Blog

  • जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ धमाका, 20 लोग झुलसे

    जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ धमाका, 20 लोग झुलसे

    करनालः हरियाणा के करनाल में निगदू थानाक्षेत्र के भोला खालसा गांव में बर्थ-डे कार्यक्रम के दौरान अचानक छोटे सिलिंडर में आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही गांव में भगदड़ मच गई। कार्यक्रम में नाश्ता कर रहे महिला, व्यक्ति, बच्चे और बुजुर्ग समेत 20 से अधिक लोग आग में झुलस गए। आग में झुलसे लोग बचाव के लिए चिल्लाते रहे, मगर आग की लपटें काफी तेज थी।

    बर्थ-डे ब्वॉय के माता-पिता की हालत गंभीर

    गांव के लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बर्थ-डे ब्वॉय विशाल और उसके पिता सोमपाल मां, छिंदो देवी की हालत काफी चिंताजक बनी हुई है। आईसीयू में तीनों का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आग में झुलसने वालों में 6 बालक, करीब दस व्यक्ति और चार महिलाएं शामिल हैं।

    नाश्ते के दौरान हुआ हादसा

    भोला खालसा में बर्थ-डे कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही थी। पिता सोमवीर ने लंबे समय बाद बेटे के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित था। नाते-रिश्तेदार को कार्यक्रम में बुलाया। साथ ही गांव के लोगों को भी दावत के लिए न्यौता दिया। सुबह करीब 11 बजे नाश्ता चल रहा था। जहां पर रिश्तेदार और गांव के लोग नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान छोटा सिलिंडर में अचानक आग लगने से जोरदार धमाका हुआ। पंडाल में आग लगने से करीब 20 लोग झुलस गए।

    खुशियों का माहौल हुआ गमगीन

    परिवार में लंबे समय बाद बेटे विशाल के जन्मदिन को लेकर महीने भर से तैयारियां चल रही थी। रिश्तेदार और परिवार के लोगों में जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह था, मगर किसी को नहीं पता था कि खुशी के मौके पर दर्दनाक हादसा हो जाएगा। बुधवार को सिलिंडर फटने की आग में लोग झुलस गए। हादसा होने पर खुशियों का माहौल गमगीन हो गया।

  • पंजाबः RTA और PRTC दफ्तर में परिवहन मंत्री की औचक चैकिंग, देखें तस्वीरें

    पंजाबः RTA और PRTC दफ्तर में परिवहन मंत्री की औचक चैकिंग, देखें तस्वीरें

    पटियालाः पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज दोपहर ज़िला प्रशासनिक कंपलैक्स के ब्लाक-डी स्थित सचिव, रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी पटियाला के दफ़्तर की अचानक चैकिंग की। परिवहन मंत्री ने नाभा रोड स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक टैस्ट और पीआरटीसी मुख्यालय का भी जायज़ा लिया। इस दौरान लालजीत सिंह भुल्लर ने आरटीए दफ्तर में अपने कामकाज के लिए पहुंचे लोगों के साथ बातचीत की और दफ़्तर में किसी किस्म की शिकायत आदि के बारे लोगों से फीडबैक हासिल किया।

    कैबिनेट मंत्री ने दफ़्तरी अमले से उनके कामकाज के बारे बारीकी से पूछताछ की और हिदायत की कि लोगों के काम पहल के आधार पर किये जाएं ताकि लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। परिवहन मंत्री ने ड्राइविंग ट्रैक और आरटीए दफ्तर में मुलाजिमों को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लोगों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने के सख़्त संदेश से अवगत करवाते हुये आदेश दिए कि कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी और लोगों को तंग-परेशान करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जायेगी।

    लालजीत सिंह भुल्लर ने आरटीए और ड्राइविंग ट्रैक के दफ़्तरी अमले से उनके द्वारा किये जाते काम, जैसे नयी आरसीज़, ट्रकों के पर्मिट, रिन्यूल और ड्राइविंग लायसेंस आदि के कामों के बारे जानकारी हासिल की। सहायक आरटीए शाम लाल और अन्य कर्मचारियों को हिदायत देते हुये उन्होंने कहा कि वह समय के साथ-साथ अपने आप को अपडेट रखें। इसके बाद परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने यहां पीआरटीसी के मुख्यालय का निरीक्षण किया और ड्राइवर-कंडक्टर ट्रेनिंग स्कूल, टायर प्लांट और बस बॉडी फेब्रिकेशन सैल का विशेष के तौर पर जायज़ा लिया।

