Blog

  • पत्नी की मौत के बाद पति को बैंक द्वारा दो लाख रूपए का दिया चेक

    पत्नी की मौत के बाद पति को बैंक द्वारा दो लाख रूपए का दिया चेक

    ऊना/ सुशील पंडित :जीवन बीमा किसी भी तरह की आकस्मिक घटना घट जाने पर यह स्वजनों को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करता है। आर्थिक रूप से कमजोर लोग अधिक प्रीमियम वाले लाइफ इंश्योरेंस का लाभ नहीं उठा पाते हैं। लेकिन केंद्र सरकार की सस्ते प्रीमियम वाली जीवन बीमा स्कीम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आम परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु के बाद आर्थिक रूप से सहारा प्रदान करती है।

    ऐसी ही एक घटना का प्रमाण मंगलवार को चिंतपूर्णी में फिर देखने को मिला, जब क्षेत्र डूहल भटवालां पंचायत में पत्नी की मौत के बाद पति को बैंक द्वारा दो लाख रूपए का चेक सौंपा गया। डूहल भटवालां की चलोल बेहड़ बस्ती के चंद्र प्रकाश की पत्नी अनीता शर्मा की मृत्यु कुछ समय पहले बीमारी के कारण हो गई। अनीता द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में बीमा कराया गया था। इसके अंर्तगत दो लाख रुपए के बीमे की राशि का चेक बैंक मैनेजर बृजेश शुक्ला ने मंगलवार को चंद्र प्रकाश को सौंपा।

    शाखा प्रबंधक ने बताया कि अनीता शर्मा के निधन के बाद उसके पति चंद्र प्रकाश को 2 लाख का चेक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के तहत दिया गया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के खाता धारकों से अपील है कि वे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में पंजीकरण करवाकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਕਰੋ ਕਲਪ ਬ੍ਰਿਖ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ, ਜਾਣੋ ਕਿਉਂ ਹੈ ਖਾਸ?, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਕਰੋ ਕਲਪ ਬ੍ਰਿਖ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ, ਜਾਣੋ ਕਿਉਂ ਹੈ ਖਾਸ?, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਸ੍ਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਕਲਪ ਬ੍ਰਿਖ, ਜਿਸ ਦਾ ਤੁਸੀਂ ਕਿਤਾਬਾਂ ਵਿੱਚ, ਗ੍ਰੰਥਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾਂ ਕਥਾ ਕਹਾਣੀਆਂ ਵਿੱਚ ਜ਼ਿਕਰ ਜ਼ਰੂਰ ਸੁਣਿਆ ਹੋਵੇਗਾ,  ਅਸੀਂ ਤੁਹਾਨੂੰ ਇਸ ਕਲਪ ਬ੍ਰਿਖ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਵੀ ਕਰਵਾਵਾਂਗੇ। ਇੱਥੇ ਦੇ ਸੇਵਾਦਾਰਾਂ ਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਪੂਰੀ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸਿਰਫ ਤਿੰਨ ਹੀ ਕਲਪ ਬ੍ਰਿਖ ਹਨ। ਇਕ ਮੱਕਾ ਮਦੀਨਾ ਵਿਖੇ, ਦੂਜਾ ਯੂਪੀ ਅਯੁਧਿਆ ਵਿਖੇ ਤੇ ਤੀਜਾ ਜੋ ਇਹ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਇਹ ਕਲਪ ਬ੍ਰਿੱਛ ਹਜ਼ਾਰਾ ਸਾਲ ਪੁਰਾਣਾ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਹ ਸ੍ਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਾਲ ਲਗਦੇ ਪਿੰਡ ਅਟਾਰੀ ਵਿਖੇ ਮੌਜੂਦ ਹੈ। ਹੁਣ ਇਹ ਕਲਪ ਬ੍ਰਿਖ ਆਪਣੀ ਉਮਰ ਭੋਗ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਤੇ ਹੁਣ ਇਸ ਬ੍ਰਿਖ ਦਾ ਸਿਰਫ਼ ਤਣਾ ਹੀ ਮੌਜੂਦ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਜਗ੍ਹਾ ‘ਤੇ ਕਲਪ ਬ੍ਰਿਖ ਮੌਜੂਦ ਹੈ ਇਹ ਸਥਾਨ ਭਾਈ ਉਦੈ ਸਿੰਘ ਜੀ, ਜੋ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਫੌਜ ਦੇ ਜਰਨੈਲ ਸਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਥਾਨ ਦੱਸਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਅਤੇ ਇੱਥੋਂ ਦੇ ਸੇਵਾਦਾਰ ਮੁਤਾਬਕ ਇਸ ਜਗ੍ਹਾ ਬਾਰੇ ਸੰਤ ਕਰਤਾਰ ਸਿੰਘ ਭੈਰੋਮਾਜਰਾ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਕਲਪ ਬ੍ਰਿਖ ਬਾਰੇ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਕਲਪ ਬ੍ਰਿਖ ਚਾਰ ਸਦੀਆ ਪੁਰਾਣਾ ਹੈ। 

