Himachalएक ओर भाजपा की नीतियों का विरोध और दूसरी तरफ विकसित भारत...

एक ओर भाजपा की नीतियों का विरोध और दूसरी तरफ विकसित भारत संकल्प यात्रा को झंडी दिखाना,कांग्रेस विधायक का दोगलापन : वीरेंद्र कंवर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झंडी दिखाने के शौकीन विधायक, कुटलैहड़ के लिए नहीं ला पाए कोई फूटी कौड़ी: कंवर


ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री मोदी द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित “विकसित भारत संकल्प यात्रा” को बंगाणा में कांग्रेसी विधायक द्वारा हरी झंडी दिखाने पर पूर्व मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा है कि विधायक महोदय को अपना नाम चमकाने का इतना ही शौक है तो भाजपा के कार्यक्रमों व पट्टिकाओं में नाम दर्ज करने की अपेक्षा धरातल पर जनता के लिए कुछ काम करें।


कुटलैहड़ विधानसभा से पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने पिछले कल बंगाणा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा को स्थानीय कांग्रेस विधायक भुटटो द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने को ओछी हरकत करार दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित इस यात्रा के शुभारंभ के लिए केंद्र से ही किसी प्रतिनिधि को अधिकृत किया जाता है। परन्तु अभी-अभी ठेकेदार से विधायक बने देवेंद्र भुट्टो जबरदस्ती हर कार्य में अपना नाम लिखवाना चाहते हैं।


एक तरफ केंद्र की भाजपा सरकार व मोदी का विरोध और दूसरी ओर उसी केंद्रीय भाजपा सरकार की उपलब्धियों की यात्रा का शुभारंभ करना उनकी दोगली मानसिकता को दर्शाता है।


हाल ही में ठेकेदार से विधायक बने देवेंद्र भुट्टो को समझ ही नहीं आ रहा कि उन्हें क्या करना है ? यदि उन्हें यात्रा को झंडी दिखाने का इतना ही शौक है तो वे मुख्यमंत्री से मिलकर चुनावों में दी गई गारंटियों को पूरा करवाएं और बेहिचक यात्रा निकालें। परन्तु झूठ की बुनियाद पर सत्ता पर काबिज हुए विधायक जानते है कि वे किसी भी गारंटी को पूरा करने अक्षम हैं।


प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कंवर ने कहा हम विधायक से केवल इतना कहना चाहते हैं कि वे कुटलैहड़ में अपने प्रयासों से लाये गए किसी एक परियोजना का ब्यौरा तो जनता के बीच रखें। एक साल का समय होने को आया है और विधायक एक फूटी कौड़ी भी कुटलैहड़ के लिए लाने में नाकाम रहे हैं। वे केवल पिछली सरकार में हमारे द्वारा शुरू किए गए कार्यों की शिलान्यास पट्टिकाओं और उदघाटन पट्टिकाओं में अपना नाम दर्ज करने की मुहिम में व्यस्त हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...