Blog

  • इंजीनियर की सड़क हादसे में हुई मौत, 2 दिन पहले हुई थी शादी

     पानीपत : जिले के समालखा कस्बे में सड़क हादसे में कुरूक्षेत्र के 31 वर्षीय इंजीनियर की मौत हो गई। जिस हादसे की शिकायत उसके जीजा ने पुलिस को दी है। बताया है कि वह नोएडा जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे किसी बड़े वाहन ने टक्कर मार दी। शव को सिविल अस्पताल रखवाया गया है। जहां बुधवार को उसका पोस्टमॉर्टम होगा।समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार सैनी ने बताया कि वह मॉडल टाउन करनाल का रहने वाला है।

    16 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ कुरूक्षेत्र से ग्रेटर नोएडा जा रहा था। उसके पीछे उसका साला पीतेंद्र उर्फ प्रीत सैनी निवासी अर्बन स्टेट सेक्टर 13, कुरूक्षेत्र अपनी बाइक पर आ रहा था। राजेश ने बताया कि जब वह मुरथल टोल टैक्स के पास पहुंचा, तो उसे पता लगा कि उसके साला प्रीतेंद्र का समालखा के पास एक्सीडेंट हो गया है, वह समालखा सिविल अस्पताल में है। सूचना मिलने पर वह वापस समालखा गया। जहां पहुंचने पर देखा कि उसकी एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण मौत हो गई।

    राजेश ने बताया कि यह एक्सीडेंट किसी अज्ञात बड़े वाहन की टक्कर से हुआ है। जो अज्ञात आरोपी हादसे के बाद फरार हो गया।मृतक के जीजा राजेश सैनी वासी करनाल ने बताया कि बीते शनिवार को ही प्रीतेंद्र सैनी की शादी हुई थी। प्रीतेंद्र सैनी 2 बहनों का इकलौता भाई था। वह नोएडा एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। मंगलवार कुरूक्षेत्र से नोएडा काम पर जा रहा था। समालखा करहंस के पास गौतम होटल के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हो गया।

  • सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले का जांलधर से जुड़ा कनेक्शन

    मुबंईः सलमान खान के घर के बाहर 2 दिन पहले हमलावारों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस मामले में मुबंई पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि घटना को लेकर बीते दिन सीएम शिंदे भी सलमान खान के घर उनके परिवार के साथ मुलाकात करने के लिए गए थे। जहां उन्होंने सलमान को सिक्योरिटी अधिक मुहैय्या करवाने का आश्वासन दिया था। वहीं उन्होंने लारेंस को लेकर चेतावनी दी थी कि यहां पर किसी लारेंस की नहीं चलेंगी। यहां मुंबई पुलिस सख्त कार्रवाई करेंगी। वहीं फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए सागर पाल के पिता जोगिंदर शाह ने कहा कि वह इस घटना में अपने बेटे की संलिप्तता के बारे में जानकर स्तब्ध हैं।

    उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि सागर इस केस में संलिप्त है। मैं इससे काफी हैरान हूं। उन्होंने कहा कि हम नहीं जानते कि यह कैसे हुआ। वह पहले कभी किसी अपराध में शामिल नहीं था। बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने रविवार को सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग के मामले में बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के महसी गांव के रहने वाले सागर पाल (21) और विक्की गुप्ता (24) को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक सागर पाल के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं, उन्होंने कहा कि वह एक साधारण व्यक्ति हैं। वह जालंधर (पंजाब) में काम कर रहे थे, उन्हें नहीं पता कि सागर मुंबई कैसे पहुंचा।

    मुंबई पुलिस के मुताबिक सलमान खान के घर के बाहर 5 राउंड फायरिंग करने के बाद सागर पाल और विक्की गुप्ता भाग रहे थे। उन्हें सोमवार रात गुजरात के कच्छ जिले के एक गांव से उठाया गया। पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक डी अमरकेश ने कहा कि आरोपी के परिवार के किसी भी सदस्य को गिरफ्तार नहीं किया गया है।जानकारी के मुताबिक गिरफ्तारी से पहले दोनों आरोपियों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करते हुए और पुलिस से बचने के लिए कई रूट बदले थे। इस तरह दोनों आरोपी मुंबई से गुजरात के भुज भाग गए थे। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मुंबई पुलिस को बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद उन्होंने दोपहिया वाहन को माउंट मैरी चर्च के पास फेंक दिया और बाद में बांद्रा रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए एक ऑटोरिक्शा लिया।

