Blog

  • बाइक सवार हमलावारों ने सिख दुकानदार का गोली मारकर किया कत्ल

    बाइक सवार हमलावारों ने सिख दुकानदार का गोली मारकर किया कत्ल

    पेशावरः पाकिस्तान के पेशावर में सिख दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान दयाल सिंह के रूप में हुई है। वारदात के वक्त दयाल सिंह अपनी दुकान के अंदर बैठे हुए थे। तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना शुक्रवार दोपहर क़रीब 3 बजे की बताई जा रही है।

    घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि हत्या टारगेट कर की गई है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। दयाल सिंह की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। घटना पेशावर के दिर कॉलोनी की है। इससे पहले इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान ने इलाके में हमलों का दावा किया है।

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू की रिहाई से पहले जानें क्यों पत्नी ने भगवान से मांगी मौत!

    पंजाबः नवजोत सिद्धू की रिहाई से पहले जानें क्यों पत्नी ने भगवान से मांगी मौत!

    चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार, 1 अप्रैल को पटियाला जेल से रिहा होने वाले हैं। इस बीच उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नवजोत कोर सिद्धू ने शुक्रवार को अपने पति की संभावित रिहाई से एक दिन पहले एक भावुक संदेश पोस्ट किया। उन्होंने गुस्से में आकर भगवान से मौत मांगी है लेकिन भगवान ने उन्हें बीच में ही छोड़ दिया है। दरअसल, नवजोत कोर सिद्धू कैंसर से पीड़ित हैं। इतनी मुश्किल घड़ी में भी उनके पति उनके पास नहीं है, जिसके कारण वह बहुत अकेली और असहाय महसूस कर रही हैं। 

    उन्होंने अपेन ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, “पंजाब के लिए नवजोत के प्यार ने उन्हें किसी भी लगाव के दायरे से बाहर कर दिया है। मैंने गुस्से में आकर उन्हें सबक सिखाने के लिए मौत मांगी है। भगवान की कृपा की प्रतीक्षा कर रही हूं लेकिन इसमें समय लग रहा है।” इसी कड़ी में एक अन्य ट्वीट में सिद्धू की पत्नी ने लिखा कि मैं तुम्हें वह सब दुंगी जो तुमने मांगा है लेकिन परम चेतना के विरुद्ध नहीं इसलिए उसने मुझे बीच में ही छोड़ दिया। प्रत्येक व्यक्ति की नियति और यात्रा अलग-अलग होती है। हमें इस पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। एकमात्र व्यक्ति जिसे सुधार की आवश्यकता है वह स्वयं हमारा स्वयं है। उसकी दुनिया: उसके कानून।

    दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू को 20 मई, 2022 को 1988 रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं। इसी मामले में सिद्धू को सभी दोषियों के लिए उपलब्ध सामान्य छूट के आधार पर जल्दी रिहाई मिल सकती है। सिद्धू और 51 अन्य कैदियों की जल्द रिहाई के लिए फाइल, जो “आजादी का अमृत महोत्सव” की योजना के तहत रिहाई के लिए पात्र थे, को जनवरी में जेल विभाग द्वारा स्थानांतरित किया गया था, लेकिन पंजाब सरकार ने कोई राहत नहीं दी।

    अब उन्हें  45 दिनों की छूट मिलने पर एक अप्रैल को रिहा किया जाएगा। पहले जेल से उनकी रिहाई 16 मई को होनी थी। हालांकि, जेल अधिकारियोंम के मुताबिक, सिद्धू को उनके अच्छे व्यवहार के लिए 1 अप्रैल को ही रिहा किया जाएगा। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने अपने कैंसर की बीमारी की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए कैंसर और ऑपरेशन होने की जानकारी साझा की थी। 

