NationalDouble Decker Bus पलटने से एक की मौत, 30 घायल

Double Decker Bus पलटने से एक की मौत, 30 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलटने की घटना सामने आई है। इस घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार 30 से ज्यादा यात्री घायल हुए है। जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को बदायूं मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना के बाद डीएम बदायूं अवनीश कुमार राय और एसएसपी बृजेश कुमार सिंह अस्पताल पहुंच गए। जहां डीएम ने सभी उपचाराधीन यात्रियों को उचित इलाज के लिए डाॅक्टरों को दिशा-निर्देश दिए है।

हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई और बस में सवार घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है। दरअसल बीती देर-रात एक डबल डेकर प्राइवेट बस जाधवपुर बरेली से जयपुर के लिए जा रही थी। इसी दौरान बदायूं जनपद के उझानी कोतवाली क्षेत्र में कछला रोड़ पर गांव देहमू के निकट रात्रि करीब डेढ़ बजे अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के वक्त डबल डेकर बस में करीब 55 से ज्यादा यात्री सवार थे। इस हादसे में महिलायें, बच्चे समेत करीब 30 से ज्यादा यात्री घायल हुए है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा पहले नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी, बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल भिजवाया।

हादसे में बस चालक की मौत हो गई जबकि कई की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों के परिजनों को पुलिस ने दूरभाष पर सूचना दी है। और मृतक बस चालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इधर बदायूं डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी बृजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच कर डीएम ने सभी घायलों के उचित उपचार के दिशा-निर्देश दिए है। बस में सवार यात्रियों के मुताबिक बस चालक शराब के नशे में धुत्त था और तेज रफ्तार के साथ बस को चला रहा था इसी के चलते बस पलट गई। हालांकि पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...