ऊना/सुशील पंडित : अम्ब तहसील के कुठेड़ा खेरला गांव का एक व्यक्ति आधा किलो चरस के साथ ऊना पुलिस के हत्थे चढ़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सदर थाना की पुलिस जब अजौली में मौजूद थी तब गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तालाशी ली गई। उससे 524 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपित का नाम गुलशन कुमार पुत्र ज्ञान चंद बताया जा रहा है। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20-61-85 के अन्तर्गत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
