Blog

  • Punjab News: शर्मसार! पत्नी को नहर में फेंका, जिंदा बचने पर खुला पति का राज

    Punjab News: शर्मसार! पत्नी को नहर में फेंका, जिंदा बचने पर खुला पति का राज

    फतेहगढ़ साहिबः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रचते हुए उसका गला घोंटकर नहर में फेंक दिया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पत्नी फिर भी बच गई। दरअसल, घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मदद के लिए आए और उसे नहर से जिंदा बाहर निकाल लिया। जिसके बाद पत्नी ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत की ओर घटना के बारे में बताया। वहीं पति का राज खुलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

    थाना सरहिंद पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला परविंद्र कौर निवासी गांव दनघेड़ी ने अपने बयान में बताया कि उसकी पहली शादी वर्ष 2007 में हेमराज के साथ हुई थी, लेकिन घरेलू विवाद और मारपीट से परेशान होकर वर्ष 2019 में उसने तलाक ले लिया था। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी, जहां उसकी मुलाकात बलविंद्र सिंह से हुई और दोनों के बीच संबंध बन गए। महिला के अनुसार, बलविंद्र सिंह ने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गया।

    इस पर उसने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद अदालत में समझौता हुआ और वर्ष 2024 में गुरुद्वारा साहिब में दोनों का विवाह हो गया। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पीड़िता ने बताया कि 7 अप्रैल को बलविंद्र उसे मायके से लेकर लुधियाना ले जा रहा था। रास्ते में उसने पहले गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने की बात कही, लेकिन बाद में योजना बदलते हुए नहर की ओर गाड़ी मोड़ दी। वहां उसने बहाने से महिला को गाड़ी से बाहर बुलाया और जब उसने मना किया तो जबरदस्ती नीचे उतार लिया।

    इसके बाद आरोपी ने महिला की चुन्नी से उसका गला घोंट दिया और उसे मृत समझकर भाखड़ा नहर में धक्का दे दिया। कुछ दूरी तक बहने के बाद महिला को होश आया और उसने जोर-जोर से मदद के लिए आवाज लगाई। सौभाग्य से वहां मौजूद लोगों ने उसकी आवाज सुन ली और तुरंत नहर से बाहर निकालकर उसे अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में महिला का इलाज सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद और धोखे से जुड़ा बताया जा रहा है।

  • Punjab News: Suspended DIG भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    Punjab News: Suspended DIG भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने रिश्वत के मामले में फंसे पूर्व डीआईजी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बता दें कि पूर्व डीआईजी को भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। आज भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली 3 न्यायाधीशों की पीठ ने कहा, “इस हद तक, हाईकोर्ट जमानत देने से इनकार करने में सही प्रतीत होता है कि कुछ महत्वपूर्ण गवाहों से पूछताछ करने की आवश्यकता है।”

    हालांकि, बेंच ने कहा कि अगर 2 महीने के भीतर मुकदमा शुरू नहीं होता है, तो भुल्लर जमानत के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में दोबारा अपील करने के लिए स्वतंत्र हैं। गौर हो कि पूर्व डीआईजी को 16 अक्टूबर 2025 को सीबीआई ने मोहाली स्थित कार्यालय से अरेस्ट किया था। पहले सीबीआई ने दलाल कृष्नु शारदा को अरेस्ट किया था, उसके बाद भुल्लर को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उन पर पांच लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में कार्रवाई की गई थी। इसके बाद उनके घर पर दबिश दी गई, जहां से सात करोड़ 50 लाख रुपए, महंगी घड़ियां, शराब और गाड़ियों की चाबियां बरामद हुई थीं।

  • स्कूल वैन में आग लगने से 5 बच्चे झुलसे, देखें वीडियो

    स्कूल वैन में आग लगने से 5 बच्चे झुलसे, देखें वीडियो

    पुरकाजीः मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी क्षेत्र के गांव समसो में बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस हादसे में वैन में सवार 5 बच्चे और चालक झुलस गए। हादसे को लेकर घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के आए। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, वहीं हादसे में झुलसे बच्चों और चालक को पुलिस ने लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मिली जानकारी के अनुसार आशीष इंग्लिश एकेडमी स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों को लेकर जा रही वैन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन सड़क पर चल रही थी तभी अचानक उसमें धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वाहन में सवार बच्चे घबराकर चिल्लाने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को वैन से बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी तेजी से फैली कि वैन के अंदर बैठे 5 बच्चे और चालक झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुरकाजी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और वहीं दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सभी घायलों को पुलिस और परिजनों की सहायता से तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति सामान्य बताई है। आशीष इंग्लिश एकेडमी के प्रबंधन ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और कहा है कि वे घायल बच्चों के परिवारों के संपर्क में हैं तथा हर संभव मदद दे रहे हैं। पुलिस ने जली हुई वैन को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवहन विभाग और अग्निशमन विभाग के साथ समन्वय बनाकर आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और स्कूल वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।  
  • प्रेम-प्रसंग के चलते नौजवान का चाकू मारकर कत्ल

