Blog

  • IPL मैच में यह अंपायर हुआ खूब ट्रोल, बैन करने की उठी मांग, जानें मामला 

    नई दिल्लीः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में अंपायर नितिन मेनन काफी चर्चा में रहे हैं। आरसीबी के फैंस इस अंपायर से इतने नाराज हो गए हैं कि उन्हें बैन करने की मांग कर रहे हैं। यह सवाल लाजमी इसलिए भी है, क्योंकि नितिन मेनन ने एक ही मैच में 4 गलत डिसीजन दिए हैं। खास बात है कि ये सारे डिसीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ही दिए गए हैं। इसके कारण उन्हें खूब ट्रोल होना पड़ रहा है। आरसीबी की हार के लिए इस अंपायर के गलत डिसीजन को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

    नितिन मेनन ने आरसीबी और मुंबई के बीच मुकाबले में पहला गलत डिसीजन तब दिया था, जब दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान एक गेंद कमर से ऊपर थी, जिसे नो बॉल दिया जाना चाहिए था। लेकिन अंपायर ने गेंद को फेयर बॉल बता दिया। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने रिव्यू लिया, लेकिन फिर भी इस फैसले को नहीं बदला गया और इसे सही गेंद करार दे दिया गया। अब सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है। अंपायर पर आरसीबी के साथ चीटिंग करने का आरोप लगाया जा रहा है। इसके अलावा नितिन मेनन ने दूसरी बार गलत फैसला तब दिया, जब आकाश मधवाल ने एक गेंद को बाउंड्री पर रोका था। आकाश फील्डिंग कर रहे थे, इस दौरान साफ तौर पर देखा गया कि गेंद आकाश के पैर को छू रही है, जबकि उनके हाथ बाउंड्री से टच हो रहे हैं।

    लेकिन फिर भी अंपायर ने आरसीबी को चौका नहीं दिया। इसके बाद अंपायर ने तीसरी बार गलत डिसीजन दिया था, जब आरसीबी के खिलाड़ी महीपाल लोमरोर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान बुमराह की गेंद लोमरोर के पैड पर जा लगी, अपील करने पर अंपायर नितिन मेनन ने उन्हें आउट करार दे दिया। बाद में जब लोमरोर ने रिव्यू लिया, तो देखा गया कि अंपायर्स कॉल हुआ है। इस तरह लोमरोर ने भी अपना विकेट अंपायर्स कॉल के चलते गंवा दिया। इसके अलावा जब ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे थे, इस दौरान एक गेंद वाइड लाइन के भीतर से जा रही थी, लेकिन अंपायर ने गेंद को वाइड बता दिया। साफ तौर पर देखा जा रहा था कि गेंद वाइड नहीं है। इस तरह अंपायर नितिन मेनन ने एक ही मैच में 4 गलती किए हैं, खास बात है कि इन सभी गलतियों का फायदा मुंबई इंडियंस को मिला है। सभी फैसले आरसीबी के खिलाफ थे।

  • आप मंत्री का दावाः राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है केंद्र सरकार

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर नया आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र प्लान किया जा रहा है और दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने साजिश की जा रही है। आतिशी ने उपराज्यपाल द्वारा गृह मंत्रालय को लिखी गई चिट्ठियों पर भी आपत्ति जताई है।

    आतिशी ने शुक्रवार सुबह केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि आने वाले दिनों में भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है।  आतिशी ने उपराज्यपाल द्वारा MHA को लिखी गई चिट्ठी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने ये भी कहा कि एक पुराने केस को उठाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव को बर्खास्त कर दिया गया है। यह अरविंद केजरीवाल सरकार को गिराने की एक बड़ी साजिश हो रही है।

    अरविंद केजरीवाल को फर्जी मामले में झूठे केस में फंसा कर BJP शासित केंद्र, और ED ने गिरफ्तार किया है। बीजेपी वाले दिल्ली में चुनाव नहीं जीत सकते हैं, इसलिए चुनी हुई अरविंद केजरीवाल सरकार को गिराना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी सरकार जैसी योजनाओं को बीजेपी कभी दिल्ली में लागू नहीं कर पाएगी। दिल्ली की हर महिला को हर महीने 1000 रुपये मिलने वाले हैं, इससे बीजेपी वालों को दिक्कत है। इस योजना को रोकने के लिए यह राजनीतिक साजिश रची जा रही है। दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी होगा।

  • पंजाब : सेवा केन्द्र की दीवारों पर पति ने लगाए पोस्टर, देखें वीडियो

    लुधियाना : एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का नंबर और पोस्टर सेवा केन्द्र के बाहर और अंदर चिपका दिया। पत्नी जब सेवा केन्द्र में नौकरी करने गई, तो वह पोस्टर लगे देख हैरत में पड़ गई। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पोस्टर उतरवाकर कब्जे में ले लिए। आरोपी पति के खिलाफ मामला भी दर्ज किया। आरोपी पति का पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है। इसी कारण वह उसे परेशान करता है। बीच रास्ते में घेर उससे धक्का मुक्की तक आरोपी कर चुका है।

    वीडियो देखने के लिए LINK पर click करें

    पीड़ित पत्नी के बयानों पर उसके पति संगीत महोत्रा निवासी पठानकोट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। फिलहाल आरोपी पुलिस की तरफ से बाहर है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बताया कि कुछ साल पहले उसकी आरोपी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह और उसका ससुराल पक्ष उसको तंग करने लग गया था। जिसके चलते उसने तलाक केस फाइल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि अभी उनका केस अदालत में विचाराधीन है। अपना निजी खर्च उठाने के लिए दफ्तर में काम करती है।

    पीड़िता ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह अपने पिता के साथ काम पर जा रही थी कि रास्ते में उक्त आरोपी उसके पति ने उसको घेर लिया और केस वापस लेने की धमकियां देकर उसके साथ हाथापाई करने लगा और अश्लील हरकतें की। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने दफ्तर पहुंची तो वहां पर देखा कि उसकी कुछ फोटो दफ्तर की खिड़कियों और दीवारों पर चिपकी हुई थी। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने आरोपी संगीत के खिलाफ IPC धारा 354-D, 509, 503,506 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • जालंधरः फर्जी पुलिस भर्ती मामले में हुआ खुलासा, PAP-SSP दफ्तर के बाहर हाजिरी लगवा लाखों ठगे, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: महानगर में फर्जी पुलिस भर्ती को लेकर चौकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, यह खुलासा तब हुआ जब कर्मियों को उनकी 3 महीने से सैलेरी नहीं मिली। इस दौरान पता चला कि PAP और SSP दफ्तर के बाहर उनकी फर्जी हाजिरी लगवाई जा रही थी और उनसे पुलिस की भर्ती के नाम पर 2 फर्जी पुलिसकर्मियों ने लाखों रुपए की ठगी मार ली। दरअसल, आरोपियों ने SSP ऑफिस और PAP बाहर रजिस्टरों पर फर्जी हाजिरी लगवाकर उन्हें ड्यूटी के लिए अलग अलग इलाकों में भेज देते थे। सैलेरी ना मिलने के बाद जब इसका खुलासा हुआ तो सारे मामले की जांच करीब 3 साल तक चली। जिसके बाद थाना जालंधर कैंट की पुलिस ने कैंट के मोहल्ला नंबर-32 के रहने वाले अमित कुमार और बलविंदर कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

    पुलिस को दी गई शिकायत में जालंधर कैंट के रहने वाले चेतन ने बताया कि उसके पिता वैल्डिंग का काम करते हैं। आरोपी चेतन के पिता की दुकान पर गए थे। जहां अमित ने सारे मामले की जानकारी उसके पिता को दी और अपने झांसे में ले लिया। आरोपी ने उससे कहा कि वह पीएपी में दर्जा चार कर्मचारी की भर्ती करेगा। जिसके लिए एक लाख रुपए लगेंगे। पीड़ित ने बताया कि आरोपी का कहना था कि अगर वह दूसरे युवक को भर्ती करेगा तो वह उससे कम पैसे लेगा और उसे जल्द ही प्रमोट भी कर देगा। इसके बाद जब उसने अपने दोस्तों के साथ पुलिस में भर्ती होने की बात कही तो, उसके दोस्त मनीष कुमार, विक्रम कुमार, सौरव कुमार, सुनील कुमार, नवीन, अभिषेक, मणि और अशोक कुमार ने मिलकर आरोपी को कुल 9 लाख रुपए दिए। आरोपी ने बताया कि उसका काम पुलिस द्वारा जारी नोटिस को डाक से लोगों के घर तक पहुंचाना था, जिसका एक माह का वेतन 26 हजार रुपए मिलेगा।