    परिवहन मंत्री ने पीआरटीसी के जनरल मैनेजर प्रवीन कुमार और मनिन्दरपाल सिंह सिद्धू और कार्यकारी इंजीनियर जतिन्दरपाल सिंह ग्रेवाल के साथ मीटिंग करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा पीआरटीसी और पनबस को चोर बज़ारी बंद करके वित्तीय तौर पर मज़बूत किया जा रहा है, इसलिए सरकार की हिदायतों पर पीआरटीसी को बुलन्दियों पर ले जाने के लिए कोई कसर बाकी न छोड़ी जाये।

  • पंजाबः हरपाल चीमा ने शिक्षा विभाग की यूनियनों के साथ की मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    पंजाबः हरपाल चीमा ने शिक्षा विभाग की यूनियनों के साथ की मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    चंडीगढ़ः पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों की अलग-अलग अध्यापक जत्थेबंदियों के साथ मीटिंग करके उनकी समस्याओं और मांगों के बारे विस्तार से विचार-विमर्श किया। कंप्यूटर टीचर्ज यूनियन पंजाब, पंजाब स्टेट एडिड स्कूलज़ टीचर्ज एंड अदर एम्पलाईज़ यूनियन और 3704 अध्यापक यूनियन पंजाब के नुमायंदों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक चली मीटिंगों के दौरान वित्त मंत्री ने अध्यापक जत्थेबंदियों की मांगों और मुद्दों, जिनमें से ज़्यादातर वेतन, पैंशन और तबादलों से सम्बन्धित थे, को धैर्यपूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने वित्त और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अध्यापक यूनियनों के मुद्दों के बारे विस्तार में चर्चा की और इनको तुरंत हल करने के लिये कहा।

    इस मौके पर वित्त मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को यूनियन नेताओं की तरफ से उठाईं मांगों सम्बन्धी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी हिदायत की कि वह यूनियन नेताओं के साथ ज़रूरत पड़ने पर मीटिंगें करें, जिससे जायज़ मांगों का उपयुक्त हल किया जा सके। चीमा ने वित्त विभाग के अधिकारियों को इन मांगों से सम्बन्धित वित्तीय प्रभाव के बारे रिपोर्ट तैयार करने के लिए भी कहा।

    मीटिंगों के दौरान यूनियनों ने वित्त मंत्री को मांग-पत्र भी सौंपे गए। स. चीमा ने जत्थेबंदियों को भरोसा दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र को नयी बुलन्दियों पर ले जाने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने अध्यापकों से अपील की कि वह राज्य के हर विद्यार्थी को मानक शिक्षा देने के लिए सरकार की तरफ से किये जा रहे यत्नों का तन-मन से समर्थन करें।

  • 5.68 ग्राम चिट्टे सहित व्यक्ति काबू 

    5.68 ग्राम चिट्टे सहित व्यक्ति काबू 

    ऊना/सुशील पंडित : थाना हरोली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति  को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को टाहलीवाल पुलिस नंगल कला के वार्ड नंबर 5 के  पास मौजूद थी । एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को पुलिस टीम ने चेकिंग के लिए रोका। उक्त व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।तलाशी लेने पर उसके पास  से  5.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

    आरोपित व्यक्ति की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ अग्गो गांव नंगल कलां वार्ड नंबर 5 तहसील  हरौली के रूप में हुई है । इस संबंध में इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया  कि आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • फगवाड़ाः गीता भवन कोचिंग सेंटर में जगजीत सिंह ने बच्चों को सिखाए पब्लिक स्पीकिंग के अहम पहलू 

    फगवाड़ाः गीता भवन कोचिंग सेंटर में जगजीत सिंह ने बच्चों को सिखाए पब्लिक स्पीकिंग के अहम पहलू 

    फगवाड़ा, (राजेश कुमार): गीता भवन मंदिर कटहरा चौक द्वारा संचालित गीता भवन कोचिंग सेंटर में आज प्रभावशाली वक्ता कैसे बने के विषय पर विशेष वार्तालाप का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ताकार जगजीत सिंह चांना ने छात्राओं के संबोधन में कहा कि अगर जीवन में सफल बनना चाहते हो तो आपको एक सफल एवं प्रभावी वक्ता होना आवश्यक है। हमें अपने लंबे-चौड़े भाषण को संक्षिप्त में कहकर उपस्थिति को संतुष्ट करने का हुनर प्राप्त करना होगा। अपनी बात को 50 मिनट में करना है तो उसी बात को हमारी करने की क्षमता 5 मिनट में होनी अति आवश्यक है।

    हमें अपनी बात में कहे जाने वाले शब्दों को बार-बार नहीं दोहराना चाहिए। जिस प्रकार अगर घर में मिष्ठान बनाते समय खीर इत्यादि बनाई जाए तो उसमें चावल एवं दूध व मीठे का  मिश्रण अलग-अलग मात्रा में होता है। उसी प्रकार अपनी बातें अलग-अलग शब्दों में कहकर वजनदार बनानी चाहिए। प्रोफेशनल ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर जगजीत सिंह ने पब्लिक स्पीकिंग के अनेक अहम पहलू बताते हुए कहा कि अगर बच्चे अपने बोलने का डर खत्म कर दें तो जीवन में हर जगह सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

    मंच संचालन का कार्यभार दीप्ति ने बखूबी निभाया। राजरानी शर्मा मुस्कान अंशिका पुष्पा अंकिता लक्ष्मी मनीषा गौतम सिया आदि उपस्थित हुए। चेयरमैन पंडित देवी राम शर्मा ने एक स्मृति चिन्ह देकर सरदार जगजीत सिंह को सम्मानित किया और बहुमूल्य समय देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। सेंटर निर्देशक मदन मोहन खट्टर के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम का सफलता से समापन हुआ।

  • मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का विस्तार

    मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का विस्तार

    श्रद्धालुओं को मिलेंगी सभी आधुनिक सुविधाएं – राघव शर्मा

    स्मार्ट एलईडी स्क्रीनें तथा संग्रहालय की स्थापना भविष्य की योजनाओं में शामिल

    ऊना/ सुशील पंडित : उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल छिन्नमस्तिका धाम माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए मास्टर प्लान के तहत योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है ताकि इस धार्मिक पर्यटक गणतंव्य को विश्व पर्यटक मानचित्र पर अंकित किया जा सके। यह जानकारी मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज इस सबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उपायुक्त ऊना ने बताया कि नवनिर्वाचित सरकार ने सत्ता संभालते ही इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया मास्टर प्लान के तहत किए जाने वाले सभी कार्यों को एक साल के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। 

    राघव शर्मा ने बताया कि चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए माधो का टीला नामक स्थान पर 1.84 करोड़ रूपये की लागत से एक समुदायिक भवन, बैठने के लिए खुला मैदान तथा शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। यही नहीं चिंतपूर्णी के पुराना बस अड्डे पर 1.38 करोड़ रूपये की लागत से एक प्रतीक्षालय, एक बड़ा हाल, शौचालय ब्लाॅक तथा जूता घर के अलावा पीने के पानी की भी बेहतर व्यवस्था की जा रही है। राघव शर्मा ने बताया कि मुबारिकपुर से चिंतपूर्णी मुख्य सड़क मार्ग के विभिन्न स्थानों पर आधुनिक तकनीक की बड़े आकार की स्मार्ट एलईडी स्क्रीनें स्थापित की जाएंगी जिनके द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं को महत्वपूर्ण सूचनाओं के साथ-साथ चिंतपूर्णी मंदिर इतिहास के विषय में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि चिंतपूर्णी में बाबा माई सदन से चिंतपूर्णी मंदिर परिसर तक दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठ नागरिकों की आवाजाही के लिए मंदिर न्यास द्वारा ई-वाहनों का संचालन किया जाएगा ताकि चलने फिरने में असमर्थ श्रद्धालुओं को माता चिंतपूर्णी के सुविधाजनक दर्शन हो सकें। मंदिर परिसर में सीमावर्ती क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के लिए चिंतपूर्णी क्षेत्र में बिजली तारों को केवल में परिवर्तित कर सु-व्यवस्थित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शंभू बैरियर तथा माई सदन के समीप भव्य स्वागत द्वार बनाएं जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी स्थित बाबा माईदास सदन में 11.2 करोड़ रूपये की लागत से एक आधुनिक तकनीक युक्त संग्राहालय बनाया जाएगा जिसमें श्रद्धालुओं को चिंतपूर्णी मंदिर इतिहास द्वारा धार्मिक महत्व की अनेक जानकारियां उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में दर्शन के लिए पैदल तथा दंडवत होकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग तथा एनएच के माध्यम से योजना बनाई जा रही है ताकि श्रद्धालुओं की सुविधाजनक आवाजाही के साथ-साथ यातायात व्यवस्था सु-व्यवस्थित बनी रहे। उपायुक्त ने बताया कि मंदिर न्यास चिंतपूर्णी द्वारा बाबा माईदास सदन में एक बड़ी क्षमता का सोलर पाॅवर संयत्र स्थापित किया जाएगा ताकि भविष्य में बिजली बिल को न्यूनतम किया जा सके। 
    उपायुक्त ने बताया कि नेशलन इंस्टीच्यूट आॅफ फैशन टैक्नोलाॅजी (निफ्ट) के सहयोग से चिंतपूर्णी मंदिर की आकृति चिन्ह डिजाईन कर श्रद्धालुओं को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रसाद योजना के तहत भी माता चिंतपूर्णी मंदिर का प्रसारीकरण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

    इस अवसर पर एएसपी प्रवीण धीमान, सीएमओ डाॅ मंजू बहल, कार्यकारी एसडीएम अंब चिराग शर्मा, मंदिर अधिकारी चिंतपूर्णी बलवंत पटियाल, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी एचएल शर्मा, अधिशाषी अभियंता जेएसवी संदीप चैधरी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग (विद्युत) कर्मचंद, मंदिर न्यास के सहायक नियत्रंक वित्त शमीराज भारद्वाज व अधिशाषी अभियंता राजकुमार जसवाल, ट्रस्टी शशि वाला, ऐश्वर्या शर्मा व अल्का संधू भी उपस्थित रहे।

  • सांसद मोबाइल स्वास्थ्य टीम ने हलेडा बिलना लगाया जांच शिविर , 53 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

    सांसद मोबाइल स्वास्थ्य टीम ने हलेडा बिलना लगाया जांच शिविर , 53 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

    ऊना/सुशील पंडित :  सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम हरोली द्वारा  गांव  हलेडा बिलना की आंगनवाड़ी केन्द्र में  लोगों का स्वास्थ्य  जांच  करने के लिए एक दिन का  स्वास्थ जांच शिविर लगाया ।इस दौरान लगभग 53 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया और 19 लोगो के  लैब टेस्ट भी किए गए । जांच  में 15 लोगों को जोड़ों में दर्द, 11 लोगों में  उच्च रक्तचाप की समस्या और 11 लोगो को उच्च शुगर  के मरीज , हाई क्लेस्ट्रोल के 2 मरीज तथा  , खून की कमी के 3 मरीज  और खांसी जुकाम के 4 मरीज मिले ।  सभी लोगों  को  मुफ्त दवाइयां भी दी गई ।

    इस मौके पर डॉक्टर प्रदीप ने  मौजूद लोगों को कोविड के बारे में जागरूक  भी किया। और ठंड के मौसम में कैसे  बचें इस पर भी  विस्तार पूर्वक बताया।इस मौके पर स्वास्थ्य जांच टीम में डॉ प्रदीप  के इलावा  उनके सहयोगी  लैब टेक्नीशियन रुचि कपिला, नर्स प्रीति, ड्राइवर रोहित  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  व गांव के  लोग  भी मौके पर मौजूद रहे।

  • कुटलैहड़ में कैबिनट मन्त्री विक्रमादित्य का  स्वागत कर किया सम्मानित

    कुटलैहड़ में कैबिनट मन्त्री विक्रमादित्य का  स्वागत कर किया सम्मानित

    विधायक भुट्टो के भारत जोड़ो यात्रा पर होने से उनके आदेश पर हुआ स्वागत: विवेक मिंका

    ऊना/सुशील पंडित : राज्य सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री राजा विक्रमादित्य सिंह का पहली बार कुटलैहड़ क्षेत्र में आने कुटलैहड़ के प्रवेश द्वार झलेड़ा चौंक पर  भारी स्वागत किया गया और अपने युवा नेता को देखने के लिए भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी जोश के साथ विक्रमादित्य सिंह का स्वागत किया। वैदिक मंत्र के साथ उनको तिलक किया गया और माता जी की चुनरी व स्मृति चिन्ह भेंट किया।

    कुटलैहड़ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका ने कहा कि कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र  भुट्टो के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिला कांगड़ा के इंदौरा में होने के कारण उनके आदेशों के अनुसार कुटलैहड़ विस क्षेत्र के समस्त कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कैबिनट मन्त्री विक्रमादित्य सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि जब किसी को भी किसी भी काम के लिए कोई जरूरत पड़े तो वह मेरे को शिमला में मिल सकते हैं क्योंकि राजा वीरभद्र सिंह की तरह ही होली लॉज के दरवाजे सभी लोगों के लिए हमेशा खुले हैं ।

    इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका ग्राम पंचायत प्रधान बलविंदर कौर,झलेडा से प्रधान गुलशन कुमार, त्यूडी से प्रधान हरिमोहन , नंगल सलांगडी से उप प्रधान महेंद्र सिंह, वीडीसी सदस्य सुमित कुमार ,राजेश कुमार ,विक्की सैनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव रोहित कुमार, अध्यक्ष रणबीर राणा, आचार्य तुषार कुमार, शिव कुमार, प्रदीप कुमार, नवीन कुमार ,इंटक के ब्लॉक अध्यक्ष लवनीश राणा, शाम हांडा ,डॉ अशोक कुमार, कुलदीप सिंह, रितेश कुमार, राकेश कुमार ,जगवीर सिंह, प्रवीण कुमार इत्यादि कार्यकर्ताओं ने विक्रमादित्य सिंह का स्वागत किया।

  • पनोह में कृषि विभाग ने किया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    पनोह में कृषि विभाग ने किया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : विकासखंड ऊना की ग्राम पंचायत पनोह में कृषि विभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा किसानो के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें  किसानों को खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में बिस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही  गेहूं की फसल में आने वाली पीलिया रोग की रोकथाम खट्टी लस्सी  के बारे में जानकारी दी।
    प्रगतिशील किसान  देशराज जो सफलता पूर्वक प्राकृतिक खेती कर रहे हैं उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न सिद्धांतों व बीज संस्कार के लिए देसी गाय के गोबर गोमूत्र से निर्मित बीजामृत व जीवामृत घनजीवामृत आदि को  वास्तविक रूप से बना कर बताया गया  ।  इस शिविर में  सहायक तकनीकी प्रबंधक  सोनिया शर्मा ने बताया कि किस प्रकार रासायनिक खेती धरती, वातावरण और शरीर का नुक़सान कर रही है।अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व  देशी गाय के गुणों से भी अवगत करवाया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान  भी उपस्थित रहे।
  • जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रावमापा (बाल) में होगा आयोजित

    जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रावमापा (बाल) में होगा आयोजित

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समारोह के होंगे मुख्यातिथि

    ऊना/ सुशील पंडित :  जिला स्तरीय  गणतंत्रत दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में बडे़ हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह के सफल आयोजन के लिए किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों हेतू उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में जिला के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि होंगे। 

    राघव शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 26 जनवरी को समारोह में शामिल होने से पूर्व प्रातः 10.40 मिनट पर शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे, जिसके पश्चात उनके द्वारा समारोह स्थल पर 10.55 मिनट पर ध्वजारोहण किया जाएगा तथा परेड का निरीक्षण करने के उपरांत मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी।

    उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड व एनसीसी तथा एनएसएस की टुकडियां शामिल होंगी। स्कूली बच्चों के अलावा आईसीडीएस, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के महिला मंडलों द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।   इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। समारोह में अतिरिक्त जिला के समग्र विकास को दर्शाती विभिन्न विभागों की विकासात्मक झांकियां भी निकाली जाएंगी जिनमें स्वास्थ्य, डीआरडीए, कृषि, उद्यान तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकियां समारोह का हिस्सा बनेंगी। उन्होंने जिलावासियों से भी आग्रह किया है कि भारी संख्या में समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाएं।