Nationalअब Bambiha Gang के गुर्गों ने की बिजनेसमैन के घर पर फायरिंग

अब Bambiha Gang के गुर्गों ने की बिजनेसमैन के घर पर फायरिंग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बाद अब उसके विरोधी बंबीहा गैंग की भी दिल्ली में एंट्री हो गई है। बंबीहा गैंग के नाम से दिल्ली में एक बिजनेस मैन के घर कई राउंड फायरिंग की गई और इसके बाद शूटर्स एक पर्ची छोड़कर वहां से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक यह मामला दिल्ली के रानी बाग इलाके का है, जहां बंबीहा गैंग ने एक घर के बाहर कई राउंड हवाई फायरिंग की। रिपोर्ट के मुताबिक दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने घर के बाहर करीब 6 से 7 राउंड फायरिंग की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को वहां से एक पर्ची मिली जिसपर बंबीहा गैंग के कौशल चौधरी और पावर शौकीन का नाम लिखा था। हालांकि, अभी तक एक्सटॉर्शन को लेकर कोई कॉल नहीं आया है।

बता दें कि यह शनिवार का मामला है और फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बंबीहा गैंग की शुरुआत 2010 में हुई थी। इस गैंग के सरगना दविंदर एक लोकप्रिय कबड्डी खिलाड़ी हुआ करते थे लेकिन फिर एक कत्ल के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था और उसे जेल हो गई। जेल में ही दविंदर, बंबीहा के नाम से मशहूर हो गया और उसकी कई गैंगस्टरों से जान-पहचान हुई और साथ ही उसकी ट्रेनिंग भी हुई। इसके बाद वह बंबीहा गैंग का सरगना बन गया। बता दें कि दविंदर का पूरा नाम दविंदर सिंह सिद्धू था और वह पंजाब के मोगा जिले के बंबीहा गांव का रहने वाला था और इस वजह से ही उसका नाम ही बंबीहा पड़ गया।

इस वजह से उसकी गैंग का नाम भी बंबीहा पड़ गया। हालांकि, 2016 में पंजाब पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान बंबीहा को मार गिराया था। भले ही दविंदर सिंह सिद्धू की मौत हो गई हो लेकिन अभी भी उसका गैंग चल रहा है। दविंदर की मौत के बाद यह गैंग गौरव पटियाल उर्फ लकी और सुखप्रीत सिंह बुड्डा चला रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग और बंबीहा गैंग के बीच दुश्मनी की शुरुआत हुई थी और अब बंबीहा गैंग भी दिल्ली तक पहुंच गया है।

बता दें कि दविंदर की मौत के बाद गौरव पटियाला इस गैंग का सरगना बन गया और अब अर्मेनिया में बैठकर गैंग को चला रहा है। दोनों गैंग के बीच दुश्मनी की असली वजह तो आजतक सामने नहीं आ पाई है लेकिन इस वजह से कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। इसमें सबसे पहला नाम गुरलाल बराड़ का है जो गोल्डी बराड़ का चचेरा भाई था, जिसकी 2020 में हत्या कर दी गई थी। इस वजह से लॉरेंस बिश्नोई गैंग को काफी आहत हुआ था। गुरलाल की हत्या में बंबीहा गैंग के गुरलाल पहलवान का नाम सामने आया था।

अपनी भाई की हत्या का बदला लेने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने गुरलाल पहलवान की हत्या करवा दी थी। इसके बाद संदीप नांगल की हत्या का मामला सामने आया था, जिसे बंबीहा गैंग ने मारा था। फिर सिद्धू मूसेवाला का नाम बंबीहा गैंग से जोड़ा जाने लगा। खासतौर पर तब जब सिद्दधू मूसेवाला ने बंबीहा बोले नाम का एक गाना रिलीज किया था। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली थी और इस तरह दोनों गैंग के बीच दुश्मनी और भी बढ़ गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...