    प्रेम-प्रसंग के चलते नौजवान का चाकू मारकर कत्ल

    फरीदाबादः बदरपुर बॉर्डर के पास एक गेस्ट हाउस के बाहर नौजवान का चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सचिन मेहरा निवासी सूर्य विहार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रेम-प्रसंग के चलते 3 युवकों ने सचिन पर हमला किया। इस घटना में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक और युवती को हिरासत में लिया है और जांच जारी है। जांच में सामने आया है कि मृतक निजी अस्पताल में स्वीपर का काम करता था।

    पुलिस के अनुसार, सचिन अपने एक दोस्त से मिलने होटल पहुंचा था, जहां उसका दोस्त काम करता था। जीतू नामक दोस्त ने उसको फोन करके बुलाया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान 3 युवक उसका पीछा करते हुए होटल के बाहर पहुंचे और सचिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते एक हमलावर ने चाकू निकालकर सचिन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सन्नी नाम के युवक ने मृतक पर चाकूओं से वार किया। जबकि ग्यासी और आदित्य नाम का युवक मौके से भागने में कामयाब रहे।

    इस हत्या के समय वहां पर एक युवती भी मौजूद बताई जा रही है। जिसको लेकर ये पूरा विवाद हुआ था। परिजनों का कहना है कि जब यह वारदात हुई, उस वक्त सराय थाने की राइडर पर तैनात दो पुलिसकर्मी वहीं मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने बीच-बचाव नहीं किया, बाद में उन्होंने चाकू मारने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायल सचिन को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बीके अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया।

     

     

  • Punjab News: बारिश और ओलावृष्टि से खराब फसल को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिले CM Mann, की ये मांग, देखें Live

    Punjab News: बारिश और ओलावृष्टि से खराब फसल को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिले CM Mann, की ये मांग, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा में बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल तेज हवाओं, बारिश और ओलों की मार से जमीन पर बिछ गई है, जिससे हजारों किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार ने फसलों के नुकसान के आकंलन के लिए स्पेशल गिरदावरी यानी नुकसान की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की।

    सीएम ने पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि की वजह से खराब हुई फसल का जायजा लेने के लिए केंद्र से टीम भेजने की गुजारिश की जिस पर केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया। सीएम ने केंद्रीय मंत्री से पंजाब के ग्रामीण विकास फंड का रुका हुआ करीब 8700 करोड़ रुपये भी जारी करने की मांग की। इसके लिए पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में केस भी दायर कर रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सरकार रुका हुआ फंड रिलीज करती है तो केस वापस लिया जा सकता है। साथ ही उन्होंने गोदाम में पड़े पुराने अनाज को भी जल्द उठाने की मांग की। सीएम ने आढ़तियों के कमीशन का मुद्दा भी केंद्रीय मंत्री के सामने उठाया।

    बता दें कि हाल ही में कृषि विभाग के 500 से अधिक कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किए गए हैं। इस बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से अब तक पंजाब में करीब 1.25 लाख एकड़ जमीन पर फसल को नुकसान पहुंचने का अनुमान है। किसानों का कहना है कि यह नुकसान उनके लिए आर्थिक संकट बन गया है। पिछले साल बाढ़ की मार झेल चुके किसानों की हालत पहले ही खराब थी, और अब इस बेमौसम बारिश ने गेहूं और सब्जियों की फसल को भी बर्बाद कर दिया है। किसान सरकार से जल्द मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं और प्रति एकड़ कम से कम 70 हजार रुपये की सहायता की अपेक्षा भी जता रहे हैं।

  • Jalandhar News: Gas Agency से 50 हजार की नगदी और फोन लेकर चोर फरार, देखें Live

    Jalandhar News: Gas Agency से 50 हजार की नगदी और फोन लेकर चोर फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर के पॉश इलाके में स्थित जीटीबी नगर में सर्वोद्य गैस एजेंसी के दफ्तर को चोर ने निशाना बनाया। चोर दफ्तर ने भारी मात्रा में नगदी और फोन लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि चोर दफ्तर में आता है और तिजौरी से नगदी और फोन लेकर फरार हो जाता है। घटना का पता सुबह एजेंसी के मैनेजर को दफ्तर खोलने के दौरान पता चला कि दफ्तर में चोरी हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए एजेंसी के मैनेजर विक्की ने बताया कि वह सुबह 8.30 बजे दफ्तर में आए तो देखा कि सारे लॉक टूटे हुए थे। इस दौरान संबंधित मालिक को सूचित किया। जिसके बाद घटना संबंधी थाने की पुलिस को शिकायत दी गई। मैनेजर ने बताया कि सीसीटीवी के अनुसार देर रात 3 से 3.15 बजे चोर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

    चोर एक्टिवा पर सवार होकर आया था और एक्टिवा चोर ने दूर खड़ी कर दी। जिसके बाद वह पैदल एजेंसी में आया और दफ्तर से 50 हजार की नगदी और फोन लेकर चोर फरार हो गया। मैनेजर ने बताया कि चोर पिछले रास्ते से आया था और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है।

    मैनेजर ने बताया कि एजेंसी के पिछले गेट की दीवार फांदकर चोर दफ्तर में आता है और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। वहीं व्यक्ति ने कहा कि शहर का पॉश एरिया है और गुरुद्वारा साहिब में सुबह 3 बजे श्रद्धालु नतमस्तक होने के आते है, लेकिन उसके बावजूद बेखौफ चोर सुबह 3 बजे दफ्तर में आता है और दफ्तर के सारे कमरों की जांच करता है। जिसके बाद नगदी और फोन लेकर फरार हो जाता है।

  • Punjab News: 2 महिलाओं ने पुलिस पर परेशान करने के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 महिलाओं ने पुलिस पर परेशान करने के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुकेरियां में 2 महिलाओं ने पुलिस पर परिवार को परेशान करने के आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, उनका देवर किसी केस में जेल गया था जो अब जमानत पर बाहर आया है, लेकिन फिलहाल पुलिस उसके देवर और परिवार को परेशान कर रही है। उनका देवर सुधरना चाहता है, लेकिन पुलिस उन्हें झूठे केस में फंसा रही है। इस दौरान परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    प्रिया और मासी सास मनजीत कौर के मुताबिक, उनका बेटा रमन ठंडा लड़ाई झगड़े में शामिल रह चुका है पर अब वह जमानत पर घर आया हुआ था। रमन सुधरना चाहता है पर पुलिस उस पर बेबुनियाद इल्जाम लगाकर उसे गिरफ्तार करना चाहती है। मनजीत कौर और भाभी प्रिया शर्मा ने बताया कि रमन ने अपनी मां से वादा किया था कि अब से वह कोई आपराधिक काम नहीं करेगा। तब से रमन बिल्कुल बदल चुका था। परिवार ने उसे अपना काम भी खोलकर दिया, परन्तु पुलिस ना जाने किस नए मामले में रमन का नाम शामिल करना चाहती है। कई बार पुलिस ने उनके घर और रिश्तेदारों के घर बिना परमिशन छापेमारी की। इस दौरान उनकी मां को भी टोर्चर किया गया।

    उन्होंने आरोप लगाए कि उन्हें बार-बार मुकेरियां थाने बुलाया गया और एएसआई दिलजीत सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उनके मुताबिक, पुलिस उन्हें और उसके विदेश रहते पति को गिरफ्तारी करने की धमकी भी देती है जबकि उसका पति तो पिछले 7 साल से विदेश है। वहीं वह रमन का एनकाउंटर करने की भी बात कहते हैं। दोनों महिलाओं ने पंजाब सरकार और पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की कि उनकी मदद की जाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

     

     

     

     

  • Punjab News: Golden Spa Center पर पुलिस की Raid, मालिक सहित 6 गिरफ्तार

    Punjab News: Golden Spa Center पर पुलिस की Raid, मालिक सहित 6 गिरफ्तार

    बाघापुरानाः जिले के थाना बाघापुराना में अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर पर पुलिस ने रेड की। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा गोल्डन स्पा सेंटर पर यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बतया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोल्डन स्पा सेंटर में रेड की गई थी। इस रेड के दौरान स्पा सेंटर के कमरों में देह व्यापार चलता हुआ पाया गया।

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर के मालिक सतनाम सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी पंजगराई कला (जिला फरीदकोट), लवप्रीत सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी लंडा सहित 4 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की।

    पुलिस के अनुसार इस मामले में थाना बाघापुराना में इमोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट 1956 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है। रेड के दौरान पुलिस ने चार मोबाइल फोन और एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Playboy बनाने के नाम पर युवकों से करोड़ों रूपये ठगे, गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

    Playboy बनाने के नाम पर युवकों से करोड़ों रूपये ठगे, गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

    पटनाः जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गिरोह ने प्लेब्वॉय बनाने और धनी ऐप द्वारा लोन दिलाने के नाम पर अलग-अलग राज्यों के लोगों को निशाना बनाया और करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस हरकत में आई और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करके 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी देते पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में नवादा जिले के वारिसलीगंज निवासी गुलशन कुमार, शुभम राज और शाहपुर निवासी विक्की कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी लोगों को प्लेब्वॉय बनाने और धनी ऐप के जरिए लोन दिलाने का झांसा का देकर उनसे पैसे ठग लेते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो ठगी के नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग माने जा रहे हैं।

    पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले 4 महीनों से पटना में रहकर इस पूरे नेटवर्क को चला रहे थे। इनमें से गुलशन कुमार और शुभम राज स्नातक तक पढ़े हुए हैं, जबकि विक्की कुमार इंटर का छात्र है। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह का मास्टरमाइंड गुलशन कुमार ही है, जो पूरे ऑपरेशन को संचालित करता था। फिलहाल साइबर पुलिस जांट में जुटी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

     

  • बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 11 आरोपी गिरफ्तार

    बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 11 आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। दरअसल, पुलिस ने आईएसआई से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पंजाब और हरियाणा में गुप्त कैमरे लगा रहे थे। इन कैमरों के जरिए सारी जानकारी पाकिस्तान भेजी जानी थी। ये आरोपी एक बड़े हमले की योजना बना रहे थे। यह जानकारी सूत्रों से मिली है। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि गिरफ्तार आरोपियों ने 9 संवेदनशील लोकेशनों पर CCTV कैमरे लगाए थे। ये कैमरे आम निगरानी के लिए नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाने के लिए लगाए गए थे। इन कैमरों से मिलने वाला लाइव फीड सीधे पाकिस्तान में बैठे ISI ऑपरेटिव्स तक पहुंच रही थी। यानी भारत की जमीन पर बैठकर दुश्मन को हर मूवमेंट की जानकारी दी जा रही थी। सेना से जुड़े ठिकानों और डिफेंस प्रतिष्ठानों पर नजर रखने की जिम्मेदारी इन्हीं लोगों को सौंपी गई थी। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपियों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में नौ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। कठुआ से उत्तर भारत में कई जगह सेना से जुड़े प्रतिष्ठान पर कैमरे लगाए लगाए थे। पुलिस के मुताबिक, ये मॉड्यूल जासूसी गतिविधियों और आतंकी गतिविधियों में भी शामिल था। ये पाकिस्तान से हथियार भी मंगा रहे थे। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से सोलर पावर से चलने वाले CCTV कैमरे बरामद हुए, जिन्हें दूर-दराज और संवेदनशील इलाकों में बिना शक पैदा किए लगाया गया था। इसके अलावा विदेशी और देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और कई संदिग्ध सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। ये बरामदगी साफ इशारा करती है कि मॉड्यूल पूरी तरह संगठित और तकनीकी रूप से मजबूत था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन हथियारों और उपकरणों का इस्तेमाल कब और कैसे किया जाना था।
    गाजियाबाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने 14 मार्च को कौशांबी क्षेत्र से एक महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यह लोग पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट के लिए काम कर रहे थे। वहीं, इनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 15 और आरोपितों को गिरफ्तार किया था, इनमें नाबालिक भी शामिल थे। जांच में पता चला था कि ये सभी लोग सैन्य ठिकानों, रेलवे स्टेशनों समेत अन्य संवेदनशील स्थानों की लोकेशन, फोटो, वीडियो पाकिस्तान भेज रहे थे। इन लोगों ने दिल्ली कैंट और सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सोलर बेस्ड कैमरे भी लगाए थे। इन कैमरा की फीड पाकिस्तान दी गई थी। सुरक्षा एजेंसी अभी जांच में जुटी हुई है।