Unaनार्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप ऊना में आरम्भ

नार्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप ऊना में आरम्भ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
पहले दिन खेले गए महिलाओं के टीम इवेंट मुकाबले में चंडीगढ़ और दिल्ली सेमीफाइनल में लड़कियों के अंडर-19  मुकाबले में राजस्थान और दिल्ली ने सेमीफाइनल में जगह बनाई लड़कों के वर्ग में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान ने सेमीफाइनल में बनाई जगह ऊना/सुशील पंडित: नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप सोमवार को ऊना की राव बैडमिंटन अकादमी में आरम्भ हुई। चैंपियनशिप का शुभारंभ कुमार चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी मुकेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर कुमार चैरिटेबल ट्रस्ट के सौरभ गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुकेश गुप्ता ने इस मौके पर नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप के तमाम पुरस्कार स्पॉन्सर करने का ऐलान किया। इस मौके पर बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से पर्यवेक्षक अजय सिंघानिया, बी ए आई के कार्यकारी सदस्य व पूर्व अंतरराष्ट्रीय कोच सुरेंद्र महाजन, पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी कर्नल राज परमार, चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन की महासचिव गीता अग्रवाल, हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव रमेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजय कालिया, उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, चंद्रशेखर तुर्की व ज्ञान, संगठन के अन्य विजय काचरू, पदाधिकारी अशोक आंगरा, विभोर शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के पूर्व संयुक्त सचिव व नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप के संयोजक राजेंद्र शर्मा, विजय धौटा, सन्नी पापटा और ऊना बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर कोमल मलिक सहित संगठन के राज्य स्तरीय जिला पदाधिकारी  मौजूद रहे। नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप के मुख्य के रेफरी राजीव मेहता और डिप्टी चीफ रेफरी विश्वनाथ मनकोटिया ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन टीम इवेंट मुकाबले खेले गए। महिलाओं के टीम इवेंट के पहले मुकाबले में चंडीगढ़ की लड़कियों की टीम ने हिमाचल की लड़कियों की टीम को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चंडीगढ़ की टीम की महनूर कौर ने हिमाचल की भारती शर्मा को संघर्षपूर्ण मुकाबले में दो-एक से हराया। इसी तरह चंडीगढ़ की रिजूल सैनी ने हिमाचल की प्रज्ञा वर्मा को दो- एक से, टीम इवेंट के डबल्स मुकाबले में महनूर कौर और निमार कौर विर्क की जोड़ी ने हिमाचल की गरिमा वर्मा और प्रज्ञा वर्मा की जोड़ी को दो-शून्य से, ज्योतिष्का को चंडीगढ़ की जसमीत ने और डबल मुकाबले में हिमाचल की रूबी और भारती की जोड़ी को चंडीगढ़ की अनुप्रिया और रिजुल सैनी की जोड़ी ने पराजित किया। लड़कियों के टीम इवेंट के दूसरे मुकाबले में दिल्ली की टीम ने जम्मू कश्मीर की टीम को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। लड़कियों के ही अंडर-19 क्वार्टर फाइनल मुकाबले में राजस्थान की लड़कियों की टीम ने जम्मू कश्मीर की टीम को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। लड़कियों के एक अन्य अंडर-19 टीम इवेंट मुकाबले में दिल्ली की लड़कियों की टीम ने पंजाब की लड़कियों की टीम को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। हिमाचल प्रदेश की लड़कियों की अंडर-19 टीम को एक अन्य टीम इवेंट के मुकाबले में हरियाणा की लड़कियों की टीम ने 2-0 से हराया। इस आयु वर्ग मुकाबले में हरियाणा की गरिमा ने हिमाचल की भारतीय को दो-शून्य से, डबल मुकाबले में हरियाणा की निशु और बरौनी की जोड़ी ने हिमाचल की गरिमा और प्रज्ञा वर्मा की जोड़ी को 2-0 से और हरियाणा की सान्वी ने हिमाचल की प्रज्ञा को दो-शून्य से पराजित किया। लड़कों के अंदर-19 क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हरियाणा ने हिमाचल को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हरियाणा के ईशान सिहाग ने हिमाचल के कर्ण शर्मा को 2-0 से, हरियाणा के अभिषेक ने हिमाचल के देवांश राणा को 2-0 से और डबल मुकाबले में ईशान और स्पर्श की जोड़ी ने हिमाचल के देवांश और कर्ण की जोड़ी को 2-0 से पराजित किया। लड़कों के ही अंडर-19 टीम इवेंट मुकाबले में पंजाब ने चंडीगढ़ को 2-0 से हराया। पंजाब के जगशेर सिंह ने चंडीगढ़ के सूर्यांश राघव को 2-0 से और पंजाब के निलेश सेठ ने चंडीगढ़ के रुद्र प्रताप सिंह राणा को 2-0 से पराजित किया। जबकि डबल मुकाबले में पंजाब के ध्रुव और नीलेश की जोड़ी ने चंडीगढ़ के रेहान और रुद्र प्रताप सिंह की जोड़ी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस तरह दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लड़कों की अंडर-19 की टीमें टीम इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...