Blog
-

आज के समय में हर एक युवा को स्विमिंग सीखना जरूरी : एसडीएम सचिन शर्मा
फाइनल में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने बालों को मैडल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा ऊना /सुशील पंडित: जिला ऊना के युवाओं को स्विमिंग स्किल सीखने के लिए शाइन स्विमिंग पूल कुठेडा खैरला अंब एवं हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शाइन स्विमिंग पूल कुठेडा खैरला अंब में चल रहा है। जिसमें शिविर के पांचवें दिन बतौर मुखयातिथि के रूप में एसडीएम अम्ब सचिन शर्मा ने शिरकत की। हिमाचली परंपरा अनुसार शाइन स्विमिंग पूल कुठेडा खैरला अंब के मैनेजिंग डायरेक्टर रशीद मोहम्मद ने मुख्य अतिथि को हिमाचली टोपी हिमाचली शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए एसडीएम सचिन शर्मा ने कहा कि मैं खुद स्विमर रह चुका हूं और आज के समय में हर युवा को स्विमिंग सीखना जरूरी है। स्विमिंग सीखना कोई शौक नहीं बल्कि स्विमिंग सीखा हुआ व्यक्ति आपदा जैसी घटनाओं में खुद के साथ साथ आस पास के लोगों को भी सुरक्षित रख सकता है। कंपीटीशन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस प्रशिक्षण के बाद बढ़िया प्रदर्शन करने बाले खिलाड़ीयों को राज्य स्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा। बहीं पर ऊना जिला स्विमिंग एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य रशीद मोहम्मद ने बताया कि जिला ऊना के बच्चों, युवाओं एवं स्विमिंग के 60 खिलाड़ियों के लिए पांच दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर शाइन स्विमिंग पूल कुठेडा खैरला अंब में चल रहा है।जिसका समापन शनिवार को समापन होना था परन्तु तेज वारिश की बजह से सेमीफाइनल मुकाबले ही देखने को मिले। रविवार को फाइनल मुकाबले होंगे। सेमीफाइनल में पहुंचने बाले सलमान मोहम्मद,इशान खान, हर्षित मोहम्मद,वीर, लड़कियों में मानसी राणा,पलाक्षा,प्रियशा, तन्वी,अंजली के बीच हुआ जिसमें 50मीटर रेस फाइनल में पहुंचने बाले सलमान खान इशान खान,वीर, हर्षित मोहम्मद,मानसी राणा और पलाक्षा में होगा। फाइनल सीनियर में लड़कियों में मानसी राणा,पलाक्षा तथा लड़कों में सलमान मोहम्मद तथा इशान खान बहीं सव जूनियर टीम में हर्षित मोहम्मद और वीर तथा लड़कियों में प्रियाशा तन्वी और अंजली रही। रविवार सुबह फाइनल मुकाबला देखने को मिलेगा जिन्हें मैडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।इस मौके पर वाटर सपोर्ट कोच संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पांच दिनों में शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परन्तु सेमीफाइनल मुकाबले में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को फाइनल मुकाबला जीतने पर मान सम्मान मिलेगा। मुझे खुशी है कि इस शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर बढ़िया प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आने बाली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। -

जलभराव से बचाव को नगर निगम मुस्तैद, एडीसी की निगरानी में चला सफाई अभियान
ऊना/सुशील पंडित: बरसात के मौसम को मद्देनज़र रखते हुए नगर निगम ऊना द्वारा शहर में नालों की साफ-सफाई के लिए विशेष सफाई अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज (शनिवार) को नगर निगम आयुक्त एव एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर और लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कुलदीप सिंह की देखरेख में पुराना होशियारपुर सड़क किनारे के नाले की साफ-सफाई की गई।
नगर निगम आयुक्त ने बताया कि सफाई कार्य का मुख्य उद्देश्य बरसात के दौरान संभावित जलभराव की समस्या को रोकना, सड़क किनारे के आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा जनसुविधा सुनिश्चित बनाना है। इस विशेष साफ-सफाई अभियान के अंतर्गत नालों में जमी गाद, प्लास्टिक, मलवा तथा अन्य कचरे को निकाला गया ताकि नालों में पानी की निकासी सुचारू बनी रही।
महेंद्र पाल गुर्जर ने आमजन से अपील की है कि वे नालियों में कचरा, प्लास्टिक अथवा घरेलू अपशिष्ट न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ऊना शहर में नालों की साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि ऊना शहर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाया जा सके।
-

