Chandigarhटैरेस गार्डन के समीप बूथ की छत गिरने एक मौत, प्रशासन ने...

टैरेस गार्डन के समीप बूथ की छत गिरने एक मौत, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः सेक्टर 33 टैरेस गार्डन के समीप में बूथ की छत गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 3 मजदूर दब गए, जिसमें एक मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दो मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस बूथ में मजदूर रिपेयरिंग का काम कर रहे थे, जहां छत गिर गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी ओर रेनोवेशन के दौरान बूथ की छत गिरने से हुए हादसे की चंडीगढ़ प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार सुरिंदर और बूथ किरायेदार आयुष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले में देर रात दोनों को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। आयुष सेक्टर 32 का रहने वाला है। जांच के बाद मामले में कई अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

इनमें घायल मजदूर अरुण तिवारी और छोटेलाल को वहां मौजूद लोगों ने तुरंत बाहर निकाला। इसलिए दोनों की जान बच गई। उन्हें सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि तीसरे मजदूर मंचन यादव को पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने कटर से मलबा काटकर बाहर निकाला। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मंचन यादव ड्रिल मशीन से लिंटर में छेद कर रहा था। उसे हीटर के अंदर से एसी के बाहर तक पाइप लगाना पड़ा। जब वह लिंटर पर ड्रिल मशीन चलाने लगा तो बूथ का लिंटर नीचे गिर गया। इससे वह नीचे गिर गये।

मिली जानकारी के मुताबिक जिस बूथ पर हादसा हुआ है, वह पिछले 6 महीने से खाली पड़ा था। जुलाई के दूसरे हफ्ते में हुई भारी बारिश के दौरान इसके बेसमेंट में भी पानी भर गया था। दो साल पहले भी इन बूथों पर शराब बेची जाती थी। ठेकेदार ने ही उनके बीच की दीवार हटाकर दोनों के लिए बूथ बना दिया था। जिसके लिए नगर निगम से कोई मंजूरी नहीं ली गई। बताया जा रहा है कि इस बूथ में कॉफी हाउस खुलने वाला था। उसी को लेकर मरम्मत चल रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ है। दमकल कर्मियों और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम ने दो मजदूरों को जल्दी निकाल लिया था। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में ईलाज चल रहा है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...