Blog
-
एटीएम लूटने वाले अरशद और शाहिद चढ़े ऊना पुलिस के हत्थे
ऊना/सुशील पंडित: 16 नवंबर को पंडोगा में पीएनबी एटीएम को काटकर ले जाने वाले चोर ऊना पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस ने 10 लाख रुपए की डकैती मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि एक आरोपी का नाम 29 वर्षीय अरशद है जो अलवर राजस्थान का रहने वाला है और दूसरा 23 वर्षीय साबिद है जो पलवल हरियाणा से है। ठाकुर ने बताया इन दोनों को पंजाब के मंडीगोबिंदगढ़ शहर से पकड़ा है।एसपी ठाकुर ने बताया कि पहले चोरों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर रंगीन स्प्रे किया और फिर गैस कटर से एटीएम को काटकर आलू ढोने वाले ट्रक में ले गए। सभी चोरों ने मंकी कैप पहन रखे थे जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी।इस घटना में पीएनबी बैंक की बड़ी चूक भी सामने आ रही है। बैंक ने एटीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए हुए थे। एटीएम चोरी की घटना रात लगभग 12 बजे की है और हमें 2 घंटे बाद दो बजे पता चला। जबतक हम वहां पहुंचे शातिर चोर नंगल के रास्ते हिमाचल के बाहर जा चुके थे। जिस समय चोर एटीएम को काट रहे थे तब किसी तरह का कोई भी अलार्म नहीं बजा। एटीएम के बाहर लगा सीसीटीवी भी पिछले तीन महीने से बंद था। इसके अलावा हर एटीएम में तीन तरह के ताले होते हैं। उसमें से दो ताले एटीएम में लगाए ही नहीं गए थे। एटीएम की सुरक्षा के लिए बैंक के बाहरी अलार्म बजे नहीं और अंदर का अलार्म खराब पड़ा था जिसकी तारें निकली हुई थीं। एटीएम सुरक्षा में बैंक प्रबंधन से भारी चूक भी हुई है जिसके ब्यौरे हम बैंक से साझा कर रहे हैं।पुलिस ने अदालत से 7 दिन का रिमांड प्राप्त कर लिया है। ये लूटेरे 6 नवंबर से 13 नवंबर के बीच भी कई बार इस इलाके में देखे गए थे। इनके बारे में हमें सुराग सीसीटीवी से मिले। ऊना में हमारा सीसीटीवी नेटवर्क काफी सुदृढ़ हो गया है जिससे हम इनके करीब पहुंच पाए। ठाकुर ने बताया कि ये लुटेरे यहां आलू की ढुलाई के लिए यहां आए थे। अब हम आलू की ढुलाई में लगे ठेकेदारों और आढ़तियों को भी जागरुक करेंगे कि मजदूरों को भी काम पर रखने से पहले उनकी पूरी शिनाख्त की जाए।लूट के इस्तेमाल ट्रक की लोन किश्त लूट के पैसे से भरीजांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अरशद ने पंडोगा एटीएम से लूटे पैसों से अपने ट्रक की लोन किश्त भी भरी है। एटीएम में कुल 10 लाख रुपए थे। जिसमें से दो लाख रुपए का भुगतान फाइनांस कंपनी को किया गया। यानी लूट में इस्तेमाल ट्रक की किश्त भी लूट के पैसे से भरी गई।दूसरे राज्यों की पुलिस भी आरोपियों से पूछताछ करना चाहती हैएसपी ठाकुर ने बताया कि राजस्थान और पंजाब पुलिस भी इन चोरों से पूछताछ करना चाहती है। क्या ये लुटेरे हरियाणा और बाकी राज्यों में भी सक्रिय थे इसकी जांच की जा रही है। पीएनबी अधिकारियों के मुताबिक एटीएम में 10 लाख रुपए थे। अभी तक हमें चोरी हुआ कैश बरामद नहीं हुआ है। पैसे की रिकवरी अभी होना बाकी है। -

