Unaएन.सी.सी. कैडेट्स ने भारी जोश से किया ड्रिल का अभ्यास

एन.सी.सी. कैडेट्स ने भारी जोश से किया ड्रिल का अभ्यास

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : नवोदय विद्यालय पेखूबेला में छठी स्वतंत्र  एन.सी.सी. कंपनी ऊना के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन एन.सी.सी. कैडेट्स को विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित करके प्रशिक्षण दिया गया। इनमें ड्रिल का अभ्यास,  मैप रीडिंग , फायरिंग जैसी बहुमूल्य गतिविधियों को  बड़े ही जोश के साथ अमल में लाया गया।

वहीं कैडेट्स  ने कैंप  में चार्ली और डेल्टा कंपनी ने  फायरिंग रेंज पर  0.22 राइफल से सही पोजीशन लेते हुए फायरिंग की। कैंप की स्पेशल गेस्ट लेक्चर श्रृंखला में होम गार्ड एवं अग्निशमन विभाग बटालियन अधिकारी  धीरज शर्मा और कंपनी कमांडर अवतार सिंह अपनी टीम के साथ कैडेट्स को समय दिया और आपदा प्रबंधन और सड़क सुरक्षा विषय  पर अपनी प्रस्तुति दी। तदोपरांत, जवाहर नवोदय विद्यालय के स्थानीय प्रधानाचार्य राज उपस्थित हुए ।अपने संबोधन में प्रधानाचार्य जी ने कैडेट्स को  जिज्ञासु बनाकर प्रश्न पूछने और नई चीज़ सीखने के लिए आह्वान किया उन्होंने सकारात्मक सोच और कड़ी मेहनत करने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। सायकालीन सांस्कृतिक संध्या में कैडेट्स ने पहाड़ी नाटी,पंजाबी गीत एवं  हरियाणवी नृत्य में विशेष रुचि दिखाई।

इस मौके पर कमान अधिकारी लैफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र कुमार सैनी सेवा मैडल उपस्थित रहे। इस उपलक्ष्य पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन अश्विनी कुमार, विवेक,  सुरेश कुमार, पम्मी, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, पारुल और वरिष्ठ सुनील कुमार, सूबेदार सुनील सिंह, हवलदार प्रभु, मोहन कुमार, सुमेश चंद, राजेश कुमार, कुलविंदर राणा, मनीष कुमार, संजीव कुमार व छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एन.सी.सी. ऊना के कार्यालय अधिकारी विपिन शर्मा, अभिषेक कुमार व रमन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...