Blog

  • पंजाबः दिन दिहाड़े देवर ने चाकू से भाभी का किया कत्ल, हादसे में भतीजे भी घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः दिन दिहाड़े देवर ने चाकू से भाभी का किया कत्ल, हादसे में भतीजे भी घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं लुधियाना में सरेआम देवर द्वारा भाभी पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जमालपुर की सीएमसी कॉलोनी में देवर ने भाभी सहित भतीजों पर चाकूओं से हमला कर दिया है। हादसे में भाभी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 40 साल की सुमन के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान अरविंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम अरविंद बाइक पर आया।

    गली में सुमन अपने बेटे विवेक के साथ बैठी थी। अरविंद ने गली में आते ही बाइक से उतर विवेक के थप्पड़ जड़ दिया। आपसी हाथापाई में अरविंद की डब में लगा चाकू जमीन पर गिर गया। सुमन ने जब विवेक का बचाव करना चाहा तो आरोपी अरविंद ने सुमन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने सुमन को चाकू घोंप दिया। अपने भाई और मां को बचाने के लिए आया अभिषेक भी अरविंद से भिड़ गया। इतने में अरविंद ने अभिषेक की छाती पर चाकू से हमला कर दिया।

    इलाके में शोर-शराबा सुन लोग जमा होने लगे। लोगों को देख अरविंद मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायल सुमन को अस्पताल पहुंचाना चाहा, लेकिन रास्ते में ही सुमन ने दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं घायल अभिषेक और विवेक को लुधियाना के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।

    जेसीपी रवचरण सिंह बराड़ ने कहा कि महिला को उसके पति राज बहादुर के चचेरे भाई ने मार दिया। आरोपी की पहचान अरविंद के रूप में हुई है। उसका पीड़िता के पति राज बहादुर से कुछ विवाद था। जेसीपी बराड़ ने कहा कि महिला के दो बेटों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला किया। मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपी अरविंद फिलहाल फरार है।

  • पंजाबः लड़की के बाद नशे में बेसुध युवक का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

    पंजाबः लड़की के बाद नशे में बेसुध युवक का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में नशें के खिलाफ सीएम मान द्वारा चलाई गई मुहिम के बावजूद नशे पर पुलिस रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है। इसी का नतीजा है कि आए दिन नशे में धुत हुए युवक-युवतियों की वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं आज फिर अमृतसर में नशा करने के बाद बेसुध होकर गिरते हुए युवक का वीडियो सामने आया है।

    युवक की हालत इस कदर खराब हो चुकी है कि वह सीधे खड़े भी नहीं हो पा रहा। बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और लगातार अमृतसर में रेड भी की गई। लेकिन परिणाम, अभी भी पहले की तरह ही है। वायरल हुई नई वीडियो अमृतसर के चमरंग रोड की बताई जा रही है। जिसमें एक युवक नशा करने के बाद उसी तरह गिरता दिख रहा है, जैसे कुछ दिन पहले मकबूलपुरा एरिया में चूड़ा पहने एक युवती गिरती दिखी थी।

    युवक की उम्र 20 साल के आसपास की ही दिख रही है। युवक खड़ा होने का प्रयास करता है और दोबारा झुक जाता है। अमृतसर में चमरंग रोड की बात करें तो यह एरिया भी मकबूलपुरा से अधिक दूर नहीं है। यहां भी युवा नशे करते साफ दिखाई देते हैं। नशे के चलते इस एरिया में क्राइम रेट भी काफी बढ़ा है। आए दिन यहां लूट व स्नैचिंग की घटनाएं होती हैं। जिनके पीछे नशा करने वाले युवक ही हैं।

  • चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट ने आयोजित करवाया रक्तदान शिविर

    चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट ने आयोजित करवाया रक्तदान शिविर