Punjab News: शराब की 72 पेटियों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
मोहालीः जिले में पुलिस और एक्साइज टीम के साथ मिलकर स्टेडियम रोड पर पुलिल ने नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी को रोककर तालाशी ली। तालाशी के दौरान गाड़ी से भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद की गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक्साइज टीम के साथ मिलकर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गाड़ी से 72 पेटियां शराब की बरामद की।
आरोपियों के खिलाफ 112 नंबर मुकद्दमें के तहत थाना मुल्लांपुर में मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़ की काउंटर गोल्ड विस्की बरामद की है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुच्चा सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी छोटे हाथी में न्यू चंडीगढ़ से लुधियाना शराब की पेटियां लेकर जा रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं उक्त गाड़ी की भी जांच की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
-

मां पद्मावती की गाथा से संपूर्ण हुआ आषाढ़ मास का 10 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ
प्रशिक्षण शिविर कैंप का महानुष्ठान
मां पद्मावती की गाथा सभी संतों और व्यासपीठों को सुनानी चाहिए: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज
ऊना/सुशील पंडित: आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रि में ड़गोह खास के गूग्गा जाहिर वीर मन्दिर में सनातन धर्म की रक्षा हेतु सनातन धर्म के शत्रुओं के समूल विनाश हेतु सनातनियों के आपसी भाईचारे तथा वंश वृद्धि हेतु मां और महादेव की अखण्ड भक्ति सद्बुद्धि, तथा शक्ति हेतु 10 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ तथा प्रशिक्षण शिविर सत्र कैम्प सकुशल संपूर्ण हुआ।
इसकी जानकारी देते हुए अखिल भारतीय सन्त परिषद् के हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के प्रभारी यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज शिष्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी जी महाराज पंच दशनाम जूना अखाड़ा ने महायज्ञ के पूर्ण आहुति के वक्त समाज के लोगों को मां पद्मावती कि गाथा सुना तथा लोगों की आंखों में आंसू लाकर भाग विभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि 1300 ईस्वी के काल खण्ड में कैसे खिलजी नाम के मुसलमान बादशाह की गाज चितौड़गढ़ के किले पर गिरी थी और कैसे उन वक्त के चितौड़ के राजा रत्न सिंह और उसके राज्य के रण बांकुरों ने अपने धर्म और राज्य के लिए बलिदान दिए थे तथा अपनी पवित्रता बचाने के लिए कैसे 16 हजार महिलाओं ने हवन कुंड में अपना जौहर कर दिया था।
कैसे चितौड़ के रण बांकुरों गोरा और बादल ने अपनी वीरता के साथ राजा रत्न सिंह को खिलजी की कैद से छुड़वाया था।कैसे 8,10 हजार की सेना खिलजी की कई हजार सेना से लड़ते हुए साका किया था। उन्होंने कहा कि समाज फिर उसी स्थिति की और बढ़ रहा है लेकिन इस बार बचने की कोई तैयारी नहीं कर रहा है।
उन्होंने कहा कि यह सभी धर्म गुरुओं तथा व्यासपीठों पर बैठे कथा वाचकों की जिम्मेदारी थी कि इस गाथा को अपनी हर कथा और प्रवचन में शामिल किया जाना चाहिए था। लेकिन यह सनातनियों का दुर्भाग्य है कि न तो ऐसे धर्माचार्य मिले और ये वीर गाथाएं धीरे धीरे लुप्त हो गई जिससे सनातन समाज में से बलिदान देने की चाहत धीरे धीरे भूल गए।
इसके समापन पर बच्चों शस्त्र प्रशिक्षण प्रहार करके तथा दंड की युद्ध कलाओं का प्रयोग करके दिखाया तथा हर हर महादेव के जय घोष से समापन किया। इस अवसर पर मास्टर बीरबल मुख्य यजमान बने तथा उनके साथ सुरेश सोनी, राहुल ठाकुर, रवि ठाकुर, अनिल ठाकुर, मनजीत, रमन ठाकुर, रमेश सैनी, कर्ण ठाकुर सहित गांव तथा आस पास के क्षेत्र के लोगों ने पूर्ण आहुति डाल कर पुण्य अर्जित किए।
-

