ऊना/सुशील पंडित: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम दौलतपुर-गगरेट-गुगलैहड़ सड़क पर वृक्ष कटान के आरोपों की जांच को लेकर दौरा करेगी। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 22 जुलाई को एनजीटी की टीम प्रातः 11 बजे पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह गगरेट में मीटिंग करेगी तथा मौका स्थल का निरीक्षण भी करेगी।
