Blog

  • पंजाबः अचानक कार में लगी आग, डॉक्टर और बेटे ने बाहर निकल बचाई जान, देखें वीडियो

    पंजाबः अचानक कार में लगी आग, डॉक्टर और बेटे ने बाहर निकल बचाई जान, देखें वीडियो

    खरड़ः पंजाब के खरड़ कस्बे में आज सुबह अचानक एक कार में आग लगने का मामला सामने आया। हादसा जमुना अपार्टमेंट के गेट के पास हुआ। गाड़ी में परिवार के सदस्य बैठे हुए थे कि अचानक बोनट से धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने कार को चपेट में ले लिया। कार सवारों ने आनन फानन में गाड़ी से उतरकर जान बचाई। वहीं गाड़ी में आग लगते देखकर सड़क पर भगदड़ मच गई।

    घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। पुलिस ने भी आकर स्थिति को संभाला। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में डॉ. सुधबिता मुखर्जी और उसका बेटा सवार थे, जो कहीं जाने के लिए निकले थे। वहीं इस घटना के चलते काफी समय तक सड़क पर ट्रैफिक भी प्रभावित रहा, लेकिन लोगों ने फायर ब्रिगेड की आग को बुझाने में मदद की। वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी का कहना है कि कई बार गाड़ी की समय से सर्विस न करवाने या तार में कट लगने या इंजन गर्म हो जाने के चलते आग लग जाती है। हालांकि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।

  • जालंधरः सीआईए टीम ने रेड कर तीन युवकों को हथियारों सहित किया काबू

    जालंधरः सीआईए टीम ने रेड कर तीन युवकों को हथियारों सहित किया काबू

    जालंधर/वरुणः पंजाब में क्राइम की बढ़ रही वारदातों को लेकर राज्य की पुलिस एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। वहीं आज कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर काकी पिंड रामा मंडी छापेमारी की। छापेमारी दौरान सीआईए की टीम ने तीन युवकों को दो पिस्टल तथा अन्य हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान राजा, बकरा एवं पाली के रूप में बताई जा रही है। पता चला है कि यह तीनों आरोपी कई अपराधिक मामलों में पुलिस को वांछित थे। पुलिस ने रेड कर तीनों को हथियारों समेत काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से सीआईए टीम पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस संबंधी प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा भी कर सकती है। पकड़े गए आरोपियों को लेकर पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर इनकी गिरफ्तारी संबंधी कोई पुष्टि नहीं की है।

  • पंजाबः आप विधायक हरमीत पठनमाजरा की बढ़ी मुश्किलें, अकाल तख्त के पास पहुंचा मामला

    पंजाबः आप विधायक हरमीत पठनमाजरा की बढ़ी मुश्किलें, अकाल तख्त के पास पहुंचा मामला

    पटियाला: सन्नौर से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठनमाजरा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। विधायक हरमीत पठनमाजरा और उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर का विवाद लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। वहीं अब गुरप्रीत कौर ने विधायक हरमीत पठनमाजरा को लेकर अकाल तख्त साहिब से इंसाफ दिलाने के लिए शिकायत की है। शिकायत पत्र में उन्होंने लिखा कि, विधायक ने गुरु महाराज जी की बेअदबी करते हुए गुरु साहिब की पवित्र मौजूदगी में झूठ बोल कर धोखे से मुझसे सिख मर्यादाओं के खिलाफ शादी की है। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक पठनमाजरा उनका मानसिक और शारीरक तौर पर शोषण भी करता रहा है। गुरप्रीत कौर ने अकाल तख्त साहिब से आरोपी विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और सजा देने की अपील की है।

  • पंजाबः निगम चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा को झटका, 9 पार्षद आप में शामिल 

    पंजाबः निगम चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा को झटका, 9 पार्षद आप में शामिल 

    डेराबस्सीः पंजाब में आम आदमी पार्टी ने नगर परिषद चुनाव की तैयारियों के लेकर कमर कस ली है। वहीं आज आप पार्टी में कांग्रेस और भाजपा को निगम चुनाव से पहले झटका दिया है। नगर निगम चुनाव से पहले आज कांग्रेस-भाजपा और एक आजाद कौंसलर सहित 9 कौंसलर आप पार्टी में शामिल हो गए है। विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की मौजूदगी में कांग्रेस के 7, बीजेपी के 1 और 1 निर्दलीय पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। ‘आप’ में शामिल होने पर कुलजीत सिंह रंधावा ने पार्टी का सिरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया।

  • मुकेरियांः बिजली विभाग ने तहसील का काटा कनेक्शन, देखें वीडियो

    मुकेरियांः बिजली विभाग ने तहसील का काटा कनेक्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुर: पंजाब में बिजली विभाग की ओर से बिजली बिलों के भुगतान ना होने पर सख्त एक्शन लेने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से लाखों के बिजली बिलों के भुगतान ना होने पर कार्रवाई करते हुए बिजली के कनैक्शन काटे जा रहे है। वहीं आज मुकेरियां तहसील का लगभग 26 लाख रुपये के बिजली बिल का भुगतान नहीं होने के कारण पावरकॉम विभाग के कर्मचारियों द्वारा मुकेरियां तहसील का बिजली कनेक्शन काट दिया गया।

    यह बिजली कनेक्शन सुबह करीब साढ़े तीन बजे काटा गया, जिसके बाद लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नायब तहसीलदार ने जानकारी देते हुए कहा कि मुकेरियां तहसील को करीब 26 लाख रुपये का बिजली के बिल का भुगतान करना था और बिजली बोर्ड ने आनन-फानन में कनेक्शन काट दिया। वहीं पावरकॉम के गुरप्रीत सिंह ने बताया कि लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा था। इस संबंध में कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जिसके बाद यह कार्रवाई करनी पड़ी।

  • जालंधरः पंजाब रोडवेज पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा पड़ी भारी, सैकड़ों बसों का रूट हुआ बंद, जाने मामला

    जालंधरः पंजाब रोडवेज पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा पड़ी भारी, सैकड़ों बसों का रूट हुआ बंद, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः पंजाब रोडवेज को सरकार द्वारा समय पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे पंजाब रोडवेज को भी अपने डीजल बिल का भुगतान करने के लिए एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बिना पास के बसें खड़ी होने से आर्थिक नुकसान होगा। महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की योजना अब पंजाब रोडवेज पर भी जोर पकड़ रही है। भारी आर्थिक संकट से जूझ रही पंजाब रोडवेज अब अपनी 150 बसों के संचालन में भी असमर्थ होकर रह गई है।

    रोडवेज के 18 डिपो की लगभग 150 बसों की नहीं हो पाई पासिंग 

    पंजाब रोडवेज के 18 डिपो की लगभग डेढ़ सौ बसों की पासिंग नहीं हो पाई है, जिस वजह से बसों को रूट पर संचालित कर पाना अब संभव नहीं रह गया है। किसी भी कमर्शियल वाहन की पासिंग के लिए रोड टैक्स की अदायगी करना बेहद लाजिमी होता है। आर्थिक संकट से जूझ रही पंजाब रोडवेज अब रोड टैक्स की अदायगी भी नहीं कर पा रही है, जिस वजह से पासिंग रु क गई है और बसें वर्कशॉप में बंद होकर रह गई हैं। पंजाब रोडवेज के डिपो जनरल मैनेजर (जीएम) इस संबंध में लगातार मुख्यालय को सूचित कर रहे हैं। बावजूद इसके पासिंग की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

    इन डिपो की बसों का संचालन हुआ बंद

    हालांकि कुछ डिपो ऐसे भी हैं, जिन्होंने परिवहन विभाग को सरकारी बस का हवाला देकर बिना टैक्स अदायगी ही बसों का संचालन जारी रखा है। हालांकि अधिकतर डिपो की बसों का संचालन बंद हो गया है। पंजाब रोडवेज के मुक्तसर डिपो की लगभग 40, मोगा की 20, पट्टी की 23, फिरोजपुर की 15, लुधियाना की 20, बटाला की 12 , अमृतसर-1 की 2, जालंधर-1 डिपो की 2, जालंधर-2 डिपो की 1, जगराओं की तीन के लगभग बसों की टैक्स अदायगी नहीं हो पाई है, जिस वजह से रूट बंद कर देने पड़े हैं।

    वर्कशाप में खड़ी बसें, अधिकारी कुछ कहने से कर रहे इंकार

    पंजाब रोडवेज के जीएम बिना पासिंग के बसों के वर्कशॉप में ही खड़े होने की पुष्टि कर रहे हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं। अपना नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर कुछ डिपो जीएम की तरफ से यह कहा गया है कि इस संबंध में लगातार मुख्यालय को सूचित किया जा रहा है। जब रोड टैक्स का भुगतान हो जाएगा तो पासिंग हो जाएगी, लेकिन जब तक बसें खड़ी हैं तब तक आर्थिक नुक्सान तो हो ही रहा है।

  • इंदौर: चलती नैनो कार में अचानक लगी आग, जिंदा जले दंपति, महिला की मौत

    इंदौर: चलती नैनो कार में अचानक लगी आग, जिंदा जले दंपति, महिला की मौत

    देवास : जिले के भौरांसा थाना क्षेत्र के ग्राम महुड़ी के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। इस हादसे में कार में सवार महिला की जलने से मौत हो गई। वहीं, एक युवक बुरी तरह झुलस गया। युवक को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, भौरांसा थाना क्षेत्र के ग्राम महुड़ी के पास एक टाटा नैनो कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार महिला जिंदा जल गई। वहीं, उसके पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    बताया जा रहा है कि इंदौर के रहने वाले सुनील (36) पिता चंदर सिंह चौहान, पत्नी राधाबाई के साथ शनिवार को सोनकच्छ के महुड़ी में रिश्तेदार से मिलने आए थे। वापस इंदौर जा रहे थे कि तभी अचानक कार में आग लग गई, जिसमें सवार राधा नामक महिला की जलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार उसका पति सुनील चौहान गंभीर रूप से झुलस गया।

    बाद में उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया। भौंरासा पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। भीषण आग में महिला पूरी तरह से जलकर कंकाल में तब्दील हो गई। हादसे के शिकार पति-पत्नी हैं और दोनों मूल रूप से कुमारखेड़ी क्षेत्र इंदौर के निवासी हैं। ग्राम महुड़ी में ये अपने किसी रिश्तेदार के यहां मिलने आए थे।

  • ढाबे पर मामूली विवाद को लेकर हुआ डबल मर्डर, तीसरे की हालत नाजुक

    ढाबे पर मामूली विवाद को लेकर हुआ डबल मर्डर, तीसरे की हालत नाजुक

    करनालः हरियाणा के करनाल के घरौंडा में अराईपुरा रोड पर सोमवार देर रात डबल मर्डर के बाद आसपास के एरिया में सनसनी फैल गई। सोमवार देर रात ढाबे पर बैठे तीन दोस्तों की कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर उनके साथ मिलकर तेजधार हथियारों से दो युवकों की हत्या कर दी, जिसमें दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। डबल मर्डर की सूचना मिलने पर करनाल सहित पूरे ईलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर पुलिस की टीमें और करनाल एसपी भी पहुंचे। दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर करनाल पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया, जबकि तीसरे युवक का इलाज करनाल के अस्पताल में चल रहा है।

    सोमवार की देर रात अराईपूरा रोड पर एक चिकन कार्नर पर कुछ युवक खा पी रहे थे। इस दौरान नीरज अराईपूरा, बोला कॉलोनी निवासी मनीष और बुट्‌टू का वहीं पर बैठे कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई, जिसके बाद दूसरे पक्ष के युवक ने अपने आधा दर्जन से ज्यादा दोस्तों को फोन करके बुला लिया। सभी लोग अपने के हाथ में लोहे की रॉड व तेजधार हथियारों के साथ ढाबे पर पहुंचे और वहां बैठे मनीष, नीरज और बिट्टू पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। ढाबे पर हुए इस खूनी संघर्ष के बाद हड़कप मच गया और ढाबे के आसपास सड़क खून के छींटों से लाल हो गई। विवाद में गांव अराईपुरा निवासी नीरज व भोला कॉलोनी निवासी मनीष ने मौके पर दम तोड़ दिया।

    हत्याओं के बाद हुई तनाव  की स्थिति, सूचना मिलते ही घरौंडा थाना पुलिस व डीएसपी मौके पर पहुंचे. तीनों युवको पहले घरौंडा के सरकारी अस्पताल में लेकर गए, जहां पर मनीष व नीरज को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बिट्‌टू को करनाल कल्पना चावला मेडिकल में इलाज के लिए रैफर कर दिया। करनाल के घरौंडा में तनाव को देखते हुए एसपी रात करीब 12 बजे ही घरौंडा थाना पहुंचे, जहां पर उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का अश्वासन दिया। उसके बाद मौके पर करनाल की सभी सीआईए की टीमों और लोकल थाने की टीमों व एफएसएल की टीम को मौके बुलाया। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर अपने साक्ष्य जुटाए। जबकि अन्य सभी टीमों का गठन कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने करने के निर्देश दिए। रात 1 बजे ही सभी टीमें आरोपियों पकड़ने के लिए रवाना हो गई।

    रात को 12 बजे घरौंडा थाना में पहुंचे एसपी गंगा रामपूनिया ने बताया कि देर रात को अराईपूरा रोड पर स्थित एक ढाबे में शराब पीते समय दो गुटों लड़ाई झंगडा हो गया था, जिसके बाद एक गुट के लोगों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर दूसरे पक्ष पर तेजधार हथियार से हमला दिया। इसमें दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

  • गढ़शंकरः दर्दनाक सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत

    गढ़शंकरः दर्दनाक सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत

    गढ़शंकरः चंडीगढ़-होशियारपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। गढ़शंकर के नजदीक गांव पनाम के पास तेज रफ्तार सरिये से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कैंटर चंडीगढ़ से होशियारपुर जा रहा था। कैंटर चालक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस की टीम घटना की जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः STF ने हेरोइन सहित 2 तस्करों को किया काबू, जेल में बंद आरोपियों के गुर्गों को करते थे नशे की डिलीवरी

    पंजाबः STF ने हेरोइन सहित 2 तस्करों को किया काबू, जेल में बंद आरोपियों के गुर्गों को करते थे नशे की डिलीवरी

    लुधियानाः जिलें की एसटीएफ टीम ने दो ऐसे तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो शहर में हेरोइन तस्करी के अलावा सेंट्रल जेल में बंद तस्कर के ग्राहकों को डिलीवरी पहुंचाया करते थे। जेल में बंद उनका एक साथी मोबाइल फोन के माध्यम से उन्हें आर्डर नोट करवाता था। मामले में उसे नामजद करके जेल प्रबंधन की मदद से उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से 400 ग्राम हेरोइन, 10 हजार ड्रग मनी, एक मोटरसाइकिल व स्कूटर बरामद किया गया।

    आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान सलेम टाबरी के अशोक नगर की गली नंबर तीन निवासी परमिंदर सिंह उर्फ गग्गू तथा न्यू जनता नगर निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ गोल्डी के रूप में हुई। एसआई गुरचरण सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गिल रोड स्थित बिजली दफ्तर के बाहर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया।

    पूछताछ में पता चला कि उनका एक साथी मोगा के गांव सलीना निवासी रणजीत सिंह उर्फ काली नशा तस्करी के केस में इन दिनों लुधियाना जेल में बंद है। उसके पास जेल में मोबाइल नंबर 80547-61806 है। गग्गू तथा गोल्डी उसके संपर्क करके जरूरत के अनुसार जेल के अंदर व बाहर वाले ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करते थे। गग्गू ने बताया कि उसके खिलाफ थाना सलेम टाबरी में हत्या का एक केस दर्ज है। उसमें वो जेल से जमानत पर छूट कर आया है। गोल्डी ने बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता था। अब दोनों लंबे समय से हेरोइन तस्करी का काम कर रहे हैं। हरबंस सिंह ने कहा कि काली को प्रोडक्शन वारंट पर लाएंगे।