New Zealand ने पहली बार भारत में जीती Test series, Mitchell Santner के आगे फेल हुए ये बल्लेबाज

पुणे। भारतीय टीम अपने घर में 12 साल बाद कोई टेस्ट सीरीज हारी है। इसी के साथ घरेलू जमीन पर लगातार 17 टेस्ट सीरीज जीतने के बाद जीत का यह सिलसिला टूट गया। पिछली बार टीम इंडिया को 2012-13 में इंग्लैंड ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था। उसके बाद भारत ने लगातार 18 सीरीज जीतीं। इस सीरीज में मिचेल सेंटनर (104 पर छह विकेट) की घातक गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड ने शनिवार को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन भारत को 113 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई। क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है जब कीवी टीम ने भारत के खिलाफ उसके घर में टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाकर भारत को पहली पारी में 156 रन पर समेट दिया था। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 255 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 359 रन का लक्ष्य दिया। लेकिन भारतीय टीम दूसरी पारी में 245 रन पर ढेर होकर श्रृंखला गंवा बैठी।   न्यूजीलैंड की इस जीत के नायक मिचेल सेंटनर रहे, जिन्होने भारत की पहली पारी में सात और दूसरी पारी में छह विकेट चटका कर अपनी टीम को ऐतिहासिक उपलब्धि दिलायी। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच पर सेंटनर भारतीयों के लिये काल बन कर उभरे। पहली पारी में सात विकेट चटका कर अपनी टीम को 103 रन की महत्वपूर्ण बढ़त दिलाने वाले सेंटनर का खौफ भारतीयों पर सिर चढ़ कर बोला। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 255 रन बना कर भारत को जीत के लिये 359 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में भारत की पूरी टीम 245 रन बना कर आउट हो गयी। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाये थे जिसके जवाब में भारत की पहली पारी 156 रन पर सिमट गयी थी। न्यूज़ीलैंड के पांच विकेट चटकाने के बाद भारत पहले सत्र में एक विकेट के नुक़सान पर 81 रन बना चुका था और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भारत इस मैच में जीत दर्ज करने की ओर बढ़ सकता है। भारत को सिर्फ़ एक अच्छे सत्र की ज़रूरत थी लेकिन दूसरे सत्र में पूरा मैच न्यूज़ीलैंड के पक्ष में झुक गया। न्यूज़ीलैंड ने बेंगलुरु में जीत हासिल कर 36 वर्षों बाद टेस्ट में जीत हासिल की थी और अब पहली सीरीज़ जीत भी उनके नाम है। न्यूज़ीलैंड की इन दो जीत में केन विलियमसन भी टीम का हिस्सा नहीं थे, श्रीलंका में यह टीम हारकर आई थी। साउदी ने कप्तानी से इस्तीफ़ा दे दिया था लेकिन टॉम लेथम ने बढ़िया कप्तानी की। पहले मैच में कीवी तेज़ गेंदबाज़ों ने बागडोर संभाली जबकि दूसरे मैच में सैंटनर ने अगुवाई की। बल्लेबाज़ी में कॉन्वे और रचिन रवींद्र के साथ कप्तान टॉम लेथम ने भी योगदान दिया और न्यूज़ीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट की सबसे मुश्किल सीरीज़ में से एक सीरीज़ अपने नाम कर ली। यहां दिलचस्प है कि जब भारत पिछली बार घर पर टेस्ट सीरीज़ हारा था तब गंभीर उस टीम का हिस्सा थे और आज गंभीर टीम के मुख्य कोच हैं। इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मिली उस सीरीज़ हार में अश्विन और कोहली भी भारतीय टीम का हिस्सा थे।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण, सतत एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को...

हिमाचल का इतिहास, अर्थव्यवस्था, बोलियां, राजनीति और व्यंजन छठी से आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में होेंगे शामिलः रोहित ठाकुर

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित बैठक में छठी से आठवीं कक्षा की पुस्तकों...

बागवानी विभाग में भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए: मोहिंदर भगत द्वारा अधिकारियों को निर्देश

कैबिनेट मंत्री द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य...

पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत मान सरकार ने नीट, जेईई परीक्षाओं के शानदार परिणामों के लिए 300 से अधिक प्राचार्यों को किया सम्मानित

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की नई गाथा लिख रहे हैं पंजाब के सरकारी स्कूल:...