    ਇਹ ਕਲਪ ਬ੍ਰਿਖ 2006-07 ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਉਮਰ ਭੋਗ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਤੇ ਹੁਣ ਇਸ ਦਾ ਸਿਰਫ ਤਣਾ ਹੀ ਮੌਜੂਦ ਹੈ। ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਮੁਤਾਬਕ ਇੱਥੇ ਆ ਕੇ ਅਰਦਾਸ ਕਰਨ ਨਾਲ ਕਈ ਰੋਗੀਆਂ ਦੇ ਰੋਗ ਦੂਰ ਹੋਏ ਹਨ, ਇੱਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਜੋ ਬੋਲਣ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸਮਰਥ ਨਾ ਹੋਵੇ ਉਹ ਵੀ ਸਾਫ਼ ਬੋਲਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੰਦਾ ਹੈ। ਇਹ ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕਿ ਪੂਰੀ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸਿਰਫ 3 ਕਲਪ ਬ੍ਰਿਖ ਹੀ ਮੌਜੂਦ ਹਨ। ਸੰਗਤ ਇਥੇ ਆ ਕੇ ਇਸਦੀ ਲੱਕੜੀ ਨਾਲ ਲੈਕੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਰੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਜਾਂਦਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਫਾਇਦਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। 

  • उप चुनावों के दृष्टिगत एमसी को छोड़कर पूरे जिला में लागू रहेगी आदर्श आचार सहिंता

    उप चुनावों के दृष्टिगत एमसी को छोड़कर पूरे जिला में लागू रहेगी आदर्श आचार सहिंता

    2 मई को करवाए जाएंगे उप चुनाव – जिला निर्वाचन अधिकारी

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड अंब, बंगाणा, हरोली, गगरेट, व ऊना में ग्राम पंचायत सदस्यों व जिला परिषद सदस्य के रिक्त पदों हेतू उप चुनाव 2 मई को करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उप चुनावों के दृष्टिगत नगर परिषद को छोड़कर उप चुनाव सम्पन्न होने पर पूरे जिला में आदर्श आचार संहिंता लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र 13, 17 व 18 अप्रैल को प्रातः 11 से सायं 3 बजे तक भर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि 19 अप्रैल कसे प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की जाएंगी जबकि नामांकन पत्र वापिस लेने की तिथि 21 अप्रैल निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल या उससे पहले मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विकास खंडों में रिक्त पदो ंके लिए उप चुनाव 2 मई प्रातः 8 से 4 बजे तक चुनाव करवाए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि सदस्य पंचायत समिति एवं सदस्य जिला परिषद के मतों की गणना 4 मई को संबंधित विकासखण्ड मुख्यालय पर प्रातः 9 बजे आरंभ की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि विभिन्न विकास खंडों में रिक्त पदो ंके लिए उप चुनाव 2 मई प्रातः 8 से 4 बजे तक चुनाव करवाए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि सदस्य पंचायत समिति एवं सदस्य जिला परिषद के मतों की गणना 4 मई को संबंधित विकासखण्ड मुख्यालय पर प्रातः 9 बजे आरंभ की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि  विकास खंड अंब के अंतर्गत पंचायत समिति चुरूडू के वार्ड 2 के लिए, प्रम्ब के वार्ड 4 और 5 व कटौहड़ कलां के वार्ड 9 के लिए ग्राम पंचायत सदस्य के पदों हेतू उप चुनाव करवाए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि विकास खंड गगरेट के तहत पंचायत समिति मवां कोहलां के वार्ड 5,  चलेट के वार्ड 1, ओयल के वार्ड 7, रायपुर के वार्ड 5 व अमलैहड़ के वार्ड 2 में पंचायत सदस्यों के रिक्त पदो ंके लिए उप चुनाव आयोजित होंगे। 

