहाड के दूर्गम क्षेत्रों में दूर दूर से कबड्डी की टीमें हिस्सा लेने पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि युवक मंडल को जिस भी तरह की सहायता की जरूरत होगी वह हर सम्भव मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे । जिससे आने वाली पीढ़ी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए खेलों के प्रति आकर्षित हो सके । इस अवसर पर आहूजा एन्ड कम्पनी पिन्जौर की ओर से भी क्लब को 31 हजार की नकद राशि प्रदान की गई । इस अवसर पर ग्रामीण युवक मंडल के अध्यक्ष हीरा लान पंवार, सचिव अरविन्द ठाकुर, वित सचिव कृष्ण दत ठाकुर, उपाध्यक्ष तेजू ठाकुर, पूर्व प्रधान नरोतम वर्मा, राजेन्द्र ठाकुर, हेमन्त शर्मा, पूरण चन्द, गोविन्द राम, नरेश पँवार, नीरज ठाकुर, लेखराम, महेन्द्र ठाकुर, भीम सिंह, बहादूर सिंह, रूप सिहं, दिनेश वर्मा, वीरभद्र सिंह आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
    कैपशन-कसौली के कोटबेजा में कबडडी प्रतियोगिता में उपस्थित विशिष्ट अतिथि डा रणेश राणा कबडडी खिलाडियों के साथ।
  • Punjab News: नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत एसएसपी सुहैल कासिम मीर की पुलिस टीम ने 15 नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी करोड़ों रूपये की संपत्तियों को फ्रीज किया है। साथ ही फ्रीजिंग के आदेश पत्र को ड्रग तस्करों के घरों पर चस्पा दिया गया है। इसके बाद चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने नशा बेचने का कारोबार बंद नहीं किया, तो उनके खिलाफ भी यही कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस ने सब-डिवीजन फतेहगढ़ चुड़री के अंतर्गत पंजीकृत 15 नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत फतेहगढ़ चूड़ीड़ी में विभिन्न ड्रग तस्करों की करोड़ों रुपये (5,73,60,595/-) की संपत्ति जब्त कर ली गई। ये कार्रवाई पीपीएस उप कप्तान पुलिस फतेहगढ़ चूड़िया विपन कुमार के देख-रेख में की गई है। पुलिस टीम ने कहा इसका उद्देश्य नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना और इसके दोषियों को आर्थिक रूप से कमजोर करना है। ऐसा करके पुलिस ने नशा तस्करों को कड़ा संदेश दिया है।

    ड्रग तस्करों की ये हुई पहचान
    सरबजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गली बल्ला वाली वार्ड 03 फतेहगढ़ चुड़ियां, जगदीप सिंह उर्फ ​​हैप्पी पुत्र खजान सिंह वासी भुल्लट, कुलदीप सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी वार्ड नंबर 10 बूटी दास मंदिर के पास 03 फतेहगढ़ चूड़ियां, भूपिंदर सिंह पुत्र हजारा सिंह निवासी आवां , राजू मसीह पुत्र बावा मसीह निवासी वार्ड नंबर 06 फतेहगढ़ चूड़ियां, बब्बी पुत्र यूनुस मसीह निवासी वार्ड 02 फतेहगढ़ चूड़िया, कुलदीप कुमार उर्फ ​​सोना पुत्र अमर नाथ निवासी हरदोझंडे, राजू उर्फ ​​सुखराज सिंह पुत्र सुरता सिंह निवासी पुरिया कलां, सुरजीत सिंह उर्फ ​​काला सुरो नानक चंद निवासी अम्मा, लखबीर सिंह उर्फ ​​सैंडी पुत्र सेवा सिंह निवासी नवी आबादी बटाला, सिमरनजीत सिंह उर्फ ​​सिम्मा पुत्र लक्खा सिंह निवासी पुरिया कलां, प्रधान सिंह उराव कला पुत्र जोगा सिंह निवासी नौशेरा मत्ता सिंह, गुरजंट सिंह पुत्र स्वर्गीय गुरमुख सिंह निवासी कोठे, सुरजीत सिंह सीता पुत्र निरंजन सिंह निवासी दलम, सरबजीत सिंह उर्फ ​​साबा पुत्र बलजीत सिंह निवासी दलम के रूप में हुई है।

  • ऊना: नाबालिग लड़की लापता

    ऊना: नाबालिग लड़की लापता

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में 11 नवंबर को इसकी बेटी जिसकी आयु 17 वर्षीय लड़की घर से बिना किसी को बताये कहीं चली गई है।  इसे शक है कि रविन्द्र सिंह निवासी गांव नंगल खनोड़ा तह0 मुकेरियां जिला होशियारपुर (पंजाब) इसकी बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है।
    वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 127(6) भा0न0स0 के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।