Himachalअब पंजाब में शराब नीति का गरमाया मुद्दा, CBI जांच के लिए...

अब पंजाब में शराब नीति का गरमाया मुद्दा, CBI जांच के लिए शिअद ने राज्यपाल को सौंपा पत्र

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: दिल्‍ली के बाद अब पंजाब की नई शराब नीति (एक्‍साइज पालिसी) पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल ने इस पर सवाल उठाए हैं और इसकी सीबीआइ या ईडी से जांच कराने की मांग की है। इस संंबंध में शिअद के प्रधान सुखबीर बादल की अगुवाई में पार्टी का एक शिष्टमंडल बुधवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिला। शिष्टमंडल ने ने मांग की है कि दिल्ली की तरह पंजाब में भी एक्साइज पालिसी की सीबीआइ या इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) से जांच होनी चाहिए। क्योंकि, जो पालिसी दिल्ली में लागू की गई वही पंजाब में भी लागू की गई। दिल्ली में जब एक्साइज पालिसी की जांच सीबीआइ व ईडी कर सकती है तो फिर पंजाब की क्यों नहीं।

मांग पत्र सौंपने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में एक्साइज पालिसी में बदलाव करके अपने चहेतों को एल-वन देकर 500 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद राघव चड्ढ़ा सहित सभी राजनीतिक नेताओं के साथ साथ घोटाले में मदद करने वाले पंजाब सरकार के अधिकारियों के खिलाफ स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए’। बादल ने कहा, ‘दिल्ली की तरह, लगभग पूरा शराब का कारोबार दो कंपनियों को सौंप दिया गया। दोनों कंपनियों का मुनाफा मार्जिन 5 से बढ़ा कर 10 फीसदी कर दिया गया, आप ने बैक डोर से एल-वन के ठेकेदार से 500 करोड़ रुपये ले लिए।’ 

उन्होंने कहा कि पंजाब की भी सारी पालिसी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर तैयार हुई। इसमें राघव चड्ढा, हरपाल चीमा, एक्साइज कमिश्नर वरुण रुज्म, फाइनेंशियल कमिश्नर केएपी सिन्हा, ज्वाइंट कमिश्नर नरेश दुबे समेत शराब के ठेकेदार मौजूद थे। इस संबंध में पहली बैठक 30 मई और दूसरी 6 जून को हुई। बादल ने कहा कि पंजाब में हमेशा ही एल-वन के 100 से अधिक ठेकेदार रहते थे। नई पालिसी में पुराने ठेकेदारों को आउट कर दिया गया। नियम ऐसे बनाए गए कि शराब कंपनी, परचून विक्रेता एल-वन के ठेका नहीं ले सकेंगे। इसी प्रकार जिसकी टर्नओवर तीन वर्षों से 30 करोड़ रुपये होगी उसे ही ठेका दिया जाएगा। इसी नियम के तहत उन्हें ही ठेके दिए गए जिन्हें दिल्ली में दिए गए थे। सुखबीर बादल ने कहा कि इस नीति के परिणाम स्वरूप शराब का लगभग पूरा कारोबार दो कंपनियों ब्रिंडको और मेहरा ग्रूप के स्वामित्व वाली अनंत वाइंस को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली आबकारी घोटाले में केस एफआईआर दर्ज की गई है तो पंजाब के मामले में भी ऐसा ही किया जाना चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...