    इसके अतिरिक्त जिला परिषद ऊना के निर्वाचन क्षेत्र की संख्या 17-लोअर भंजाल में ग्राम पंचायत भंजाल अप्पर, कुनेरन, रामनगर, अभयपुर, अमलैहड़, भंजाल लोअर, डंगोह खास, डंगोह खुर्द, गोंदपुर बनेहड़ा लोअर व अप्पर, जोह, कैलाश नगर, नकड़ोह, पिरथीपुर, भद्रकाली व ब्रहम्पुर में उप चुनाव करवाया जाएगा।उन्होंने बताया कि विकास खंड ऊना के अंतर्गत पंचायत समिति बीनेवाल के वार्ड 4, सुनेहरा के वार्ड 3, बहडाला के वार्ड 4 व चताडा के वार्ड 4 में ग्राम पंचायत सदस्य के पदो ंके लिए उप चुनाव होंगे। 

    राघव शर्मा ने बताया कि बालीवाल के वार्ड 11 में पंचायत समिति सदस्य के लिए बालीवाल व रोडा पंचायत हेतू उप चुनाव होंगे तथा बाथू के वार्ड 5 व खड्ड के वार्ड 6 में ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों हेतू उप चुनाव करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विकास खंड बंगाणा में पंचायत समिति डीहर के वार्ड 5 में ग्राम पंचायत सदस्य के पद हेतू उप चुनाव होगा।

  • जालंधरः लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार को लेकर मंत्री अमन अरोड़ा का आया बड़ा बयान

    जालंधरः लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार को लेकर मंत्री अमन अरोड़ा का आया बड़ा बयान

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव का ऐलान हो चुका है, लेकिन कांग्रेस के अलावा अभी तक किसी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। वहीं क्रिश्चयन भाईचारे ने भी अपनी नई पार्टी का ऐलान बीते दिन कर दिया है। सुनाम स्थित अपनी रिहायश पर पत्रकारों से बातचीत में मंत्री अमन अरोड़ा ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि आप पार्टी जल्द ही जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर देगी। पंजाब के मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमन अरोड़ा ने कहा कि इस पर मंथन जारी है और पार्टी ईमानदार, अनुभवी व जन समर्पित नेता को चुनाव मैदान में उतारेगी।

    उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में पंजाब सरकार के पिछले एक वर्ष की प्राप्तियों पर जनता अपनी सहमति की मुहर लगाएगी।  अरोड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने से लेकर सेहत व शिक्षा के क्षेत्र बड़े फैसले लिए गए हैं। रोजगार देने के अलावा मुफ्त बिजली दी गई है। इस उपचुनाव में आप ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार, विपक्ष को कुचल कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विपक्ष को मिटाने का मतलब तो लोकतंत्र को मिटाना है, फिर तो तानाशाही शासन हो जाएगा। लोकतंत्र की खूबसूरती तो विपक्ष की आवाज है। यदि विपक्ष नहीं तो लोकतंत्र नहीं है।