  • मोदी सरकार ने शक्ति का दुरुपयोग किया

    मोदी सरकार ने शक्ति का दुरुपयोग किया

    ऊना/सुशील पंडित : कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी की संसद सदस्या रद्द होने के बाद पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार पर हमलावर हो गए हैं। शुक्रवार को चिंतपुर्णी से कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने मोदी सरकार को तानाशाही सरकार बताकर जमकर आलोचना की। कुलदीप ने बताया कि भाजपा ने लोकतंत्र का चीरहरण किया है। मोदी सरकार ने न्यायधीश के जरिए शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए राहुल गांधी को टारगेट किया है।
    राहुल गांधी केंद्र सरकार की लगातार पोल खोल कर रहे थे। उसी आवाज तो दबाने के लिए उन्होंने षड़यंत्र रचते हुए राहुल गांधी की सदस्या रद्द करवाई है। देश में सरकार की आलोचना करने वाली प्रत्येक आवाज को आज दबाया जा रहा है। मगर मोदी सरकार का यह कदम उनके लिए आत्घाती सिद्ध होगा। कांग्रेस पार्टी व पूरा विपक्ष आज राहुल गांधी के साथ चट्टान की भांति खड़ा हो गया है। इस मौके पर जिला प्रधान कांग्रेस राणा रणजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।
  • सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने लगाया 25000 रुपए जुर्माना, जाने मामला

    सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने लगाया 25000 रुपए जुर्माना, जाने मामला

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गुजरात हाईकोर्ट ने केजरीवाल पर 25000 रुपए का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने यह फैसला पीएम मोदी की डिग्री मांगने के मामले में सुनाया है। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है।

    Gujarat Court Fines Arvind Kejriwal Rs 25000 फैसला सुनाते हुए गुजरात हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति बीरेन वैष्णव ने मुख्य सूचना आयोग के उस आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें पीएमओ के जन सूचना अधिकारी (पीआईओ) और गुजरात विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के पीआईओ को पीएम नरेंद्र मोदी के स्नातक और स्नातकोत्तर का विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था।

    गुजरात हाई कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने पीएम मोदी के डिग्री सर्टिफिकेट की डिटेल मांगी थी। सीएम केजरीवाल को यह राशि गुजरात राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पास जमा करानी होगी।

  • जिला बार एसोसिएशन के संजीव कुमार फांडा अध्यक्ष व नरेंद्र हरिपाल उपाध्यक्ष नियुक्त

    जिला बार एसोसिएशन के संजीव कुमार फांडा अध्यक्ष व नरेंद्र हरिपाल उपाध्यक्ष नियुक्त

    ऊना/सुशील पंडित : जिला बार एसोसिएशन के चुनावों में संजीव कुमार फांडा अध्यक्ष पद पर चुने गए हैं। बार एसोसिएशन के आज हुए चुनाव में एडवोकेट संजीव फांडा को कुल 269 मतों में से 142 तो उनके प्रतिद्वंदी एडवोकेट ओंकार कपिला को 127 मत प्राप्त हुए। यह चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट अमरीक ठाकुर, ए.आर.ओ. आशीष वर्मा, अनूप शारदा व केशव चंदेल की देखरेख में संपन्न हुए। इस चुनाव में संजीव फांडा 15 मतों के अंतर से चुनाव जीते हैं।
    वहीं उपाध्यक्ष के पद पर एडवोकेट नरेन्द्र हरिपाल को 122 तो एडवोकेट विनोद कुमार को 89 मत मिले। इसमें एक वोट रिजेक्ट भी हुआ। 33 मतों के अंतर से नरेन्द्र हरिपाल चुनाव जीते। उधर सर्वसम्मति से महासचिव पद पर एडवोकेट प्रियंकल, कोषाध्यक्ष के पद पर एडवोकेट साहिल शर्मा, लाइब्रेरी इंचार्ज के पद पर एडवोकेट मुकुल शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में एडवोकेट स्मृति शर्मा को चुना गया है।
  • कुटलैहड़ में अवैध कटान की जांच विजिलेंस से हो- कंवर