    ऊना/सुशील पंडित: माईदास भवन चिंतपूर्णी में आज चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल ने बताया कि शिविर नायब तहसीलदार रोहित जाल्टा, एसडीओ राज कुमार, एसीएफ समिराज, संदीप कुमार सहित चिंतपूर्णी मंदिर के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित 56 व्यक्तियों ने रक्तदान किया।
    मंदिर अधिकारी ने कहा कि हमारे द्वारा दान किया गया रक्त मुसीबत में किसी भी व्यक्ति के लिए नया जीवन प्रदान कर सकता है। रक्तदान करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पडता है बल्कि व्यक्ति ज्यादा स्वस्थ रहता है तथा दिए गए रक्त की पूर्ति चंद घंटों में ही पूरी हो जाती है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा युवाओं से रक्तदान में भाग लेने का आहवान किया। मंदिर अधिकारी ने बताया कि प्राकृति व मानव निर्मित आपदाओं से बचाव एवं जागरूक करने आए एनडीआएफ टीम के सदस्यों ने भी शिविर में रक्तदान किया।
  • कपूरथलाः विवादों में आप नेत्री, पुलिस के साथ बहस दौरान कहा चोर, जाने मामला

    कपूरथलाः विवादों में आप नेत्री, पुलिस के साथ बहस दौरान कहा चोर, जाने मामला

    कपूरथला (चंद्रशेखर कालिया)। अक्सर विवादों में रहने वाली आप नेत्री मंजू राणा एक बार फिर से विवादों में आ गई है। कपूरथला में आप की हलका इंचार्ज मंजू राणा का जालंधर पुलिस से आमना सामना हो गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को खरी खोटी सुनाने के साथ-साथ पुलिस को चोर भी कह दिया। बता दें कि जालंधर की थाना 1 के प्रभारी जतिंदर कुमार ने जब एक चोर की निशानदेही पर कपूरथला के विष्णु ज्वेलर की दुकान पर कार्रवाई करने आये थे। उनका दावा है कि चोर ने चोरी के गहने यहां बेचे थे। हालांकि जालंधर पुलिस ने सिटी थाना कपूरथला पुलिस को सूचित कर उनकी टीम सहित कार्रवाई शुरू की थी।

    बता दें कि कल देर शाम कपूरथला के सदर बाजार में एक सुनारे की दुकान विष्णु ज्वेलर्स पर जालंधर की डिवीजन 1 की टीम ने दबिश दी। जहां पुलिस का दावा था की उन्होंने कुछ दिन पहले एक चोर को काबू किया था, जिसने खुलासा किया की उक्त दुकानदार को उस ने चोरी किया हुआ सोना बेचा था। जिस के चलते वह उक्त दुकान की तलाशी लेने आए थे। वहीं पुलिस की दबिश के बाद आप हल्का इंचार्ज आप मंजू राणा मौके पर पहुंच गई और पुलिस टीम को दुकान की तलाशी लेने से रोका। जहां पुलिस पार्टी और आप हल्का इंचार्ज के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस के बार बार कहने पर भी मंजू राणा नही टली और तल्खी भरे तेवर में उन्होंने पुलिस को धमकाया और पुलिस को चोर भी कह दिया।

    जबकि पुलिस का दावा था की उनके पास इसकी जांच के लिए जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं, परन्तु आप नेता ने एक ना सुनी और आधी रात तक चले इस हंगामे में उक्त दुकान को बंद करवा कर दुकानदार को घर भेज दिया। फिलहाल जालंधर पुलिस खाली हाथ बेरंग लौट गई।

  • पंजाबः मेडिकल की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

    पंजाबः मेडिकल की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

    लुधियानाः जिलें में मेडिकल की स्टूडेंट्स द्वारा पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा कहा है कि छात्रा पढ़ाई को लेकर काफी दबाव में रहती थी। मानसिक रूप से पढ़ाई को लेकर अंसुष्ट होने के कारण ही छात्रा ने आत्महत्या करने का रास्ता अपनाया। छात्रा क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (CMCH) में फिजियोथेरेपी कोर्स के फाइनल ईयर की छात्रा थी। छात्रा ईसा नगरी में पेइंग गेस्ट रहती थी। बीते दिन पंखे से लटककर उसने सुसाइड कर ली। पंखे से शव लटकता देख पेइंग गेस्ट मालिक ने पुलिस को सूचित किया।