  • पंजाबः पत्नी और बेटे को मारने के बाद ASI ने फिर चलाई गोली, लड़की को भगाने की CCTV आई सामने

    पंजाबः पत्नी और बेटे को मारने के बाद ASI ने फिर चलाई गोली, लड़की को भगाने की CCTV आई सामने

    गुरदासपुर : गांव भुंबली में एएसआई द्वारा गोलियां मार कर पत्नी, नौजवान बेटे तथा पालतू कुत्ते की हत्या करने के मामले को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आरोपी एएसआई ने खुद को भी गोली मार ली है। घायल एएसआई को अस्पताल ले जाया गया है। जहां ईलाज दौरान उसकी भी मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कातिल एएसआई बटाला में किसी रिश्तेदार के घर रुका हुआ था जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराव किया हुआ था। वहीं पडोसी की लड़की को भगाने की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि एएसआई पड़ोसी के घर में जाता है और लड़की को वहां से अपने साथ ले जाता है।

    बता दें कि आज सुबह एएसआई भूपिंदर सिंह ने अपनी पत्नी बलजीत कौर और बेटे बलप्रीत सिंह का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था। इस दौरान भूपिंदर ने अपने पालतू कुते को भी गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस कर्मचारी अमृतसर में किसी अधिकारी की सुरक्षा में तैनात है। आरोपी एएसआई पत्नी और नौजवान बेटे को गोलियां मारकर कत्ल कर मौके से फरार हो गया। वहीं एसएसपी ने बताया कि एएसआई भूपिंदर पड़ोसी की लड़की का अपहरण फरार हुआ है। एएसआई को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई। लेकिन अब एएसआई भूपिंदर सिंह ने खुद को गोली मार ली। 

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह के सरबत खालसा बुलाने की मांग को लेकर पंथ सेवकों का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः अमृतपाल सिंह के सरबत खालसा बुलाने की मांग को लेकर पंथ सेवकों का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह द्वारा हाल ही में एक वीडियो जारी कर अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को सरबत खालसा बुलाने की मांग रखी थी। जिसको लेकर आज पंथ सेवक दलजीत सिंह बिट्टू, नारायण सिंह चौड़ा और अन्य पंथ सेवको ने प्रेस वार्ता के जरिए अमृतपाल सिंह द्वारा सरबत खालसा बुलाने की मांग को सिरे से नकार दिया है। प्रेस वार्ता के दौरान पंथ सेवकों ने कहा कि अमृतपाल सिंह द्वारा जो सरबत खालसा की मांग की गई है वह मर्यादा अनुसार नहीं है।

    कोई भी अकेला व्यक्ति चाहे वह अमृतपाल हो चाहे कोई अकेली संस्था हो या श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह हो। उनके अकेले के बुलाने पर सरबत खालसा नहीं बुलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सबकी परवानगी के बिना कोई भी सरबत खालसा नहीं बुला सकता। उन्होंने कहा कि सरबत खालसा बुलाने की एक मर्यादा है जिसमें सभी मिलकर ही इसको बुला सकते हैं और इसको बुलाने के कुछ नियम भी हैं ।

  • होशियारपुरः डी.सी. के आदेशों की सरेआम उड़ाई धज्जियाँ, धार्मिक भावनाओं को किया आहत, देखें तस्वीरें

    होशियारपुरः डी.सी. के आदेशों की सरेआम उड़ाई धज्जियाँ, धार्मिक भावनाओं को किया आहत, देखें तस्वीरें

    तलवाड़ा/सोनू थापरः पंजाब के लोगों ने बदलाव के नाम पर आम आदमी पार्टी की सरकार चुन कर उन्हें पिछली सरकारों के तुगलकी फरमानों, भ्रष्टाचार, नशे, बेरोजगारी को दूर करने जैसी पता नहीं कितनी ही आशाएं मन में संजोए आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपी थी, परन्तु पहले दिन से ही कानून व्यवस्था की जर्जर स्तिथि सब के सामने है, बेखौफ अपराधी आए दिन लूटपाट, हत्याओं जैसे अपराधों को अन्जाम दे कर खुले आम घूमते कानून तथा राज्य सरकार को मुँह चिढ़ाते आम देखे जाते हैं l

