ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में वर्ष 2024-25 के लिए कॉलेज केंद्रीय छात्र संघ के मनोनीत कार्यकारी व अन्य सदस्यों के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर के द्वारा अध्यक्ष पद के लिए इशिता धीमान को, उपाध्यक्ष प्रिया धीमान को , सचिव तनवि को, सहसचिव रिजुल् को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।
इसी तरह प्रत्येक कक्षा के प्रतिनिधियों को शपथ दिलाया गया। एनएसएस से नॉमिन्टेड मेंबर्स अनुराग शर्मा और परीक्षा को, एनसीसी से ऋषभ कुमार और स्वाति शर्मा को, स्पोर्ट्स विभाग से नवीन शर्मा और दीप्ति शर्मा को, रोड सेफ्टी से अनिता कुमारी को, रेड रिबन क्लब से अंजलि को, रोवर और रेंजर से अनिरुद्ध और मुस्कान को , कल्चर से शुभम शर्मा और अनामिका को दिलाई गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने नवनियुक्त केंद्रीय छात्र संघ के कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधन कर कहा कि महाविद्यालय के विकास उत्थान के लिए दोनों ही मिलजुल कर काम करेंगे और महाविद्यालय को ऊंची बुलंदी तक पहुंचाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय छात्र संघ के एडवाइजरी कमेटी के सदस्य, प्रोफेसर रेखा शर्मा, प्रोफेसर अनिल शर्मा प्रोफेसर सिकंदर नेगी, डॉ. किरण ठाकुर, प्रोफेसर किरण कुमारी , प्रोफेसर कृष्ण चंद, प्रोफेसर कमलेश कुमार, कॉलेज सुपरिंटेंडेंट राकेश पाठक आदि गणमान्य मौजूद रहे।

महाविद्यालय बंगाणा में छात्र संघ के मनोनीत कार्यकारी सदस्यों का शपथ समारोह
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.