जेल में बंद AAP पार्टी के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्लीः तिहाड़ जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री मंत्री सत्येंद्र जैन एक और नई वीडियो सामने आई है। नई वीडियो में आप नेता सत्येंद्र जैन अपनी कोठरी में फल और कच्ची सब्जियां खाते दिखाई दे रहे है। दिल्ली के मंत्री का ये नया वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है, जब उन्होंने हाल ही में कोर्ट में अपनी डाइट के लिए एक याचिका दायर की थी।
सत्येंद्र जैन ने कुछ दिन पहले ही दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर कर अनुरोध किया था कि तिहाड़ जेल के अधिकारियों को उनकी धार्मिक आस्था के अनुसार फल, सूखे मेवे और खजूर जैसे खाने की चीजें मुहैया कराने का निर्देश दिया जाए। अदालत ने दिल्ली सरकार के मंत्री जैन की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) से मंगलवार को जवाब तलब किया था। याचिका सोमवार को दायर की गई थी। इसमें जेल प्राधिकारियों को मंत्री के तत्काल मेडिकल चेकअप कराने का भी निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। इसमें कहा गया है कि मंत्री जैन धर्म के नियमों का सख्ती से पालन करते हैं, लेकिन जेल में उन्हें पिछले 12 दिन से उनकी धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से खाना नहीं दिया जा रहा है।
वहीं इस वीडियो के जारी होने के बाद भाजपा एक बार फिर दिल्ली सरकार पर हमलावर हो गई है। वीडियो पोस्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता शहजाद जय हिंद ने कहा कि ”मीडिया से एक और वीडियो मिला। दुष्कर्मी से मालिश कराने और उसे फिजियो थेरेपिस्ट बुलाने के बाद, सत्येंद्र जैन को लजीज भोजन का आनंद लेते देखा जा सकता है। कर्मी उन्हें खाना परोस रहा है जैसे वे रिसोर्ट में छुट्टियां मना रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “केजरीवाल ने सुनिश्चित किया है कि हवालाबाज को वीआईपी मजा मिले सजा नहीं।”
-

बार-बार भूख लगने को शांत रखने के 5 कारगर उपाय
भूख लगना आम बात है। जब काम करेंगे तो भूख लगेगी ही, लेकिन कुछ लोगों को हर वक्त भूख लगती है यानी कुछ लोग हर समय भूखा महसूस करते हैं। ये सामान्य बात नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। हर वक्त भूख महसूस होने के पीछे शरीर में प्रोटीन और फाइबर की कमी हो सकती है। वहीं, नींद में कमी की वजह से भी ज्यादा और बार-बार भूख लगती है. दरअसल, जब नींद पूरी नहीं होती तो शरीर में ग्रेलिन नामक हॉर्मोन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे बार-बार भूख लगती है। हालांकि, बार-बार भूख लगना कोई बीमारी नहीं है, लेकिन अगर इसके कारणों पर ध्यान ना दिया जाए तो प्रोटीन, फाइबर या नींद संबंधी बीमारी बड़ा रूप ले सकती है, इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि अपनी डाइट में इन पोषक तत्वो की कमी ना होने दें और भरपूर नींद लें. इसके अलावा हर समय लगने वाली भूख को कंट्रोल करने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए. चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
स्टाइल क्रेज के अनुसार, ज्यादा भूख को नियंत्रित करने का असरदार तरीका है कि पानी पीते रहें. खाने से पहले खासतौर पर पानी पीने से देर तक भूख नहीं लगती, इसलिए शरीर में पानी की कमी ना होने दें।
भूख लगे तो सेब खाएं
भूख लगे तो तला भुना या मसालेदार खाने की बजाय एक सेब खाएं। सेब में भरपूर फाइबर मौजूद है, जो आपकी भूख को भी शांत करेगा और शरीर में फाइबर की कमी पूरी करेगा. इसके अलावा, सेब इसलिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पेक्टिन भूख शांत करने में मदद करता है।
भूख लगे तो दलिया खाएं
भूख लगे तो दलिया खाना चाहिए। इसमें पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा को बनाए रखता है. इसे खाने से फाइबर भी मिलेगा और प्रोटीन भी. इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहेगा, लेकिन शरीर में फैट जमा नहीं होता।
अखरोट से दूर होगी बार-बार भूख लगने की समस्या
अगर बार-बार भूख लगती है तो अखरोट खाना चाहिए। अखरोट में खूब प्रोटीन और फाइबर होता है। इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ लगता है और इसे खाने के बीद नींद भी अच्छी आती है।
चबा-चबा कर आराम से भोजन करें
अगर आप जल्दीबाजी में भोजन करते हैं तो इस आदत को बदल लेना चाहिए। दरअसल, जल्दीबाजी में खाना खाने से पेट को हमेशा भूख महसूस होती रहती है। अगर आराम से चबा-चबा कर भोजन करेंगे तो भोजन सही से पचेगा और इससे मिलने वाली ऊर्जा शरीर को भूख महसूस नहीं होने देगी।
-

जालंधरः शेखां बाजार स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, आरोपी काबू
जालंधर/वरुण: महानगर के शेखां बाजार से बड़ी ख़बर सामने आई है। शेखां बाजार स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की गई है। हालांकि इस दौरान सिख संगठनों ने आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान अली मोहल्ला के रहने वाले हरकीरत सिंह के रूप में हुई है।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में तेजिंदर सिंह ने बताया कि उक्त युवक गुरुद्वारे के अंदर आया और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के ऊपर उसने दूध फेंक दिया। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर सिख समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। जिसे उन्होंने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
बता दें कि बीते दिन लुधियाना में पवित्र ग्रंथ श्री गुटका साहिब के अंग और हिन्दू धर्म की पवित्र कथाओं की पुस्तकें दुगरी नहर किनारे पड़े मिले थे। मामले की सूचना को लेकर थाना दुगरी की एसएचओ मधु बाला ने कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि अभी इस घटना के आरोपी गिरफ्त से दूर है,वहीं आज जालंधर में ऐसी घटना सामने आने से सिख संगत में रोष पाया गया।
-

पंजाबः कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग को मिली जान से मारने की धमकी
चंडीगढ़ः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। अब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को जान से मारने की धमकी मिली है। राजा वड़िंग ने खुद इस बात का दावा किया है कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही है।
दरअसल, लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर आम आदमी पार्टी की मौजूदा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और आए दिन धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भी जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के हालात तालिबान राज्य जैसे हैं।
-

दुकानदार से 4 बदमाशों ने मांगी 50 हजार की रंगदारी, न देने पर चलाई गोलियां
हिसारः जिले की सर छोटूराम कॉलोनी में एक दुकानदार से चार बदमाशों ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। दुकानदार ने रुपये देने से मना कर दिया तो उस पर फायरिंग कर दी। गोली काउंटर पर लगी। हंगामा होने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। अर्बन स्टेट थाना पुलिस ने दुकानदार बलवीर की शिकायत पर दो नामजद समेत चार लोगों पर रंगदारी मांगने, हत्या के प्रयास, मारपीट करने और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में सर छोटू राम कॉलोनी में रहने वाले बलबीर ने बताया कि उसने घर के अंदर ही दुकान बनाई हुई है। मंगलवार रात करीब नौ बजे दो बाइक पर सवार होकर चार युवक आए। उनमें क्रांति नगर निवासी सूरज व अरमान के अलावा दो अन्य युवक थे। सूरज ने 50 हजार की रंगदारी मांगी और कहा कि रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। वे पहले भी रंगदारी मांग चुके हैं।
बलबीर ने उन्हें रुपये देने से इनकार कर दिया। इसी दौरान सूरज ने अपनी अवैध पिस्तौल निकाली और जान से मारने की नियत से बलबीर पर गोली चला दी। बलबीर नीचे झुका तो गोली काउंटर में लगी। गोली की आवाज सुनकर बलबीर की पत्नी और बच्चे बाहर आए तो हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की। शोर-शराबा हुआ तो लोग एकत्रित हुए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-

पंजाबः तेज रफ्तार बुलेट की चपेट में आने से स्कूल जा रही छात्रा की मौत
खन्नाः जिले से दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां स्कूल जा रही पहली कक्षा की छात्रा को तेज रफ्तार बुलेट सवार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे दर्दनाक हादसे में बच्ची की मौत हो गई। मामला खन्ना के अमलोह रोड स्थित कानपूर गांव के सरकारी स्कूल का है। स्कूल के बाहर बुलेट सवार ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद बुलेट सवार मौके से फरार हो गया।
वहीं हादसे की सूचना मिलने पर स्कूल के अध्यापक बच्ची को अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक बच्ची के पिता ने बताया कि वह काम के आज घर से जल्दी चला गया था। इसलिए बच्ची अकेली ही स्कूल गई थी।
वहीं स्कूल इंचार्ज इंदरजीत कौर ने बताया कि स्कूल में सुबह प्रार्थना हो रही थी तो बाहर से जोरदार आवाज आई। इस दौरान जब वह स्कूल से बाहर निकले तो गांव के कुछ नौजवानों ने उन्हें हादसे बारे जानकारी दी। इसके बाद तुरंत बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इस भयानक हादसे में बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-

सर्दियों मैं अमरूद का जूस पीने से जाने क्या होते है फायदे
सर्दियों के मौसम में अमरूद खूब मिलता है। यह फल अन्य फलों के मुकाबले सस्ता भी होता है। इस वजह से भी लोग इसे खूब खाते हैं. पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद पेट के लिए बहुत बढ़िया फल होता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है। अमरूद का जूस पीना भी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। यह आपको हाइड्रेटेड रखता है। अमरूद के जूस में विटामिन सी भरपूर होता है और विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। अमरूद का फल हो या फिर जूस, दोनों ही डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बेस्ट माने गए हैं। यह नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है। इसमें फाइबर भी काफी होता है, जो पेट संबंधित समस्याओं को दूर रखता है।
अमरूद के जूस में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें एनर्जी, विटामिन ए, सी, ई, लाइकोपीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, मैंगनीज, फोलेट, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट्स, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, फाइटोकेमिकल्स, फाइबर, आयरन आदि होते हैं। आइए जानते हैं अमरूद का जूस पीने के फायदे क्या होते हैं।
1. टीओआई में छपी एक खबर के अनुसार, अमरूद के जूस में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है. इस तरह अमरूद का जूस पीने से वजन बढ़ने की टेंशन नहीं होती है. यह मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।
2. इसमें विटामिन सी काफी अधिक होता है, इसलिए यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। यह शरीर को इंफेक्शन और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। प्रतिदिन विटामिन सी का इनटेक इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। अमरूद का जूस पीकर आप सर्दियों में होने वाली समस्याएं से भी बचे रह सकते हैं।
3. कई तरह के विटामिन जैसे विटामिन सी, ई और मिनरल्स से भरपूर होने के कारण यह स्किन के लिए भी बेहतरीन ड्रिंक है। विटामिंस और मिनरल्स में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो एक्ने, मुहांसों की समस्या का इलाज करने में कारगर साबित होते हैं। अमरूद का जूस पीने से झुर्रियों, बढ़ती उम्र के लक्षणों से भी बचाव होता है।
4. जैसा की अमरूद में डायटरी फाइबर होता है, जो पेट की सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है। चाहे आप अमरूद खाएं या इसका जूस पिएं, कब्ज की समस्या आपको परेशान नहीं करेगी। डाइजेस्टिव डिसऑर्डर से भी बचे रहने के लिए अमरूद के जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है।
5. अमरूद के जूस में विटामिन ए भी अच्छी मात्रा में होता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने और स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। इसके सेवन से आंखों में होने वाले इंफेक्शन, मोतियाबिंद आदि के जोखिम को भी कम करता है। ऐसे में डेली डाइट में अमरूद का जूस जरूर शामिल करें। आजकल बच्चों की भी आंखें कम उम्र में ही खराब हो जाती हैं, उन्हें भी इस जूस को जरूर पिलाएं।
6. डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद खाना बेस्ट होता है. आप इसका जूस भी पी सकते हैं, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए जाना जाता है। अमरूद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। अमरूद का फल हार्ट हेल्थ के लिए भी बेस्ट है।
-

पंजाबः अकाली दल के सीनियर नेता जत्थेदार कश्मीर सिंह बाजेके साथियों सहित आप में शामिल
धर्मकोटः पंजाब में निगम चुनाव से पहले सियासी पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। निगम चुनाव को लेकर पार्टियों में नेताओं को तोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। वहीं धर्मकोट से आप पार्टी के विधायक देविंदर सिंह लड्डी धोस ने अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने अकाली दल के सीनियर नेता जत्थेदार कश्मीर सिंह बाजेके सहित उनके अन्य साथियों को आप में शामिल करवाया है।
अकाली दल के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह को आप पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, अकाली दल के सीनियर नेता जत्थेदार कश्मीर सिंह बाजेके पार्टी के अलग-अलग पदों पर सेवाए निभा रहे थे। वहीं आप पार्टी में शामिल होने पर हलका विधायक दविंदर जीत सिंह लाडी ढोस ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उनका पूरा सम्मान किया जाएगा और आप पार्टी में शामिल होने से पार्टी को एक बड़ी ताकत मिलेगी।
-

पंजाबः STF ने हेरोइन सहित एडिशनल एसएचओ व 2 साथी किए गिरफ्तार
लुधियानाः पंजाब सरकार द्वार नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अपने ही विभाग के एसएचओ व उसके दो साथियों को करोड़ों रुपए की हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। दरअसल, देर रात स्पेशल टास्क फोर्स ने कार्रवाई करते हुए एसएचओ सहित उसके दो साथियों को नशे सहित गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने सब इंस्पेक्टर कब्जे से हेरोइन और लाखों रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने देर रात लुधियाना डिवीजन नंबर 5 में तैनात एडिशनल एसएचओ हरजिंदर कुमार को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने काबू किए हरजिंदर कुमार की निशानदेही पर फिल्लौर के नजदीकी गांव के रहने वाले उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। दोनों साथियों की पहचान हरजिंदर कौर (35) और रोहित कुमार (20) के रूप में हुई है।