Blog

  • 10 IAS अफसरों के तबादले, एक कमिश्नर और 6 जिलों के DM भी बदले 

    10 IAS अफसरों के तबादले, एक कमिश्नर और 6 जिलों के DM भी बदले 

    नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। योगी सरकार ने शनिवार को बाराबंकी समेत कई जिलों के DM और CDO के तबादले कर दिए हैं। जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें सत्येन्द्र कुमार, अनुनय झा और  प्रवीण वर्मा भी शामिल हैं।

    किसे मिली कहां की जिम्मेदारी 

    2013 बैच के आईएएस सत्येन्द्र कुमार को महाराजगंज से हटाकर बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है। इनके अलावा नगर आयुक्त मथुरा 2015 बैच के आईएएस अनुनय झा, को महराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है। बलिया के CDO आईएएस प्रवीण वर्मा को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का CEO बनाया गया है। 2011 बैच के आईएएस रवींद्र कुमार-II को झांसी के डीएम पद से हटाकर बरेली के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2013 बैच के अविनाश कुमार को बाराबंकी डीएम के पद से हटाकर झांसी का जिलाधिकारी बनाया गया है। 

  • विदेश में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे जाने से रोका

    विदेश में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे जाने से रोका

    नई दिल्ली : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खालिस्तानी समर्थकों की करतूत सामने आई है। यहां भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी को गुरुद्वारे जाने से रोका गया। खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय उच्चायुक्त को रोक दिया और उन्हें कार से उतरने नहीं दिया। विक्रम दोराईस्वामी ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त है।

    ब्रिटेन में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। इस घटना का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया, जिसमें खालिस्तानी समर्थकों और गुरुद्वारा समिति के एक सदस्य के बीच टकराव दिखाई दे रहा है।

  • आज का राशिफल, 30 सिंतबर 2023

    आज का राशिफल, 30 सिंतबर 2023

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे लोग नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे व्यापार को आगे बढ़ा सके। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को आज अचानक पैसे की आवश्यकता पड़ सकती है। सगे-संबंधियों से आपको सहायता मिल जाएगी। आज किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए। आज दाम्पत्य जीवन अच्छा बना रहेगा।

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। पिताजी आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी लेंगे। बच्चे आज खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है।

    कर्क राशि- आज का दिन उत्तम रहने वाला है । करीयर को बेहतर बनाने के लिए किये गये प्रयासों से आपको लाभ होगा मिलेगा। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा । शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरुरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे । जिससे उनके काम पूरे होंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा आपको मानसिक शांति मिलेगी । जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे।

    सिंह राशि- आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा । जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें । लवमेट आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे, एक दूसरे पर विश्वास बढेगा। आज रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे । छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा।

    कन्या राशि- आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे तो आपकी रचनातमक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जायेगा। जो लोग डांस सीखना चाहते हैं, वह सोशल मिडिया की मदद से सीखेंगे । आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी । महिलाओ को घर के कार्यो से राहत मिलेगी । आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम का समय भाई बहनों के साथ हंसी-मजाक में बितेगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते हैं। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

    तुला राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे । उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है । आज आप कुछ नया कामस्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर लें लें। आज आपका मन आध्यात्म की तरफ रहेगा। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे।

    वृश्चिक राशि- आज का दिन खुशियां भरा रहेगा। नव विवाहित दंपत्ति में मीठी नोकझोक होगी, इससे रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करने से बचे, पहले उसके बारे में भली-भांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी । पिता अपके बिजनेस में आपका सयोग करेंगें। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें । घर में शांति बनी रहेगी । छात्रों के लिए आज का दिन खुशियां देने वाला है, किसी अच्छी कंपनी में इंटर्न करने का मौका मिलेगा।

    धनु राशि- आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है । आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा । सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी, इससे आपका सकारात्मक विचार बनेगा। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोक्स बनायें रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभायेंगें । जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा, और रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी । छोटे बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते हैं।

    मकर राशि- आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। आज छात्रों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें गौरर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। युवाओं को बढ़िया नौकरी के मिलने की संभावन बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे । जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यो के लिए वाह- वाही मिलेगी । इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है, तो आज का दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं वह दिए गए काम को पूरा करने में सफल होंगे। आज आप दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करेंगे। परिवार का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनायेगा। कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आप घूमने जाने की योजना बनाएंगे, जहां सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा है।

    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और यह सीखेंगे के धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो| साथ ही आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। आज आप माता-पिता से अपने मन की बातों को साझा करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपकी परफोर्मेंस बाकि लोगों से बेहतर रहेगी।

  • केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल ने किया दून व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा

    केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल ने किया दून व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा

    सचिन बैंसल/बददी : अंतर मंत्रालय दल ने शुक्रवार को सोलन ज़िला की दून और नालागढ़  विधानसभा में भारी वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल ने दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी शहर के लक्कड़ डिपू पुल, ग्राम पंचायत बवासनी के गांव शील और सुनानी तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के रामशहर, दभोटा पुल, नालागढ़-रामशहर मार्ग (कुमारहट्टी गांव के पास) तथा घनेरी गांव में भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण किया।केन्द्र जल आयोग के निदेशक पीयूष रंजन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि एक दल कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर का दौरा कर रहा है और दूसरा दल सिरमौर और सोलन जिले का दौरा कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि आज यह टीम सोलन ज़िला में गत दिनों भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्र, पुलों और मार्गों का दौरा कर नुकसान का जायज़ा ले रही है। उन्होंने कहा कि वर्षा से हुए नुकसान का आकलन करने के द टीम अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को आगामी कार्रवाई के लिए प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट के मूल्यांकन के उपरांत केंद्र सरकार प्रदेश को सहायता राशि प्रदान करेगी।इस अवसर पर केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल की टीम ने ग्राम पंचायत बवासनी के गांव शील, सुनानी और घनेरी गांव के वर्षा से प्रभावित लोगों से बातचीत भी की और  संबंधित विभागों के अधिकारियो को शीघ्र उनकी समस्याओं का समाधान करने के उचित दिशा निर्देश भी दिए। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने टीम को अवगत करवाया कि भारी वर्षा से अब तक सोलन ज़िला में लगभग 652 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने दल कोmज़िला प्रशासन द्वारा प्रभावितों की सहायता के लिए किए गए उपायों की विस्तृत जानकारी दी। केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल में केन्द्रीय जल आयोग के निदेशक पियूष रंजन, सी.ई.ए. के निदेशक आर.के. मीणा, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधीक्षक अभियंता वरूण अग्रवाल शामिल हैं।
  • बददी यूनिवर्सिटी में हुआ फ्रेशर पार्टी संगम 2023 का आयोजन

    बददी यूनिवर्सिटी में हुआ फ्रेशर पार्टी संगम 2023 का आयोजन

     जतिन व शिल्पा बने मिस्टर व मिस फ्रेशर 

    लूंगी डांस पर जमकर झूमी बददी यूनिवर्सिटी

    सचिन बैंसल/बददी : बद्दी के मखनु माजरा स्थित बद्दी विश्वविद्यालय में नए आए बच्चों के लिए फ्रेशर पार्टी संगम 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्कॉट एडिल फार्मा कंपनी की निदेशक वैशाली अग्रवाल ने शिरकत की। विधिवत दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।इसके बाद विश्वविद्यालय के बच्चों द्वारा काफी रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। जिसमें मॉडलिंग वेस्टर्न डांस, पहाड़ी नाटी, पंजाब का भांगड़ा, गिद्दा व बच्चों द्वारा गायन की प्रस्तुति भी की गई। इस मौके पर मॉडलिंग भी की गई। जिसके आधार पर मिस्टर व मिस फ्रेशर , मिस्टर व मिस पर्सनेलिटी का चयन किया गया। मॉडलिंग के अंतिम राउंड में कुल 9 लोग थे ।जिसमें से जतिन को मिस्टर फ्रेशर व शिल्पा को मिस फ्रेशर चुना गया। वही मनप्रीत को मिस्टर पर्सनेलिटी व आइरिस को मिस पर्सनेलिटी चुना गया। छात्रों द्वारा इस मौके पर पंजाबी भांगड़ा भी किया गया । जिसमें बाजरे द छिट्टा, लकक मार मज़ाजन नाच गयी नी, रेशमी गरारे वालिये जैसे गानो पर डांस किया। फर्स्ट ईयर की छात्राओं ने लुंगी डांस पर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। 
    मुख्य अतिथि वैशाली अग्रवाल ने कहा की बड़े गर्व की बात है कि बददी यूनिवर्सिटी की फ्रेशर पार्टी में आज उन्हें आने का मौका मिला है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप सभी हमारा भविष्य है इसलिए आप सभी मन लगाकर मेहनत करें और 4 साल बाद यहां से उत्तीर्ण होकर अच्छे से क्षेत्र में अपना कार्य करें। उन्होंने कहा कि बददी यूनिवर्सिटी एक ऊंचाई पर कार्य कर रहा है जिसमें हर वर्ष सैकड़ो छात्र-छात्राएं डिग्रियां ग्रहण कर इस समाज की सेवा कर रहे हैं । बद्दी विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉक्टर टी यरर भारद्वाज ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आज से उनके जीवन की एक नई शुरुआत है और अगले 4 साल तक वह इस विश्वविद्यालय का हिस्सा रहेंगे । बददी यूनिवर्सिटी से  अच्छी शिक्षा ग्रहण कर समाज के कोने-कोने में जाकर विकास करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार संगम 2023 के मौके पर उन्होंने अपने विश्वविद्यालय के गैर शैक्षणिक विभाग के लोगों को भी सम्मानित किया है उन्होंने कहा जिन्हें लोगो को  इस विश्वविद्यालय में 10 साल से लेकर 25 साल तक काम करते हुए हो गए हैं उन्हें एक प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया है।इस मौके पर डीन खुश्मीत सिंह, सुषमा ,जीना शर्मा ,देशराज डॉ ,प्रेरणा ,अलका व स्टाफ मौजूद रहे।
  • हिमाचल दवा निर्माता उद्योग संघ ने मुख्यमंत्री से तीन मुद्दों पर लगाई गुहार

    हिमाचल दवा निर्माता उद्योग संघ ने मुख्यमंत्री से तीन मुद्दों पर लगाई गुहार

    सचिन बैंसल/बददी : हिमाचल प्रदेश के सबसे बडे दवा उद्योग संगठन  हिमाचल ड्रग मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को दवा उद्योगों से जुडे मसलों से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में एसोसिएशन की ओर से तीन मुददों की ओर ध्यान देने की गुहार लगाई है जिसमें आधारभूत ढांचा सशक्त करने का भी मुददा गूंजा। राज्याध्यक्ष डा राजेश गुप्ता, चेयरमैन सतीश सिंघल व मीडीया प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि हमें चंडीगढ़ पंचकूला मोहाली से बददी पहुंचना बहुत मुश्किल हो चुका है। बददी के टूटे हुए पुलों की मुरम्मत बहुत जरुरी है। राज्याध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्युत डयूटी जो बढाई है उसमें 2 से लेकर 24 फीसदी तक वृद्वि हुई है। इससे फार्मा उद्योगों की कमर टूट गई है। इसको तुरंत वापिस लिया जाना चाहिए क्योंकि हम पहले ही आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।

    प्रदेशाध्यक्ष के साथ साथ अन्य पदाधिकारियों ने भी दलील दी कि इंडस्ट्रियल प्लाटों की लीज जो कि 99 साल होती थी कांग्रेस सरकार ने 40 साल कर दी है जो कि गलत है। इससे एक पीढ़ी तक भी जमीन की कीमत अदा नहीं हो पाएगी। एचडीएमए ने कहा कि इसको पहले की तरह 99 साल किया जाए और अगर करना ही है तो 75 साल किया जाए। क्योंकि हम लाखों करोडों के लोन लेकर अपने कारखाने लगाए हैं और हजारों युवाओं को रोजगार दे रहे हैं तो हमारे हितों को भी राज्य सरकारों को ध्यान में रखना चाहिए। तीस साल से हम उद्योग चला रहे हैं और हमारे बच्चे भी रोजगार न मांग कर हमारे साथ लगे हैं। अगर लीज का उपयोग दो पीढीयों तक न हुआ तो हमें क्या फायदा। हमारे बच्चों ने सरकार पर बोझ न बनकर स्वरोजगार संभाला है और वो ऋणों के साथ भी जुड गए हैं। पत्र लिखने वालों में चेयरमैन सतीश सिंघल, महासचिव मुनीश ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बिहारी गुप्ता, राजेश बंसल, मनोज अग्रवाल ने एम.एस.एम.ई फार्मा को प्रदेश में कार्य करने के वातावरण के लिए मुखमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर, इंडस्ट्री मिनिस्टर हर्ष वर्धन चौहान और हेल्थ मिनिस्टर धनीराम शांडिल से अपील की कि इस एजेंडे गौर की जाए ताकि प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति मिल सके।

  • खड्ड कॉलेज के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली 

    खड्ड कॉलेज के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली 

    स्वच्छता के लगाए नारे घर घर किया जागरूक 

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय खड्ड में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आरती के निर्देशन में’ स्वच्छता ही सेवा ” अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई  l महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा ने वॉलिंटियर्स को अनुशासन में रहकर स्वच्छता का संदेश घर-घर तक देने के लिए प्रेरित किया तथा गांधी जी के सपने को साकार करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए रैली को रवाना किया कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती ने बताया कि रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता के साथ-साथ पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए भी दुकानदारों को प्रेरित किया l यह रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर बाबा बाबा भाबूरशाह मंदिर तक निकाली गई  l विद्यार्थियों ने खुद सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया l इस जागरूकता रैली “को सफल बनाने में निकिता, काजल, रिया, राहुल रितिका ,वंदना, रूबी  साहिल ,अभिषेक, कशिश, तनिष्क, गुरबख्श , कृति, तनीषा, रुचि, अंजलि, शिवानी, सुनैना, लवप्रीत कौर मोहित ,राहुल आशा, प्रिया, सागर ,अखिल ,शिवम ,साहिल तथा अन्य सभी 100 वॉलिंटियर्स अपना पूर्ण सहयोग दिया l इस रैली में प्रोफेसर रविराज, प्रोफेसर लखबीर, प्रोफेसर वीरेंद्र ,प्रोफेसर मनी राम ,भी उपस्थित रहे l
  • हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक हरोली की बैठक हुई 

    हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक हरोली की बैठक हुई 

    ऊना/सुशील पंडित :  हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक हरोली की बैठक शुक्रवार को ब्लाक हरोली व जिला ऊना के अध्यक्ष एवम पूर्व उपनिदेशक हरमेश राणा की अध्यक्षता में ब्लॉक समिति हाल हरोली में संपन्न हुई ।  बैठक में मंच का संचालन सचिव दिलबाग सिंह ने किया ।  सर्वप्रथम ब्लॉक के दिवंगत पेंशनर्स  ब प्राकृतिक आपदा के कारण बरसात में जान गवा बैठे सैकड़ो हिमाचल वासियों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।  इसके बाद पुरानी पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू करने पर खुशी प्रकट करते हुए हिमाचल सरकार का धन्यवाद किया। लाभांवित होने वाले कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी । बैठक में विभिन्न बक्ताओं ने पेंशन संबंधी समस्याओं पर खुलकर अपने विचार रखें व विस्तार से चर्चा की तथा  मांगे ना माने जाने पर सरकार के प्रति  रोष प्रकट किया गया। सर्वसम्मति से सरकार से  निम्न मुख्य मांगों की  सरकार से  स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया ।
    1) एक जनवरी 2016 के बाद सेवा निर्मित पेंशनर्स छठे पे वेतन कमीशन के अनुसार संशोधित वेतन पेंशन के बकाया मामले शीघ्र निपटा कर उन्हें देय वित्तीय लाभ शीघ्र दिए जाएं 
    2) एक जनवरी 2016 से पहले सेवा निर्मित पेंशनर्स की नेशनल पे फिक्सेशन वाले 8 सितंबर 2022 को जारी अधिसूचना के अनुसार पेंशन का पुनर निर्धारण करके दे वित्तीय लाभ  शीघ्र दिए जाएं 
    3) वेतन संशोधन के कारण लीव और कैशमेंट की बकाया राशि शीघ्र दी जाए
    4)  8% महंगाई भत्ते की देय  किश्ते जारी की जाए।
     5) चिरलंबित चिकित्सा (मेडिकल) बिलों के भुगतान के लिए बजट का प्रावधान किया जाए।
     6) चिकित्सा भत्ते का  पूर्ण विकल्प (ऑप्शन) चुनने का अधिकार दिया जाए।
    7)  संयुक्त सलाहकार समिति (जीसीसी ) का गठन करके सरकार के साथ अपनी मांगों पर चर्चा करने के लिए उसकी बैठक निर्धारित की जाए। 
    इस मौके पर कुलदीप राणा, तरसेम ठाकुर, रूपलाल सैनी, गुरबचन  भट्टी, राम प्रकाश, कुबेर चौधरी ,करम सिंह ,प्रताप सिंह, ज्ञान हीर  जयपाल, जोगिंदर लाल, नरेंद्र राणा, चूड़ामणि, विजय कुमार, कुलदीप सिंह ,मेहर सिंह, रामदास भारद्वाज, रमेश जसवाल, रमेश चंद, पवन, अशोक, राजकुमारी, गुरदयाल सिंह, स्वर्ण चंद, अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
  • पंजाबी सिंगर श्री बराड़ पर वकील ने लगाए धमकियां देने के आरोप