    कुटलैहड़ में अवैध कटान की जांच विजिलेंस से हो- कंवर

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ में इस वक्त अभूतपूर्व अवैध कटान जारी है। जंगलों के जंगल वनकाटुओं के आरों की भेंट चढ़ रहे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र कंवर ने भी अब विजिलेंस जांच की सिफारिश की है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को हस्तक्षेप करने को कहा है। पिछले दिनों बंगाणा के कुछ इलाकों में अवैध कटान के मामले सामने आने के बाद जांच को दबा दिया गया था। कंवर ने चराड़ा गांव में हुए कटान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 
    ग्राम पंचायत के उप प्रधान द्वारा जंगलात विभाग को सूचना दी गई और विभाग ने खैर के 72 मोछे भी पकड़ लिए। मगर विभाग अब वनकाटुओं को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है। बंगाणा के मुच्छाली ,चराड़ा, रायपुर बल्ह, बढ़वार, लाठियाणी, अरलू जैसे दर्जनों गांवों में रोजाना जंगल साफ किए जा रहे हैं। विभाग अवैध कटान करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस कटान की विजिलेंस जांच की जानी चाहिए ताकि वनों को काटने वालों पर नकेल कसी जा सके। उन्होंने कहा कि जब बाड़ ही खेत को खाना शुरू कर दे तो उसे कौन बचाएगा। उन्होंने कहा कि जनवरी से लेकर मार्च तक कुटलैहड़ के अधिकतर जंगल खाली हो चुके हैं।

    रेंज अफसर ने लकड़ी जब्त कर ली है- डीएफओ

    डीएफओ ऊना सुशील राणा ने बताया कि हमें 27 मार्च की आधी रात को सूचना मिली थी कि चराड़ा गांव में खैर का अवैध कटान हुआ है। मौके पर पहुंचे हमारे अधिकारियों को गांव निवासी अश्वनी और उप प्रधान अरुण मनकोटिया ने मौके पर ले जाकर खैर के 72 मोच्छे बरामद करवाए। यह लकड़ी गांव के ही रहने वाले संजय कुमार के घर के पाए गए हैं। हालांकि संजय कुमार हमें मौके पर नहीं मिल पाया था। रेंज अफसर ने सारी लकड़ी बंगाणा रेंज में रखवा दी है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में सारे तथ्य विस्तार से बताए गए हैं। हमारी जानकारी के अनुसार पुलिस ने रिपोर्ट तो बना दी है लेकिन एफआईआर करनी शेष है। जहां तक रायपुर मैदान का मामला है वह किसी कि निजी भूमि थी और उन्होंने पेड़ों की पैमाइश भी करवा दी थी। उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं बनती।
  • 44 साल बाद श्रीलंका पर ICC World Cup 2023 से बाहर होने का मंडराया खतरा

    44 साल बाद श्रीलंका पर ICC World Cup 2023 से बाहर होने का मंडराया खतरा

    नई दिल्लीः आईपीएल 2023 के कुछ महीने बाद ही आईसीसी विश्वकप 2023 खेला जाना है। वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 टीमें खेलने वाली हैं और इस टूर्नामेंट के लिए 7 टीमों ने अब तक क्वालीफाई कर लिया है। लेकिन अभी खबर आ रही है कि श्रीलंका विश्वकप 2023 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। ऐसे में श्रीलंका विश्वकप 2023 नहीं खेल पाएगी। दरअसल श्रीलंका को न्यूजीलैड के हाथों दो मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इस प्रतियोगिता में श्रीलंका 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गई। इस हार के साथ ही श्रीलंका का वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने का सपना टूट गया। हालांकि, अभी भी टीम के पास वर्ल्ड कप खेलने का मौका है।

    न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 सुपर लीग के तहत खेली गई थी, जो दोनों देशों की आखिरी सुपर लीग सीरीज थी। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले ही क्वालीफाई कर लिया था, लेकिन श्रीलंका के पास आखिरी मैच जीतकर सीधे प्रवेश करने का मौका था, लेकिन टीम इसमें चूक गई। सीरीज के तीनों मैच श्रीलंका की टीम ने बुरी तरह गंवाए हैं। तीसरे मैच में टीम को 6 विकेट से हार मिली। बता दें कि श्रीलंका की टीम ने साल 1996 में दुनिया की तमाम बड़ी टीमों को हराते हुए विश्वकप पर कब्जा जमाया था। लेकिन अब 2007 व 2011 की रनर अप श्रीलंकाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है। 44 साल के बाद एक बार फिर श्रीलंका की टीम को क्वालीफायर राउंड खेलना होगा।

