National3 जगहों पर NCB की Raid, 4 करोड़ की नगदी सहित एक...

3 जगहों पर NCB की Raid, 4 करोड़ की नगदी सहित एक गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली के चांदनी चौक में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ी करवाई की है। NCB ने चांदनी चौक में 3 जगहों रेड की है। छापेमारी में NCB ने एक हवाला ऑपरेटर से चार करोड़ रुपये से अधिक की कैश बरामद किए हैं। एनसीबी ने मंगलवार को बताया कि यह रेड पिछले महीने 82 किलोग्राम कोकीन बरामदगी मामले के तहत की गई। दिल्ली में कोकीन की यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी थी।

एनसीबी ने कहा कि नकदी को जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। एनसीबी ने सोमवार को चांदनी चौक के व्यस्त बाजार क्षेत्र में तीन स्थानों पर छापेमारी कर तलाशी ली और 4.64 करोड़ रुपये नकद बरामद किए तथा डिजिटल उपकरण, दस्तावेज जब्त किए एवं एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है।

बता दें एनसीपी को कोकीन केस की जांच जांच के दौरान विदेश में रहने वाले लोगों के एक गिरोह का पता चला। जिससे पता चला कि वह चांदनी चौक के हवाला ऑपरेटरों से पैसों का लेनदेन करते हैं। जांच में ये भी पता चला है कि यह सिंडिकेट कूरियर, छोटी कार्गो सेवाओं के माध्यम से विदेश में बैठे लोगों के गिरोह चलता है, इस मामले में शामिल लोग मुख्य रूप से ‘हवाला ऑपरेटर’ हैं और एक-दूसरे के लिए गुमनाम रहते थे।

एनसीबी ने बताया कि विदेश में बैठे लोगों के एक समूह द्वारा कोकीन की तस्करी से जुड़े धन के हस्तांतरण में कुछ हवाला कारोबारियों के नाम सामने आए हैं। बता दे कि एनसीबी ने 14 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी के जनकपुरी और नांगलोई इलाकों में तलाशी के बाद 82.53 किलोग्राम कोकीन जब्त की थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...