Breaking Newsपानी की बाल्टी में डूबने से डेढ साल के बच्चे की मौत 

पानी की बाल्टी में डूबने से डेढ साल के बच्चे की मौत 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राजस्थानः पानी की बाल्टी में मुंह के बल गिरने पर डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। परिवार के लोग दूसरे कमरे में बात कर रहे थे। बच्चा खेलता हुआ बाथरूम में गया था। काफी देर तक बच्चे की आवाज नहीं आने पर परिवार ने देखा तो उसे हॉस्पिटल लेकर गए। तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था। शादी के 6 साल बाद मन्नताें से हुए मासूम की मौत से परिवार सदमे में हैं। घटना पाली के धौला चौतरा क्षेत्र में मंगलवार शाम बच्चे के ननिहाल में हुई। बच्चे की मां राधा प्रजापत तबीयत खराब होने पर अपने डेढ़ साल के बेटे विदूर के साथ मायके आई हुई थी।

ससुराल शहर के ही नया गांव विष्णु कॉलोनी में है। बच्चे के नाना ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि वह बाजार गए हुए थे। वापस लौटे तो बेटी और परिवार के अन्य लोग एक कमरे में बैठकर बातचीत कर रहे थे। दोहिते को उनके पास न देख बेटी राधा से पूछा। उसने कहा कि दूसरे कमरे में सो रहा है। कमरे में देखा तो विदूर नजर नहीं आया। परिवार ने पूरे घर में देखा लेकिन नहीं मिला। इस दौरान बाथरूम में देखा तो पानी की बाल्टी में मुंह के बल गिरा हुआ था। बांगड़ हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी।

बच्चे के नाना ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि बेटी राधा की शादी अक्टूबर 2016 में नया गांव विष्णु कॉलोनी निवासी पेमाराम प्रजापत से की थी। शादी के बाद कई सालों तक बच्चा नहीं हुआ था। बेटी-दामाद ने मंदिरों में धोक लगाई और मन्नतें की थीं। करीब 6 साल बाद 2 मई 2022 को बेटे का जन्म हुआ। पूरा परिवार काफी खुश था। बच्चे का नाम विदूर रखा था। विदूर पूरे परिवार का आंखों का तारा बना हुआ था। नाना ने बताया कि बेटी 10 दिन पहले ही ससुराल से पीहर आई थी। बच्चे की मौत ने दोनों परिवार को तोड़कर रख दिया है। बेटी-दामाद का रो-रोकर बुरा हाल है। ओमप्रकाश ने बताया कि बेटी का यहां इलाज चल रहा था, इसलिए दोहिता विदूर भी यहीं था। उसकी मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। राधा और पेमाराम का रो-रो कर बुरा हाल है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...