Himachalअटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का...

अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित : आज 74वा राष्ट्रीय गणतंत्र  दिवस के शुभ अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा राजनीति विज्ञान विभाग और एनएसएस इकाई द्वारा ऑनलाइन मोड पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष कम एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा डोगरा ने, द्वितीय स्थान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मंजू ने और तृतीय स्थान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका ठाकुर व प्रथम वर्ष की छात्रा शैलजा ने प्राप्त किया।  
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय गणतंत्र  दिवस की छात्रों को शुभकामनाएं दी।

राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष कम एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि 26 जनवरी 1950 को पूरे 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगा कर बनाया गया संविधान लागू किया गया था और हमारे देश भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। वैसे तो हमारा देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेज़ों के चंगुल से आज़ाद हो गया था परंतु इस आज़ादी को रूप 26 जनवरी को दिया गया। तब से अब तक हम इस दिवस को आज़ादी के दिन के रूप मे मनाते हैं आज हमे आज़ादी मिले हुए पूरे 76 साल हो चुके है।हमारे देश की आज़ादी किसी भी एक व्यक्ति के कारण नहीं हुई हमारे देश की आज़ादी बहुत सारे भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, अशफ़ाक उल्ला खां, आज़ाद आदि जैसे महान पुरूषों के बलिदान का परिणाम है।

देश भक्त अपने देश को गुलामी की ज़ंजीरों से बंधा ना देख सके अपने देश को आज़ाद कराने के लिए उन्होने अपने प्राण तक त्याग दिए उनके बलिदानों के कारण अंग्रेज़ों को अपने घुटने टेकने पड़े और उन्होने भारत को आज़ाद कर दिया।गणतंत्र दिवस के दिन हम इन महान पुरुषों के बलिदान को याद करते हैं और प्रेरणा लेते है कि हम भी इन्ही महान पुरुषों की तरह अपने देश के लिए अपने प्राण त्याग देंगे उसकी आन मान और शान की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहेंगे। प्रत्येक भारत वासियों को भारत के शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने देश को ऊँचाईयों तक पहुंचाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए और हर भारतीय का कर्तव्य बनता है कि वह देश के विकास के लिए अपना पूरा योगदान दे और देश की रक्षा के लिए हर समय खड़ा रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...