Blog

  • जिला में कांग्रेस की राजनीति का एकमात्र आधार बल्क ड्रग पार्क: भाजपा 

    जिला में कांग्रेस की राजनीति का एकमात्र आधार बल्क ड्रग पार्क: भाजपा 

    ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, महामंत्री श्याम मिन्हास, पहु लाल भारद्वाज, विनय शर्मा, बलविंद्र गोलडी, धर्मिन्दर राणा, हरपाल सिंह,सतपाल सिंह, कुलदीप सिंह, गुलविंदर गोलडी और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने बल्क ड्रग पार्क को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही बयानबाजी को हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा कि आज जिला में कांग्रेस की राजनीति का एकमात्र आधार बल्क ड्रग पार्क है। लेकिन जनता जानती है कि यह बल्क ड्रग पाक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को दिया है इसमें कांग्रेस के किसी नेता का कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश की कांग्रेस सरकार विफल हुई है, कांग्रेस के लोग जनता से मुंह छुपाते फिर रहे हैं।

    भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को याद करना चाहिए कि इसी बल्क ड्रग पार्क को लेकर उन्होंने किस तरह मजाक उड़ाया था, यहां तक कि इसे रोकने के लिए हाईकोर्ट तक का दरवाजा खटखटाने में भी कांग्रेसी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेसी बल्क ड्रग पार्क को जिला का भविष्य बता रहे हैं, लेकिन कभी यही कांग्रेसी इस बल्क ड्रग पार्क को रोकने के लिए तरह-तरह के बयान देते थे। यहां से भालूओं के उजड़ने की बेतुकी बात कहते नहीं थकते थे। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क को लेकर हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी अब जनता को गुमराह करने में लगे हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने इस बल्क ड्रग पार्क को हिमाचल के लिए घोषित ही नहीं किया, अपितु उसके लिए बजट की पहली किस्त भी जारी की है। भाजपा के नेताओं ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का बल्क ड्रग पार्क के निर्माण में कोई योगदान कभी भी नहीं रहा। लेकिन अब बल्क ड्रग पार्क ही उनकी राजनीति का एकमात्र आधार बचा है। कांग्रेस सरकार की गुटबाजी में जिस तरह मुकेश अग्निहोत्री को हाशिए पर धकेला गया है, मुकेश अपनी राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए अब बल्क ड्रग पार्क का श्रेय लेने के असफल प्रयास करने में जुटे हैं।

  • पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी स्वेच्छा से त्याग कर सकते हैं लाभ

    पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी स्वेच्छा से त्याग कर सकते हैं लाभ

    ऊना/सुशील पंडित : उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम किसान पोर्टल पर पात्र लाभार्थियों द्वारा स्वेच्छा से अपने लाभ का त्याग करने के लिए फार्मर काॅर्नर में वाॅलंटियर सरैंडर आॅफ पीएम किसान बेनेफिटस का विकल्प का उपयोग करना होगा। उन्होंने बताया कि उक्त प्रक्रिया के लिए लाभार्थियों का आधार मोबाइल से लिंक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि उक्त विकल्प के माध्यम से पात्र लाभार्थियों द्वारा लाभ का त्याग करने पर उन्हें दिए गए पिछले लाभ की वसूली नहीं की जाएगी तथा एक बार लाभ का त्याग करने पर पुनः पंजीकरण नहीं हो पाएगा। 

    उपायुक्त ने बताया कि ऐसे लाभार्थी जो अपने लाभ का त्याग करना चाहते हैं वे पीएम किसान पोर्टल के माध्यम से स्वयं या लोकमित्र केंद्र के माध्यम से अपना पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ त्याग कर सकते हैं।