    बांद्रा स्टेशन से आरोपी बोरीवली जाने वाली लोकल ट्रेन में चढ़ गया और बांद्रा से दूसरे स्टॉप सांताक्रूज़ रेलवे स्टेशन पर उतर गया। सांताक्रूज़ से वे वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की ओर पैदल आगे बढ़े। जबकि वकोला से आरोपी सूरत की ओर निकल गए। सूत्रों ने बताया कि सूरत में उन्होंने पिस्तौल को एक तालाब में फेंक दिया और फिर रेलवे स्टेशन गए, लेकिन उन्हें भुज के लिए कोई ट्रेन नहीं मिली। इसलिए, उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद पहुंचने के लिए बस लेने का फैसला किया। अहमदाबाद से उन्होंने फिर भुज पहुंचने के लिए बस ली। आरोपी कच्छ के माता नो मढ़ गांव के एक मंदिर में छिपे हुए थे।

  • अब पंजाब से 2 घंटों में पहुंचेगे दिल्ली, 320 की स्पीड से चलेंगी बुलेट ट्रेन!

    चंडीगढ़ः अब आप दिल्ली से अमृतसर सिर्फ दो घंटे में पहुंच सकते हैं! दिल्ली-अमृतसर रूट पर बुलेट ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। हाई स्पीड ट्रेन की प्रस्तावित नई रेल लाइन के लिए सर्वे का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। यह ट्रेन दिल्ली से अमृतसर तक का 465 किलोमीटर का सफर महज दो घंटे में पूरा करेगी। बुलेट ट्रेन देश के 10 रूटों पर चलेगी। बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र में प्रधानमंत्री ने तीन और नए रूटों पर बुलेट ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। इससे पहले 6 बुलेट ट्रेन रूट चुने जा चुके हैं और अहमदाबाद से मुंबई रूट पर तेजी से काम चल रहा है। रेल मंत्री ने 2026 में बुलेट ट्रेन चलाने की भी घोषणा की है। आइए जानते हैं नए रूट कौन से होंगे और पुराने रूटों की प्रगति रिपोर्ट क्या है?

    बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। प्रधानमंत्री ने जिन तीन नए रूटों पर बुलेट ट्रेन चलाने की घोषणा की है उनमें उत्तर, दक्षिण और पूर्व शामिल हैं। फिलहाल अहमदाबाद से मुंबई तक बुलेट ट्रेन का निर्माण चल रहा है. इसका निर्माण नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन द्वारा किया जा रहा है। दिल्ली-अमृतसर, हावड़ा-वाराणसी-पटना, दिल्ली-आगरा-लखनऊ-वाराणसी, दिल्ली-जयपुर-उदयपुर-अहमदाबाद, मुंबई-नासिक-नागपुर, मुंबई-हैदराबाद कॉरिडोर के लिए व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार की गई है। दिल्ली-अमृतसर रूट पर बुलेट ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। हाई स्पीड ट्रेन की प्रस्तावित नई रेल लाइन के लिए सर्वे का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। यह ट्रेन दिल्ली से अमृतसर तक का 465 किलोमीटर का सफर महज दो घंटे में पूरा करेगी।

    यह ट्रेन चंडीगढ़ समेत 15 स्टेशनों पर रुकेगी। इस वाहन की अधिकतम गति 350 किमी प्रति घंटा, परिचालन गति 320 किमी प्रति घंटा और औसत गति 250 किमी प्रति घंटा होगी। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से अमृतसर तक चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन की प्रस्तावित नई रेलवे लाइन के लिए सर्वे का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन में 750 यात्री सफर कर सकेंगे। इस रेलवे लाइन में दिल्ली से अमृतसर आने वाले 343 गांवों की जमीन अधिग्रहीत की जाएगी, जिसमें दिल्ली के 22 गांव, हरियाणा के 135 गांव और पंजाब के 186 गांव शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से अमृतसर तक चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन की प्रस्तावित नई रेलवे लाइन के लिए सर्वे का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

    सूत्रों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में पंजाब के मोहाली जिले के 39, जालंधर के 49, लुधियाना के 37, अमृतसर के 22, फतेहगढ़ साहिब के 25, कपूरथला के 12 और तरनतारन और रूपनगर जिले के एक-एक गांव को शामिल किया गया है। यह रेलवे लाइन मोहाली जिले के डेराबस्सी सब-डिवीजन के 24 गांवों से होकर गुजरेगी। इस प्रोजेक्ट के तहत मोहाली तहसील के 9 गांवों बाकरपुर, रुड़का, कंबाला, चिल्ला, रायपुर खुर्द, दुराली, सुनेटा, रायपुर कलां, शामपुर की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। आईआईएमआर एजेंसी की ओर से नई रेलवे लाइन में आने वाले गांवों के किसानों के साथ बैठकों का दौर जारी है। इसके अंतर्गत खरड़ तहसील के 6 गांव भरतपुर, गिद्दरपुर, चूहड़ माजरा, मछली कलां, टोडर माजरा और मजाट की जमीन आएगी। किसानों को जमीन के लिए प्रत्येक गांव के कलेक्टर रेट से 5 गुना अधिक राशि प्रदान की जाएगी।

  • जेल में बंद आसाराम को कोर्ट ने दी राहत

    नई दिल्ली : जोधपुर की सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को कोर्ट से राहत मिली है। राजस्थान हाई कोर्ट ने आसाराम को आयुर्वेद इलाज कराने का समय बढ़ा दिया है। कोर्ट ने आसाराम को 7-10 दिन की अनुमति दी है और बाद में जरूरत होने पर इस समय को आगे बढ़ाया जा सकता है। हाई कोर्ट की खंडपीठ ने जोधपुर के ही निजी केंद्र में इलाज करवाने का समय बढ़ाते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

    जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस विनीत कुमार माथुर की पीठ ने आसाराम की याचिका पर सुनवाई की। इस मामले में आसाराम की ओर से वीआर बाजवा, निशांत बोड़ा, ललित किशोर सैन और यशपाल सिंह राजपुरोहित ने पेश हुए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि 21 मार्च को कोर्ट की अनुमति के बाद आसाराम को सेंट्रल जेल से जोधपुर आरोग्यधाम आयुर्वेद सेंटर में 25 मार्च को भेजा गया।

    वहां इलाज शुरू हुआ जिसका लाभ मिला और 2 अप्रैल को वापस सेंट्रल जेल भेज दिया गया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि माधव बाग अस्पताल के चिकित्सकों की देखरेख में उपचार हुआ लेकिन वहां आसाराम के कमरे के बाहर 4-5 पुलिसकर्मी मौजूद थे, जो इलाज के दौरान भी कमरे में मौजूद रहते। ऐसे में आसाराम की गोपनीयता और इलाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड रहा था।  

  • पंजाबः कांग्रेस का यह सांसद नहीं लड़ेंगा चुनाव, जानें मामला 

    तरनतारनः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत काफी गरमाई हुई है। वहीं खडूर साहिब से कांग्रेस की सीट को लेकर काफी दिनों से पेच हुआ है। इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए सासंद जसबीर सिंह डिंपा हाईकमान के पास भी उनसे मिलने के लिए गए थे। वहीं कुछ दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, केसी वेणुगोपाल और प्रताप सिंह बाजवा उनके साथ थे। जिस पर उन्होंने लिखा था नए सफर की शुरूआत।

    ऐसे में तय था कि वह वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन अब साफ हो गया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार का साथ देंगे। ऐसे में कहा जा रहा है कि कांग्रेस की टिकट की दौड़ से पीछे हटे खडूर साहिब के मौजूदा सांसद जसबीर सिंह डिंपा अब प्रदेश की राजनीति में एंट्री करेंगे। वह 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ताकत लगाएंगे। जैसे ही यह लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे, उसके बाद वह पूरी तरह से सक्रिय हो जाएंगे। कांग्रेस पार्टी द्वारा खडूर साहिब से सीट से जो भी उम्मीदवार उतारा जाएगा।

    उसका वह तहे दिल से समर्थन करेंगे। यह ऐलान उनकी तरफ से अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर किया गया है। वहीं, उन्होंने साफ किया है कि कांग्रेस की केंद्रीय कांग्रेस लीडरशिप व राज्य नेतृत्व से बातचीत के बाद उनकी तरफ से यह फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस जगह से टिकट की दौड़ में सीनियर कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह अपने बेटे के इंद्र प्रताप सिंह के लिए जोर लगा रहे हैं। दूसरी तरफ डिंपा के पीछे हटने के बाद पूर्व विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर, कुलबीर सिंह जीरा और पूर्व मंत्री गुरचेत सिंह भुल्लर भी टिकट के लिए जोड़ तोड़ कर रहे हैं। वहीं डिंपा के भाई राजन गिल भी टिकट के लिए पसीना बहा रहे हैं।

  • Amritpal Singh पर दोबारा लगाए गए NSA को चैलेंज, केस में आया नया मोड़ 

    चंडीगढ़ः वारिस पंजाब दे मुखी व खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह व उसके साथियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कुछ दिनों पहले अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर दोबारा नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) लगाया गया था। वहीं दोबारा लगाए गए NSA एक्ट को लेकर मामले में नया मोड़ आया गया है। इस मामले में आरोपियों की तरफ NSA को चैलेंज किया गया है। इस संबंधी रिप्रेजेंटेशन केंद्र सरकार व एडवाइजरी बोर्ड को भेज दी गई है। यह बात पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में इसी मामले से जुड़े केस की सुनवाई के दौरान आरोपियों के वकील की तरफ से रखी गई है। अब छह हफ्ते में एडवाइजरी बोर्ड को इस संबंधी फैसला लेना है। वहीं, इसके बाद वह अगला एक्शन लेंगे।

    जरूरत पड़ी तो इसको हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। दरअसल 18 मार्च 2024 को अमृतपाल सिंह व उसके साथियों पर लगाए गए NSA की अवधि खत्म हो गई थी। इसके बाद उन पर नए सिरे से यह एक्ट लगा दिया गया था। इस बात का पता भी केस की सुनवाई दौरान ही पता चला था, जब केंद्र और पंजाब को इससे जुड़े मामले में रिप्लाई मांगी गई थी। वहीं, आरोपियों की तरफ से रिप्रेजेंटेशन भेजी गई है। एडवाइजरी बोर्ड रिटायर जज की अगुवाई में काम करता है। इस रिप्रेंजेंटशन में बताया गया है कि यूएपीए एक्ट की वजह से आरोपियों पर दोबारा एनएसए लगाया गया है। जबकि मुख्य केसों में आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं डाली गई है।

    सभी केसों में उक्त लोग आरोपी नहीं है। ऐसे में आम कानून ही सही है। इस एक्ट की कोई जरूरत नहीं है। अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने अप्रैल 2023 में मोगा जिले के रोडे गांव के गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया था। उस पर NSA उस समय ही लगा दिया था, जब से पुलिस उसका पीछा कर रही थी। पकड़े जाने के बाद वह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद चल रहा है। अब उसे वहां की जेल में बंद हुए लगभग एक साल अधिक समय हो गया है। परिवार वाले मांग कर रहे है कि उसे डिब्रूगढ़ जेल की बजाए पंजाब जेल में रखा जाए।

  • पंजाबः चुनाव से पहले बढ़ी मुश्किलें, AAP की महिला विधायक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी !

    मोगाः आम आदमी पार्टी के मोगा से विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक मामले में विधायक डाॅ. अमनदीप कौर अरोड़ा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। अब उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा। दरअसल, विधायक डॉ. मानहानि मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित ना होने के चलते अमनदीप अरोड़ा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 30 मई को होगी। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद 12 जून को हलका विधायक डाॅ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सतनाम सिंह पर फर्जी पीए बनकर एक कॉलेज के प्रिंसिपल को धमकाने का आरोप लगाया था।

    वहां सतनाम सिंह महेशरी का फोटो और फोन नंबर भी सार्वजनिक किया गया। अगले दिन सतनाम ने आरोपों को निराधार बताते हुए विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मानहानि के कानूनी नोटिस का 5 जुलाई को सतनाम को कोई जवाब नहीं मिला। कोर्ट ने 5 अगस्त को याचिकाकर्ता की याचिका स्वीकार कर ली और विधायक अमनदीप अरोड़ा को 12 जनवरी को तलब किया, लेकिन वह नहीं पहुंची।12 अप्रैल को भी जब विधायक नहीं पहुंचे तो गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया।

  • पंजाबः विवाहिता ने नहर में लगाई छलांग, देखें वीडियो

    लुधियानाः केसरगंज मंडी की रहने वाली महिला ने नंगल नहर में छलांग लगा कर सुसाइड कर ली। गोताखोर ने शव बहता देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। शव बहते और बाहर निकालते समय की वीडियो सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट की। जिसके बाद लुधियाना में परिवार ने वीडियो देखी तो तुरंत नंगल पुलिस से संपर्क किया। घटना स्थल पर पहुंच बेटी के शव की परिवार ने पहचान की। मरने वाली महिला का नाम कमलप्रीत कौर (36) है। जिस जगह पर उसने सुसाइड की है उसी जगह पर करीब 2 साल पहले उसके पहले पति ने सुसाइड किया था। कमलप्रीत की 6 महीने पहले दूसरी शादी हुई है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    जानकारी देते हुए मृतक कमलप्रीत कौर की मां सुरिंद्र कौर ने कहा कि उसकी बेटी के पहले पति तजिंद्र सिंह कोहली ने 2 साल पहले नंगल नहर में छलांग लगाकर सुसाइड की थी क्योंकि कारोबार में घाटा पड़ गया था। पिछले 6 महीने पहले उन्होंने बेटी कमलप्रीत की शादी मंडी गोबिंदगढ़ के अमरिंद्र सिंह से की। उनकी बेटी को मानसिक रूप से ससुराल पक्ष तंग परेशान करता था। कई बार उससे मारपीट भी हुई है। पिछले 20 दिनों से कमलप्रीत मायके रह रही थी। बीते दिन कमलप्रीत घर से जाते समय यह कहकर गई कि वह डॉक्टर के दवा लेने जा रही है उसे बुखार है। काफी देर जब वह वापस नहीं आए तो परिवार ने काफी तालाश की। उनके रिश्तेदार का फोन आया जिन्होंने उसे कमलप्रीत की नंगल नगर में बहती लाश की वीडियो भेजी।