    इसी देखादेखी में राज्य में एक नया माफिया शराब कारोबारियों के रूप में सक्रिय हो रहा है क्योंकि यह माफिया जब चाहे शराब का रेट वढा देते हैं और जब चाहे अवैध दुकानें खोल लेते हैं और उस पर आबकारी विभाग का पूरा आशीर्वाद इनके साथ है या कहें इनका राजनीतिक रसूख इतना बड़ा है कि सरकारी तंत्र इनके खिलाफ सरकारी आदेशों का पालन करवाने में भी पस्त दिखाई दे रहे हैं l उक्त बातों का प्रगटावा करते हुए शिव सेना बाल ठाकरे प्रधान सन्नी तथा चेयरमैन अतुल ने कहा कि 4 अप्रैल को महावीर जयन्ती के उपलक्ष में प्रधान जैन सभा (रजि.) होशियारपुर ने डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर को एक लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से जिले में मीट और शराब की दुकानें बंद करने की अपील की थी जिस पर डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर ने लिखित आदेश जारी कर मीट व शराब की दुकानें बंद करने के आदेश जारी किए l 

    परंतु सर्कल हाजीपुर के शराब कारोबारियों ने माफिया की तरह काम करते हुए डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के आदेशों को छिक्के पर टांग कर कानून की सरेआम धज्जियाँ उड़ा कर रख दी हैं l वहीं दूसरी ओर पूरा प्रशासन जिले से लेकर तहसील स्तर के अधिकारियों ने इन रसूखदार ठेकेदारों के आगे घुटने टेक दिए हैं l उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि डिप्टी कमिश्नर के आदेशों की प्रतिलिपि एस.एस.पी. होशियारपुर जिले के सभी उपमंडल अधिकारी, समूह तहसीलदार,नाईव तहसील समूह विकास खंड अधिकारी, नगर काउंसिल के प्रधानों के इसका पालन करवाने के आदेश थे परन्तु पूरे जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों का आंखें मूँद कर बैठना इस शराब माफिया की पहुंच का ही नतीजा है l

    उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि यहां सर्कल हाजीपुर के शराब कारोबारी सरेआम कानून की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं वहीं दूसरी ओर महावीर जयन्ती पर शराब की दुकानें खोल कर इन्होंने हिन्दू समाज की भावनाओं को भी आहत किया है l जब इस बारे में थानाध्यक्ष हरगुरुदेव सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है आपके द्वारा ही मुझे पता चला है और मैं अभी जांच करके दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कर दी जाएगी l

    इस सम्बन्ध में जब शिव सेना बाल ठाकरे के अधिकारी सन्नी ने डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल को फोन किया तो उन्होंने कहा कि कि मुझे इसके बारे में आपसे ही पता चला है मैं अभी सम्बन्धित अधिकारियों को जांच के आदेश दे कर बनती कानूनी कार्रवाई के आदेश पारित करती हूं l

    इस सम्बन्ध में जब ई. ओ. नगर कौंसिल तलवाड़ा कमलजिंदर सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि कि मीट की दुकानें तो बंद हैं परन्तु…. जब उन्होंने दोबारा आदेशों को पढ़ने के लिए कहा तो उन्होंने माना कि शराब की दुकानों को बंद करने के भी आदेश हैं और मैं अभी कर्मचारी भेज कर आदेशों का पालन करवाता हूं l