Sukhna Lake में स्टंट करते युवक के साथ हुआ हादसा, वीडियो वायरल
चंडीगढ़ः सुखना लेक पर युवक द्वारा खतरनाक स्टंट किया गया। इस दौरान गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक स्टंट करते-करते सीधे लेक में गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और पानी पिलाकर होश में लाने की कोशिश की। https://x.com/Encounter_India/status/1941457799952974118 इस वायरल वीडियो में बॉलीवुड गाना “ये क्या हुआ, कैसे हुआ…” भी बैकग्राउंड में सुनाई दे रहा है, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है। सबसे हैरानी की बात ये है कि जहां यह घटना हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद है और पुलिस की नियमित गश्त भी होती है। इसके बावजूद ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालों पर कोई रोक नहीं लगाई जा रही है, जिससे लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चंडीगढ़ सुखना लेक पर शनिवार को दिन के समय सफेद रंग की पैंट और काले रंग की कमीज पहने एक युवक स्टंट कर रहा था और उसके दोस्त उसकी वीडियो बना रहे थे कि अचानक स्टंट करता हुआ युवक सुखना लेक के चारों तरफ जो पत्थर लगा रखे हैं।
पीछे से स्टंट करता हुआ आया और उस पत्थर पर पानी की तरफ चला गया। उसे लगा था कि वहां पर एक थोड़ा प्लेन एरिया है और वो वहां पर रुक जाएगा लेकिन उसकी स्पीड थोड़ी ज्यादा थी जिस कारण वो रुक ही नहीं पाया और सीधे पत्थरों से टकराता हुआ नीचे पानी में जा गिरा। जहां पानी में वो युवक गिरा, वहीं पर बोट में काफी लोग बैठे और खड़े हुए मस्ती करते नजर आ रहे थे, वो सभी भी एकदम से देखकर हक्के-बक्के रह गए। -

Punjab News: अभिनेत्री तानिया के पिता पर फायरिंग के मामले में आरोपियों की तस्वीर आई सामने
मोगाः जिले के कस्बा कोट ईसे खां में हरबंस नर्सिंग होम के संचालक व पंजाबी अभिनेत्री तानिया के पिता डॉ. अनिलजीत कम्बोज पर बीते दिन आरोपियों ने फायरिंग कर दी। दरअसल, आरोपी क्लीनिक में मरीज बनकर आए थे। इस दौरान 2 आरोपियों ने क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर पर फायरिंग कर दी। घटना में घायल डॉक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जहां पुलिस को आरोपियों की तस्वीर मिली है। सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे है।
जिसमें 2 सिख घटना को अंजाम देकर फरार होते दिखाई दे रहे है। आरोपियों की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक क्लिनिक में मरीज बनकर आए थे। इनमें से एक ने कहा कि उसके पैर में इंफेक्शन है, जांच करानी है। जैसे ही डॉक्टर ने उसके पैर की जांच करनी शुरू की, पीछे खड़े दूसरे युवक ने अचानक फायरिंग कर दी। बताया जा रहा हैकि दिसंबर 2022 में डॉक्टर अनिलजीत कम्बोज को धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें रंगदारी की रकम मांगी गई थी। इस संबंध में मोगा पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने 15 दिसंबर 2022 को एफआईआर दर्ज की थी।
यह धमकी गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा की ओर से दी गई थी। डॉक्टर विजय कालरा ने बताया कि डॉक्टर अनिल कंबोज को दो गोली लगी हैं, एक छाती की साइड पर और एक पेट में। गोली आर पार हो गई थी। डॉक्टरों की टीम ने तीन घंटे की सर्जरी करके गोली निकाली गई, पर उनकी हालत बहत क्रिटिकल है। अभी वे आईसीयू में हैं। मोगा एसपीडी बालकृष्णन सिंगला ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर अनिल कंबोज के बेटे चाहत कंबोज के बयान के आधार पर दो अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की छापेमारी में 10 टीमें गठित की गई है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन को लेकर 2 पंडा गुटों में हुई झड़प, 3 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो
मिर्जापुरः उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी का गर्भगृह अखाड़ा बन गया। गर्भगृह में मां के सामने ही दो पंडा के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दर्शन-पूजन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। गर्भगृह में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच में जुट गई।
मां विंध्यवासिनी धाम में शुक्रवार की रात्रि में करीब 12 बजे आरती के बाद मां का शयन होना था। शयन को लेकर गर्भगृह में मां के बड़े श्रृंगारिया विश्वमोहन मिश्रा और उनके पुत्र शिवांजू मिश्रा पहुंचकर तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पंडा अमित पांडेय अपने अपने भाई व कुछ जजमान के साथ गर्भगृह में पहुंच गए। आरोप है कि अमित पांडेय मां के पूजन तक शयन न कराने की जिद करने लगे। मुख्य श्रृंगारिया विश्वमोहन मिश्रा ने इसका विरोध किया तो कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद गर्भगृह मारपीट होने लगी।
गर्भगृह में मारपीट होने के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जहां भक्त इधर से उधर भागने लगे। मारपीट के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने बड़े श्रृंगारिया विश्वमोहन मिश्रा की तहरीर पर अमित, सुमित, नवनीत पांडेय सहित कुछ अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच में जुट गई है।
एसपी सिटी नितेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में 12 बजे के करीब गर्भगृह में शयन के वक्त अमित पांडेय कुछ जजमान को लेकर दर्शन कराने पहुंचे थे। बड़े श्रृंगारिया ने इसपर आपत्ति की तो मारपीट की गई। मामले में तत्काल बड़े श्रृंगारिया के तहरीर के आधार पर 3 नामजद सहित अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा रात्रि से ही दबिश दी जा रही है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: मूसेवाला हत्या में शामिल शूटर के भाई का कत्ल, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी
अमृतसरः थाना मेहता के अंतर्गत आते गांव चन्ननके में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार 3 नौजवानों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के दौरान गुरुद्वारा साहिब में व्यक्ति मौजूद था। मृतक की पहचान 28 वर्षीय जुगराज सिंह के रूप में हुई है। जांच में सामने आया हैकि मृतक जुगराज पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मारने वाले शूटर जगरूप सिंह उर्फ रूपा का भाई था। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक के परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

