Blog

  • Punjab News: जेल में पुलिस और कैदियों की झड़प में CP ने किया खुलासा, 5 पुलिस कर्मी घायल, 24 कैदियों पर हुआ एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: जेल में पुलिस और कैदियों की झड़प में CP ने किया खुलासा, 5 पुलिस कर्मी घायल, 24 कैदियों पर हुआ एक्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में देर रात पुलिस और कैदियों के बीच झड़प हुई। कैदियों और पुलिस की झड़प में जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू और डीसीपी सिक्योरिटी जगजीत सिंह घायल हो गए। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने अहम खुलासे किए है। उन्होंने बताया कि 2 कैदियों में आपस में झड़प हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कैदियों को पनिशमेंट देने के लिए कैदियों को पनिशमेंट वार्ड में बंद कर दिया। जिसके बाद कैदियों ने अन्य साथियों को भड़काया। इस दौरान 20 से 25 कैदी इकट्ठे हो गए।

    वहीं कियारी पर लगी ईंटों से पुलिस पर कैदियों ने हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू, डीएसपी, एडीसी, एडीसीपी और 4 एसएचओ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस फोर्स भी जेल में पहुंचे। घटना के दौरान वह खुद भी मौके पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया। घटना के दौरान जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू और डीएसपी सहित 5 कर्मी घायल हुए है।

    वहीं 24 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीपी ने बताया कि घटना में कोई गैंगस्टर मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि 2 कैदियों की झड़प के बाद पनिशमेंट वार्ड के बाद जब कैदियों को उनके वार्ड में शिफ्ट किया गया तो उसने साथियों को भड़का दिया और उसके बाद पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस मामले में सख्त एक्शन लिया जा रहा है, किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।

    बता दें कि घटना में घायल डॉक्टर बलदेव ने बताया कि कुलवंत सिंह और डीएसपी घायल हुए है। कुलवंत सिंह के सिर पर गहरी चोट लगी है और उनकी सर्जरी की गई। डॉक्टर ने कहा कि सिर पर टांके लगाए गए और उनका एक्सरा किया गया। अभी हालत उनकी खतरे से बाहर है। वहीं डीएसपी के अगूंठा में चोट आई है और उनका अंगूठा फैक्चर हो गया, उनका भी उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि अभी दोनों की हालत स्थिर है। ऐसी स्थिति में मरीज को ऑब्जर्वेशन में रखना जरूरी होता है। 24 घंटे के बाद उनकी सेहत की जांच की जाएगी।

  • Punjab News: लुटेरों का आतंक, 2 मिनट तक राहगीर को पीटा, फोन व नगदी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: लुटेरों का आतंक, 2 मिनट तक राहगीर को पीटा, फोन व नगदी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में लूटपाट और चोरी की घटनाओं का ग्राफ फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। वहीं ताजा मामला बस्ती जोधेवाल के इलाके शिवपुरी चौक काली सड़क का सामने आया है। जहां रात 12 बजे शिव पुरी चौक नजदीक एक राहगीर को 2 बदमाशों ने घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने राहगीर की जमकर पिटाई की। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेजे में देखा जा सकता है कि करीब 2 मिनट तक बदमाश और व्यक्ति में झड़प होती रही। जिसके बाद अपना बचाव करने के लिए व्यक्ति जमीन पर गिर गया। इस दौरान बदमाशों ने उसकी जेब से मोबाइल व नकदी छीनने की कोशिश की। व्यक्ति ने जब लुटेरों का विरोध किया तो उन लोगों ने तेजधार हथियार के साथ उस पर वार कर दिया और उससे फोन व नगदी छीनकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस कई पिछले क्रिमिनल केसों में नामजद व्यक्तियों का भी रिकार्ड खंगाल रही है। उधर, पुलिस का दावा है कि इस तरह की वारदातों पर पहले से काफी नकेल कसी गई है। फिर भी यदि कुछ गलत व्यक्ति लोगों से लूटपाट करते है तो उन्हें काबू किया जाएगा। थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ जसवीर सिंह ने कहा कि अभी तक इस मामले में किसी की शिकायत नहीं आई है। लेकिन फिर भी इलाके में सुरक्षा को लेकर जांच करवाई जा रही है। लोगों से भी अनुरोध है यदि इस तरह की कोई घटन होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। यदि किसी भी व्यक्ति को कोई शकी व्यक्ति या नशा तस्कर नजर आता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दे।
  • पड़ोसी किशोर के मामा ने किडनैपिंग के बाद किया 4 वर्षीय बच्ची का कत्ल, माइनर में फेंका शव

    पड़ोसी किशोर के मामा ने किडनैपिंग के बाद किया 4 वर्षीय बच्ची का कत्ल, माइनर में फेंका शव

    सिरसाः हरियाणा के सिरसा में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां पड़ोसी अपने मामा के साथ 4 वर्षीय बच्चे को बाइक पर बिठाकर किडनैप करके ले गया। जिसके बाद बच्ची की हत्या कर दी। मृतक बच्ची की पहचान नूर के रूप में हुई है। बच्ची का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर माइनर में पड़ा हुआ मिला। लोगों ने बताया कि बीते दिन शाम को रामपुरा बिश्नोईयां गांव से बच्ची लापता हो गई थी। जिसकी सूचना परिवार द्वारा पुलिस को दी गई, लेकिन बाद में बच्ची का शव बरामद हुआ। बच्ची के परिजनों ने आरोपी युवक संजय सहित पड़ोसी प्रेम कुमार और राजेश कुमार के पूरे परिवार पर आरोप लगाया है।

    लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देता आरोपी गांव के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जहां वह पड़ोस में अपनी बहन के यहां आया युवक बच्ची को चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डबवाली एसपी निकिता खट्‌टर ने पुलिसबल के साथ कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना को लेकर परिवार का रो-रोककर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि जब तब इन सभी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं कराएंगे।

    मिली जानकारी के अनुसार मोरीवाला गांव का संजय मंगलवार को रामपुर बिश्नोईयां गांव में शादीशुदा अपनी बहन कविता और कैलाश के पास आया था। शाम को वह गांव के बस अड्‌डे पर मौजूद था। शाम साढ़े 4 से 5 बजे के बीच नूर अपने घर के बाहर खेल रही थी। संजय ने अपने 14 वर्षीय भांजे से कहा कि नूर घर के बाहर खेल रही है, उसे बाइक पर ले आ, उसे चीज दिला देंगे। इसके बाद किशोर नूर को बाइक पर आगे बैठाकर बस अड्‌डे पर ले आया। संजय तीनों को बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर चला गया।

    पुलिस के मुताबिक, कुछ दूरी पर जाकर संजय ने अपने भांजे को उतार दिया और कहा कि मैं अभी कुछ देर में वापस आता हूं। इसके बाद वह नूर को लेकर झूठीखेड़ा गांव की ओर चला गया। शाम को नूर की दादी ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। परिवार ने पड़ोसी किशोर से भी उसके बारे में पूछा, लेकिन तब उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

    सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने किशोर से पूछताछ कि तो उसने बताया कि मामा उसे गांव से बाहर छोड़कर नूर को लेकर चला गया था। इसके बाद उसे कुछ नहीं पता। डबवाली सदर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह नूर का शव गांव से बाहर छोटी माइनर में पड़ा मिला। नूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। संजय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह नूर को ले जाने के बाद अपने गांव मोरीवाला चला गया था। डर के कारण वह खेतों में बाग में छिप गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

     

  • Punjab News: इस इलाके में AAP की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में AAP की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, देखें वीडियो

    अमृतसरः आज पूरे पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों को लेकर रिजल्ट घोषित किए जा रहे हैं। इसी के साथ कई उम्मीदवारों को विजेता भी घोषित कर दिया गया है। वहीं मजीठा के वडाला जोन से आम आदमी पार्टी की जीत हुई जिसके बाद काउंटिंग हॉल के बाहर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। वडाला जोन में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरबीर सिंह ने ब्लॉक समिति में जीत हासिल की है। जीत की खबर मिलते ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काउंटिंग हॉल के बाहर ढोल बजाकर और नारे लगाकर जश्न मनाया।

    इस मौके पर जीते हुए उम्मीदवार गुरबीर सिंह ने कहा कि वडाला जोन के लोगों ने मजीठा चुनाव क्षेत्र में दलबीर गिल के किए गए विकास कार्यों और पंजाब के मुख्यमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी पर अपना भरोसा जताया है।

    इसी के साथ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलजिंदर सिंह ने भी मजीठा चुनाव क्षेत्र के वडाला जोन 2 से ब्लॉक समिति मेंबर का चुनाव 245 वोटों के अंतर से जीत लिया है। नतीजे घोषित होते ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और जगह-जगह जश्न मनाया गया। इस मौके पर जीतने वाले उम्मीदवार बलजिंदर सिंह ने कहा कि वडाला जोन 2 के लोगों ने मजीठा चुनाव क्षेत्र में मुख्यमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी को पूरा समर्थन दिया है और अब विकास की लहर इलाके में दौड़ेगी।

