पति की मौ’त के 2 दिन बाद नव विवाहिता ने लगाई फांसी

नई दिल्ली :  उत्‍तर प्रदेश के इटावा में एक कपल की शादी के महज एक महीने बाद ही घर की खुशियां मातम में बदल गईं। जिले के बकेबर कस्बे में 2 दिन पहले अपने पति की हादसे में हुई मौत से गमजदा एक नवविवाहिता ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बकेवर कस्बे के गंज मुहल्ले में गुरुवार सुबह 22 वर्षीय तृप्ति ने अपने कमरे में दीवार की खूंटी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। बीते महीने तृप्ति की शादी बकेबर कस्बे के गंज मुहल्ला निवासी शेखर गुप्ता के साथ हुई थी। शेखर की मंगलवार को प्रयागराज जाते समय कानपुर देहात में सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद से तृप्ति सदमे में थी।

उसने बुधवार को कमरे में फांसी लगा ली। जब परिवार वालों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। सूत्रों ने बताया कि माना जा रहा है कि पति की मृत्यु से आहत होकर तृप्ति ने आत्महत्या कर ली।   घटना का पता चलते ही पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार बेटे की मौत के दुख से ऊबर नहीं पाया था कि अब बहू ने भी घातक कदम उठा लिया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि युवती अपने पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी इसलिए खुदकुशी की। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...