  • अलग-अलग मामलों में दड्डा सट्टा पर्ची सहित पांच पकड़े 

    अलग-अलग मामलों में दड्डा सट्टा पर्ची सहित पांच पकड़े 

    ऊना /सुशील पंडित : पुलिस चौकी सन्तोषगढ़ के मुलाजिमों ने गश्त के दौरान गांव सनोली में एक व्यक्ति को दड्डे सट्टे की पर्ची और ₹840 सहित पकड़ा है। आरोपित व्यक्ति अमित कुमार निवासी सन्तोषगढ़, तहसील व जिला ऊना हि0प्र0 के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    वहीं दूसरे मामले में पुलिस चौकी शहर ऊना के मुलाजिमों ने  गश्त के दौरान हमीरपुर रोड़ पर पुराना बस अडडा के पास एक व्यक्ति को धड़ा सट्टा की पर्ची ब 1370 रपए सहित पकड़ा है। आरोपित व्यक्ति रमेश कुमार सपुत्र  निवासी डगहेड़ा, डा0 वरनोह, तहसील व जिला ऊना के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
    वहीं तीसरे मामले में पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिमों ने गश्त दौरान रैंसरी में एक व्यक्ति से पर्ची दडड़ा सटटा व 760/- रुपये सहित पकड़ा है। आरोपित दरविन्द्र सिंह निवासी जरल कलोनी पंडोह, जिला मण्डी हाल निवासी गांव रैसरी, तहसील व जिला ऊना के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    वहीं चौथे मामले में पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम गश्त करते हुए गांव लालसिंगी में थे तो एक व्यक्ति को पर्ची दडड़ा सटटा व 1120/- रुपये सहित पकड़ा है आरोपित  मुनीष कुमार निवासी वार्ड न0 06 ऊना, तहसील व जिला ऊना के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


    वहीं पांचवें मामले में पुलिस चौकी सन्तोषगढ़ के मुलाजिम गस्त करते हुए सनोली में ठेका शराब के पास मौजूद थे तो एक व्यक्ति को पर्ची दडड़ा सटटा व 520/- रुपये सहित पकड़ा है। आरोपित मनजीत कुमार निवासी सनोली, तहसील व जिला ऊना के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, राणा गुरजीत के भतीजे सहित कई कार्यकर्ता आप में शामिल

    जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, राणा गुरजीत के भतीजे सहित कई कार्यकर्ता आप में शामिल

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव से पहले सीएम भगवंत मान लगभग प्रत्येक दौरे पर विपक्ष को झटके दे रहे है। वहीं आज एक बार फिर से सीएम मान ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। सीएम भगवंत ने की अगुवाई में कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह के भतीजे हरदीप राणा अपने कई समर्थकों के साथ आप पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी और पार्षद भी आप में शामिल हुए। इससे पहले भी सीएम मान ने कांग्रेस को झटका देकर कई नेताओं को आप में शामिल करवाया था।

  • होशियारपुरः विनायक हार्डवेयर की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    होशियारपुरः विनायक हार्डवेयर की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः प्रभात चौंक के नजदीक दुकान विनायक हार्डवेयर की बिल्डिंग में आज दोपहर भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जिसके चलते दुकान का कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्त करनी पड़ी। दमकल विभाग की करीब 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है, लेकिन कहा जा रहा हैकि शार्ट सर्कट के कारण आग लगी है। जानकारी के अनुसार गोयल ऑयल फैक्ट्री में बने खुले गोदाम में आग लगने के बाद आग ने फैक्ट्री से सटे विनायक हार्डवेयर की बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। इस मौके पर जिला प्रशासन के एसडीएम व संबंधित थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयासों का जायजा लिया।

     

  • विपक्ष को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश सचिव अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में हुए शामिल

    विपक्ष को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश सचिव अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में हुए शामिल

    लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले महीने दो चरणों में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से पहले शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व प्रदेश सचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। वहीं कई अन्‍य प्रमुख संगठनों के लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा द्वारा जारी एक बयान के अनुसार पार्टी के राज्य मुख्यालय में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की उपस्थिति में सपा के पूर्व प्रदेश सचिव एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के पूर्व प्रमुख प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर अन्‍य नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

    बृजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों का परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है और विपक्ष के नेता हताश और निराश हैं।

    बयान के अनुसार समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह, बार एसोसिएशन (उन्नाव) के अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी ताज खान, किसान यूनियन के मंडल प्रभारी प्रशांत मिश्रा समेत कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

  • इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन शैक्षणिक उपलब्धि के चरम पर

    इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन शैक्षणिक उपलब्धि के चरम पर

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजूकेशन, जालंधर के सभी विद्यार्थी-अध्यापक जीएनडीयू, बीएड सेम III परीक्षा (दिसंबर 2022) परिणाम में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान पर पहुँचे। 95% से अधिक विद्यार्थी-अध्यापकों ने विशेष योग्यता प्राप्त की है और 73% से अधिक विद्यार्थी-अध्यापकों ने 80 % से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
    कॉलेज में नंदिनी लूथरा, दिव्या सारंगल, प्रीति, आशना, हितु शारदा, इंद्रजीत कौर व किरणदीप कौर ने 87% अंक लेकर कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया। मेघा शर्मा और दीपांशी सेठ ने 86.75% अंकों के साथ दूसरा स्थान तथा वसुधा ने 86.25% अंकों के साथ कॉलेज में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
    प्रीति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने मेहनती शिक्षकों, प्रिंसिपल सर और सबसे ऊपर, सर्वोच्च शक्तिमान भगवान को देती हूँ। उन सभी ने मुझे कड़ी मेहनत करने और आशाजनक अंक प्राप्त करने के लिए अत्यधिक प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।” नंदिनी लूथरा ने कहा, “मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हूँ, उनके आशीर्वाद और निरंतर समर्थन ने मुझे अपने कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल करने में मदद की है।” दिव्या सारंगल ने कहा, “मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने समर्पित शिक्षकों और अपनी सहायक माँ को देती हूँ,उनके प्रोत्साहन के बिना मेरे लिए कुछ भी संभव नहीं होता।”
    आराधना बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कॉलेजिस), प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह व फैकल्टी मेंबर्स ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थी-अध्यापकों को सम्मानित किया। सभी विद्यार्थी-अध्यापक खुश थे और उन्होंने अपने शिक्षकों को उनके शानदार अकादमिक प्रदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।
  • साक्षी ने एमबीबीएस के तृतीय वर्ष में झटके 70 प्रतिशत अंक, कॉलेज में दूसरे नंबर पर 

    साक्षी ने एमबीबीएस के तृतीय वर्ष में झटके 70 प्रतिशत अंक, कॉलेज में दूसरे नंबर पर 

    एक साधारण परिवार से सम्बन्ध रखती है साक्षी

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा की साक्षी ने एमबीबीएस के त्रितीय वर्ष में राधा कृष्ण मैडिकल कॉलेज हमीरपुर से 70 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में दूसरे नंबर पर टॉप किया है। कॉलेज प्रिंसीपल के साथ- साथ स्टाफ ने साक्षी को बधाई देते हुए सम्मानित किया है। 
    ज्ञात रहे साक्षी पुत्री बाबू राम गांव बंगाणा एक सामान्य परिवार से सम्बन्ध रखती है। साक्षी की माता गृहणी है। साक्षी दो बहनें एक भाई है। साक्षी परिवार में दूसरे नंबर पर है। साक्षी की प्राथमिक ओर हाई स्कूल की पढ़ाई आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में हुई और प्लस टू सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधला में हुई है।  सामान्य परिवार से सम्बन्ध रखने वाली साक्षी में उच्च शिक्षा लेने का जज्बा मन में था। और डॉ बनकर जनता की सेवा करना चाहती थी।  आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के स्टाफ का कहना है। कि साक्षी जब से प्राइमरी की शिक्षा ग्रहण करती थी। तो वह स्कूल में टॉप आती थी।  दसवीं कक्षा में साक्षी ने बोर्ड परीक्षा में स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया था।

    जव भी भविष्य के बारे में साक्षी से बात की जाती थी तो केवल डॉ बनने की ही बात करती थी आज बंगाणा की साक्षी ने तृतीय वर्ष में एमबीबीएस में 70 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में दूसरा स्थान साहिल किया है।  साक्षी ने बताया कि डॉ बनने की प्रेरणा मुझे आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के प्रबंधक जोगेंद्र देव आर्य से मिली थी। मेरा एक सपना था। कि मैं डॉक्टर बनूं आज वह मेरा सपना साकार हो रहा है। 

    साक्षी बैच के छात्रों में दो छात्राएं बनी डॉक्टर: आर्य

    आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के एमडी जोगेंद्र देव आर्य का कहना है कि साक्षी ने मैडिकल में एमबीबीएस परीक्षा के तृतीय वर्ष में 70 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त करके बंगाणा क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उसके लिए साक्षी को बधाई देता हूं। आर्य ने कहा कि साक्षी के बैच में दो लकड़ियों ने एमबीबीएस की है। जिसमे पहले डॉ ओशीन राणा पुत्री रमेश राणा गांव शिव नगर और अब साक्षी भी डॉ बनकर जनता की सेवा के लिए तत्पर हो रही है। आर्य ने कहा कि आज देश में बेटियां हर क्षेत्र में ऊंची उड़ान भर रही है और उनमें बंगाणा की साक्षी का नाम भी है।

  • PSEB 8वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, 100 प्रतिशत अंकों के साथ लवप्रीत और गुरअंकित ने किया टॉप

    PSEB 8वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, 100 प्रतिशत अंकों के साथ लवप्रीत और गुरअंकित ने किया टॉप

    चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से आठवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जारी हुए रिजल्ट के अनुसार मानसा की लवप्रीत कौर ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान और मानसा की गुरअंकित कौर 100 फीसदी अंक लेकर दूसरे पर रही। ये दोनों सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल बुढलाडा में पढ़ती है। वहीं लुधियाना की समरप्रीत कौर ने 99.67 फीसदी अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही हैं। बोर्ड के वाइस चेयरमैन डॉ. वरिंदर भाटिया ने बताया कि इस वर्ष 8वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 298127 परीक्षार्थी बैठे, जिनमें से 292206 पास हुए और परिणाम का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.01 रहा।

    जो परीक्षार्थी इस परीक्षा में पास नहीं हो सके उनकी सप्लीमेंटरी परीक्षा 2 माह के लिए पुन: आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों की पूरी जानकारी और रिजल्ट 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in और www.indiaresults.com पर उपलब्ध होगी। पंजाब बोर्ड परीक्षा परिणामों के साथ उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत भी जारी किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी रिलीज की जाएगी।

    वहीं, इस साल पीएसईबी कक्षा 8वीं परीक्षा 2023 का आयोजन 5 फरवरी, 2023 से 22 मार्च, 2023 तक किया गया था। पंजाब बोर्ड 8वीं कक्षा में पिछले साल, पास प्रतिशत मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 98.25 प्रतिशत दर्ज किया गया था। वहीं, लड़कियों का पास प्रतिशत 98.70 प्रतिशत और लड़कों का 97.86 फीसदी दर्ज किया गया। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

  • पंजाबः गैंगस्टरों व अपराधियों के फर्जी पासपोर्ट बनाने और उन्हें देश से भागने में मदद करने के मामले में 3 गिरफ्तार

    पंजाबः गैंगस्टरों व अपराधियों के फर्जी पासपोर्ट बनाने और उन्हें देश से भागने में मदद करने के मामले में 3 गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : एजीटीएफ ने पंजाब और अन्य राज्यों के गैंगस्टरों-अपराधियों को फर्जी पासपोर्ट बनाने और उन्हें देश से भागने में मदद करने वाले तीन ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अंतर्राज्यीय इमीग्रेशन, ट्रैवल एजेंटों के नाम ओंकार सिंह, सुखजिंदर सिंह और प्रभजोत सिंह बताए जा रहें हैं। इसकी जानकरी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि गिरोह के दिल्ली, यूपी, कोलकाता, गुजरात और महाराष्ट्र से संबंध थे। इनके कब्जे से बदमाशों के फर्जी पासपोर्ट बरामद हुए हैं। पांच और साथियों को राउंडअप किया गया है, प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार अपराधियों के नेटवर्क को नष्ट करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।