  • Jalandhar News: खिंगरा गेट से चाइना डोर के गट्टूओं सहित नौजवान गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: खिंगरा गेट से चाइना डोर के गट्टूओं सहित नौजवान गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आरोपः ढन्न मोहल्ले में मोबाइल की आड़ में गग्गू नामक व्यक्ति करता डोर की सप्लाई

    जालंधर, ENS: दिसंबर माह शुरू होते ही चाइना डोर की बिक्री शहर में फिर से शुरू हो गई है। वहीं देर रात थाना 3 की पुलिस ने चाइना डोर की सप्लाई करते एक नौजवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 3 चाइना डोर के गट्टू सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नौजवान की पहचान भूपिंदर पुत्र हरी किशन, मोहल्ला संतोषी नगर, थाना रामामंडी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी टीम खिंगरा गेट के पास गश्त पर तैनात थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि भूपिंदर चाइना डोर बेचने का काम करता है और आज वह सहगलां मोहल्ले में चाइना डोर बेचने के लिए किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। अगर वहां पर रेड की जाए तो भूपिंदर के कब्जे से चाइना डोर के गट्टू बरामद हो सकते है। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। जहां नौजवान काले रंग का बैग लेकर खड़ा था। इस दौरान जब पुलिस ने नौजवान की तालाशी ली तो बैग में से चाइना डोर 3 मोनोफिल गोल्ड के गट्टू बरामद हुए। नौजवान से पूछताछ में पता चला कि वह संतोषी नगर का रहने वाला है और उसका नाम भूपिंदर है। मौके पर भूपिंदर डोर को लेकर कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा पाया। आरोपी के खिलाफ 223 बीएनएस के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं व्यक्ति ने बताया कि नौजवान ने माना कि वह 2 से 4 गट्टू ही बेचने का काम करता है और वह 50 से 100 रुपए का मुनाफा कमाने के लिए यह काम कर रहे है।
    Jalandhar News: खिंगरा गेट से चाइना डोर के गट्टूओं सहित नौजवान गिरफ्तार, देखें वीडियो
    खिंगरा गेट से चाइना डोर के गट्टूओं सहित नौजवान गिरफ्तार
    व्यक्ति ने कहा कि बीते दिन नौजवान का चाइना डोर से कान काटा गया। काबू किए गए नौजवान ने बताया कि ढन्न मोहल्ले में गग्गू नामक व्यक्ति से वह चाइना डोर के गट्टू लेकर आता है। व्यक्ति ने बताया कि कल्याण कंम्प्यूटर के पास उसकी मोबाइल की दुकान है। वहीं दूसरी और नौजवान के पिता हरी किशन ने कहा कि उन्हें फोन आया कि थाना 3 की पुलिस ने उसके बेटे को काबू किया है। हरी किशन ने बताया कि उनका बेटा कॉलेज में पढ़ाई करता है और खिंगरा गेट के पास पार्ट टाईम प्रिंटिंग की दुकान पर नौकरी करता है। उन्होंने कहा कि चाइना डोर की बरामदगी को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है।  
  • Jalandhar News: वोटों की गिनती को लेकर SDM का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: वोटों की गिनती को लेकर SDM का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर: जिला परिषद और ब्लॉक समिति के रविवार को हुए चुनावों की वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। वहीं चुनावों के नतीजे भी आने शुरू हो गए है। आज लोहिया में आधे घंटे की देरी से वोटों की गिनती शुरू हुई। वहीं दोआबा कॉलेज में बने सेंटर में वोटों की गिनती को लेकर एसडीएम रणदीप सिंह गिल ने बताया कि दोआबा कॉलेज जालंधर-1 में बने पूर्वी ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव की काउंटिंग हो रही है। यहां पर 3 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है, जोकि शांतमयी ढंग से की गई।

    उन्होंने कहा कि जल्द अगले 10 राउंड की काउंटिंग 3 से 4 घंटे में पूरी हो जाएगी। वहीं सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों को लेकर कहा कि आज सुबह से ही स्टाफ और उम्मीदवार को वोटिंग सेंटर में आने को लेकर हिदायतें जारी कर दी गई थी। ऐसे में पहले से स्टाफ की ओर से फार्म तैयार कर लिए गए थे। आज काउटिंग एजेंट, उम्मदीवार और स्टाफ के मेंबर को कार्ड दिखाकर ही अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है।

  • सरकारी-प्राइवेट दफ्तरों में शुरू हुआ Work From Home, कंस्ट्रक्शन मजदूरों के खातों में आएंगे इतने हजार रुपए

    सरकारी-प्राइवेट दफ्तरों में शुरू हुआ Work From Home, कंस्ट्रक्शन मजदूरों के खातों में आएंगे इतने हजार रुपए