    कमलप्रीत का शव बहता देख किसी गोताखोर ने शव को बाहर निकालते की वीडियो बना वायरल की। सुरिंद्र कौर ने कहा कि उसकी बेटी ने उसी नहर में छलांग लगाई जहां 2 साल पहले उसके पहले पति तजिंद्र ने सुसाइड किया था। सुरिंद्र कौर मुताबिक ससुराल पक्ष आए दिन कोई न कोई डिमांड करता रहता था जिससे उनकी बेटी काफी परेशान थी। उनकी बेटी के अभी पहली शादी और दूसरे शादी से कोई बच्चा नहीं था। कमलप्रीत 12वीं तक पढ़ी थी। इस मामले में थाना नंगल की पुलिस ने पति अमरिंद्र सिंह और सास पुष्पिंदर कौर पर IPC की धारा 306,34 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। कमलप्रीत का आज संस्कार गौशाला रोड़ पर होगा।

  • पंजाब : हमलावरों ने लोहा कारोबारी पर किया हमला, गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    लुधियाना : बीती रात एक लोहा कारोबारी के साथ उसके पड़ोसी और उनके वर्करों ने जमकर मारपीट की। फैक्ट्री के बाहर खड़ी आर्टिका कार भी तोड़ दी गई। कारोबारी की बाजू कई जगह से फ्रैंक्चर हो गई। मारपीट की वीडियो भी सामने आई है। जानकारी देते हुए शिमलापुरी निवासी लोहा कारोबारी जवाहर लाल ने कहा कि सुआ रोड नजदीक एस.आर माडल स्कूल नजदीक उनकी फैक्ट्री है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    देर रात वह काम खत्म करके फैक्ट्री में कार पार्क करके घर जाने लगे थे। तभी उनके पड़ोसी और उसके वर्करों ने उन पर धावा बोल दिया। जवाहर ने कहा कि हमलावरों ने ईंट,पत्थर और लकड़ी के डंडों से हमला किया। जवाहर ने कहा कि उनके पड़ोसी का लकड़ी का आरा है। अक्सर उनकी गाड़ियां उसकी फैक्ट्री तक लगी रहती है। उस कारण उन्हें अपने वाहन निकालने में काफी दिक्कत होती है।

    बीते दिन पड़ोसी को वाहन अपनी हद में पार्क करने के लिए समझाया। इसी बात को लेकर उन लोगों ने पहले उससे सुबह भी गाली गलोच की। लकड़ी का आरा होने के कारण ही हमलावरों ने डंडे से हमला किया। हमलावरों की संख्या करीब 50 के लगभग होगी। जवाहर मुताबिक इस संबंधी वह चौकी कंगनवाल में शिकायत भी दर्ज करवाएंगे।

  • पंजाबी व्यक्ति की विदेश में गोली मारकर ह+त्या

    मोहालीः विदेशों में आए दिन पंजाबियों की मौत की खबरें आती रहती हैं। ऐसी ही एक और दुर्भाग्यपूर्ण खबर इटली से सामने आई है। जहां एक पंजाबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सतपाल सिंह (55) गांव टाहली के रूप में हुई है। मृतक की हत्या इटली के शहर ब्रेशिया में की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल शनिवार की शाम सतपाल सिंह अपने घर पर मौजूद थे। वहां उनका एक परिचित इटालियन पूर्व पुलिसकर्मी यूसेप वेलेटी आया जो नशे की हालत में था।

    कुछ देर बहस के बाद उसने सतपाल सिंह को गोली मार दी और घर से बाहर जाकर यूसेपे ने खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से सतपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युसेप घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। लंबे समय से अपने परिवार के साथ इटली में रह रहे सतपाल सिंह यह खबर सुनकर पूरे इलाके में दहशत में आ गए। सतपाल सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और 2 बेटे हैं।