Chandigarhपंजाब : कांग्रेस - AAP के घमासान के बीच नवजोत सिद्धू का...

पंजाब : कांग्रेस – AAP के घमासान के बीच नवजोत सिद्धू का आया बड़ा बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ :  I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और पंजाब कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। पंजाब कांग्रेस के नेता शुरुआत से ही आप के साथ गठबंधन से खफा है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब कांग्रेस के आप सरकार के खिलाफ विरोध और बढ़ गया है। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चाएं हो रही है कि I.N.D.I.A गठबंधन पर इससे क्या असर पड़ेगा। इसी बीच पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा कि I.N.D.I.A गठबंधन एक ऊंचे पहाड़ की तरह खड़ा है। यहां-वहां के तूफान से इसकी भव्यता पर कोई असर नहीं पड़ेगा! हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस ढाल को तोड़ने और तोड़ने का कोई भी प्रयास निरर्थक साबित होगा। पंजाब को समझना होगा कि यह भारत के प्रधानमंत्री को चुनने का चुनाव है, ना कि पंजाब के मुख्यमंत्री का! जुडेगा भारत जीतेगा इंडिया।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने साफ तौर पर अपने ट्वीट के जरिए कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी है कि खेहरा की गिरफ्तारी को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन को बीच में लेकर ना आए। इसलिए उन्होंने कहा भी है कि ये गठबंधन प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए हुआ है ना कि पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए। 

वैसे ही शुरुआत से ही पंजाब कांग्रेस के नेता आप के साथ गठबंधन का विरोध कर रहे है। पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इसको लेकर पार्टी आलकमान से मुलाकात तक कर चुके है। ऐसे में विधायक सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसी नेताओं को एक बार फिर मौका मिल गया आप सरकार को घेरने का। आपको बता दें कि सुखपाल सिंह खेहरा को बीते गुरुवार को ने 2015 के मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में चंडीगढ़ में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था. अभी उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...