इस वारदात की जिम्मेदारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बंबीहा गैंग ने ली है। हत्या का कारण जग्गू भगवानपुरिया का साथ देना बताया है। आगे इसमें चेतावनी भी लिखी है, ‘जो भौंक रहे हैं, वे भी तैयार रहें। हमारा ध्यान सभी पर है।’ हालांकि, इस पोस्ट की पुष्टि एनकाउंटर न्यूज नहीं करता है। बंबीहा गैंग ने कत्ल की जिम्मेदारी ली है। हत्या के बाद जारी की गई पोस्ट में लिखा गया है- मेरे सभी भाइयों को सत श्री आकल। यह जो चन्ननके गांव में जुगराज सिंह उर्फ तोता का कत्ल हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं डोनी बल, मोहब्बत रंधावा और कौशल चौधरी लेते हैं।
पोस्ट में आगे लिखा है कि इसने (जुगराज सिंह ने) जग्गू भगवानपुरिया के कहने पर हमारे भाई गोरे बरियाड़ के कत्ल में रेकी करवाई थी और जग्गू के कहने पर हमारे भाइयों के खिलाफ प्रधानगी करवाई। बाकी जो भौंक रहे हैं, वे भी तैयार रहें। हमारा ध्यान सभी पर है। वेट एंड वॉच…। दूसरी ओर इस मामले में मेहता थाने के एएसआई बलकार सिंह का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। जुगराज सिंह भी एक गैंगस्टर ही था। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर सभी एंगल से जांच की जा रही है। तीनों हमलावरों की तलाश में नाकेबंदी कर दी गई है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

DC की फोटो लगाकर 50 हजार मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जाहं आरोपी ने डीसी विक्रम सिंह का फोटो वॉट्सऐप पर लगाकर व्यक्ति से पैसे मांगे। इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम जमतीन खुप हॉकिप (26) है। वह मूल रूप से मणिपुर का रहने वाला है और अभी दिल्ली के मुनीरका इलाके में रह रहा था। जांच में सामने आया है कि जिस खाते में पैसे डालने की बात कही गई थी, वह खाता आरोपी का था। जो उसने अपने किसी साथी को दिया हुआ था।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, डीसी कार्यालय में काम करने वाले एक कर्मचारी ने साइबर थाना सेंट्रल पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि, उसके नंबर पर एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप पर मैसेज आया। जिसमें उससे 50 हजार रूपए की मांग की गई । उसने देखा कि नंबर पर फरीदाबाद के डीसी विक्रम सिंह का फोटो लगा हुआ है, तो वह हैरान रह गया। जिसके बाद उसने इस मामले शिकायत साइबर थाना सेंट्रल पुलिस को दी।
-

भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी का भाई गिरफ्तार 2.6 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप
वाशिंगटन: भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के छोटे भाई निहाल मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था। इन अनुरोध के बाद अमेरिका में निहाल मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया।अमेरिकी न्याय विभाग ने भारतीय अधिकारियों को सूचित किया है कि भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह गिरफ्तारी भारत के प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा संयुक्त रूप से दायर प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर की गई है। अमेरिकी न्याय विभाग ने गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। उसके खिलाफ न्यूयॉर्क में भी कई मामले दर्ज हैं। निहाल पर 2.6 मिलियन डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। अब निहाल को भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा। प्रत्यर्पण का अनुरोध क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी सेक्शन 120 बी, 201 इंडियन पीनल कोड और 3 प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट 2002 के तहत किया गया था।
नीरव मोदी के साथ ही नेहाल मोदी पर भी पंजाब नेशनल बैंक से हजारों करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप हैं। सीबीआई और ईडी की जांच के मुताबिक नीरव मोदी के इस स्कैम को अंजाम देने में उसके भाई नेहाल मोदी ने अहम रोल निभाया था। नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की कोशिश भी जांच एजेंसियां यूके से कर रही हैं। सुनवाई की अगली तारीख 17 जुलाई की है। इसमें नेहाल मोदी जमानत के लिए भी अपील कर सकता है और यूएस अथॉरिटी भारतीय एजेंसियों के तर्क पर इसका विरोध करेंगी।