Blog

  • जालंधरः सुबह-सुबह 2 धार्मिक स्थलों से लाखों की नगदी लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे धार्मिक स्थलों को भी अपना निशाना बनाने में लग गए है। शनिवार सुबह चोरों ने बेगमपुर गांव स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर एवं पीर बाबा नगंजे शाह के स्थान पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

    घटना की जानकारी देते हुए गांव के पूर्व सरपंच हरकमल सिंह बेगमपुर ने बताया कि चोरों ने 2 धार्मिक स्थलों की गोलक में तोड़फोड़ कर लाखों रुपये की नकदी चुरा ली है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस धार्मिक स्थलों के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। बिलगा के थाना प्रभारी महेंद्र पाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच चल रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः घर से 25 तोला सोना व 60 हजार की नकदी लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों के बाद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं ताजा मामला थाना गेट हकीमा के अधीन आते इलाका नवां कोट से सामने आया है। जहां एक घर में अज्ञात युवक ने अलमारियां तोड़कर उसमें से 25 तोला सोना और 60 हजार रुपए नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।

    पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं, जिसमें एक आरोपी घर की छत के रास्ते से अंदर दाखिल हुआ और इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित महिला उषा अरोड़ा का कहना है कि वह अपने बेटे के साथ रात को 10:00 बजे करीब सो गई थी, सुबह जब 5:30 बजे करीब उनकी आंख खुली तो देखा कि घर की अलमारियां टूटी हुई थी। जब अलमारी की जांच की तो उसमें 25 तोले सोने के गहने और 60 हजार रुपए की नगदी गायब थी।

  • पंजाबः कलुयगी बेटे ने दी मां को खौफनाक सजा, हर कोई देख हो गया हैरान, देखें CCTV

    रोपड़ः पंजाब के जिला रूपनगर से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जहां एक वकील और उसके परिवार द्वारा अपनी बुजुर्ग विधवा मां के साथ अमानवीय अत्याचार करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस और मानवतावादी सेवा संगठन ने कानूनी मदद से इस बुजुर्ग को नरक भरे जीवन से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसके बाद कलयुगी बेटे पर कार्रवाई की गई है। रोपड़ के पॉश इलाके ज्ञानी जैल सिंह नगर निवासी वकील अंकुर वर्मा, उनकी पत्नी और नाबालिग बेटे ने एक बुजुर्ग विधवा मां पर अत्याचार किया है।

    73 साल की रिटायर विधवा प्रोफेसर आशा रानी की पिटाई का शक हुआ तो दीपशिखा ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई और पिटाई की फुटेज इस सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना की सारी जानकारी जब बेटी दीपशिखा ने मानवता सेवा संगठन को दी तो इस संगठन ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए इस बुजुर्ग महिला को उसके बेटे के परिवार के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया।

    जिसके बाद बुजुर्ग महिला का इलाज शुरू कर दिया गया। संगठन के नेता और बुजुर्ग महिला की बेटी ने न्याय की मांग करते हुए बुजुर्ग महिला पर हुए जुर्म की इम्तिहा को बयान किया। वहीं पुलिस ने इस बुजुर्ग महिला को उसके बेटे के परिवार के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस बुजुर्ग महिला के बेटे वकील अंकुर वर्मा के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा है।

  • पंजाबः पूछताछ के लिए थाने गए व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया धरना

    मोगाः गांव धुरकोट रणसिंह में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान इंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक इंद्रपाल सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पता चला है कि उक्त व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था, जिसके बाद उसने रात में आत्महत्या कर ली। इंद्रपाल सिंह के परिवार वालों ने किसान संगठन के समर्थन से निहाल सिंह वाला थाने के सामने धरना लगा दिया है। परिजनों का कहना है कि निहाल सिंह वाला थाने के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। 

    बताया जा रहा है कि धुरकोट रणसिंह के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी के मामले में नामजद सुखदीप सिंह सोहना के पिता इंद्रपाल सिंह नो कल रात पुलिस हिरासत से बाहर आने के बाद जीवनलीला समाप्त कर ली। जिसके बाद मृतक इंद्रपाल सिंह के परिजनों ने थाना प्रभारी निहाल सिंह पर कश्मीर सिंह पर इंद्रपाल सिंह को अवैध हिरासत में रखकर प्रताड़ित करने और अपमानित करने का आरोप लगाते हुए किसान यूनियन डकौंदा के सहयोग से निहाल सिंह वाला गेट के सामने धरना दिया है। ।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोली, मचा हड़कंप

    फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किसान पर अज्ञात शख्स ने गोली चला दी। जिसमें किसान बाल-बाल बच गया। घटना उस वक्त हुई जब किसान अपनी फसल बेचकर बाजार से घर लौट रहा था। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित हरमनजीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव झोटीवाला ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे फरीदकोट मंडी से धान की फसल बेचकर घर लौट रहा था, तभी किसी ने हमला कर दिया रास्ते में जान से मारने की नियत से उस पर गोली चलायी गई।

    जो ट्रैक्टर के शीशे में लगती हुई स्टीयरिंग व्हील के पास से गुजर गई। जसपाल सिंह ने बताया है कि जिन लोगों पर उन्हें शक है उनके नाम उन्होंने पुलिस को बता दिए हैं। इस संबंध में थाना सदर फरीदकोट के थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः BKI आतंकी मॉड्यूल के 4 गुर्गों से 6 पिस्टल, 275 कारतूस बरामद

    मोहालीः एसएएस नगर (मोहाली) की पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के 4 गुर्गों को पकड़ा है। इस दौरान पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों के एक मॉड्यूल तो तोड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि ये आतंकी त्योहारों के दिनों में टारगेट किलिंग कर पंजाब का माहौल खराब करने की फिराक में थे। इनसे भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।डीजीपी पंजाब गौरव यादव की तरफ से सांझा की गई जानकारी के अनुसार एसएएस नगर पुलिस के सीआईए विंग ने एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

    संगठन के सदस्यों के संबंध पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथ हैं। रिंदा के आतंकी संगठन BKI के साथ मिलकर ये पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी कर रहे थे। ड्रोन की सहायता से ये गुर्गे पाकिस्तान से हथियार मंगवा पंजाब में सप्लाई करने का भी काम कर रहे थे। पुलिस ने इन आरोपियों से 6 पिस्टल बरामद किए हैं, जो विदेशी हैं। इसके अलावा इनसे 275 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। ये हथियार कहां प्रयोग किए जाने थे और इन्हें किसे डिलीवर करना था, इसकी जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

  • जालंधरः ढाबे पर हथियारों से हमला करने की CCTV आई सामने

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड के सामने बने ढाबे पर युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात दर्जन भर से ज्यादा युवकों ने तेजधार हथियार और ईंट पत्थर के साथ ढाबे वालों पर हमला कर दिया। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि भारी मात्रा में युवक एक बंद दुकान पर हथियारों से शटर पर वार कर रहे है, जबकि अन्य युवक तालों को तोड़ने की कोशिश कर रहे है। वहीं कुछ युवक अन्य दुकान में घुस जाते है। इस दौरान कुछ युवक ढाबे वाले की कुर्सियां तोड़ रहे है। गुंडागर्दी का नंगा नाच सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया जो कि पुलिस की कारगुजारी पर सवाल खड़े कर रहा है। इस दौरान युवकों द्वारा दुकान के बाहर लगा फ्लैक्स बोर्ड भी फाड़ा गया।

    वीडियों में देखा जा सकता है कि दर्जन भर हथियारबंद युवकों ने बंद दुकान को भी नुकसान पहुंचाया है। जिसके बाद ढाबा मालिक ने दिखाया कि कैसे उसके ढाबे में हमलावारों द्वारा तोड़फोड़ कर ढाबे को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं इस हमले में सिक्योरिटी गार्ड और ढाबे पर काम करने वाले प्रवासी लोगों को पीटा गया। बताया जा रहा है कि हमलावार सिक्योरिटी गार्ड और एक प्रवासी का मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। इस घटना संबंधी ढाबा मालिक और सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

    मारपीट की घटना को लेकर सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि वह ढाबे पर खाना खा रहा था तभी दर्जन भर से ज्यादा संख्या में युवक तेजधार हथियार लेकर आ गए। इस दौरान उक्त युवकों ने ईंट-पत्थर मारने शुरू कर दिए और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उक्त युवक उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इस घटना को लेकर वह ढाबा मालिक और ढाबे पर काम करने वाले प्रवासियों के साथ पुलिस चौकी बस स्टैंड जालंधर में शिकायत दर्ज करवाने आए हैं।

    वहीं जब ढाबा मालिक से बात की गई तो उसने कहा कि वह घर पर था जब उसके ढाबे पर काम करने वाले प्रवासी लोगों पर दर्जन भर संख्या से भी ज्यादा युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान युवकों ने ईंट-पत्थर मारकर उसके ढाबे का नुकसान कर दिया और कुर्सियां निकाल कर बाहर फेंक दी। पीड़ित ने बताया उक्त युवक सिक्योरिटी गार्ड और उसके ढाबे पर काम करने वाले एक प्रवासी का मोबाइल लेकर युवक फरार हो गए। ढाबे पर युवकों द्वारा किए गए हमले को लेकर जब बस स्टैंड चौंकी पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस मुलाजिम से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि वह अभी चौकी में अकेला है तो मौका देखने नहीं जा सकता। लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत दर्ज करने के बाद युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः पटाखा संगठन और विक्रेताओं ने कमीश्नररेट लाइसेंस शाखा ब्रांच में किया हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में दिवाली का त्यौहार नजदीक आ गया है, लेकिन पटाखा विक्रेताओं को अभी तक लाइसेंस नहीं जारी किए गए है। जिसके कारण कमीश्नररेट में बनी लाइसेंस शाखा ब्रांच के अंदर और बाहर पटाखे संगठन और पटाखा विक्रेताओं ने पुलिस की कार गुजारी को लेकर खूब हंगामा किया। पटाखा संगठन के प्रधान ने आरोप लगाया कि लाइसेंस शाखा ब्रांच में शाम 5 बजे के बाद भी कई लोगों के फॉर्म जमा करवाए जा रहे थे। आरोप लगाए जा रहे है कि प्रशासन द्वारा उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा था। वहीं जब लाइसेंस शाखा ब्रांच के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वैसे तो शाम 5 बजे दफ्तर बंद हो जाता है लेकिन साढ़े 6 बजे तक इसलिए खोलकर रखा है कि ताकि लोगों का काम किया जा सके। बता दें लाइसेंस शाखा ब्रांच के बाहर पुलिस ने पोस्टर चिपका रखा है, जिसमें सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक लोगों के आने का समय तय किया गया है।

    वहीं पटाखा संगठन के प्रधान विकास भंडारी ने कहा की शाम 6:15 बजे उन लोगों के फार्म और फाइल जमा की जा रही है जिनके कागजात अधूरे हैं और उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट देकर उनकी फाइल पूरी करने का ठेका पंजाब पुलिस ने ले रखा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बल्टन पार्क पटाखा मार्केट की 4 संगठन है। जिनमें से 3 संगठन मौके पर मौजूद है, जबकि चौथी संगठन श्री गणेश होलसेल फायर रिटेल एसोसिएशन के प्रधान राणा हर्ष वर्मा की है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए है कि उसकी पुलिस मदद कर रही है।

    आरोप लगाए गए है कि राणा हर्ष वर्मा अपने राजनीतिक स्तर का फायदा उठाकर पुलिस को फोन करवा रहे हैं और पटाखा मार्केट लगाने में समस्या उत्पन्न कर रहे हैं। आरोप है कि वह सरासर ब्लैकमेलिंग कर उन्हें परेशान कर रहे हैं और बाकी  पटाखा विक्रेता की पुलिस बात नहीं सुन रही। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि 106 की तकरीबन फॉर्म पूरे नहीं हैं और यह लोग अपनी मनमानी कर रहे हैं। विकास भंडारी ने कहा कि दीपावली में कुछ ही दिन शेष बचे हैं और इस पर भी राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कल वह पुलिस अधिकारी अंकुर गुप्ता से मुलाकात करेंगे और इंचार्ज के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाएंगे।

    दूसरी और पंजाब पुलिस की लाइसेंस शाखा ब्रांच के इंचार्ज तलविंदर कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियां 2 बजे की आई है और इनकी फाइल्स जमा करवाई गई। इस बाबत पुलिस के तमाम अधिकारी को बता दिया गया है कि 471 फाइल चाहिए और 106 अभी फिलहाल जमा की गई है और जिनकी फाइल्स के कागजात पूरे नहीं होंगे, उसकी फाइल बाहर निकाल दी जाएगी। दफ्तर के समय को लेकर कहा कि दफ्तर का समय 5:00 बजे का है फिलहाल 6:30 बज गए हैं पुलिस तो 24 घंटे काम करती है हम तो इन्हीं के लिए बैठे हुए हैं।

  • पंजाबः पुलिस केस में 4 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में 2 गिरफ्तार

    लुधियाना: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विशाल कुमार और जतिंदर कुमार के रूप में हुई है। विजिलेंस के मुताबिक इन लोगों ने पुलिस केस से शिकायतकर्ता का नाम हटाने की एवज में 4 लाख रुपये की रिश्वत ली थी।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य चौकसी ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि राजीव कुमार उर्फ ​​रवि निवासी न्यू सुभाष नगर, बस्ती जोधेवाल, लुधियाना ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार निरोधक एक्शन लाइन पर एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उक्त लोगों ने हत्या के एक मामले से नाम वापस लेने के लिए उससे चार लाख रुपये ले लिये हैं.

    शिकायत की आगे की जांच से पता चला कि लुधियाना के बस्ती जोधेवाल पुलिस स्टेशन में मनोज कुमार और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मनोज कुमार द्वारा दी गई जानकारी के बाद इस मामले में शिकायतकर्ता का नाम भी जोड़ा गया. इसके बाद शिकायतकर्ता से मुलाकात के दौरान विशाल कुमार ने दावा किया कि वह लुधियाना के सुभाष नगर स्थित ब्रांडेड बाना गारमेंट स्टोर के मालिक जितिंदर कुमार का परिचित है. विशाल कुमार ने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि उसके नियोक्ता, लुधियाना के एक ए.डी.सी.पी. (अपर पुलिस आयुक्त) के बीच अच्छे संबंध हैं और वह हत्या के मामले में पुलिस जांच करा सकते हैं और उसे निर्दोष साबित कर सकते हैं।

    शिकायतकर्ता ने कहा कि विशाल कुमार और जितिंदर कुमार ने अगस्त 2020 में उससे 4 लाख रुपये लिए लेकिन पैसे के बदले में उसे कोई राहत नहीं मिली। उसका पता लगाने के लिए लगातार पुलिस छापेमारी के दौरान उसे (शिकायतकर्ता) गिरफ्तार किया गया।

    जब उसने दोनों आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने उससे कहा कि 4 लाख रुपये सिर्फ जांच शुरू करने के लिए थे। शिकायतकर्ता को बाद में 25 अप्रैल, 2023 को जमानत मिल गई और 18 अगस्त, 2023 को लुधियाना सत्र न्यायालय ने बरी कर दिया। इसके बाद उसने उक्त आरोपियों से 4 लाख रुपये वापस मांगे, लेकिन उन्होंने रुपये लौटाने के संबंध में कोई जवाब नहीं दिया।BRIBEआखिरकार शिकायतकर्ता ने मामले में शिकायत दर्ज कराई और सबूत के तौर पर ऑडियो रिकॉर्डिंग विजिलेंस ब्यूरो को मुहैया कराई। गहन जांच के बाद यह बात सामने आई कि पुलिस केस में दोनों आरोपी ए.डी.सी.पी. शिकायतकर्ता से यह कहकर 4 लाख रुपये की रिश्वत ली गई है।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में विशाल कुमार और जतिंदर कुमार के खिलाफ एफआईआर नंबर 27 दिनांक 27 अक्टूबर, 2023 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7-ए और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

  • पंजाबः पत्रकार बताकर सरकारी कर्मचारी से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते 2 काबू

    रूपनगरः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ने 2 युवकों को काबू किया है। बताया जा रहा हैकि खुद को पत्रकार बताकर सरकारी कर्मचारी से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते 2 युवक को गिरफ़्तार किया गया है।

    जिनकी पहचान अमृत पाल सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव पथरेड़ी और जतिंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी जिला रूपनगर के रूप में हुई है, जिन्हें पीएसपीसीएल (जेई) सोम नाथ की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है। रिश्वत न देने की स्थिति में जौ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो क्लिप अपलोड करने की धमकी दी। विजिलेंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वायड-1 ने दोनों तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत थाना एसएएस शहर में मामला दर्ज कर लिया गया है और कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।