Breaking News31 ठिकानों पर NIA की छापेमारी से मचा हड़कंप

31 ठिकानों पर NIA की छापेमारी से मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव गोगामेड़ी हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और हरियाणा के 31 जगहों पर छापेमारी की। हत्यारोपी रोहित और नितिन सहित अन्य के ठिकानों पर यह छापेमारी की गई। राजस्थान में 10 ओर हरियाणा में 15 से अधिक ठिकानों पर एनआईए की टीम द्वारा रेड मारी गई। राजस्थान के महेंद्रगढ़ जिले के तीन गांव में कार्रवाई की गई। बता दें कि राजस्थान के करणी सेना के सुखबीर गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी महेंद्रगढ़ जिले से हैं।

बता दें कि पिछले महीने ही गृह मंत्रालय ने इस हत्याकांड की जांच एनआईए को सौंपी थी। केस को अपने हाथ में लेने के बाद NIA सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है। बीते पांच दिसंबर को गोगामेड़ी की जयपुर में पांच दिसंबर को उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुखदेव गोगामेड़ी के मर्डर की जिम्मेदारी भारत से फरार गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली थी। रोहित गोदारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। रोहित गोदारा ने कुछ महीने पहले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को दुबई के नंबर से फोन कर धमकी दी थी।

पांच दिसंबर को रोहित राठौर और नितिन फौजी सुखदेव के घर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। रोहित राठौर राजस्थान के अलवर का रहने वाला है। जबकि नितिन फौजी हरियाणा के महेंद्रगढ़ का निवासी है। नितिन सेना में सिपाही है। उसकी पोस्टिंग राजस्थान के अलवर में थी। 8 नवंबर को वह दो दिन की छुट्टी लेकर घर पहुंचा था, लेकिन इसके बाद उसने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। सुखदेव गोगामेड़ी फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले के बाद राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में आए थे। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राष्ट्रीय राजपूर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...