Nationalनवविवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालियों पर लगे गंभीर आरोप

नवविवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालियों पर लगे गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बोकारोः स्टील सिटी के सेक्टर 9A, स्ट्रीट संख्या-2 स्थित आवास संख्या-377 में 23 वर्षीय नवविवाहित सुषमा कुमारी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सुषमा की शादी इसी साल 20 अप्रैल को हुई थी। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही सुषमा पर दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। खासकर चारपहिया वाहन और नगद रुपए लाने के लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों का कहना है कि यह प्रताड़ना ही उसकी मौत का कारण बनी है।

मृतका की बड़ी बहन स्वीटी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे सुषमा के पति ऋतिक ने फोन कर कहा कि उसकी मौत हो गई है। इस सूचना के बाद परिजन पेटरवार से निकलकर करीब 5 बजे बोकारो पहुंचे। उन्होंने देखा कि सुषमा बेड पर अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। आनन-फानन में उसे बोकारो जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने और अस्पताल ले जाने में जानबूझकर देरी की गई।

घटना की सूचना हरला थाना पुलिस को शाम 7:30 बजे दी गई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि एफआईआर दर्ज करने में देर की गई। रात 11:30 बजे के बाद ही थाने ने मामला स्वीकार किया। हरला थाना प्रभारी अनिल कश्यप ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। पुलिस ने मृतका के पति ऋतिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...