Himachalअंबोटा में मिले अफीम के सफेद फूलों वाले पौधे 

अंबोटा में मिले अफीम के सफेद फूलों वाले पौधे 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

– क्या भांग और अफीम की खेती को मान्यता मिलनी चाहिए

ऊना/सुशील पंडित:अफीम की खेती उत्तर भारत को धन से नहला सकती है। यदि समाज नियमों को सख्ती से लागू करके इसकी खेती करे तो आर्थिक रूप से पिछड़ा किसान समृद्ध हो जाएगा। सोमवार को गगरेट पुलिस ने एक व्यक्ति को अफीम के 120 पौधों के साथ गिरफ्तार किया है। अफीम की खेती करना या अफीम या चूरापोस्त अथवा इसकी कलियों (डोडे) को अपने पास रखना या उसका व्यापार करना कानूनन अपराध है। पुलिस ने अंबोटा के वार्ड नंबर 6 निवासी मेहरद्दीन जोकि पेशे से ड्राइवर पुत्र वलायत अली से अफीम के 120 पौधे बरामद किए हैं। मेहरद्दीन को आरोपी बनाकर उसके ऊपर मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 18-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

क्या भांग और अफीम की खेती को मान्यता मिलना चाहिए

हिमाचल सरकार को यह बात समझनी चाहिए कि जिन पदार्थों का सेवन बड़े स्तर पर हो रहा हो उसे कानूनी दायरे में लाने से काले बाजार में बिकने वाली वस्तु प्रकट रूप से अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाती है। अफीम और भांग की खेती से राज्य को कोई नुकसान नहीं होगा। अपितु दवा उद्योग में हिमाचलियों के लिए अवसर पैदा हो जाएंगे। भांग और अफीम के पदार्थ सदियों से समाज का अभिन्न अंग रहे हैं। नीतिकारों ने अपने अपने अनुभवों के आधार पर इन दोनों पदार्थों को गैरकानूनी घोषित किया हुआ है। यदि समाज के अनुभव से निर्णय लिए होते तो बेवजह के आपराधिक मुकद्दमे, वकीलों की फीसें, कोर्ट कचहरी के खर्चे, जेलों पर बोझ, अफीम और भांग में मिलावट और इन दोनों पदार्थों के अवैध व्यापार समेत  कई अनावश्यक विषयों के दुरप्रभाव से समाज बच जाता।

किसी वस्तु के निषेद से उसका व्यापार नहीं रुकता। अपितु निषेद ऐसे पदार्थों का व्यापार चंद लोगों के हाथ में चला जाता है। दो नंबर में चलने वाला व्यापार यदि एक नंबर में आ जाए तो कम से कम समाज यह तो जान पाएगा कि यह पूरा खेल आखिर चलता कैसे है। समाज को भागीदार बनाने से ही समस्या का हल होगा। अफीम और भांग के व्यापार को फिलहाल पुलिस, नेता और सिंडीकेट ही कंट्रोल करते हैं। यदि कोई साहसी सत्ता इसे खुला कर दे तो समाज से कई अपराध और समस्याएं दूर हो जाएंगी। इस विषय पर समाज को एक सार्थक बहस करनी चाहिए। सरकार एक सर्वे से इसकी शुरूआत कर सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...