    बताया जा रहा है कि मरने वाली छात्रा होशियारपुर की रहने वाली है। पुलिस को छात्रा के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि वह पढ़ाई में अच्छा नहीं कर रही है। करियर दांव पर लगा है, जिससे चलते वह परेशान है। इसलिए वह अब जीना नहीं चाहती। थाना डिविजन नंबर 3 की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने उसके माता-पिता को भी सूचित किया। एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव बराड़ ने बताया कि पुलिस सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दिया जाएगा।

  • 26 को सभी स्कूल और दफ्तर रहेंगे बंद , आदेश जारी 

    26 को सभी स्कूल और दफ्तर रहेंगे बंद , आदेश जारी 

    चंडीगढ़ः पंजाब में महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर प्रशासन ने आदेश जारी किए है। जारी आदेशों के मुताबिक चंडीगढ़ में 26 सितंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि यह छुट्टी महाराजा अग्रसेन जयंती के  मौके पर की गई है। इस संबंधित चंडीगढ़ यूटी प्रशासन द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रशासन ने 15 दिसंबर 2021 की नोटिफिकेशन में आंशिक बदलाव करते हुए इस छुट्‌टी का ऐलान किया गया है। प्रशासन ने कहा है कि इस दौरान सभी सरकारी ऑफिसों, बोर्ड, कोरपोरेशन, इंस्टिट्यूट और इंडस्ट्रियल संस्थाओं में अवकाश रहेगा।

    प्रशासन के होम विभाग की ओर से होम सेक्रेटरी नितिन कुमार यादव ने यह आदेश जारी किए हैं। बता दें कि महाराजा अग्रसेन एक कर्मयोगी लोकनायक, समाजवाद के प्रणेता, युग पुरुष, तपस्वी, राम राज्य के समर्थक एवं महादानी थे। उनका जन्म द्वापर युग के अंत व कलयुग के प्रारंभ में हुआ था। वह भगवान श्री कृष्ण के समकालीन थे। महाराजा अग्रसेन का जन्म अश्विन शुक्ल प्रतिपदा हुआ, जिसे अग्रसेन जयंती के रूप में मनाया जाता है।

  • होशियारपुरः लुटेरी महिलाओं का गिरोह काबू, जालंधर सहित इन जिलों में लोगों को बनाया शिकार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः लुटेरी महिलाओं का गिरोह काबू, जालंधर सहित इन जिलों में लोगों को बनाया शिकार, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापरः पंजाब में क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए पुलिस एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। वहीं आज पुलिस ने लूटपाट के मामलों में महिलाओं के गिरोह को काबू किया है। उक्त महिलाएं बैंकों में पैसे जमा करवाने आए या बैंक से पैसे निकलवा कर जा रहे लोगों से लूटपाट करती थी। पुलिस ने बताया कि काबू की गई छह महिलाएं मध्य प्रदेश से आई है। यह जालंधर में दस-पंद्रह दिनों के लिए अपनी कोई झूठी मजबूरी बताकर कमरा किराये पर लेती थी फिर ठिकाना बदल लेतीं थीं। इन लुटेरी महिलाओं के गिरोह ने जालंधर, नवांशहर और होशियापुर जिले में कई लोगों को चूना लगाया है। 