    बता दें इससे पहले श्रीलंका को टी-20 विश्वकप के लिए भी क्वालीफायर राउंड खेलना पड़ा है। लेकिन वनडे में श्रीलंका की टीम प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। गौरतलब है कि श्रीलंका की टीम विश्वकप में सीधा प्रवेश करने में नाकाम रही। लेकिन अब 8वें स्थान के लिए 3 टीमों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और आयरलैंड में जंग देखने को मिलेगी। अगले कुछ महीनों में साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ दो मुकाबले खेलने हैं। अगर अफ्रीका को 8वें स्थान पर पहुंचना है तो उसे दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। बता दें, वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 टीमें खेलने वाली हैं और इस टूर्नामेंट के लिए 7 टीमों ने अब तक क्वालीफाई कर लिया है। वर्ल्ड कप 2023 सुपर लीग के तहत अंकतालिका में शीर्ष 8 पर रहने वाली सभी टीमों को क्वालीफाई करने का मौका मिलना था। श्रीलंका की टीम ने 31 मार्च 2023 को खत्म हुए इस चक्र के बाद अंकतालिका में 9वां स्थान हासिल किया है।

  • कल से लागू होगी New Foreign Trade Policy, पीयूष गोयल ने किया ऐलान

    कल से लागू होगी New Foreign Trade Policy, पीयूष गोयल ने किया ऐलान

    नई दिल्ली: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 की घोषणा की है। नई विदेश व्यापार नीति के बाद कई बड़ी घोषणाएं की गई है। बता दें इससे पहले आखिरी बार एक अप्रैल, 2015 में इस नीति को लागू किया गया था। विदेश व्यापार नीति 5 साल के लिए लागू की जाती है, लेकिन कोरोना आने की वजह से पुरानी नीति का ही विस्तार कर दिया गया था, लेकिन आज सरकार ने नई नीति जारी कर दी है, जिसको 1 अप्रैल यानी कल से लागू कर दिया जाएगा। 

    ई-कॉमर्स और एक्सपोर्ट हब पर फोकस

    विदेश व्यापार के डायरेक्टोरेट जनरल संतोष सारंगी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023 में भारत का कुल निर्यात 2021-22 में 676 अरब डॉलर के मुकाबले 760 अरब डॉलर को पार करने का अनुमान है। शुक्रवार को विदेश व्यापार महानिदेशालय ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का निर्यात 765 अरब डॉलर को पार कर जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि नई विदेश व्यापार नीति प्रोत्साहन से छूट के लिए एक कदम को चिह्नित करेगा। यह निर्यातकों, राज्यों, जिलों और भारतीय मिशन के सहयोग से एक्सपोर्ट के प्रोत्साहन पर ध्यान केंद्रित करेगी। यह ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देगा और ई-कॉमर्स और एक्सपोर्ट हब जैसे उभरते क्षेत्रों पर फोकस करेगा।

    पेपरलैस स्कीम

    नई विदेश नीति से का फोकस ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और खर्चों में कटौती कर निर्यात को अधिक से अधिक सस्ता बनाने पर है। एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए सरकार राज्यों के साथ जिलों में भी निर्यात के लिए कदम उठाए जाएंगे। सरकार इसके लिए नई स्कीम्स शुरू करेगी। सरकार एक्सपोर्ट प्रमोशन स्कीम्स को पूरी तरह से पेपरलैस बनाएगी। डीजीएफटी ने कहा कि हालांकि नई नीति के 2028 तक लागू होने की उम्मीद थी। साथ ही ये भी कहा कि नई विदेश व्यापार नीति की कोई अंतिम तिथि नहीं होगी, इसे आवश्यकता पड़ने पर अपडेट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने विदेशी मिशनों के माध्यम से भारत में व्यापार, प्रौद्योगिकी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।

    हैंडीक्राफ्ट कैटेगरी का निर्यात

    नई नीति के तहत फरीदाबाद, मुरादाबाद, मिर्जापुर और वाराणसी को क्रमशः परिधान, हैंडिक्राफ्ट, हाथ से निर्मित कालीन और दरी, हथकरघा और हैंडिक्राफ्ट कैटेगरी के निर्यात के लिए चुना गया है। इस कैटेगरी के अंतर्गत मौजूदा 39 कस्बों के अतिरिक्त हैं। डीजीएफटी ने कहा कि निर्यात लाभ प्रदान करने के लिए FTP में रुपये में व्यापार निपटान के लिए परिवर्तन पेश किया गया। FTP के तहत मर्चेंटिंग ट्रेड के लिए प्रावधान पेश किए जाएंगे।

    नई विदेश व्यापार नीति की खास बातें

    • भारत अब सभी इंटरनेशनल लेन-देने को रुपये में करने की तैयारी कर रहा है।  फिलहाल अंतरराष्ट्रीय मार्केट में ट्रेड के लिए अमेरिकी डॉलर की जरूरत पड़ती है।
    • DGFT ने कहा कि FTP 2023 ई-कॉमर्स निर्यात को प्रोत्साहित करेगा, जिसके 2023 तक 200-300 अरब डॉलर तक बढ़ने की उम्मीद है।
    • नई नीति के तहत डेयरी सेक्टर को औसत निर्यात दायित्व बनाए रखने से छूट दी गई है।
    • नई नीति के तहत कूरियर सेवाओं के माध्यम से निर्यात की वैल्यू लिमिट 5 लाख रुपये प्रति खेप से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई।
    • नए FTP के तहत वेयरहाउसिंग सुविधा के साथ डेजिगनेटेड जोन बनाया जाएगा. इन्हें ई-कॉमर्स एग्रीगेटर्स को आसान स्टॉकिंग, कस्टम क्लीयरेंस और रिटर्न प्रोसेसिंग में मदद करने के लिए डिजाइन किया जाएगा।
    • पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल पार्क्स अतिरिक्त योजना के तहत कई सेक्टर्स को लाभ देने की तैयारी है। इसके अलावा सरकार ने डेयरी सेक्टर्स को बढ़ावा देने के लिए एवरेज एक्सपोर्ट शर्तों से डेयरी सेक्टर को छूट दी है।
  • 37 वर्षों की सेवा के बाद जोगिंद्रा बैंक के मैनेजर बलबीर सेवानिवृत

    37 वर्षों की सेवा के बाद जोगिंद्रा बैंक के मैनेजर बलबीर सेवानिवृत

    बरोटीवाला शाखा से उत्कृष्ट कार्य करने के बाद मिली भावभीनी विदाई

    स्टाफ सहित आम लोगों ने उनकी ईमानदारी की सराहना की

    बददी/ सचिन बैंसल : जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमीत में 37 साल सेवाएं देने के बाद शाखा प्रबंधक बरोटीवाला बलबीर सिंह सेवानिवृत हो गए। बलबीर सिंह ने बैंक में 1985 से 2023 तक कार्य किया और उनका कार्यकाल बहुत ही यादगारी व सराहनीय रहा। उन्होने हमेशा से ही बैंक में रहते हुए ईमानदारी से कार्य किया व अन्य लोगों को भी सहकारिता के प्रति जागरुक किया।

    लोगों व किसानों को ऋण देने में उन्होने हमेशा उदारता रखी वहीं बैंक में नए नए खाते खोलकर बैंक को भी मजबूत किया। इस अवसर पर जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन देव ने बलबीर सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यालय सोलन से सहायक महाप्रबंधक कुलदीप सिंह, प्रबंधक नीरज किशोर तथा अन्य बैंक स्टाफ व आम जनमानस मौजूद रहा। उपस्थित स्टाफ ने कहा कि 1985 में जब कंपयूटर का दूर दूर तक नाम नहीं था और भरोसा ही पहचान था तो उस दौर में उन्होने काम करके नए आयाम स्थापित किए और खासकर किसानों के लिए बहुत काम किया। सभी ने उनकी कार्यप्रणाली की कंठमुक्त सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • ਪੰਜਾਬ : 15 ਸਾਲਾ ਬੱਚੇ ਨੇ ਮਾਂ ਖਿਲਾਫ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਸ਼ਿਕਾਇਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 15 ਸਾਲਾ ਬੱਚੇ ਨੇ ਮਾਂ ਖਿਲਾਫ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਸ਼ਿਕਾਇਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਇਕ ਪਾਸੇ ਜਿੱਥੇ ਮਾਂ ਨੂੰ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਉਥੇ ਹੀ ਇਕ ਕਲਯੁੱਗੀ ਮਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਉਸਦੇ ਹੀ 15 ਸਾਲ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਕਤ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਤੋ ਬਚਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਬੱਚੇ ਨੇ ਅਰੋਪ ਲਗਾਉਂਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਓਸਦੀ ਮਾਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨਾਲ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸਬੰਧ ਹਨ ਅੱਤੇ ਓਸਦੀ ਮਾਂ ਉਸਨੂੰ ਛੱਡ ਕੇ ਕਿਤੇ ਹੌਰ ਰਹਿ ਰਹੀ ਹੈ ਪਰ ਹੁਣ ਉਹ ਜਬਰਦਤੀ ਉਸਨੂੰ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਜਾਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ, ਪਰ ਉਹ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਨਾਲ ਨਹੀਂ ਜਾਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਅੱਤੇ ਆਪਣੇ ਦਾਦਾ ਦਾਦੀ ਕੋਲ ਹੀ ਪਿੰਡ ਵਿਚ ਰਹਿਣਾਂ ਚਾਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਉਸਨੂੰ ਡਰ ਹੈ ਕਿ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਉਸਦਾ ਕਤਲ ਕਰਵਾ ਸਕਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਨੇ ਕੁੱਝ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲ਼ ਉਸਨੂੰ ਕਈ ਵਾਰ ਸਕੂਲ਼ ਤੋ ਚੁੱਕਣ ਦੀ ਕੌਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਜਿੱਸ ਕਰਕੇ ਉਹ ਡਰਦਾ ਸਕੂਲ ਵਿ ਨਹੀ ਜਾ ਰਿਹਾ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ 15 ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਉਸਦਾ ਪਿੱਤਾ ਪਿਛਲੇ 4 ਸਾਲ ਤੋਂ ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਦਾ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹੀ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨਾਲ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸਬੰਧ ਬਣ ਗਏ ਅਤੇ ਉਸ ਦੀ ਮਾਤਾ ਪਿਛਲੇ ਇਕ ਸਾਲ ਤੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਵੱਖ ਕੀਤੇ ਹੌਰ ਰਹਿ ਰਹੀ ਹੈਂ ਅਤੇ ਉਹ ਆਪਣੇ ਦਾਦਾ ਦਾਦੀ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਰਹਿ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਹੁਣ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਉਸਨੂੰ ਜ਼ਬਰਦਸਤੀ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਜਾਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕਈ ਵਾਰ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬਾਹਰੋਂ ਚੁੱਕਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਬੱਚੇ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਉਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸਬੰਧ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਉਸਨੂੰ ਡਰ ਹੈ ਕਿ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਉਸਦਾ ਕਤਲ ਕਰਵਾ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਉਹ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਨਾਲ ਨਹੀਂ ਜਾਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ। ਬੱਚੇ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮਦਦ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਬਚਾਇਆ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਉਹ ਆਪਣੇ ਦਾਦਾ-ਦਾਦੀ ਕੋਲ ਹੀ ਰਹਿਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਥਾਣਾ ਹਰਚੋਵਾਲ ਦੇ ਏਐਸਆਈ ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਬੱਚੇ ਵੱਲੋਂ 112 ਨੰਬਰ ਤੇ ਫੋਨ ਕਰਕੇ ਇਕ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਸੀ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਖਤਰਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਅਤੇ ਪਿਤਾ ਦਾ ਇੱਕ ਸਾਲ ਤੋ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਕੇਸ ਚੱਲ ਰਿਹਾ, ਪਰ ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਧੱਕੇ ਨਾਲ ਘਰ ਵਿਚ ਦਾਖਲ ਹੋਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਬੱਚੇ ਨਾਲ ਗਾਲੀ-ਗਲੋਚ ਕਰਦੀ ਹੈ, ਪਰ ਬੱਚਾ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਦੇ ਕੋਲ ਨਹੀਂ ਜਾਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੱਚੇ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਔਰਤ ਨੂੰ ਕਹਿ ਦਿਤਾ ਗਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਇਹ ਕੇਸ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਦੋ ਤਕ ਉਹ ਘਰ ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦੀ ਅੱਤੇ ਮਾਣਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਜੌ ਹੁਕਮ ਆਉਣਗੇ ਉਹ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ।