नई दिल्लीः कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के अंदर ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले को लेकर सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। खबरों के मुताबिक, सीबीआई को इस मामले में चौंकाने वाली जानकारी हासिल हुई है। सीबीआई को अब तक की जांच में मृतका के सहयोगी डॉक्टरों के बयान से पता चला है कि अस्पताल में मानव अंगों का अवैध कारोबार चल रहा था। मृतका ट्रेनी डॉक्टर इस कारोबार का खुलासा करने वाली थीं, इसलिए उसका मुंह बंद कर दिया गया। रिपोर्ट में हुए खुलासे बता रहे हैं कि पीड़िता के शरीर में कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ है, लेकिन पूरे शरीर पर 14 जगह चोटें मिली हैं और प्राइवेट पार्ट में भी गहरे जख्म हैं। आरोपी ने एक नहीं कई बार डॉक्टर के साथ रेप किया। एक से ज्यादा आरोपी भी हो सकते हैं।
पीड़िता के शरीर पर मिले ऐसे जख्म
- प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह कुचल गया
- दोनों हाथों से गला घोंटकर मारा गया
- दोनों फेफड़ों में खून के थक्के जमे थे
- प्राइवेट पार्ट से खून मिला तरल पदार्थ
- बाएं हाथ, कंधे, घुटने, टखने पर खरोंच
- योनि के पास हाइमन फटा था, खून बहता मिला
- आंखों में खून के धब्बे और चश्मे के टुकड़े
- आंखों की पुतलियां फैली हुई और स्थिर थीं
- उंगलियों के सिरों और नाखूनों में नीला रंग
- प्राइवेट पार्ट में फोर्सफुल पेनिट्रेशन से जख्म
