Haryanaबर्थडे के दिन कार सवार बदमाशों ने युवक को गोलियां मार किया...

बर्थडे के दिन कार सवार बदमाशों ने युवक को गोलियां मार किया कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

5 बहनों का था इकलौता भाई

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के सुठाना के पास एक युवक की उसके जन्मदिन पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक दुकान बंद कर अपने दोस्त के साथ बाइक पर घर लौटने की तैयारी कर रहा था। तभी कार और बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली युवक के सीने में लगी और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रानौली प्राणपुरा निवासी दिनेश के रूप में हुई है। मृतक 5 बहनों का इकलौता भाई था। उसकी 3 बड़ी बहनें और 2 छोटी बहनें हैं। दिनेश शादीशुदा था। उसका एक 5 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है। कसौला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से कुछ देर पहले मृतक व्यक्ति का मोमोज की दुकान पर झगड़ा हुआ था। हमलावरों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा CIA की टीमें छापेमारी कर रही हैं। गोली मारने वाले 2 हमलावरों की पहचान हो गई है। इनमें एक जलियावास गांव तो दूसरा गांव पातुहेड़ा का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव रानौली प्राणपुरा निवासी दिनेश (35) की बावल रोड पर सुठानी-जलियावास के बीच मसाले की दुकान है। शुक्रवार को उसका जन्मदिन था। वह अपने ही गांव के एक दोस्त, जो रेवाड़ी के एक मॉल में काम करता है। शुक्रवार रात वह अपने दोस्त के साथ दुकान पर बैठा था। जन्मदिन होने के कारण उसने अपने नौकर को दोस्त के लिए पार्टी देने के लिए मोमोज लाने के लिए सुठाना के पास एक दुकान पर भेजा था। बताया जा रहा है कि मोमोज की दुकान पर खड़े एक शख्स ने किसी बात को लेकर दिनेश के नौकर को थप्पड़ मार दिए। नौकर ने वापस दुकान पर आकर दिनेश को बताया। दिनेश तुरंत मोमेज की दुकान पर पहुंचा और उसने नौकर की पिटाई करने वाले शख्स को थप्पड़ मार दिए। इसके बाद वह वापस दुकान पर आकर बैठ गया। ​​​​​​ रात करीब पौने 9 बजे वह अपनी दुकान को बंद कर दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकलने वाला ही था। तभी एक कार और बाइकों पर सवार होकर कुछ बदमाश आए। बदमाशों ने आते ही दिनेश पर फायरिंग कर दी। एक गोली दिनेश की छाती में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। दिनेश के दोस्त ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं लग पाया। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...