Himachalसेक्टर व पुलिस मैजिस्ट्रेट अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

सेक्टर व पुलिस मैजिस्ट्रेट अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित : आगामी लोक सभा चुनावा- 2024 में मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से आयोजित करवाने हेतू भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों अनुसार बुधवार को डीआरडीए हॉल में सेक्टर मैजिस्ट्रेट और पुलिस मैजिस्ट्रेट अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने की। एडीसी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र और निष्पक्ष करवाने में सेक्टर मैजिस्ट्रेट व पुलिस मैजिस्ट्रेट की अहम भूमिका होती है। सभी अधिकारी अपनी इस डयूटी को पूर्ण गंभीरता से समझें। उन्होंने सभी अधिकारियों को मतदान केंद्रों का फिजिकल सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी समस्त मतदान केंद्रों का दौरा करके उनके संबंध में निर्धारित प्रपत्र पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का भी निरीक्षण सुनिश्चित करें ताकि निर्धारित समयावधि में कमियों को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि संवेदनशील मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण कर उनकी जानकारी सांझा करें ताकि उनके लिए भी सभी आवश्यक प्रबंध किए जा सके। इसके अतिरिक्त बूथ लेवल अधिकारियों के साथ भी आवश्यक समन्वय कायम रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियों से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को लेकर अधिकारियों का महत्वूपर्ण रोल होता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर बूथ के दो-तीन व्यक्तियों के मोबाइल नम्बर रखें ताकि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उनसे सम्पर्क किया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के जिए प्रशिक्षण कार्यशाला काफी महत्वपूर्ण होगी। कार्यशाला में अधिकारियों की चुनाव से संबंधित सभी शंकाओं को दूर किया जाता है। कार्यशाला में तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर ने अधिकारियों को चुनाव की प्रक्रिया तथा उनकी डयूटी व कर्त्तव्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी और चुनाव आयोग द्वारा तैयार की गई विशेष हैंड बुक भी वितरित की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...