    पुलिस ने बताया कि यह लुटेरी महिलाएं ज्यादातर बुजुर्ग लोगों को ही निशाना बनाती थी। यह किसी भी बैंक या एटीएम के बाहर जमा हो जाती थीं। जैसे ही कोई बुजुर्ग पैसे निकलवाने के लिए या पैसे जमा करवाने के लिए बैंक में आता था को उसके पीछे लग जाती थीं। धीरे से यह कैश को चुरा लेती थी। इन लुटेरी महिलाओं का पर्दाफाश होशियरपुर के दसूहा में हुआ। दसूहा पुलिस के पास एक बुजुर्ग अमलोक सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी शरीफपुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने बैंक के खाते से 60 हजार रुपये निकलवाए थे। उन्होंने 50 हजार रुपये कुर्ते की साइड वाली जेब में डाले जबकि 10 हजार रुपये कुर्ते की अगली जेब में डाले। लेकिन जब घर पहुंचा तो देखा कि जेब से 50 हजार रुपये गायब थे। 

    बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस था दसूहा के प्रभारी बिक्रमजीत सिंह बैंक में गए और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि गिरोह की महिलाएं ऑटो से आईं और बहुत ही चतुराई से बुजुर्ग की जेब से पैसे निकाल कर चलीं गईं।  पुलिस ने ऑटो किस दिशा से और किस दिशा में वारदात के बाद गया इसे चैक किया। पुलिस ने ऑटो का नंबर चैक किया। इसके बाद पुलिस के हत्थे ऑटो वाला चढ़ा तो सारी गैंग का ही पर्दाफाश हो गया। ऑटो वाली भी इस महिला गैंग के साथ मिला हुआ था। यह सारी गैंग इसी ऑटो में वारदात करने के लिए जाती थी।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं की पहचान देसन सोनम पत्नी बसंत, अर्चना पत्नी विकास उर्फ विक्की, ज्योति पत्नी गब्बर, सरिता पत्नी बाला राम, कोले पत्नी जगबली,  भारती पत्नी सुबेस के रूप में हुई है। सभी मध्य प्रदेश के गुलखेड़ी थाना बोहरा जिला राजगढ़ की रहनेन वाली हैं। जबकि ऑटो चालक की पहचान पवन कुमार पुत्र वजीर चंद रायपुर रसूलपुर जिला जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने इन्हें पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

    दसूहा के डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ चोरी के लिए भारतीय दंड संहिता की धारी 379-बी, षड्यंत्र के लिए 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि रिमांड में इनसे पूछताछ करके यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि इन्होंने और कहां-कहां पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

  • पंजाबः विधायक कुंवर के घर जाने वाली सड़क ढही, आसपास घरों की हिलीं नींव, देखें वीडियो

    पंजाबः विधायक कुंवर के घर जाने वाली सड़क ढही, आसपास घरों की हिलीं नींव, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के पास माल रोड पर भारी बारिश से सड़क धंसने का मामला सामने आया है। सड़क धंसने से जिला प्रशासन व नगर निगम को परेशानी हो रही है। इस संबंध में एटीपी परमजीत सिंह ने बताया कि सड़क सीवेज के बैठने से धंस गई है। बता दें कि पूर्व IG और विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह के घर की तरफ जाने वाली सड़क का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। यह हादसा अमृतसर में एक निर्माणाधीन बेसमैंट का एक हिस्सा ढहने से हुआ। फिलहाल जिला प्रशासन ने सड़क को बंद करवा दिया है और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बेसमैंट में पानी भरने से आसपास के घरों को नुकसान का डर सताने लगा है। घटना माल रोड की है।

    अमृतसर में रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। माल रोड स्थित माली राम ज्वैलरी हाउस के सामने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का बेसमैंट बनाया जा रहा था। चश्मदीदों ने बताया कि सुबह अचानक ही धड़ाम की आवाज के साथ सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसता दिखाई दिया। सड़क पर कोई वाहन नहीं था, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं दूसरी तरफ सड़क से गुजर रही सीवरेज लाइन भी टूट गई है और पानी बेसमैंट में भरने लगा। सीवरेज लाइन टूट जाने से बेसमैंट में पानी भरने लगा है।