  • फिर बदला स्कूलों का समय, आदेश जारी 

    फिर बदला स्कूलों का समय, आदेश जारी 

    जशपुर: छत्तीसगढ़ में अब गर्मी बढ़ने लगी है। सुबह से ही धूप चुभने लगी है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए अब स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। ऐसे जिलों की सूची में अब जशपुर भी शामिल हो गया है। यहां गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक एक पाली में संचालित होने वाले विद्यालय अब सुबह 7.30 बजे खुलेंगे और 11:30 बजे तक संचालित होंगे।

    वहीं दो पाली वाले स्कूलों में प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाएं 7:30 से 11:30 तक और हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी की क्लास 11:45 से 4:30 तक संचालित होंगी। हालांकि ये आदेश 30 अप्रैल तक ही प्रभावी होंगे। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अब तक स्कूल के समय में बदलाव का आदेश जारी हो चुका है। जिन जिलों में स्कूल की टाइमिंग में बदलाव हुआ है, उनमें रायपुर, बालोद, जशपुर, कोरबा, कवर्धा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बीजापुर सहित कई अन्य जिले हैं।

  • बड़ी ख़बरः नाथुला के पास हिमस्खलन से 6 पर्यटकों की मौत, कईं फंसे, देखें वीडियो

    बड़ी ख़बरः नाथुला के पास हिमस्खलन से 6 पर्यटकों की मौत, कईं फंसे, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार को हुए हिमस्खलन में छह पर्यटकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। वहीं, करीब 80 पर्यटकों के अंदर फंसे होने की आशंका है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बता दें कि घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक के अस्पताल में लाया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव और निकासी अभियान जारी है। मालूम हो कि नाथुला पास चीन की सीमा पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

    जानकारी के अनुसार, नाथुला इलाके में मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हिमस्खलन हुआ। घटना के बाद, छह लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर हिमस्खलन हुआ है।पुलिस के अनुसार, 150 से अधिक पर्यटक अभी भी घटनास्थल से आगे फंसे हुए हैं।

    इस बीच, बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, फिलहाल सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया के अनुसार, “पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर जा रहे हैं। यह घटना 15वें मील में हुई।”

  • आईईसी यूनिवर्सिटी में एनडीआरएफ टीम ने बताए आपदा में बचाव और राहत के तरीके

    आईईसी यूनिवर्सिटी में एनडीआरएफ टीम ने बताए आपदा में बचाव और राहत के तरीके

    स्ट्रेचर, लाइफ बोट जैसे जीवन रक्षक उपकरणों का उपयोग सिखाया

    बरोटीवाला/ सचिन बैंसल :  बरोटीवाला के अटल शिक्षा कुञ्ज कालूझींडा स्थित प् आईईसी यूनिवर्सिटी में एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) टीम के सहयोग से आपदाओं के समय बचाव और राहत को लेकर सोमवार को एजुकेशनल ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय में आयोजित इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर अमर उज्जैन के नेतृत्व में आई सात सदस्यीय टीम ने प्रतिभागियों को आपदा से बचाव के तौर-तरीके बताए।

    इंस्पेक्टर अमर उज्जैन ने इस दौरान अपनी टीम के सहयोग के साथ प्राकृतिक आपदाओं के कारण और उनके प्रभावों के बारे में विस्तार में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ भारत को आपदाओं से जूझने में सक्षम बनाने के लिए पूरे जोश और उत्साह से कार्य करता रहा है और आगे भी इसी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करता रहेगा। इस दौरान एनडीआरएफ टीम ने बच्चों को लाइव डैमो देकर बताया कि किस तरह से किसी आपदा में मानवीय और अन्य जीवों के जीवन की रक्षा की जा सकती है। इस अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी के सभागार में स्ट्रेचर, लाइफ बोट जैसे जीवन रक्षक उपकरणों का उपयोग करके आपातकालीन स्थिति में जीवन की रक्षा करने के तरीके बताए। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा बताए तरीकों को सभी ने काफी उत्साह के साथ समझा। इस मौके पर आईईसी विश्व विद्यालय का स्टाफ व छात्र गण मौजूद रहे।