    नई दिल्लीः दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सरकार एक्शन मोड में आ गई है। ऐसे में सरकार ने 2 बड़े फैसले लिए हैं। दिल्ली का ओवरआल AQI 328 रिकॉर्ड किया गया, जो अभी भी ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में है। सरकार ने दिल्ली में निर्माण कार्य पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। जिसके मुताबिक बिल्डिंग बनाने वाले मजदूरों को 16 दिन के लिए 10 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। दिल्ली सरकार ये भी सुनिश्चित करेगी कि उन्हें किसी तरह का आर्थिक नुकसान ना हो। सभी वैरिफाइड मजदूरों के खाते में डायरेक्ट पैसे भेजे जाएंगे।

    प्रदूषण की वजह से दिल्ली के सभी सरकारी व प्राइवेट दफ्तरों में 50% कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य कर दिया गया है। स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए सरकार ने छूट दी है। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण ग्रैप-4 लागू है। दिल्ली में लेबर डिपार्टमेंट ने कहा कि 18 दिसंबर से राष्ट्रीय राजधानी में ऑफिसों और बिजनेस संस्थानों में सिर्फ 50 प्रतिशत अटेंडेंस की इजाजत होगी, जबकि बाकी स्टाफ घर से काम करेगा। ऑफिसों को फ्लेक्सिबल वर्किंग आवर्स शुरू करने के लिए भी कहा गया है। जेल, स्वास्थ्य सेवाएं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बिजली और अन्य जरूरी डिपार्टमेंट सहित आवश्यक सेवाओं को इन पाबंदियों से छूट दी गई है।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार सुबह स्मॉग की मोटी परत छाई रही। इंडिया गेट,आनंद विहार , IGI एयरपोर्ट और ITO इलाके में धुंध छाया रहा। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, इन इलाकों में AQI 340-360 के बीच दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, 40 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 30 केंद्रों ने एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया। इनमें बवाना में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही जहां एक्यूआई 376 दर्ज किया गया। सुबह के शुरुआती घंटों में दिल्ली के कई हिस्सों में धुंध और कोहरे की चादर छाई रही जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। जिसमें सरकार के लेबर डिपार्टमेंट ने अहम फैसला लिया है।

     

     

  • Punjab News: जेल में कैदियों और पुलिस की झड़प में सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू और DSP घायल, डॉक्टर का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: जेल में कैदियों और पुलिस की झड़प में सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू और DSP घायल, डॉक्टर का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में देर रात पुलिस और कैदियों के बीच झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 300 से अधिक कैदियों और पुलिस की झड़प में जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू और डीएसपी घायल हुए है। बताया जा रहा है कि जेल में अधिकारी रूटीन चेकिंग के लिए जेल के अंदर पहुंचे, तो कैदियों ने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया गया। हमले की सूचना मिलते ही जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू मौके पर पहुंचे और हालात शांत करने की कोशिश की। इसी दौरान एक कैदी ने जेल सुपरिंटेंडेंट के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। घटना में जेल सुपरिंटेंडेंट को अकाई अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    वहीं इस घटना में घायल डीसीपी सिक्योरिटी जगजीत सिंह के भी घुटने पर चोट लगी है। जेल सुपरिंटेंडेंट और डीएसपी का उपचार करने के बाद मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर बलदेव ने बताया कि कुलवंत सिंह और डीएसपी घायल हुए है। कुलवंत सिंह के सिर पर गहरी चोट लगी है और उनकी सर्जरी की गई। डॉक्टर ने कहा कि सिर पर टांके लगाए गए और उनका एक्सरा किया गया।

    अभी हालत उनकी खतरे से बाहर है। वहीं डीएसपी के अगूंठा में चोट आई है और उनका अंगूठा फैक्चर हो गया, उनका भी उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि अभी दोनों की हालत स्थिर है। ऐसी स्थिति में मरीज को ऑब्जर्वेशन में रखना जरूरी होता है। 24 घंटे के बाद उनकी सेहत की जांच की जाएगी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा भारी पुलिस बल के साथ जेल पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। जेल परिसर के भीतर और बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। घटना की जानकारी जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर तक पहुंचने पर उन्होंने अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट तलब की है।

    घटना के बाद सेंट्रल जेल के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेल परिसर के अंदर से करीब 20 मिनट तक सायरन की आवाजें सुनाई देती रहीं, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। रात होते ही पुलिस और जेल प्रशासन के आला अधिकारियों की गाड़ियों का जेल के बाहर तांता लग गया। कई वरिष्ठ अधिकारी लगातार जेल के अंदर और बाहर आते-जाते देखे गए। इसके साथ ही एम्बुलेंस और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की भी सूचना है।

     

  • इथियोपिया में Great Honour अवॉर्ड से सम्मानित हुए PM Modi, भारतीयों को समर्पित किया सम्मान

    इथियोपिया में Great Honour अवॉर्ड से सम्मानित हुए PM Modi, भारतीयों को समर्पित किया सम्मान

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों अपने विदेशी दौरे पर हैं। बीते दिन पीएम अफ्रीकी देश इथियोपिया पहुंचे। वहां पर उन्हें इथियोपिया के सबसे बड़े अवॉर्ड के साथ सम्मानित किया गया। 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री को राजधानी अदीस अबाबा में देश के सर्वोच्च सम्मान ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारत और इथियोपिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने और एक वैश्विक राजनेता के तौर पर उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए दिया गया। सम्मान समारोह अदीस इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ।

    विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

    विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में एक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान और एक वैश्विक राजनेता के रुप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। पीएम यह पुरस्कार पाने वाले पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष/सरकार प्रमुख है।

    भारतीयों को समर्पित किया पीएम ने अवॉर्ड

    पीएम मोदी ने भी अपने एक्स पर भी पोस्ट शेयर की है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि – ‘मुझे ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित होने पर गर्व है। मैं इसे भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करता है। मैं अपने दोस्त पीएम अबी अहदम अली का भी दिल से आभार व्यक्त करता हूं। पिछले महीने जब हम दक्षिण अफ्रीका में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे तो आपने बड़े प्यार और अधिकार से मुझे इथियोपिया आने का आग्रह किया था। मैं अपने दोस्त, अपने भाई का यह निमंत्रण कैसे ठुकरा सकता था? इसलिए पहले मौके पर ही मैंने इथियोपिया आने का फैसला किया’।

    पीएम मोदी को अब तक मिले 28 सम्मान

    अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के अलग-अलग देशों से बड़े 28 नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। इसके अलावा उन्हें वैश्विक नेतृत्व और पर्यावरण से जुड़े कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं। पापुआ न्यू गिनी, फिजी, ग्रीस, अमेरिका, मालदीव, बहरीन, यूएई, फिलिस्तीन, अफगानिस्तान और सऊदी अरब सहित कई देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिले हैं।
  • Geetanjali Murder Case में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व सीजेएम सहित ये बरी, देखें वीडियो

    Geetanjali Murder Case में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व सीजेएम सहित ये बरी, देखें वीडियो

    गुड़गांवः शहर के बहुचर्चित गीतांजलि मर्डर केस मामले में आज सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा बड़ा फैसला सुनाया गया है। न्यायालय ने पूर्व सीजेएम रवनीत गर्ग और उनके माता-पिता को केस से बरी कर दिया है। वर्ष 2013 में गुड़गांव में पोस्टेड पूर्व सीजेएम रवनीत गर्ग पर उनकी पत्नी गीतांजलि को दहेज के लिए मार देने के आरोप लगे थे और इस मामले में सीजेएम रवनीत गर्ग और उसके माता पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में करीब 12 साल बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाते हुए पूर्व सीजेएम रवनीत गर्ग और उनके माता-पिता को बरी किया है।

    जानकारी देते एडवोकेट मनवीर राठी ने बताया कि पूर्व सीजेएम रवनीत गर्ग और उनके माता-पिता पर जो आरोप लगाए गए थे वह कोर्ट में साबित नहीं हो पाए। इसके चलते कोर्ट ने यह फैसला सुनाते हुए तीनों को बरी कर दिया है। उन्होंने बताया कि रवनीत गर्ग और उसके माता-पिता पर गीतांजलि को दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप था जो झूठे पाए गए और इसी आधार पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। वहीं सीबीआई को अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि गीतांजलि की हत्या हुई थी या अप्राकृतिक मौत।

    बता दें, 17 जुलाई 2013 को गीतांजलि की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई थी। उस समय गीतांजलि के पति रवनीत गर्ग गुड़गांव में पोस्टेड थे। इस घटना के बाद गीतांजलि के परिवार ने दहेज के लिए गीतांजलि की हत्या के रवनीत गर्ग व उसके माता-पिता पर आरोप लगाए थे। इस मामले को लेकर जांच सीबीआई को सौंपी गई और पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई अदालत में कई सालों तक यह मामला चला और इस मामले में कई लोगों की गवाहियां भी हुई लेकिन आखिरकार अब इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाते हुए पूर्व सीजेएम रवनीत गर्ग और उसके माता-पिता को इस हत्या के मामले में बरी किया है।