    पंजाबी सिंगर श्री बराड़ पर वकील ने लगाए धमकियां देने के आरोप

    इस मामलेे को लेकर श्री बराड़ का आया बयान

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर श्री बराड़ ने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर कहा कि एक वकील ने पुलिस को शिकायत दी है कि श्री बराड़ उन्हें धमकियां दिलवा रहा है। मैं खुद विदेश में 2 महीने से बेड पर हूं, मैंने किसी को क्या धमकियां दिलवानी हैं। बराड़ ने कहा कि यदि कोई उन्हें धमकियां दे रहा है उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। श्री बराड़ ने कहा कि चंडीगढ़ में मेरे साथ बहुत कुछ हुआ। धमकियां तक मिली, इसीलिए देश ही छोड़ दिया। बराड़ ने कहा कि मेरे गीतों पर भी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है, जबकि मैं अकेला ऐसा गायक नहीं हूं जो ऐसे गीत गाता है। कई गायक ऐसे हैं जो गीत गाते हैं। हमें किसी हद तक आकर इन चीजों का पीछा छोड़ देना है। कुछ लोग ऐसे हैं जो सिद्धू मूसेवाला के गीतों पर भी आपत्ति जाहिर करते रहते थे।

    आज उसके जाने के बाद भी कुछ लोग उसके गीतों का विरोध करते रहते हैं। श्री बराड़ ने बताया कि मेरा एक्सीडेंट हुआ था। पैर पर फ्रैक्चर हो गया था। 2 ऑपरेशन हो चुके हैं। बराड़ ने कहा कि मेरी मां का वीजा लगा नहीं, इस कारण मैं अकेला ही विदेश में हूं। लेकिन लोगों की दुआएं मेरे साथ हैं। बराड़ ने कहा कि मेरे कई गीत ऐसे हैं जो लोगों ने चुराए हैं। करीब 30 से 40 गीत ऐसे हैं जो लोगों ने चुराए है। बराड़ ने कहा कि होबो चैनल उनका शुरू हो रहा है, आज उस पर नया गीत दस पूछ के नाम से रिलीज हुआ है।

    आने वाले दिनों में करीब 20 गीत वहीं पर रिलीज होंगे। बराड़ ने कहा कि शुभ का काम अच्छा चल पड़ा था, लेकिन कुछ लोगों ने विरोध करके उसका काम बंद करवा दिया। हम सभी भारतीय हैं। सभी को मिलकर रहना चाहिए। हिन्दू-सिख एक हैं। गायक सभी का साझा होता है। जो मुझे सुनने वाले हैं वह मुझे दिल से चाहते हैं। कलाकारों वाली स्कीमें मुझे आती नहीं है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਰੇਲ ਗੱਡੀਆਂ ਬੰਦ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਯਾਤਰੀ ਹੋ ਰਹੇ ਪਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਰੇਲ ਗੱਡੀਆਂ ਬੰਦ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਯਾਤਰੀ ਹੋ ਰਹੇ ਪਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚ ਕਈ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਰੇਲਵੇ ਲਾਈਨਾਂ ਉੱਪਰ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਰੇਲਵੇ ਯਾਤਯਾਤ ਪੂਰੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਦਾ ਅਸਰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੇ ਵੀ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਯਾਤਰੀ ਬਹੁਤ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ ਰਹੇ। ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਟ੍ਰੇਨਾਂ ਰੱਦ ਹਨ ਅਤੇ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ। ਉਹ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਘੰਟਿਆਂ ਤੋਂ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੇ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਬੈਠੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਕੋਈ ਨਹੀਂ ਹੈ।

    ਨਾ ਹੀ ਰੇਲਵੇ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਕੋਈ ਅਧਿਕਾਰੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਹੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਉਪਲਬਧ ਕਰਵਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਦਿੱਕਤ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੇ ਪੱਖੇ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਪੂਰੀ ਸੁਵਿਧਾ ਵੀ ਨਹੀਂ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਇਥੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਲੜਾਈ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਮ ਲੋਕ ਪਿਸ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਊਸ ਦੇ ਲਈ ਪੂਰੀ ਤੌਰ ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮੰਤਰੀਆਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦਾ ਘਿਰਾਉ ਕਰਨ ਨਾ ਕਿ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਅਤੇ ਹਾਈਵੇ ਜਾਮ ਕਰਨ । ਇਸ ਨਾਲ ਤਾਂ ਸਿਰਫ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਹੀ ਭੁਗਤਣਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ।