ऊना/सुशील पंडित : पुलिस को देख मोटरसाइकल मोड़कर भागने वाले युवक से 7.39 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। बुधवार को जब ऊना सदर थाने की एक टीम बहडाला के पास गश्त पर थी तब सामने से आ रहा एक बाइक सवार उन्हें देखकर हड़बड़ी में बाइक मोड़ भागने लगा। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा तो उन्होंने बाइक सवार को दबोच लिया। बाइक सवार की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी ओलिडां, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