    पैसे लेने के बाद एक माह जब आरोपियों ने पीड़ितों को पुलिस लाइन में बुला लिया। जहां बलविंदर कुमार से पहली बार उनका मुलाकात हुई। बलविंदर सिंह ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मुलाकात करवाई। जहां ड्राइविंग टेस्ट करवाया गया। कुछ देर बाद कहा गया कि टेस्ट में पास हो गए हैं। आरोपियों ने उन्हें अगले दिन पुलिस लाइन के बाहर मिलने के लिए कहा था। फिर यहां से फर्जी हाजिरी का सिलसिला शुरू हुआ। पहले तो आरोपियों ने पीएपी के बाहर बुलाकर फर्जी हाज़िरी लगवानी शुरू की। 15 दिन तक ऐसे ही चला। हाज़िरी लगवाने के बाद उन्हें घर भेज दिया जाता था। 15 दिन बाद ऐसे ही एसएसपी ऑफिस में 15 दिन तक हाज़िरी लगवाई गई। धोखाधड़ी का तब पता चला जब दो महीने बाद भी वेतन नहीं आया। जब उन्होंने आरोपियों से बात की तो वे टाल-मटोल करने लगे। जिसके बाद जब उन्होंने खुद पता किया तो उन्हें पता चला कि वे धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। 

  • युवती को अगवा कर दी दर्दनाक मौ’त, जाने मामला

    पंचकूला :  मृतका की आयु 20 वर्ष है और वह अपने परिवार के साथ सेक्टर 20 गांव कुंडी में रहती थी। मृतका के चाचा विनोद कुमार ने बताया कि उनकी भतीजी सनसिटी परिक्रमा सोसायटी सेक्टर 20 में काम करती थी। उसकी डयूटी सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होती थी। युवती ने लगभग 7 बजे अपने भाई छोटू को फोन किया कि मुझे 4-5 युवकों ने अगवा कर लिया है और गांव कुंडी के जंगलों में ले आए हैं।

    युवती ने उसे पहले शंका जता दी थी कि यह लोग मुझे मार देंगे। बहन का फोन सुनते छोटू मौके के लिए अपने परिजनों के साथ रवाना हुआ। जब वह मौके पर पहुंचा, तो आरोपित वहां से फरार हो गए। छोटू ने देखा कि पुष्पा पेड़ पर लटकी हुई थी। उसने उसे नीचे उतारा, तो उसकी सांसें चल रही थी। उसे नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में लाया गया।

    जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनोद कुमार के अनुसार पूरी वारदात एक घंटे में अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। इस मामले में पंचकूला की पुलिस उपायुक्त ने मीडिया को घटनास्थल से काफी दूर रहने के लिए कह दिया और अस्पताल में भी मीडिया कर्मियों को कोई जानकारी नहीं दी।

  • कपूरथलाः RCF स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में टीचर का श+व बरामद

    प्रिंसिपल और चौकीदार पर लगे गंभीर आरोप

    कपूरथलाः आरसीएफ परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए चल रहे जेक एंड जिल स्कूल में देर शाम एक महिला टीचर का शव उसके ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद डीएसपी सब डिवीजन हरप्रीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक महिला टीचर की पहचान गांव नेसरा दसूहा निवासी 32 वर्षीय रमनदीप कौर के रूप में हुई है। डीएसपी सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि महिला टीचर के परिजनों ने स्कूल प्रिंसिपल और चौकीदार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

    जिसके बाद मृतक लड़की के पिता का बयान दर्ज कर धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।जानकारी के मुताबिक, कमरे में महिला टीचर रमनदीप कौर का लटका शव सबसे पहले महिला केयरटेकर ने देखा। जिसके बाद उसने स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस को भी इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद भुलाना चौकी पुलिस और डीएसपी सबडिवीजन हरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बाद में शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

    वहीं मामले की जांच करते हुए परिजनों के बयान दर्ज किए गए। मृतक युवती के पिता अमरजीत सिंह के अनुसार उनकी बेटी रमनदीप कौर पिछले 4 वर्षों से इस स्कूल में बतौर टीचर काम कर रही थी। आज शाम उन्हें पुलिस से सूचना मिली है कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है। DSP सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती के पिता अमरजीत सिंह की शिकायत पर धारा 306 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः आप को झटका, इस नेता ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान

    पंजाबः आप को झटका, इस नेता ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान

    फरीदकोटः पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जस्टिस जोरा सिंह ने फरीदकोट लोक सभा सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। बरगाड़ी बेअदबी मामलों में पहला कमीशन जस्टिस जोरा सिंह कमीशन ही बना था। जस्टिस जोरा सिंह ने कहा कि अकाली और कांग्रेस की तरह ही आम आदमी पार्टी भी जुमला पार्टी निकली। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पार्टी में शामिल करवाते समय वायदा किया था कि कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी, पर नहीं की। अब वह लोगों के बीच अपनी बात लेकर जाएंगे। जोरा सिंह ने कहा कि लोग चुटकुले सुनना पसंद नहीं करते। जो वायदे करे उसे पूरा करने वाली पार्टी को ही पसंद करते हैं।

  • पंजाबः सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौ+त, 3 घायल

    श्री मुक्तसर साहिब: श्री मुक्तसर साहिब-बठिंडा मार्ग पर आज सुबह- सुबह एक भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ऑल्टो कार बठिंडा से श्री मुक्तसर साहिब की ओर आ रही थी। इसी दौरान गांव बुट्टर शहर नजदीक कार एक पेड़ से टकरा गई। ये टक्कर इतनी भयानक थी कि इसमें 2 कार सवारों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।

  • बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखें लिस्ट

    लखनऊः बसपा ने यूपी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। आजमगढ़ से भीम राजभर, घोसी से बालकृष्ण चौहान, एटा से मोहम्मद इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद (अयोध्या) से सच्चिदानंद पांडे, बस्ती से दयाशंकर मिश्र, गोरखपुर से जावेद सिमनानी, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य, रॉबर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम को उतारा है।

    इससे पहले बसपा 36 कैंडिडेट को उतार चुकी है। अब 9 और मिलाकर यूपी की 45 सीटों पर नाम फाइनल हो चुके हैं। बची 35 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल होने बाकी हैं। इससे पहले 3 अप्रैल को जारी की गई तीसरी लिस्ट में 12 प्रत्याशियों का ऐलान किया था, जिसमें मथुरा सीट से कैंडिडेट बदला गया था। इस तरह तीन बार में सपा ने 36 कैंडिडेट को चुनावी मैदान में उतारा। बसपा ने तीसरी लिस्ट में मथुरा से प्रत्याशी बदला था। यहां कमलकांत उपमन्यु की जगह सुरेश सिंह को नया उम्मीदवार घोषित किया गया।

    बसपा की जारी तीन लिस्ट में 9 मुस्लिम कैंडिडेट थे। बसपा की पहली लिस्ट में 14 लोकसभा सीटों जारी कैंडिडेट में सिर्फ 1 दलित उम्मीदवार ही था। वहीं, 28 मार्च को बसपा ने एक ही दिन में दो लिस्ट जारी की थी। दोनों लिस्ट में कुल 25 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था। इनमें 2 सिटिंग सांसदों का टिकट बदल दिया था। बिजनौर से बसपा के सांसद मलूक नागर का टिकट काट दिया गया था, उनकी जगह बिजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया।

  • पंजाबः काम से घर लौट रहे व्यक्ति की बेसबाल डंडों से किया हमला, तोड़ी टांगें, देखें वीडियो

    लुधियानाः गिल चौक काम से वापस घर जा रहे व्यक्ति को घेर कर में देर रात कुछ युवकों ने जमकर पीटा। घायल व्यक्ति की टांग तीन जगह से टूट गई। उसकी गंभीर हालत को देखकर सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान दशमेश नगर एमआइजी फ्लैट्स के रहने वाले लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। लखविंदर की पत्नी राजविंदर ने कहा कि उनके 16 साल की बेटी है। इलाके के कुछ युवकों ने उसकी फेसबुक पर फेक आईडी बनाई। उनके रिश्तेदारों का उन्हें फोन आया जिन्होंने उसे आईडी बने होने की जानकारी दी।

    राजविंदर मुताबिक उसकी बेटी के पास मोबाइल फोन तक नहीं है। बेटी उसी के फोन से इंस्टाग्राम आदि इस्तेमाल करती है। फेक आईडी के संबंध में उसने थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई हुई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में असफल है। 

    वह कई बार थाने में चक्कर लगा चुकी है लेकिन पुलिस कर्मचारी उलटा उसे ही डांट देते है। राजविंदर ने कहा कि उसका पति स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर काम करता है। वह रास्ते में घेर कर उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई है। बीते रात उन्हीं युवकों ने उसके पति को घेर कर पीटा है। लेकिन पुलिस इस मामले में चुप्पी साध कर बैठी है। पीड़ित परिवार ने कहा कि वह दो बार पुलिस कमिश्नर के दफ्तर भी पेश हो चुका है लेकिन उनकी कही कोई सुनवाई नहीं हो रही।