    निर्माणाधीन बेसमैंट के एक तरफ घर और दूसरी तरफ सड़क है। बेसमैंट में पानी भरने से सड़क में क्रैक आ गया। घरों को नुकसान पहुंचने का डर सताने लगा है। अगर इसी तरह पानी भरता रहा तो घरों की नींव को नुकसान पहुंचेगा और वे क्षतिग्रस्त भी हो सकते हैं। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अभी उनके लिए सबसे बड़ी चिंता बेसमैंट में पानी को भरने से रोकना है। सीवरेज लाइन डैमेज होने के कारण पानी बेसमैंट में भर रहा है। नगर निगम की डिच मशीनें मौके पर लाई गई हैं, जो सीवरेज के पानी के बहाव को रोकने की कोशिश कर रही हैं।

  • पंजाब में गरमाया ऑपरेशन लोटसः राज्यपाल ने सीएम मान को चिट्ठी लिखकर की ये अपील

    पंजाब में गरमाया ऑपरेशन लोटसः राज्यपाल ने सीएम मान को चिट्ठी लिखकर की ये अपील

    चंडीगढ़ः पंजाब में ऑपरेशन लोटस का मुद्दा काफी गरमा गया है। राज्यपाल द्वारा विशेष सत्र रद्द करने के बाद पंजाब में तनातनी बढ़ गई है। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। बैठक रद्द होने के बाद आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल पर सवाल उठाए, जिसके बाद आज राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भगवंत मान को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के कर्तव्यों की याद दिलाई। 

    पंजाब में बढ़ी कलह के बाद, आप के मंत्रियों के लगातार आ रहे बयानों के बाद अब राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा- ‘आज के अखबारों में आपके बयान पढ़ने के बाद मुझे लगता है कि आप मुझसे ‘बहुत ज्यादा’ नाराज हो। शायद आपके कानूनी सलाहकार आपको पर्याप्त जानकारी नहीं दे रहे हैं।

    इसलिए मैं आपके साथ संविधान के अनुच्छेद 167 और 168 के प्रावधानों को सांझा कर रहा हूं। उन्होंने लिखा कि शायद अब उनका (सीएम मान) तर्क बदल जाएगा। क्योंकि संविधान के अनुच्छेद 167 और 168 में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि मुख्यमंत्री के कर्तव्य क्या हैं।

  • पंजाबः अवैध माइनिंग को लेकर विभाग की छापेमारी, जेसीबी व टिपर छोड़ हुए फरार, मामला दर्ज

    पंजाबः अवैध माइनिंग को लेकर विभाग की छापेमारी, जेसीबी व टिपर छोड़ हुए फरार, मामला दर्ज

    गुरदासपुरः पंजाब में अवैध माइनिंग को लेकर सरकार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। वहीं गुरदासपुर में अवैध माइनिंग का मामला सामने आया है। अवैध माइनिंग की सूचना मिलने पर माइनिंग विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को देखते ही माइनिंग कर रहे लोग मौके से जेसीबी और टिपर छोड़कर फरार हो गए। अधिकारी ने जेसीबी व टिपर के कागजात के आधार पर मालिक व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    कबाल सिंह उपमंडल अफसर ड्रेन कम माइनिंग अफसर बटाला के पत्र क्रमांक 1-शफल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 23 सितंबर को खनन अधिकारी कबाल सिंह खुफिया शिकायत के आधार पर गांव सहूर कला पहुंचे, जहां दो अज्ञात व्यक्तियों जेसीबी व एक टिपर के साथ अवैध माइनिंग कर रहे थे। वहीं माइनिंग अधिकारी को देखते ही जेसीबी और एक 10 टायर वाला टिपर मौके पर छोड़कर फरार हो गए। मौके से कब्जे में ली गई जेसीबी और टिपर के कागजात की जांच करने पर पता चला कि इनका मालिक बलजीत सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी सोहन थाना कलानौर है। जिस पर वाहन मालिक और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।